821101
कैमूर में चोरी की स्कॉर्पियो हुई बरामद वहीं तीन गिरफ्तार
Sapnautia, Bihar:कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में मई माह में चोरी हुई स्कॉर्पियो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चोरी करने वाले और गाड़ी खरीदने वाले शामिल हैं। मोहनिया डीएसपी ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिलासपुर तालाब में अधेड़ की लाश मिली, इलाके में मची सनसनी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तालाब में तैरती मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप... डूबने से मौत की जताई जा रही आशंका, मृतक की नही हो सकी है पहचान... स्थानीय लोगो ने तालाब से लाश को निकाला बाहर... सरकंडा क्षेत्र के नाग नागिन तालाब की घटना... सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटी..0
0
Report
नदी पार पुल नहीं, मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंच कठिन
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विकास के दावों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिस्टम से सीधा सवाल पूछती है। छुईखदान ब्लॉक मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर छिदरी और चोरलाडीह क्षेत्र के ग्रामीण आज भी नदी पर पुल का इंतजार कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि बारिश में नदी में पानी बढ़ते ही महज 3 किलोमीटर का रास्ता बढ़कर करीब 35 से 40 किलोमीटर का हो जाता है। यानी नदी के इस पार गांव है और उस पार जरूरत की दुनिया—अस्पताल, कॉलेज, बाजार और मुख्य सड़क। सामान्य दिनों में ग्रामीण जिस रास्ते से कुछ ही दूरी तय करके पहुंच जाते हैं, पानी आते ही उन्हें कई किलोमीटर का लंबा चक्कर काटना पड़ता है। सबसे भयावह स्थिति तब बनती है, जब किसी मरीज को अस्पताल ले जाना हो। ग्रामीणों का कहना है कि पानी बढ़ने पर एंबुलेंस तक गांव तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में लोगों को मरीजों को दूसरे रास्ते से ले जाने की मजबूरी होती है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों की मजबूरी की तस्वीर तब और गंभीर हो जाती है, जब लोग अपनी बाइक तक कंधे पर उठाकर नदी पार करते नजर आते हैं। यह सिर्फ आवागमन की परेशानी नहीं, बल्कि सिस्टम की उस कमी की तस्वीर है, जिसने ग्रामीणों की जिंदगी को मौसम के भरोसे छोड़ दिया है। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर कॉलेज विद्यार्थियों तक को बारिश के दिनों में अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक चोरलाडीह से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 40 किलोमीटर है, जबकि पुल बनने के बाद यह दूरी लगभग 20 किलोमीटर रह सकती है। ग्रामीणों की मांग साफ है उन्हें कोई बड़ी सुविधा नहीं चाहिए, सिर्फ नदी पर एक पुल चाहिए। सवाल अब यह है कि जिस पुल से दूरी आधी, सफर आसान और स्वास्थ्य-शिक्षा की पहुंच बेहतर हो सकती है, उसके लिए ग्रामीणों को आखिर कितने साल और इंतजार करना पड़ेगा?0
0
Report
SECL सूरजपुर कार्यालय के ठेका मजदूर 15 मांगों पर उग्र प्रदर्शन, खदान बंदी की चेतावनी
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के विश्रामपुर स्थित एसईसीएल ऑफिस के मुख्य गेट पर ठेका मजदूरों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए जोरदार आंदोलन किया, यूनियन मजदूरों का आरोप है कि भारत सरकार और कोल मैनेजमेंट द्वारा ठेका मजदूरों को नियुक्ति पत्र देने तथा हाई पावर कमेटी के तहत तय दर पर वेतन भुगतान करने का नियम है, लेकिन विश्रामपुर में इसे अमल में नहीं लाया जा रहा है, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन द्वारा इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में काम बंद कर खदान बंदी की हड़ताल की जाएगी, मजदूरों की प्रमुख मांगों में वर्क्स कमेटी का गठन, हाई पावर कमेटी के अनुसार वेतन, हर महीने की 7 तारीख तक भुगतान, वेतन पर्ची प्रदान करना, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, खदान में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, पीएफ व ईपीएफ कटौती का विवरण, काम बंद होने पर राशि की वापसी तथा कार्यस्थल पर चोट लगने पर उचित मुआवजा देना शामिल है, इसके अलावा सीएमडी द्वारा 1 मई को खनिक दिवस पर की गई घोषणा के तहत मजदूरों व उनके परिजनों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, मजदूरों का आरोप है कि प्रबंधन और ठेकेदार के बीच चल रहे गोरखधंधे के कारण इन मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा है और मजदूरों का शोषण हो रहा है, जिसके विरोध में यह आंदोलन जारी रहेगा,0
0
Report
Advertisement
SP.मृगांक शेखर की कानून व्यवस्था को दबंग बार -बार दे रहे हैं खुला चुनौती,सुमेरपुर का वीडियो वायरल ..
