icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गर्भवती महिला की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollowJust now
Shahabad, Uttar Pradesh:पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक गर्भवती महिला की पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधरनपुर निवासी पूनम रावत पत्नी अमन उर्फ कीर्ति के अनुसार वह अपने घर पर बैठी थी। उसी समय मोहल्ला गिलजई निवासी शिवम तिवारी पुत्र सर्वेश तिवारी, पप्पू पुत्र मामा निवासी बेहटा कोला, नंदन पुत्र श्यामू निवासी परियल एवं कौशल पुत्र विनोद कुमार निवासी अल्लाहपुर सैदी खेल अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आए और उसके पति को पूछा। बकौल पूनम उसने कहा कि पति घर पर नहीं है तो उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गई। पूनम के अनुसार वह गर्भवती है उसे काफी अंदरूनी चोटे आई हैं। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया।
0
0
Report

श्री सूर्य नगर साइड का हुआ भव्य शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow3m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। उन्नाव बालाजी रोड स्थित भोजला मंडी के पास आरी रोड पर विकसित किए जा रहे श्री सूर्य नगर आवास साइड का रविवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, निवेशकों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। शुभारंभ कार्यक्रम में खेमराज कुशवाहा, गोविंद सिंह कुशवाहा, दालचंद्र कुशवाहा एवं दीपक ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और परियोजना की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री सूर्य नगर आवास में छोटे एवं बड़े सभी प्रकार के आवासीय प्लॉट उपलब्ध हैं। यहां 25×40 साइज के प्लॉट सहित विभिन्न आकार के प्लॉट मात्र 750 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि यह आवासीय साइड स्वच्छ वातावरण, हरियाली, बेहतर वाटर लेवल और शांत परिवेश जैसी सुविधाओं से युक्त है, जिससे यह रहने और निवेश दोनों के लिए उपयुक्त स्थान है। परियोजना शहर के प्रमुख स्थलों के समीप स्थित है, जिससे यहां पहुंचना भी आसान है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और निवेशकों ने परियोजना की सराहना करते हुए इसे भविष्य के लिए एक सुरक्षित और लाभकारी निवेश बताया। आयोजकों ने कहा कि “निवेश करें आज, सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें” के उद्देश्य के साथ यह परियोजना लोगों को बेहतर आवासीय विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
0
0
Report

शाजापुर अस्पताल मार्ग पर नर्मदा पाइपलाइन फूटकर दोबारा लीकेज, सड़क पर पानी-कीचड़

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल के पुलिस लाइन रोड पर नर्मदा पाइपलाइन कार्य के दौरान नगरपालिका की शहर में जल प्रदाय करने वाली फूटी पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बहने का मामला लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को पाइपलाइन फूटने के बाद मरम्मत कार्य किया गया था, लेकिन रविवार को फिर से पाइपलाइन में लीकेज हो गया। इसके चलते सड़क पर लगातार पानी बह रहा है और आसपास कीचड़ फैल गया है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल मार्ग पर नर्मदा पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इसी दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। सुधार कार्य के बावजूद पाइपलाइन सही तरीके से नहीं जुड़ पाए कारण दोबारा लीकेज शुरू हो गया। सड़क पर फैले पानी और कीचड़ से वाहन चालकों व मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद दिनेश जायसवाल ने बताया कि अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि अब तक दो से तीन बाइक सवार फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल हुए हैं। वहीं 108 एंबुलेंस चालकों को भी मार्ग से निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए जल्द समाधान की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

टूटी नाली और बदहाल सड़क पर लोगों का फूटा गुस्सा जल्द निर्माण नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

SSANDEEPFollow12m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया शहर में बदहाल सड़क और टूटी नाली को लेकर मोहल्ले वालों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। मामला रामलीला मैदान के बगल स्थित अंबा रोड का है, जहां वर्षों से टूटी नाली और सड़क की बदहाली ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली टूटने की वजह से गंदा पानी सड़क के बीचों-बीच जमा हो जाता है, जिससे पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चे व महिलाएं आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं। रविवार को मोहल्ले वालों का सब्र टूट गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थानीय पदाधिकारी अमित मोदनवाल के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं और पुरुष गंदे पानी में खड़े होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द नाली और सड़क निर्माण की मांग उठाई। मोहल्ले वालों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन ने इस समस्या को अनसुना कर दिया है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जलजमाव और सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में दुर्गावती देवी, धीरज पांडे, गोविंद नारायण वर्मा, विनोद कुमार सेठ, प्रियंका देवी, रानी देवी, शांति देवी, रुकसाना बेगम, आरती गुप्ता, वीरेंद्र खरवार, आयुष खरवार, अवनीश सिंह, संजय मद्धेशिया, त्रिलोकी बरनवाल, प्रियेश मद्धेशिया समेत कई मोहल्लेवासी शामिल रहे।
0
0
Report

भीषण गर्मी में हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पानी संकट, टैंकरों पर निर्भर जीवन

