821101
भभुआ हवाई अड्डा के पास दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो भाई गंभीर रूप से घायल
Bhabua, Bihar:भभुआ हवाई अड्डा के पास दो बाइक के आमने-सामने के जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यूपी के साहबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सवइया गांव का 70 वर्षीय निवासी युवक और उसका छोटा भाई बताया जाता है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों भाई अपने गांव से एक बाइक पर सवार होकर मोहनिया जा रहे थे। तभी भभुआ हवाई अड्डा के पास दो बाइक के आमने-सामने के जोरदार टक्कर हो गई।ॉवही इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ED अधिकारियों के घर पर शोभनदेव चट्टोपाध्याय का बयान: कुणाल घोष वही कह रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता, पश्चिम बंगाल: टीएमसी विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा, कुणाल घोष ने जो कुछ भी कहा है, वही हमारी बात है; इसमें न कम है न ज़्यादा. ED के अधिकारियों के बारे में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के घर पर0
0
Report
मालवीय नगर आग हादसे में 21 की मौत, 49 लोग अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:UPDATE ON CASUALTIES AND INJURED PERSONS In the above fire incident at Malviya Nagar, a total of 49 persons were admitted to various hospitals for medical treatment. During the course of treatment, 21 injured persons have succumbed to their injuries and have been declared dead. The deceased include 09 Indian nationals and 12 foreign nationals. The Indian nationals who lost their lives are: * Shrutika Barnwal * Tarjani Aggarwal * Varya Aggarwal Pearl * Jhaveri Aggarwal * Vivek Aggarwal * Ashok Aggarwal * Kamla Aggarwal * Prem Lata Aggarwal * Jivisha Aggarwal A total of 08 injured persons have been discharged after receiving treatment, while the remaining injured persons continue to undergo medical care. A case has been registered in the matter and investigation is ongoing.0
0
Report
दौसानांगल राजावतान में पुजारी के बेटे की धुनाई पर भीड़ क्या उचित?
Dausa, Rajasthan:दौसानांगल राजावतान में भीड़ ने की पुजारी के बेटे की धुनाई. मीन भगवान के मंदिर के पुजारी का है बेटा. इस दौरान पुजारी नहीं था मंदिर पर. भीड़ ने नाबालिग बच्चे के साथ गलत करने के प्रयास का जताया शक. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को लिया हिरासत में. फिलहाल युवक है पुलिस की कस्टडी में. लेकिन क्या भीड़ का इस तरह धुनाई करना ठीक. हाल ही में कुछ दिन पूर्व बांदीकुई में हुई थी ऐसी हरकत, जहां चोरी के शक में एक युवक को बांधा था पेड़ से, और उस युवक की हो गई थी मौत.0
0
Report
Advertisement
मालवीय नगर गैस्ट हाउस आग: जिम्मेदारों पर कार्रवाई, मजिस्ट्रियल जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:मालवीय नगर के एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग की घटना के पीछे की कमियों की पूरी गंभीरता से जांच की जाएगी, और जिसकी भी जवाबदेही बनती है, उसे तय किया जाएगा。 इस मामले में एक मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं और संपत्ति के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पूरे शहर में अवैध संपत्तियों, बिना अनुमति चल रहे गेस्ट हाउसों और आग से सुरक्षा के नियमों तथा भवन उप-नियमों का उल्लंघन करके चल रहे अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान चलाया जाएगा। ऐसी जगहों को सील कर दिया जाएगा और कानून के अनुसार उन पर मुकदमा चलाया जाएगा। ऐसी जगहों के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा。0
0
Report
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की हेरोइन कब्जे में, प्रतापगढ़ के आरोपी गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:शिप्रा एक्सप्रेस से हावड़ा ले जाई जा रही थी खेप, प्रतापगढ़ निवासी 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार उज्जैन रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की हेरोइन जब्त उज्जैन। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की मध्य प्रदेश यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। सीबीएन की संयुक्त टीम ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 67 ग्राम हेरोइन जब्त की है। मामले में राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश चंद्र पिता भुवन, उम्र 54 वर्ष, निवासी असारवा, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी शिप्रा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22911) के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। सीबीएन नीमच को विशेष खुफिया सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति करीब एक किलो हेरोइन लेकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जा रहा है। सूचना