Deo Gaon, Uttar Pradesh:सुमेरपुर में दबंगों का आतंक, थार में गाली-गलौज का वीडियो वायरल हमीरपुर के सुमेरपुर में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काले रंग की थार गाड़ी में सवार कुछ युवक तेज गाना बजाते हुए खुलेआम गाली-गलौज कर रहे हैं। इसी मामले में एक पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो सुमेरपुर नगर के वार्ड नंबर आठ का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि काले रंग की थार गाड़ी में सवार युवक तेज म्यूजिक के साथ गाली-गलौज और दबंगई दिखा रहे हैं। पीड़ित प्रशांत शुक्ला का आरोप है कि गाड़ी में सवार राजू सिंह और जितेश शुक्ला नाम के युवकों ने उसके घर के बाहर आकर गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दबंगों ने कहा बाहर निकल गोली मार दूंगा, गाड़ी चढ़ा दूंगा। फोन पर भी लगातार धमकाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि पूरा परिवार दहशत में है। उसके पास घटना की सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। चार दिन से थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।0
0
Report
जमीन पर कब्जे की शिकायत न सुने जाने से आहत युवक ने कलेक्ट्रेट में आत्महत्या का प्रयास
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब माखी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सकुशल बचा लिया। बताया जा रहा है कि युवक का आरोप है कि कुछ लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में वह कई बार शासन-प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन उसके मुताबिक समस्या का समाधान नहीं हुआ। युवक का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से वह परेशान था। इसी से आहत होकर उसने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्महत्या जैसा कदम उठाने का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उसे काबू में लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की शिकायत और जमीन संबंधी विवाद की जांच कराने की बात कही है। मामले को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।0
0
Report
जयपुर: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की समीक्षा बैठक, पर्यटन सीजन की शुरुआत शुभ संकेत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- डिप्टी CM दिया कुमारी ने ली समीक्षा बैठक,पर्यटन सीजन की शुरुवात पर बोली दिया कुमारी, कहा- पर्यटन सीजन की शुरुवात अच्छी होना शुभ संकेत, वैश्विक उथल पुथल के कारण भी पर्यटकों की भीड़, पिछले साल का रिकॉर्ड बनाना भी चुनौती होगा, उम्मीद है की इस साल राजस्थान में पर्यटकों का रिकॉर्ड बनेगा0
0
Report
Advertisement
हरीश रावत की जन संवाद यात्रा अफजलगढ़ से जसपुर तक जारी
Moradabad, Uttar Pradesh:हरीश रावत की यात्रा उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अभी हाल ही में हरिद्वार के सिंहद्वार से धन्यवाद एव जन संवाद यात्रा की शुरुआत की थी आज हरीश रावत ने बिजनौर के अफजलगढ़ तिराहे से यात्रा को आगे बढ़ाया हरीश रावत की ये यात्रा अफजलगढ़ से होती हुई जसपुर ,काशीपुर,रामनगर उत्तराखंड पर जाकर रुकेगी।कांग्रेस पार्टी हाई कमान हरीश रावत से नाराज़ है ऐसे में मीडिया के सवाल पर रावत जी ने कहा नो कमेंट कहकर अपनी बात से पल्ला झाड़ लिया और धीरे से कार में सवार होकर काफिले के साथ रवाना हो गए。0
0
Report
बागपत के तितरौदा में दो पक्षों की हिंसक भिड़ंत, महिलाएं सहित 5 घायल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देर रात दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाद आदिल और अकबर पक्ष तथा आबिद और रमजान पक्ष के बीच हुआ है। पूरा मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
धान खरीद शुरू न होने से किसान नाराज, रुद्रपुर में धरना
Bahara Boj, Uttarakhand:धान खरीद शुरू न होने से किसान नाराज, धरना दिया गया। रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में किसानों ने गल्ला मंडी में धरना दिया। सरकार ने 1 अक्टूबर से जिले में धान खरीद शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। किसानों का आरोप है कि जिले में 50 प्रतिशत धान कटकर बाजार में आ चुका है, पर सरकारी क्रय केंद्र चालू नहीं हुए। पोर्टल की समस्या या लेबर की कमी बताकर किसानों को टाला जा रहा है। मजबूरी में किसान अपने धान को निजी व्यापारियों को 1600-1700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेच रहा है, MSP के मुकाबले कम। किसानों ने सुनवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा नाकाबंदी: कार से 11 लाख की संदिग्ध राशि बरामद
