821109
मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में घर में मिला विवाहिता का शव
Mohania, Bihar:मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में एक विवाहिता का शव घर में मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी दिलीप कुमार को घटनास्थल पर भेजा। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अपनी जान लेने का प्रतीत होता है और एसएफएल जांच कराई जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरदारशहर में भारी बारिश से मुख्य बाजार जलमग्न, स्थानीय व्यवस्था सवालों के घेरे में
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर बारिश से बेहाल: मुख्य बाजार में 3 फीट पानी, शहर जलमग्न; नगर परिषद की तैयारियां फिर हुईं फेल सरदारशहर में गुरुवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने जहां एक ओर मौसम को पूरी तरह खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कों, मुख्य बाजार और निचले इलाकों को जलमग्न कर दिया। कुछ ही देर की तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। मुख्य बाजार में करीब तीन फीट तक पानी भर जाने से पूरा बाजार प्रभावित हो गया और अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बाजार की प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से लोगों की आवाजाही लगभग ठप हो गई और व्यापारिक गतिविधियों पर भी बड़ा असर पड़ा। बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में भी जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। कई मोहल्लों और गलियों में पानी जमा होने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन पानी में फंसते नजर आए, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी मुख्य बाजार में देखने को मिली, जहां सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। दुकानों के बाहर पानी भर जाने से व्यापारियों को नुकसान की आशंका सताने लगी। कई दुकानदारों ने पानी दुकानों में घुसने के डर से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में शहर की यही स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया है। बारिश ने एक बार फिर नगर परिषद की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और नालों की सफाई के दावों के बावजूद शहर में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। मुख्य बाजार और निचले इलाकों में पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी देर की तेज बारिश में ही सड़कों पर पानी भर गया। लोगों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। हालांकि, इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान जरूर ला दी है। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इस वर्षा को खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक बताया। खेतों में नमी बढ़ने से बाजरा, मूंग, ग्वार और अन्य फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से तालाबों और जोहड़ों में पानी की आवक शुरू हो गई है, जिससे जल संकट से भी कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में मानसून सक्रिय बना हुआ है और आगामी चार से पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, विशेष रूप से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और अनावश्यक जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। सरदारशहर में हुई इस बारिश ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि मानसून की हर तेज बारिश शहर की व्यवस्थाओं की परीक्षा लेती है। मौसम सुहावना जरूर हुआ है, लेकिन जलभराव ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब लोगों की निगाहें नगर परिषद की अगली कार्रवाई और आने वाले दिनों में संभावित बारिश के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं पर टिकी हैं।0
0
Report
प्रतापगढ़ में टॉप-10 वांछित स्थायी वारंटी गिरफ्तार; चार मामलों में फरार रहा आरोपी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 वांछित स्थायी वारंटीियों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में थाना प्रतापगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तालाब खेड़ा निवासी लक्ष्मण मीणा को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रतापगढ़ न्यायालय के चार मामलों में स्थायी वारंटी तथा दो मामलों में गिरफ्तारी वारंट से वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई थाना प्रभारी शम्भू सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में लोकेन्द्र सिंह, मदनलाल, मुकेश कुमार, गोविंद, युगराज और विक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