के आधार पर सीबीएन नीमच, उज्जैन और इंदौर कार्यालय के अधिकारियों की संयुक्त प्रिवेंटिव टीम गठित की गई। टीम ने रणनीतिक तरीके से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर निगरानी शुरू की और ट्रेन के पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कार्यालय ले जाया गया। यहां नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट 1985 के प्रावधानों के तहत उसकी विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के हैंड बैग से दो पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 1.067 किलोग्राम हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। सीबीएन अधिकारियों ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन राजस्थान के प्रतापगढ़ क्षेत्र से इंदौर-उज्जैन मार्ग के जरिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा पहुंचाई जा रही थी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस खेप का असली सप्लायर कौन है और इसे किसे पहुंचाया जाना था。 सीबीएन ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे ड्रग तस्करी नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक पूरी सप्लाई चेन की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
BRICS प्रतिनिधि मण्डल धार में दौरे पर: जहाज महल पर लाइट शो
Dhar, Madhya Pradesh:धार के मांडू में आएंगे BRICS के प्रतिनिधि तैयारियाँ तेज धार। आगामी 12 जून 2026 को ब्रिक्स (BRICS) प्रतिनिधि मण्डल का भ्रमण कार्यक्रम धार में प्रस्तावित है। इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के अंतर्गत 12 जून को जिला धार के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन क्षेत्र माण्डू में प्रतिनिधि मण्डल द्वारा ऐतिहासिक “जहाज महल” का भ्रमण किया जाएगा, जहाँ उनके लिए लाइट एवं साउण्ड शो, रात्रि भोज तथा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजीव रंजन मीना ने मांडू के जहाज महल का धरातलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक मांडू स्थित जहाज महल में ली। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मण्डल के आगमन को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजीव रंजन मीना ने वी.आई.पी. प्रोटोकॉल के अनुरूप समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी के विस्तृत आदेश जारी कर दिए हैं। इस पूरे आयोजन की विस्तृत रूपरेखा और अधिकारियों के प्रभार संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। उ़क्त समस्त भ्रमण कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार अभिषेक चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर रहेंगे। यह प्रभारी अधिकारी सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, धार जिले की सीमा में प्रवेश करने वाली बसों की पायलेटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी पर तैनात समस्त दण्डाधिकारी और अधिकारी उनको सौंपे गये दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और व्यवस्थित तरीके से निर्वहन करने के लिये व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि इस वी.आई.पी. आयोजन में किसी भी स्तर पर ढिलाई अक्षम्य होगी, इसलिए क्षेत्र की छोटी से छोटी घटना या व्यवस्था संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी से जिला दण्डाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए ताकि समय रहते त्वरित समन्वय और आवश्यक कार्यवाही की सके।0
0
Report
Advertisement
लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर वायरल: तस्वीरें खींचे जाने के कुछ पल बाद
Noida, Uttar Pradesh:लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के बाद कि पहली तस्वीर0
0
Report
दन्तेवाड़ा खनन घोटाला: 9 साल का फर्जी उत्पादन, FIR की मांग
Dantewada, Chhattisgarh:दन्तेवाड़ा जिले में एक बड़ा खनन घोटाले का मामला सामने आया है। बस्तरिया राज मोर्चा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि मेसर्स आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड अलनार लौह अयस्क खदान में 9 साल से लगातार फर्जी कागजी उत्पादन दिखा रही है, जबकि जमीन पर खनन का कोई काम नहीं हो रहा है। दन्तेवाड़ा जिले के किरंदुल थाने में बस्तरिया राज मोर्चा की संयोजक विमला सोरी ने एक विस्तृत शिकायत पत्र देकर FIR दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार अलनार लौह अयस्क खदान (IBM/4669/2011, माइन कोड 30CHG03003) कुल 31.56 हेक्टेयर क्षेत्र में है, जिसकी लीज आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड को दी गई है। पिछले 9 वर्षों से खदान में न कोई मशीनरी है, न कोई खनन कार्य हो रहा है, न कोई मजदूर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कंपनी ने ट्रांटिट पास भी जारी किए हैं और कुछ वाहनों के नाम भी दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं: CG20H 2786 (मालिक: अब्दुल वहीद) CG17H 3298, CG17H 4090, CG17KW 7009, CG17KW 6009 आदि। