821101
बिहार के सिकठी गांव में भाई-भाई के बीच हुआ हिंसक झगड़ा
Bhabua, Bihar:भभुआ के सिकठी गांव में 40 वर्षीय यूवक को उनके छोटे भाई ने मारपीट कर और दांतों से काटकर घायल कर दिया। आपको बता दें कि यह घटना रूई के बंडल को लेकर हुए विवाद से उपजी। साथ ही घायल को गंभीर चोटों के साथ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
भीनमाल हत्याकांड: निष्पक्ष त्वरित जांच, परिवार को 50 लाख और सरकारी नौकरी की मांग
Jaipur, Rajasthan:भीनमाल : अभय राजपुरोहित हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र, न्यायिक जांच समिति गठन और त्वरित जांच की मांग, पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग, दोषियों को कठोर सजा दिलाने की उठाई मांग। भीनमाल सिरोही जिले के आमलारी गांव निवासी अभय राजपुरोहित हत्याकांड की निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी जांच की मांग को लेकर सोमवार को भीनमाल में विप्र फाउंडेशन एवं ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अभय राजपुरोहित की हत्या से ब्राह्मण समाज सहित पूरे प्रदेश में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों ने इस घटना को कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच समिति गठित करने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी को राजकीय सेवा में स्थायी नियुक्ति तथा दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई कर कठोरतम सजा दिलाने की मांग भी उठाई। ज्ञापन सौंपने के दौरान दिनेश कुमार दवे, मानाराम पुरोहित, रमेश शर्मा, वासुदेव अवस्थी, जगदीश रामावत, रमेश दवे, जवाहर पुरोहित, करणाराम पुरोहित, प्रेमसिंह राजपुरोहित, माधव ठाकुर सहित विप्र फाउंडेशन एवं ब्राह्मण समाज के अनेक पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।0
0
Report
नंद किशोर गोयनका का निधन, Subhash Chandra समेत समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। श्रद्धेय नंद किशोर जी ने सेवा, सादगी, मानवीय मूल्यों और समाजहित को अपने जीवन का ध्येय बनाया। राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ उन्होंने अपने सिद्धांतों एवं मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। वैश्य समाज के संगठन, सामाजिक समरसता तथा अग्रोहा धाम के विकास में उनका अमूल्य योगदान सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। उनका प्रेरणादायी जीवन समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा। इस दुःख की घड़ी में गोयनका परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।0
0
Report
Advertisement
Datia विधानसभा उपचुनाव के नामांकन रैली में Narottam Mishra भावुक, Ashutosh Tiwari समर्थक
Noida, Uttar Pradesh:Madhya Pradesh: BJP leader Narottam Mishra gets emotional during the nomination rally of BJP candidate from Datia, Ashutosh Tiwari, ahead of the Datia by-elections.0
0
Report
संभल: 54 लाख घोटाला, DPMU पद पर नियुक्ति पर बवाल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। 54 लाख के गवन के मामले में फंसे रिटायर्ड DIOS के DPMU पद पर नियुक्ति का हैरान करने वाला मामला. माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने मामले की जानकारी के बाद DM अंकित खंडेलवाल को भ्रष्टाचार के मामले में फंसे श्यामा कुमार को DPMU पद से हटाए जाने के निर्देश जारी किए. 54 लाख के भ्रष्टाचार के मामले में फंसे रिटायर्ड DIOS श्यामा कुमार को नियमों को दरकिनार कर DPMU जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने से उठ रहे हैं सवाल. DPMU श्यामा कुमार प्रधानाचार्य पद पर तैनाती के दौरान मूल सेवा पंजिका में वेतन निर्धारण की गलत एंट्री कर 53 लाख 98 हजार 908 की धनराशि हड़पने के मामले की जांच में फंसे हैं. संभल जनपद में अधिकारियों के भ्रष्टाचार के मामलों के चलते सरकारी सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं. DPO चंद्रभूषण यादव के 64 लाख के भ्रष्टाचार, DPRO सी पी सिंह की रिश्वत खोरी के चर्चित मामले समेत भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आ चुके हैं. शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर शिकंजा कसने की बात कही है.0
0
Report
द्वारका IG अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई जेरियाट्रिक OPD शुरू
New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-9 स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अलग से जेरियाट्रिक ओपीडी का शुभारंभ किया गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से बुजुर्ग मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द इलाज मिल सकेगा। नई ओपीडी का उद्घाटन दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह और पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि यह विशेष ओपीडी बुजुर्गों के इलाज को अधिक सरल, तेज और सुविधाजनक बनाएगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस जेरियाट्रिक ओपीडी में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा दी जाएगी, जिससे उन्हें कम समय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इस पहल का अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग मरीजों और उनके परिजनों ने भी स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर में सास की तेरहवीं के दौरान हरप्रीत कौर की संदिग्ध मौत, जांच शुरू
