icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

न्याय की आस लगाए 17 दिनों से धरने पर बैठे किसान,सिस्टम में बैठे लोग नहीं ले रहे सुधि

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow2m ago
Rajaura Kala, Uttar Pradesh:पनियरा,महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुअहिया के किसानों ने वर्षों से लंबित भूमि विवाद के निस्तारण की मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम आशीष के नेतृत्व में अनवरत धरने पर बैठे है। सिस्टम मे बैठे लोग नहीं ले रहे सुधि किसानों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा की करीब 55 एकड़ भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे पट्टाधारक किसान न्याय के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि वर्ष 1984 एवं 1995 में ग्राम तेंदुडिहिया की परती भूमि का कृषि पट्टा कई किसानों को आवंटित किया गया था। किसानों का आरोप है कि कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी अभिलेख, पावर ऑफ अटॉर्नी एवं अन्य दस्तावेजों के माध्यम से भूमि पर कब्जा कर लिया। इस मामले में कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। किसानों ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद की जांच के नाम पर वर्षों से मामले को लंबित रखा जा रहा है, जबकि संबंधित अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट स्तर से जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि विवादित भूमि से अवैध कब्जा हटाकर वास्तविक पट्टाधारकों को कब्जा दिलाया जाए। साथ ही, फर्जी दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। किसानों ने यह भी मांग की कि ग्राम सभा की भूमि की जांच कर उसे सरकारी अभिलेखों में सुरक्षित किया जाए। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
0
0
Report

बैतूल: CM दौरे से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में कई नेता

Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर प्रदर्शन किया,लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। भैंसदेही हेलीपैड की ओर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया और दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता भी इस दौरान गिरफ्तार किए गए। कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है, वहीं पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में मानसून दस्तक, झमाझम बारिश से किसानों और आम नागरिक को राहत

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में शनिवार को मानसून ने दस्तक दी। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे जिले का मौसम बदल दिया। पहले रिमझिम फुहारें और फिर झमाझम बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद शहर का माहौल पूरी तरह बदल गया। ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया और लोगों ने मानसून की पहली अच्छी बारिश का जमकर आनंद लिया। बच्चे बारिश में भीगते नजर आए, वहीं कई लोगों ने घरों की छतों, बालकनी और बाजारों से बारिश का स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों और गलियों में पानी बहता नजर आया, जिससे पूरे वातावरण में ताजगी छا गई। मानसून की इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी। लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी को गति मिलेगी। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह नियमित बारिश होती रही तो इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद मजबूत होगी। बारिश से पेड़-पौधों और प्राकृतिक वातावरण में भी नई हरियाली और ताजगी देखने को मिली। मानसून की पहली जोरदार बारिश ने जिलेवासियों को गर्मी से राहत देने के साथ खेती-किसानी और बेहतर मौसम की नई उम्मीद भी दी।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद हथियार चोरी केस में 32 लाइसेंसी हथियार गायब: गिरफ्तारियों के साथ इंचार्ज सस्पेंड

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद पुलिस महकमे से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेक्टर-8 थाना परिसर के मालखाने से करीब 2 महीने पहले पुलिस की सुरक्षा में रखे गए 32 लाइसेंसी हथियार चोरी हो गए हैं। हांलाकि पुलिस ने इन हथियारों को बरामद कर लिया। सेक्टर 30 की क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। पुलिस कमिश्नर के द्वारा इसमें मालखाना इंचार्ज एएसआई राजेंद्र सिंह को संस्पेंड कर दिया गया था। मामला करीब 2 महीने पुराना है। सेक्टर 8 के मालखाने में ये हथियार रखे गए थे। पुलिस की रूटीन जांच में 13 हथियारों के गायब होने का मामला सामने आया था। लेकिन जब जांच को आगे बढ़ाया गया तो इसमें 32 लाइसेंसी हथियार गायब हुए मिले। इसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल की मानें तो 9 में को जब सेक्टर 8 के थाना इंचार्ज राजवीर सिंह ने माल खाने की चेकिंग की तो पाया कि उसमें से काफी लाइसेंसशुदा हथियार गायब है। तब पुलिस ने तुरंत इन घटना के संबंध में केस दर्ज किया और मामले की जांच क्राइम के हवाले कर दी गई। यशपाल की माने तो इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी मोनू है जो कर मेरा काम का रहने वाला है। मोनू सेक्टर 8 थाने में अप्रेंटिस पर काम कर रहा था जो थाने के मुंशी और माल खाने के इंतजार बिजेंदर के साथ रेगुलर टच में रहता था। मलखाना इंचार्ज बिजेंदर के विश्वास का फायदा उठाकर मोनू ने धीरे-धीरे माल खाने से हथियार गायब करने शुरू कर दिए। उसने माल खाने से 32 हथियार गायब कर दिए और अपने मामा के लड़के तिजारा राजस्थान के रहने वाले विपिन को दे दिए। विपिन ने यह हथियार उत्तर प्रदेश हरियाणा और राजस्थान में लोगों को बेच दिए। यशपाल की माने तो इन हथियारों में चार विदेशी हथियार हैं जबकि बाकी हथियार हिंदुस्तानी है। उनकी माने तो चोरी हुए सारे हथियार बरामद कर लिए गए हैं और हथियार खरीदने वाले कुल 20 लोगों को पुलिस ने मोनू सहित गिरफ्तार कर लिया है। उनकी मानें तो माल खाना इंचार्ज बिजेंदर को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

खैर रोड की करोड़ों रुपये की जमीन नगर निगम ने कब्जे में लेकर अवैध अतिक्रमण मुक्त कराया