कलेक्टर ने जेल-परिसर निरीक्षण कर नई जेल के लिए भूमि प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी दौरे पर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने एसडीएम कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय और सब जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए। सबसे पहले कलेक्टर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां एसडीएम यतींद्र पोरवाल की मौजूदगी में कार्यालयीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान विकास अधिकारी दिनेश मेघवाल भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान कलेक्टर ने छोटीसादड़ी सब जेल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर बंदियों से सीधे संवाद किया। भोजन, चिकित्सा सुविधा, परिजनों से मुलाकात और दूरभाष सुविधा के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा निरीक्षण में कारागार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेलर जितेंद्र सिंह रावल को वर्तमान में उपलब्ध सीमित स्थान को देखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नए कारागार भवन के निर्माण के लिए भूमि आवंटन एवं आवश्यक बजट का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों के उपचार, न्यायालय में पेशी और अन्य shasnik कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सरकारी वाहन उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। साथ ही कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर शुभम चौधरी ने कहा कि कारागार में बंदियों के अधिकारों, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सुरक्षित, पारदर्शी और मानवीय वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम यतींद्र पोरवाल, जेलर जितेंद्र सिंह रावल, सब जेल का स्टाफ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
कोटा कृषि विश्वविद्यालय में महिला सशक्त राष्ट्र कार्यशाला: राज्यपाल ने किया उद्घाटन
Kota, Rajasthan:कोटा कृषि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय कार्यशाला कार्यक्रम में राज्यपाल हरीभाऊ बगड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत सियाम ऑडिटोरियम में स्वस्थ्य एवं शिक्षित महिला सशक्त राष्ट्र कार्यशाला का आयोजन कार्यक्रम में लाडपुरा विधायक कल्पना देवी कुलगुरु डॉ विमला, डॉ अतुल कोठारी, डॉ शोभा, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद0
0
Report
डीजल टैंकर खाई में गिरा, लूट की वीडियो से इलाके में हड़कंप
Damoh, Madhya Pradesh:डीजल टैंकर गिरा खाई में, डीजल लूटते नजर आए लोग... एंकर/ दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर कुम्हारी थाने के बमनी गांव में आज एक डीजल टैंकर अनियंत्रित हुआ और सड़क छोड़ एक खाई में गिर गया। करीब 12 से 15 फीट गहरी खाई में टैंकर गिरने के बाद भी गनीमत रही कि इसमें सवार ड्राईवर और हेल्पर को बहुत मामूली चोटें आई है। लेकिन इस इलाके में लोगों ने आपदा में अवसर तलाश लिया और लोग डीजल लूटने में लग गए कुछ वीडियो सामने आए है जिन में स्थानीय लोग और राहगीर डीजल भर कर ले जाते दिखाई से रहे है। इलाके की कुम्हारी पुलिस थाने की पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस वहां पहुंची और डीजल लूट रहे लोगों को हटाया गया है।0
0
Report
पटना के बांकीपुर उपचुनाव में मतदान जारी, कतारों में बदलाव की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:आज पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। युवा हों, महिलाएं हों या बुजुर्ग—हर वर्ग के मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदाताओं से बातचीत के दौरान कई लोगों ने कहा कि वे बदलाव और विकास के मुद्दे पर वोट डाल रहे हैं। उनका मानना है कि उनका एक वोट क्षेत्र की दिशा और दशा तय कर सकता है। वहीं, चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। कुछ लोगों और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा उन्हें कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से क्या प्रतिक्रिया है, इस पर भी सभी की नजर बनी हुई है। इस बीच निर्वाचन आयोग लगातार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने का दावा कर रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय के अशोक धाम में श्रावणी मेला का भव्य उद्घाटन
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय, बिहार के बाबाधाम के रूप में विख्यात अशोक धाम मंदिर में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेला का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया। इस दौरान मंत्री विजय कुमार सिन्हा, डीएम शैलेन्द्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान इंद्रमनेश्वर महादेव का दूध और गंगाजल से रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रावणी मेला के उद्घाटन के अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गुलजार रहा। हजारों भक्तों ने बाबा इंद्रमनेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन माह में आयोजित होने वाला यह मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ पूरे मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। इस मौके पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अशोक धाम आस्था और आध्यात्म का प्रमुख केंद्र है। यह मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।0
0
Report
जालौन के मुन्नाफुल पावर चौराहे पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में व्यस्तम इलाके में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, इलाकाई लोगों ने पुलिस को दी शव मिलने की सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी पुलिस, जालौन के कालपी के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।0