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वाहनों से अलनार खदान से कोई माल लोड ही नहीं हुआ। इस मामले में और भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं जैसे ग्राम सभा की सहमति नहीं ली गई — PESA कानून का सीधा उल्लंघन। वन अधिकार अधिनियम 2006 का उल्लंघन — कई परिवारों के वन पट्टे प्रभावित। MMDR Act 1957 की धारा 4A के तहत लीज स्वतः निरस्त होनी चाहिए थी। स्थानीय आदिवासियों को रोजगार देने का MOA का भी पालन नहीं किया गया। बस्तरिया राज मोर्चा के सदस्यों ने कंपनी पर धोखाधड़ी, कूटरचना, फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप लगाए हैं और भारतीय न्याय संहिता की धारा 344, 336(3), 318, 323 तथा वन अधिकार अधिनियम की धारा 7 एवं 8 के तहत कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
UP NEWS : साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली निकाली गई
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के पूरनपुर में गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा परिवहन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम का निर्देशन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा. मृदुला शर्मा द्वारा किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि साइकिल न केवल एक सुलभ एवं किफायती परिवहन साधन है,बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने स्वयं सेवियों से नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डा.अरविंद दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जीवन शैली संबंधी बीमारियों को देखते हुए साइकिल का महत्व और अधिक बढ़ गया है। साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। शाहिद खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व साइकिल दिवस हमें स्वास्थ्य,स्वच्छ पर्यावरण तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं स्वयं सेवियों को दैनिक जीवन में साइकिल के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश जनसामान्य तक पहुँचाए। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. रेखा सिंह, डा. वीके.शर्मा, डा.सौरभ सक्सेना, डा.विनोद सिंह,शाहिद खान,सुरेंद्रपाल,अंकित गुप्ता व बस स्वयं सेवी छात्राएं रिमझिम,अंकिता,भक्ति, स्वामी भारती, आराधना,खुशबू, संजना, गुनगुन, जोया बी,रघुवीर राहुल अनुरोध दीपक सुरेंद्र आदि स्टाफ उपस्थित रहा।0
0
Report
Advertisement
छबड़ा धरने में करण सिंह राठौड़ ने प्रताप सिंघवी पर आरोप, डीएनए जांच
Baran, Rajasthan:बारां में आज कांग्रेस द्वारा आयोजित भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में छबड़ा के पूर्व विधायक करण सिंह rाठौड़ मंच ने छबड़ा के भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी पर हमला बोलते हुऐ प्रताप सिंह को बताया तस्कर, ड्राइवर चोर है तो गनमैन निकला तस्कर सिंघवी के डीएनए जांच की मांग को लेकर दूंगा धरना छबड़ा के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने मंच से कहा की अगर अंता विधायक प्रमोद जैन भाया के समर्थन में भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजन प्रदर्शन की दुकान में आ गया तो भाया तुम्हें भी प्रताप सिंह सिंघवी के खिलाफ में छबड़ा में डीएनए की जांच की मांग को लेकर धरना दूंगा तो आपको मेरी दुकान में आना पडेगा0
0
Report
गोंडा के राजापुर में सांप डंसने से 13 महीने के बच्चे की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले के राजापुर गांव में सांप के डंसने से 13 महीने के मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मायाराम का पुत्र मानस घर के बाहर खेल रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के अनुसार बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी सांप ने उसे काट लिया और बाद में बिल में घुस गया。0
0
Report
मुजफ्फरनगर में पुलिस-हत्यारे की मुठभेड़, सौतेला पुत्र घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर पुलिस और हत्यारे के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में हत्यारा सौतेला पुत्र बादल लंगड़ा घायल, आरोपी ने पिता रॉकी की गोली मारकर की थी हत्या, पिता की गर्दन काटकर धड़ को जमीन में था दबाया, पत्नी सौतेले पुत्र व अन्य व्यक्ति ने की थी हत्या, हत्या के मामले में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान हत्यारण पत्नी मौके से हुई फरार, घायल सौतेले पुत्र से एक कार तमंचा कारतूस मिले, सिखेड़ा थाना इलाके के जौली रोड पर हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
जालौन पुलिस ने 15 किलो गांजे के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:स्क्रॉल जालौन जालौन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर से 15 किलो से अधिक गांजा किया बरामद। चेकिंग के दौरान पुलिस ने की गिरफ्तारी। जालौन की कालपी कोतवाली पुलिस ने झांसी-कानपुर हाइवे से की गिरफ्तारी।0
0
Report
शामली में नाबालिग से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर धर्मपरिवर्तन की धमकी