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... नगर निगम ने 60 करोड़ की बेशकीमती जमीन अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराई। नगर आए प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद टीम एक्शन में आई और त्वरित अतिक्रमण को कराया गया मुक्त। जिला प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई से खैर रोड पर करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन को नगर निगम ने लिया अपने कब्जे में। नगर आयुक्त के फैसले से भूमाफियाओं में मची खलबली; अवैध अतिक्रमण पर चालान नगर निगम का बुलडोजर। थाना देहली के इलाके के खैर रोड स्थित सांवरिया लॉज के सामने चालान नगर निगम का बुलडोजर।
0
0
Report
Advertisement

अलवर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी

Alwar, Rajasthan:अलवर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या, अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित दाउदपुर कॉलोनी में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ज्योति कौर (पत्नी रफीक खान) के रूप में हुई है, जो पहले देहाती कार्यक्रमों में डांसर के रूप में काम करती थी। जानकारी के अनुसार, ज्योति कौर ने करीब 12 साल पहले नूंह (मेवात, हरियाणा) निवासी रफीक खान से प्रेम विवाह किया था। दंपति के दो बच्चे भी हैं। घटना के समय ज्योति घर पर अकेली थी, जबकि उसका पति बाहर गया हुआ था। घटना के बाद परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर एनईबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। 12 साल से चल रहे वैवाहिक जीवन के बाद महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है。
0
0
Report

गृधवा के खरौन्धी कस्तूरबा विद्यालय में आठ बच्चों की फिर स्वास्थ्य खराब, अभिभावक हंगामा

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे खरौन्धी कस्तूरबा विद्यालय में आठ छात्राएं बीमार हुईं, अभिभावकों ने विद्यालय पर हमला किया, ग्रिल तोड़कर प्रवेश किया अभिभावक, हंगामा और तनाव; पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. मौके पर डीसी और अन्य अधिकारी पहुंचे, जाँच में लापरवाही का अंदेशा; मुख्य परिसर की सुरक्षा और प्रबंधन पर सवाल उठे. डीसी ने सभी कर्मियों में से एक को छोड़कर शेष को सेवा मुक्त कर दिया; अस्पताल के परिसर में बीमार छात्राओं का इलाज चल रहा है. बोर्डर में तैनाती और निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी; कुछ छात्राएं अभी भी निगरानी में हैं. अभिभावकों के आक्रामक रुख के बावजूद कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई.
0
0
Report

अजय राय बिलौटी पहुंचे, भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात और शोक संवेदना

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के मामले को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय शनिवाको बिलौटी गांव पहुंचें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अजय राय बिलौटी पहुंचे भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर और शोक संवेदना व्यक्त किया । अजय - उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

खजराना में तेज आवाज़ गाने पर विवाद, पड़ोसी पर चाकू हमला; आरोपी गिरफ्तार

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी ने अपने ही पड़ोसी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पड़ोसी शाहनवाज कई दिनों से घर में तेज आवाज में गाने बजा रहा था। समझाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने चाकू से हमला कर दिया। घायल शाहनवाज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद खजराना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को शाहनवाज पर लगातार कई बार चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है।
0
0
Report

एनसीएल ने बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में बड़े ड्रिलिंग से हीरा खोज की तैयारी शुरू की

Raipur, Chhattisgarh:*छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज* *एनसीएल बोर्ड का फैसला* *बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में ज्यादा चौड़े ड्रिलिंग को मंजूरी* दिल्ली में एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल की बैठक में महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में परियोजना के अगले चरण को मंजूरी देते हुए लार्ज डायमीटर बड़े ड्रिलिंग से खुदाई शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह कदम इस क्षेत्र में हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आकलन करने और भविष्य में व्यावसायिक हीरा खनन की संभावनाओं को तलाशेगा बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रॉस्पेक्टिंग लाइसेंस की अवधि के भीतर सभी तकनीकी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। बड़े व्यास की ड्रिलिंग से किम्बरलाइट पाइप में मौजूद हीरा भंडार का सटीक आकलन किया जाएगा। बैठक में लौह अयस्क परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई बैलाडीला डिपॉजिट-4 में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 10 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसे बढ़ाकर 70 लाख टन सलाना किया जाएगा। बैलाडीला डिपॉजिट-13 को एक करोड़ टन वार्षिक क्षमता के साथ विकसित करने की दिशा में भी कार्य जारी है।
0
0
Report
Advertisement

IDFC-AU बैंक फ्रॉड: IAS प्रदीप कुमार की अग्रिम जमानत याचिका दायर

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग IDFC और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक फ्रॉड से जुड़ी हुई बड़ी खबर इस मामले में सस्पेंड चल रहे IAS प्रदीप कुमार ने पंचकुला सीबीआई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है सीबीआई ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के डेटा एंट्री ऑपरेटर सौरभ शर्मा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर लिया था पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से हुई इस गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड चल रहे IAS प्रदीप कुमार की गिरफ्तारी की चर्चा शुरू हुई थी प्रदीप कुमार पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में जब नियुक्त थे उस वक्त वित्तीय अनियमिताएं बैंक फ्रॉड में सामने आई है इसी के चलते अब प्रदीप कुमार ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है काबिलेगौर है बैंक फ्रॉड मामले में हरियाणा सरकार 3 IAS को सस्पेंड कर चुकी है इनमें प्रदीप कुमार, आरके सिंह और पंकज अग्रवाल शामिल है इसके साथ ही आरके सिंह और पंकज अग्रवाल को सीबीआई गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर चुकी है और दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में है इसके अलावा हरियाणा सीएमओ में भी जल्द बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है - सूत्र मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी 30 जून को सेवानिवृत हो रहे हैं उन्हें जो 1 साल का एक्सटेंशन मिला था वह खत्म हो रहा है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top