0
Report
अलीपुर खादर में रस्सी बांधकर स्टंट: वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
Amroha, Uttar Pradesh:हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर खादर में दो बाइकों के बीच रस्सी बांधकर जानलेवा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक सड़क पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक करतब करते दिख रहे हैं। इस लापरवाही से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में सावन के पहले दिन भक्तों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था तेज
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार सावन के पहले दिन धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब, शिवालयों में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़。 कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए तड़के से ही लंबी कतारें, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पूरा परिसर。 हर की पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल भरा, कांवड़ियों का लगातार पहुंचना जारी。 गंगाजल लेकर हजारों शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना, पूरे शहर में शिवभक्ति और उत्साह का माहौल。 श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों और गंगा घाटों पर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी。0
0
Report
नालंदा में बाइक लूट के 5 आरोपियों की गिरफ्तारी; अस्पताल में ड्रामा सामने आया
Pariaunna, Bihar:नालंदा पुलिस ने बाइक लूट के कांड के मामले 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और पर्स बरामद किया। जब पकड़े गए आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया जहाँ आरोपियों ने करीब 30 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। पकड़े गए आरोपियों ने खुद को कॉकरेच जनता पार्टी के सदस्य बताया इतना ही नहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। पुलिस के प्रेस रिलीज के मुताबिक 3 लोगो का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड है, बावजूद पुलिस कर्मियों की बड़ी लापरबाही देखने को मिला, पुलिस एक प्राइवेट ऑटो से जेल ले जारही थी जब अस्पताल पहुंची तो ऑटो स्टार्ट नहीं हुआ फिर क्या कैदी ऑटो पर और पुलिस कर्मी ऑटो में धक्का देते नजर आए। पकड़े गए आरोपियों ने जेल से छूटने के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव में मतदान धीमा, बूथों पर भीड़ कम, जागरूकता अभियान जारी
Patna, Bihar:बांकीपुर उपचुनाव में मतदान धीमा, बूथों पर भीड़ कम, जागरूकता अभियान जारी0
0
Report
Advertisement
बरनाला में सफाईकर्मियों पर लाठीचार्ज, पंजाब बंद के साथ मूक्तसर बाजार भी बंद
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਦੇ ਉੱਤੇ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਿੱਥੇ ਅੱਜ ਪੂਰਾ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵੀ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ਤੇ ਬੰਦ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਨੇ ਔਰ ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਭਰਾਤਰੀ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਦੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਅਤੇ ਭਰਾਤਰੀ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ0
0
Report
मैनपुरी-नानमई स्थित इंग्लिश प्राइमरी स्कूल के रसोईघर में गैस चूल्हा से लगी आग,3 रसोइया महिलाएं झुलसी
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल क्षेत्र के नानमई स्थित इंग्लिश प्राइमरी स्कूल मे रसोई घर में खाना बनाते समय तीन महिला रसोइया बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार कर रही थीं,तभी अचानक गैस चूल्हा से आग लगना बताया जा रहा है। आग देख स्कूल में चीख-पुकार मच गई स्टाफ और ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाकर आग पर काबू पाया । हादसे में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं,उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र करहल में भर्ती कराया गया है । यह हादसा स्कूलों में गैस सुरक्षा मानकों और नियमित जांच पर बड़ा सवाल खड़ा करता है ? प्रशासन जांच कर रहा है कि चूक कहां हुई !0
0
Report
थार नहर में गिरकर महिला की मौत, दहेज प्रताड़ना पर जांच तेज
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- थार नहर में गिरने से महिला की मौत मामले में अपडेट दनकौर थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति मोहित, ससुर घनेन्द्र और सास मुनेश देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया एफआईआर में BNS की धारा 85, 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था शिकायत में आरोप है कि पति पिछले कुछ समय से तलाक का दबाव बना रहा था और दूसरी शादी की बात कहता था परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया परिजनों के लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे है एसीपी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। थार को नदी से बाहर निकालने का वीडियो भी आया सामने।0
0
Report
Advertisement
