Back
सारंगपुर के पास ट्रैक्टर- बाइक हादसे में महिला की मौत
NJNarendra Jaiswal
Dec 20, 2025 05:17:45
Jasa, Bihar
दवा लेने जा रही महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
वियो - कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर गांव के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अवरिया गांव निवासी शिवदास पासवान की 60 वर्षीय पत्नी लालमति देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
परिजनों ने बताया कि लालमति देवी अपने गांव के एक युवक की बाइक से दवा लेने के लिए दुर्गावती जा रही थीं। इसी दौरान सारंगपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चालक को भी हल्की चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को दुर्गावती सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAjay Kashyap
FollowDec 20, 2025 06:51:410
Report
VKVishal Kumar
FollowDec 20, 2025 06:51:310
Report
OSONKAR SINGH
FollowDec 20, 2025 06:51:120
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 20, 2025 06:50:440
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 20, 2025 06:50:350
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 20, 2025 06:49:430
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 20, 2025 06:49:130
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 20, 2025 06:48:570
Report
SDShankar Dan
FollowDec 20, 2025 06:48:350
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 20, 2025 06:48:160
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 20, 2025 06:48:050
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 20, 2025 06:47:410
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 20, 2025 06:45:110
Report
1
Report