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर में एक दर्दनाक और संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जिस घर में सास की तेरहवीं की रस्म निभाई जा रही थी, उसी घर में 30 वर्षीय हरप्रीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीओ : हरप्रीत कौर की शादी वर्ष 2016 में गांव बेड़थल निवासी राजीव चौहान से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज और घरेलू विवादों को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले भी उसके साथ मारपीट हुई थी। रविवार को सास की तेरहवीं में मायके वाले भी शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान भी हरप्रीत के साथ विवाद हुआ। परिवार उसे अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन समझाइश के बाद वापस लौट गया। रात करीब 10 बजे हरप्रीत ने अपने भाई से फोन पर बात की। इसके कुछ देर बाद उसकी बेटी ने वीडियो कॉल कर बताया कि मां की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें लगातार उल्टियां हो रही हैं। परिजन तुरंत यमुनानगर पहुंचे, लेकिन तब तक हरप्रीत को निजी अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीओ : मायके पक्ष का आरोप है कि हरप्रीत को जहरीला पदार्थ दिया गया या ऐसी परिस्थितियां बनाई गईं, जिनसे उसकी मौत हुई। पुलिस ने पति राजीव चौहान, ननद डॉली, ननद रीतू और देवरानी नेहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट : हरदेव सिंह, मृतका के पति। बाइट : सुनीता देवी, मृतका की मां।0
0
Report
कैमूर में रील पर पुलिस रेड: पिस्तौल नहीं, लाइटर निकला
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले में एक सोशल मीडिया रील पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई अब प्रशासन के लिए गले की फांस बन गई है। दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का कथित पिस्तौल के साथ रील बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आधी रात को भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव मोहम्मद फिरोज राईन के घर पर छापेमारी की। हालांकि, पुलिसिया कार्रवाई के बाद जो सच सामने आया, उसने पूरे मामले को पलट कर रख दिया। वह कथित हथियार असल में पिस्तौल नहीं, बल्कि पिस्तौल के आकार का एक सिगरेट लाइटर था। इस पुलिसिया रेड को असंवैधानिक और प्रताड़ना बताते हुए वामपंथी संगठनों और अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैमूर कलेक्ट्रेट भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रखी। बाद में भभुआ एसडीएम और डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और जाम खुलवाया। माले नेता फिरोज राईन और किसान सभा के प्रांतीय सचिव अशोक बैठा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना किसी जांच या वारंट के आधी रात को घर में घुसकर अभद्र व्यवहार किया और उनके भाई को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में वह लाइटर भी दिखाया, जिसे पुलिस पिस्तौल समझ बैठी थी। कार्यकर्ताओं ने नए एसपी से मांग की है कि बिना पुख्ता जांच के इस तरह की दमनकारी कार्रवाई करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए।0
0
Report
Manjinder Singh Sirsa के ट्वीट ने राजनीतिक बहस तेज कर दी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
Nitin Dhiman Rep पर ताजा अपडेट: कोई नई खबर नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
हर घर नल जल योजना की पोल, छह माह से पानी संकट से ग्रामीण
Munger, Bihar:हर घर नल का जल योजना की खुली पोल, छह माह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण,पेयजल संकट से फूटा जनाक्रोश मुंगेर। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत संचालित 'हर घर नल का जल' योजना की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिले के जमालपुर प्रखंड के गंगा तटवर्ती क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत इन्द्रुख पश्चिमी के वार्ड संख्या-8 डकरा सतखजुरिया में पिछले पांच से छह माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। नल से नियमित पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पार कर वार्ड संख्या-6 से पानी लाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच पेयजल की यह समस्या ग्रामीणों के लिए किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है。 सोमवार को लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा सड़क पर उतर आए तथा सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है और वे महीनों से बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं。 