Narmadapuram, Madhya Pradesh:भीषण गर्मी के बीच शहर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को अपनी प्यास बुझाने और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए टैंकरों के भरोसे रहना पड़ रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पानी भरने के लिए बर्तनों के साथ लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखाई देते हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नियमित जल सप्लाई नहीं हो रही है। कई दिनों से नलों में पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मजबूरी में वार्डवासी टैंकरों से पानी भरकर घर ले जा रहे हैं। गर्मी के बढ़ते तापमान में यह समस्या लोगों के लिए लाइन लाइफ जैसी स्थिति बन चुकी है, जहां पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रहवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि वार्ड में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकराल हो सकती है।
0
0
Report

यूपी सरकार ने अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि के साथ उन्हें सम्मानित किया

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मानित करने के लिए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अनुदेशकों का सम्मान किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के मानदेय में ₹8000 की बढ़ोतरी किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नंद गोपाल नंदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने विपक्ष को नकार दिया है और आज डबल इंजन की सरकार देशभर में चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने स्वीकार किया है और गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा की सरकारें विकास कार्य कर रही हैं। नंदी ने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वालों को जनता ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में घबराहट की स्थिति है क्योंकि जनता विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को समर्थन दे रही है। वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद राजकुमार भाटी की ब्राह्मण समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी के सवाल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जातियों को बांटने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने इस राजनीति को समझ लिया और सपा को सत्ता से बाहर कर दिया। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आज भारत दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी बीमारू प्रदेश कहा जाता था, लेकिन अब प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

चूरू के मानपुरा में झोपड़ी की आग से दो बहनों की मौत

Churu, Rajasthan:बीदासर तहसील के मानपुरा की ढाणी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। छप्पर में आग लगने से दो सगी बहनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। भागीरथ मेघवाल के खेत में बनी झोपड़ी में चुल्हा जल रहा था और तेज हवा के कारण चिंगारी से आग फैल गई। उस समय झोपड़ी में 11 वर्षीय मोनिका और 9 वर्षीय डाली सो रही थीं; दोनों की झुलसने से मौके पर मौत हो गई। परिवार के सदस्य दोपहर चाय के बाद पास स्थित कुएं के खेत में कृषि कार्य करने चले गए थे, उसी दौरान घर के छप्पर में आग लग गया। आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों बच्चियाँ बुरी तरह झुलस गईं। आम लोगों के पहुंचने तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची; शव चिकित्सालय की मोर्चरी में रखे गए हैं।
0
0
Report

सेवना गांव में पैंथर शावक की अफवाह से दहशत, वन विभाग ने बिल्ली रेस्क्यू किया

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : पैंथर शावक की अफवाह से गांव में फैली दहशत, जांच में निकली जंगली बिल्ली एंकर/इंट्रो : प्रतাপगढ़ जिले के सालमगढ़ क्षेत्र स्थित सेवना गांव में रविवार को पैंथर के शावक को देखे जाने की अफवाह फैलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। वन अधिकारी दिलीप सिंह गौड़ एवं सालमगढ़ वनपाल नारायण मीणा ने जांच के दौरान पाया कि मौके पर दिखाई देने वाला जीव पैंथर का शावक नहीं बल्कि जंगली बिल्ली थी। इसके बाद वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए जंगली बिल्ली का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे प्रतापगढ़ रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर सालमगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ नियंत्रण में सहयोग किया। अफवाह के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। वन विभाग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी वन्य जीव की सूचना मिलने पर अफवाह फैलाने के बजाय तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

छबड़ा नगर पालिका के विशेष सफाई अभियान को आमजन ने सराहा

Baran, Rajasthan:छबड़ा नगर पालिका के विशेष साफ सफाई अभियान ओर नियमित कचरा संग्रहन व्यवस्था की कस्बे के लोगो ने जमकर सराहना की है आमजन का कहना है कि नगर पालिका के इओ सन्दीप गहलोत के नेतत्व में चल रहे सक्रियता से गलियों मुख्य सड़कों ओर सार्वजनिक स्थानों पर स्वछता में काफी सुधार हुआ है कस्बे में साफ सफाई ओर कचरा प्रबन्धन को लेकर लोगो ने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित सड़को की बेहतर तरीके से झाड़ू पोछा लगा रहे है घर घर कचरा संग्रहन वाहनों के पहुचने से लोगो ने सड़को पर कचरा फेकना बन्द कर दिया जिससे गन्दगी पर रोक लगी है स्थानीय लोगो ने बताया कि प्रसाशन के इस सकारात्मक रवये ओर कार्मिकों की मेहनत से कस्बे की सूरत बदल रही है आमजन से पालिका प्रसाशन ने अपील की है कि वो इस व्यवस्था को इसी तरह निरन्तर बनाये रखे ताकि छबड़ा को पूरी तरह से स्वछ ओर बीमारी मुक्त बनाया जा सके
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top