Shamli, Uttar Pradesh:एंकर हमें शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र की सिटी की रहने वाली एक नाबालिक लड़की ने एक मुस्लिम युवक पर पहले दोस्ती और फिर शादी का झांसा देते हुए 9 महीने तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी युवक शादी करके धर्म परिवर्तन करना चाहता था।पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उधर मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी का है जहां पर एक नाबालिक लड़की के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि नाबालिक लड़की के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले युवक सोएब पुत्र सलीम निवासी कलंदर शाह ने पहले तो उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाएं। घटना के मामले में उक्त युवक सोएब ने शादी करके उसका धर्म परिवर्तन करना चाहता था, जिसमें पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है जहां पर पीड़ित की तहरीर पर जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित नाबालिक ने बताया कि करीब 9 महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी दोस्ती हुई थी और उसके साथ ही फैक्ट्री में काम करता था। यूक्त आरोपी शादी का झांसा देकर करीब 9 महीने से उसके साथ बलात्कार करता रहा था और धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दे रहा था। पीड़िता अब पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
फैसल खान बोले आमिर की फिल्मों के बावजूद परिवार और यूपी फिल्म सिटी खुलकर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई पहुंचे अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान बोले आमिर कोई गाय-भैंस नही,भाई की फ्लॉप फिल्मों से लेकर योगी की फिल्म सिटी तक खुलकर बोले,कहा अब पैतृक जमीनों की देखरेख करेंगे,फार्मिंग से पहले से ही लगाव बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भाई फैज़ल खान बुधवार को हरदोई की शाहाबाद तहसील पहुंचे।प्रेस वार्ता के दौरान बातचीत सिर्फ पुश्तैनी जमीनों तक सीमित नहीं रही।खेतों की देखरेख से शुरू हुई चर्चा परिवारिक विवाद, आमिर खान की फिल्मों, हिंदुस्तान में डर वाले बयान और यूपी की फिल्म सिटी तक पहुंच गई। फैसल खान ने हर सवाल का बेबाकी और हल्के तंज भरे अंदाज में जवाब दिया। शाहाबाद के अख्तियारपुर और दिलावरपुर गांव में खान परिवार की करीब 120 बीघा जमीन और बागान हैं। फैसल खान इन्हीं पुश्तैनी जमीनों को देखने हरदोई पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि परिवार का केयरटेकर पिछले करीब 10 साल से फालिज की वजह से बिस्तर पर है, इसलिए अब उन्हें खुद जमीनों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि परिवार से खेती और फार्मिंग का शौक रहा है और अब फिर से खेतों से जुड़ने का मन बना है। परिवार की यह संपत्ति “निखत ट्रस्ट” के अंतर्गत आती है, जिसमें जीनत ताहिर हुसैन, निखत खान, आमिर खान और फैसल खान ट्रस्टी हैं। यहाँ करीब एक एकड़ में बना पुराना मकान भी अब जर्जर हो चुका है। फैसल खान ने पुराने परिवारिक विवादों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें मानसिक मरीज तक बताया गया और “पैरानॉयड स्किजोफ्रेनिया” जैसे आरोप लगाए गए थे। मामला अदालत तक पहुंचा, लेकिन कोर्ट ने उन्हें पूरी तरह सामान्य व्यक्ति माना और फैसला उनके पक्ष में दिया।फैसल बोले कि उस वक्त भी उनका внимание खेती और जमीन बचाने पर ही था और अब वह फिर से खेती की तरफ लौटना चाहते हैं। जब बात Aamir Khan की फिल्मों तक पहुंची तो फैसल खान ने कहा कि आजकल आमिर की कई फिल्में फ्लॉप हो रही हैं और शायद अब उन्हें ही भाई को इस दौर से बाहर निकालना पड़े। उन्होंने कहा कि अच्छी कहानी होगी तभी अच्छी फिल्म चलेगी और अगर मौका मिला तो वह आमिर के लिए कहानी भी लिख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले दोनों साथ काम करने वाले थे, लेकिन आमिर उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी को लेकर फैसल खान ने Yogi Adityanath सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में फिल्म सिटी बनती है तो इससे रोजगार बढ़ेगा और फिल्मों के जरिए लोगों में जागरूकता भी फैलेगी। फैसल ने कहा कि वह भी यूपी के अलग-अलग शहरों में फिल्मों की शूटिंग करना चाहेंगे। आमिर खान के पुराने “देश में डर लगता है” वाले बयान पर फैसल खान ने साफ कहा कि उन्हें हिंदुस्तान में कहीं डर महसूस नहीं होता और देशभर में उन्हें लोगों का सिर्फ प्यार मिला है। वहीं जब पत्रकार ने पूछा कि आमिर खान को शाहाबाद क्यों नहीं लेकर आते, तो फैसल खान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “वो कोई गाय-भैंस तो हैं नहीं कि पकड़कर ले आऊं… जब मन होगा खुद आ जाएंगे।” भाइयों के रिश्तों पर भी फैसल खान ने बिना लाग-लपेट जवाब दिया। उन्होंने कहा, “बनती भी है, नहीं भी बनती… रिश्तों में ऊपर-नीचे चलता रहता है।” शाहाबाद में फैसल खान का यही बेबाक अंदाज अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
