Back
अधौरा चिड़ियाखाने के पास ट्रैक्टर- बाइक टक्कर: 21 वर्षीय रविशंकर कुमार की मौत
NJNarendra Jaiswal
Mar 12, 2026 15:17:05
Jasa, Bihar
अधौरा चिड़ियाखाना के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जोरदाग गांव निवासी अवधेश उरांव के पुत्र रविशंकर कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रविशंकर कुमार गुरुवार दोपहर अपनी बाइक से भिवफोर गांव से वापस जोरदाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चिड़ियाखाना के पास उनकी बाइक और एक ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने की तैयारी की, लेकिन रेफर होने से पहले ही अस्पताल परिसर में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करने और मामले की छानबीन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 12, 2026 16:48:470
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 12, 2026 16:48:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 12, 2026 16:47:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 12, 2026 16:47:10Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
LPG गैस सप्लाई को लेकर कलेक्टर का आदेश
सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए दी जाएगी LPG गैस
कमर्शियल उपयोग में अब नहीं मिलेगी गैस
SDM,CSP और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी करेंगे निगरानी
घरेलू गैस का अवैध अंतरण और व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकेगा
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 12, 2026 16:46:380
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 12, 2026 16:46:160
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 12, 2026 16:45:590
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 12, 2026 16:45:400
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 12, 2026 16:45:270
Report
0
Report
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 12, 2026 16:31:010
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 12, 2026 16:30:540
Report
RMRam Mehta
FollowMar 12, 2026 16:30:370
Report