भभुआ के मोकरी गांव में नल-जल योजना हुई विफल
Bhabua, Bihar:बिहार के भभुआ प्रखंड के मोकरी गांव के वार्ड 5 में 2020 में शुरू की गई 19.5 लाख रुपये की नल-जल योजना विफल हो गई है। सूचना के अनुसार तीन साल बाद भी ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी में जल स्तर गिरने से चापाकल भी सूख गया है। साथ ही लोग दूसरों के घरों से पानी मांगकर गुजारा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक PHED के अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ में पंचायत चुनाव प्रशिक्षण का नया तरीका जारी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का दो दिन का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। यह ट्रेनिंग टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई। दूसरे दिन जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और कार्मिकों को दी जा रही ट्रेनिंग की जानकारी ली। इसमें नामांकन पत्र लेने, नियमों का पालन करने और चुनाव से जुड़े कामों के बारे में बताया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने पीपीटी और प्रैक्टिकल डेमो से नामांकन, जांच, मतदान और मतगणना की जरूरी बातें समझाईं। अधिकारियों को नामांकन पत्रों की जांच, जमानत राशि और कानूनी नियमों की जानकारी भी दी गई।पाकिस्तान पर बयान से राजस्थान में सियासी भूचाल, मदन राठौड़ ने माफी नहीं मांगी
Jaipur, Rajasthan:पाकिस्तान को लेकर बयान राजस्थान की राजनीति में भूचाल जयपुर。 पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर राजस्थान में सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान को लेकर कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मदन राठौड़ का वीडियो जारी कर बीजेपी पर पाकिस्तान प्रेम का आरोप लगाया। वहीं, मदन राठौड़ ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। राठौड़ ने साफ कहा कि वे माफी नहीं मांगेंगे। पाकिस्तान को लेकर बयान राजस्थान की राजनीति में भूचाल मदन राठौड़ बोले- माफी नहीं मांगूंगा。 मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया。 पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है, उसके साथ खड़े नहीं हो सकते。 अमेरिका और पाकिस्तान के मैच में साथ देने के सवाल पर कहा。 हमारा पाकिस्तान के प्रति कोई समर्थन नहीं हो सकता。 कांग्रेस की ओर से जारी किए गए बयान के वीडियो को सुनकर बोले राठौड़。 कहा - खेल की बात को किसके साथ जोड़ना चाहते हो? मदन राठौड़ ने कहा मैने क्रिकेट मैच के संदर्भ में बयान दिया? था। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच में भारत के हारने पर पटाखे फोड़ने वाले देशभक्त नहीं हैं। इसमें क्या गलत कह दिया? राठौड़ ने कहा कि उन्होंने उसी परिप्रेक्ष्य में पाकिस्तान और अमेरिका के मैच को लेकर बात कही थी。 मदन राठौड़ के बयान को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने X पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि मदन राठौड़ ने कहा था कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, तो भारत पाकिस्तान के साथ है।डोटासरा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान वह आतंकी मुल्क है, जो भारत के नागरिकों की हत्या करता है, देश में आतंक फैलाता है और सीमा पर जवानों को निशाना बनाता है। उन्होंने बीजेपी के कथित पाकिस्तान प्रेम को वीर जवानों की शहादत और करोड़ों भारतीयों का अपमान बताते हुए इसे देशद्रोह करार दिया। डोटासरा ने यह भी कहा कि दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली बीजेपी के रग-रग में पाकिस्तान बसा है。 कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह फालतू की बातें कर रही है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए इस तरह की बातें उड़ा रहे हैं。 वहीं, पाकिस्तान प्रेम के आरोपों पर मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं। कांग्रेस उन्हें संभाले...... राठौड़ ने कहा मैं संभले हुए देशभक्त हैं और देशभक्ति मेरे अंदर कूट-कूटकर भरी हुई है。 मदन राठौड़ ने अपने खिलाफ षड्यंत्र किए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र करने वाले सफल नहीं होंगे। वायरल वीडियो को लेकर लीगल एक्शन लेने के सवाल पर उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि देश सब जानता है。 राठौड़ ने कहा पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है और उसके साथ खड़े नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्रिकेट मैच के संदर्भ में बात की थी, लेकिन उसमें युद्ध का मुद्दा कहां से आ गया? फिलहाल, मदन राठौड़ के बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। एक ओर कांग्रेस वीडियो के आधार पर बीजेपी पर पाकिस्तान प्रेम का आरोप लगा रही है, तो दूसरी ओर मदन राठौड़ इसे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का मामला बता रहे हैं। अब देखना होगा कि इस सियासी बयानबाजी का सिलसिला आगे क्या मोड़ लेता है। विष्णु शर्मापोकरण में करीब 50 लोगों ने कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा को झटका दिया
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण पोकरण में पंचायती राज चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका,करीब 50 से अधिक लोगो ने थामा कांग्रेस का हाथ पोकरण, जैसलमेर पंचायती राज चुनाव से पहले पोकरण विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वही आज फलसूंड पंचायत समिति क्षेत्र के करीब 50 लोगो ने कांग्रेस नेता हुक्म सिंह जोधा के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पोकरण स्थित फतेह मंजिल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, पूर्व उप प्रधान इंद्र सिंह जोधा और भवानी सिंह जोधा ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान फलसूंड पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी के साथ जुड़ने की घोषणा की। कांग्रेस नेता हुक्म सिंह जोधा के नेतृत्व में हुए इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को पंचायती राज चुनाव से पहले राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब 50 लोगों के कांग्रेस में शामिल होने से क्षेत्र में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, पंचायती राज चुनाव से पहले हुए इस घटनाक्रम को भाजपा के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है। बाईट - हुक्म सिह कांग्रेस कार्यकर्तासिकंदराराऊ में छात्रा रश्मि बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ -मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत हाथरस पुलिस की पहल, जनसुनवाई कर शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश सिकंदराराऊ, हाथरस। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत शुक्रवार को थाना सिकंदराराऊ में अनूठी पहल की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिकंदराराऊ की कक्षा आठ की छात्रा कु. रश्मि को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ ही उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं रश्मि ने थाना कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुना। कुछ मामलों में संबंधित पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग भी कराई गई तथा आपसी बातचीत के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा को जनसुनवाई की प्रक्रिया, शिकायतों पर कार्रवाई और आमजन की समस्याओं के समाधान में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के मन से पुलिस के प्रति झिझक दूर करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। हाथरस पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय अथवा संकोच के पुलिस की सहायता लेने की अपील की।बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