प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण उचित भाई पटेल, राहुल कुमार पटेल, सुरजीत कुमार , मोना देवी,आशा देवी, बबीता देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में जलापूर्ति के लिए लगी तीन हॉर्स पावर (3 एचपी) की मोटर कुछ माह पहले जल गई थी। इसके बाद पीएचईडी द्वारा उसकी जगह केवल एक हॉर्स पावर (1 एचपी) की मोटर लगा दी गई। कम क्षमता की मोटर लगाए जाने के कारण पानी का दबाव काफी कम हो गया है। नतीजतन वार्ड के अधिकांश घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। कई घरों में महीनों से नलों से एक बूंद पानी नहीं निकला है, जबकि कुछ घरों में बेहद कम मात्रा में पानी पहुंचता है, जिससे दैनिक जरूरतें भी पूरी नहीं पातीं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार पीएचईडी के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। लोगों का कहना है कि विभाग केवल आश्वासन देता है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। पेयजल संकट के कारण महिलाओं और बच्चों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि बुजुर्गों और बच्चों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते तीन एचपी की मोटर दोबारा नहीं लगाई गई और नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग-80 को जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। ग्रामीणों का कहना है कि 'हर घर नल का जल' योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना था, लेकिन डकरा सतखजुरिया में यह योजना पूरी तरह दम तोड़ती नजर आ रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप कर उच्च क्षमता की मोटर लगाने, जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को इस गंभीर पेयजल संकट से राहत मिल सके।0
0
Report
राम मंदिर चंदा चोरी पर CBI जांच की मांग, विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव विरोध
Raipur, Chhattisgarh:नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने राम मंदिर चंदा चोरी पर स्थगन प्रस्ताव पर कहा- राम मंदिर पर विपक्ष चर्चा करना चाहती थी, विपक्ष ने किसी पर आरोप नहीं लगाया. छत्तीसगढ़ के भांजे राम के घर में चोरी हुई है, यह निंदा प्रस्ताव सदन में इसीलिए लाया गया था. सदन में हमारी बातों को नहीं सुना गया. राम मंदिर चंदा चोरी मामले में CBI जांच होनी चाहिए मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- शून्यकाल में अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का स्थगन लाया गया. भाजपा, RSS ने भूमिपूजन के दौरान गांव गांव से करोड़ो रुपए इकट्ठा किया. करोड़ो रुपए के दान का हिसाब अब तक नहीं मिला. राम मंदिर चंदा चोरी में भाजपा, RSS के लोग शामिल है. मैने भी राम मंदिर के लिए चंदा दिया था. भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे है, इसलिए वन गमन पथ बनाया गया. पहले वोट की चोरी और अब चढ़ावा की चोरी राम मंदिर चंदा चोरी स्थगन मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- यह मामला उत्तर प्रदेश का है, सरकार जांच कर रही है. सदन में वहां की बात को उठाने का कोई औचित्य नहीं था. लोक महत्व के मुद्दे विधानसभा में उठाए जाते है. छत्तीसगढ़ का राम मंदिर चोरी से कोई संबंध नहीं है. विधानसभा की नियम, परंपरा अलग है. छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी चंदा दिया, सबका स्वागत है राम मंदिर चंदा चोरी मामले में स्थगन और हंगामा मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- कांग्रेस को संविधान, कानून, विधानसभा व्यवस्था से मतलब नहीं है. अपनी राजनीति करने कांग्रेस ने विस के काम को बाधित किया. कांग्रेस का ऐसा करना दुर्भाग्यजनक है. कांग्रेस ने हमेशा ऐसा किया इसलिए आज हाशिए पर जा रही है बाईट इस सीक्वेंस में है- बाईट- भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ बाईट- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़ बाईट- डॉ चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष बाईट- श्यामबिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़.....0
0
Report
Advertisement
देवेंद्र फड़णवीस ने चेयरमैन के पिता के निधन पर प्रतिक्रिया दी
Noida, Uttar Pradesh:DEVENDRA FADNAVIS ON CHAIRMAN SIR FATHER DEMISE0
0
Report
सीतामढ़ी में दहेज हत्या: नवविवाहिता का शव बाइक पर ले जाते दिखे
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक नवविवाहिता का शव बाइक पर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि दहेज हत्या के बाद ससुराल पक्ष चोरी-छिपे शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था, तभी मायके वाले मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर बाइक से सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचे। मामला सीतामढ़ी जिले के सुप्पी प्रखंड के घरबारा गांव की है। मृतका की पहचान मधु कुमारी के रूप में हुई है, जिसका मायका रुन्नीसैदपुर प्रखंड के माणिक चौक में है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने मधु की गला दबाकर हत्या कर दी है।0
0
Report
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: 45 मिनट में दूरी पूरी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, " उत्तर प्रदेश के लखनऊ की विरासत से आज विकास की यात्रा में एक नया मील का पत्थर का जुड़ रहा है लखनऊ और कानपुर जाने में घंटो लगते थे और अब वो 45 मिनट में यात्रा पूरी होगी जिसका उद्घाटन सीएम और रक्षा मंत्री जी कर रहे हैं...जिस प्रकार पीएम मोदी के नेतृत्व में उनके मार्गदर्शन में योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रकार से विकास कर रहे हैं आज उत्तर प्रदेश देश का एक अग्रणी राज्य है।"0
0
Report
Advertisement
