मोहनिया में 1 घंटे की बारिश में अनुमंडल अस्पताल हुआ जलमग्न
Barej, Bihar:मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल में मात्र एक घंटे की बारिश ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी थी। सूचना के अनुसार अस्पताल परिसर, इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टर रूम सहित कई कमरे जलमग्न हो गए। साथ ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। वहीं प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने से डॉक्टर और मरीज परेशान हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