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा नाकाबंदी के दौरान कार से 11 लाख की संदिग्ध राशि बरामद गंगापुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से करीब 11 लाख रुपए की संदिग्ध राशी बरामद की। थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार रविवार को भीलवाड़ा राजमार्ग स्थित लाखोला चौराहे के निकट हथियार बंद जवानों की टीम नाकाबंदी कर रही थी इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक कार को रोककर देखा तो कार में चालक के साथ एक विदेशी नागरिक भी था। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो कार चालक शहादत अली पुत्र इकबाल खान निवासी झोटवाड़ा (जयपुर) के बैग में 10 लाख 94 हजार 500 रूपए की राशि मिली। चालक शहादत द्वारा इस राशि के बारे में संतुष्ट जवाब नहीं देने पर पुलिस ने चालक शहादत अली को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर बरामद राशि को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जप्त की, कार को 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया वहीं विदेशी नागरिक के पास वैध पासपोर्ट और वीजा होने से उसे छोड़ दिया गया。0
0
Report
MP Aga Ruhullah Mehdi ने इस्तीफे के अपने موقف पर पुनर्विचार नहीं करने का साफ संकेत दिया
Aram Pora, Ganderbal, MP Aga Ruhullah Mehdi has made it clear that he is not reconsidering his position on the resignation. Responding to the question of whether there could be any change, he said, \"Why would there be any change? I have already said that I stand by my position, and there is no reason for any change.\"0
0
Report
फास्टैग विवाद में डेहरा शाहपुर टोल प्लाजा पर मारपीट, मुनीम की आंख घायल
Alwar, Rajasthan:अलवर के डेहरा शाहपुर टोल प्लाजा पर रविवार शाम फास्टैग से टोल शुल्क कटने को लेकर विवाद हो गया। टोल मुनीम भगत सिंह के अनुसार, एक वाहन का फास्टैग से टोल शुल्क कट गया था। वाहन सवारों को इसकी जानकारी देने के साथ ही राशि वापस करने की बात कही गई, लेकिन इसी दौरान बातचीत ने विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद अकरम, इमरान, इंसाफ, मनकू, नब्बो और इरफान सहित कुछ लोग डंडे लेकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए और मुनीम भगत सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में भगत सिंह की आंख पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद टोल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टोल परिसर में मारपीट की घटना कैद बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल सभी आरोपी नादनहेड़ी गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मारपीट की पूरी घटना और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।0
0
Report
Advertisement
शहापुर साकुरली आदिवासी सोसाइटी घोटाला: 50 लाख के कर्ज और नकली हस्ताक्षर का आरोप
Thane, Maharashtra:शहापूर - साकुर्ली आदिवासी सोसायटीत घोटाळ्याचा आरोप..खोट्या सह्यांनी आदिवासींवर लाखोंचे कर्ज?..शहापूर तालुक्यातील साकुर्ली आदिवासी सहकारी सोसायटीमध्ये मोठा घोटाळा झाल्याचा आरोप समोर आला आहे. सोसायटीचे सदस्य मधुकर मुरेकर यांनी जिल्हा सहकारी निबंधकांकडे तक्रार दाखल केली आहे. आदिवासींच्या खोट्या सह्या घेऊन त्यांच्या नावावर 15 ते 20 लाखांचे कर्ज काढून ते हडप केल्याचा गंभीर आरोप आहे. तसेच सोसायटीच्या ठरावांमध्ये बनावट सह्या आणि 50 लाखांचा हिशोबात घोळ असल्याचा दावा आहे. वारंवार तक्रार करूनही कारवाई होत नसल्याने 21 ऑक्टोबरपासून शहापूर कार्यालयासमोर उपोषणाचा इशारा देण्यात आला आहे.0
0
Report
गरबा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग; वीएचपी-बजरंग दल का प्रदर्शन
Moradabad, Uttar Pradesh:गरबा मे गैर हिन्दुओ के हिन्दुओ की एंट्री बैन की मांग कों लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन, बजरंग दल और वीएचपी के सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन, गरबा मे गैर हिन्दुओ की एंट्री बैन करने और हिंदू देवी देवताओं के अपमान करने वालो पर कार्यवाही की करी मांग, ज्ञापन देते हुए बजरंग ने अधिकारी के सामने रखी अपनी गाइड लाइन बोले ये बजरंग दल की गाइड है गैर हिन्दुओ का गरबा मे बैन, जिलाधिकारी के माध्यम मुख्यमंत्री कों ज्ञापन भेज की मांग, प्रदर्शन के दौरान वीएचपी के केंद्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं सीनियर नेता डॉ राजकमल गुप्ता बोले गरबा हमारा धार्मिक त्यौहार ना की मनोरंजन का, विधर्मी लोग हाथों मे कलावा बांधकर आकर हमारी बहन बेटियों से लव जिहाद की शरुआत करते है..... इसलिए गरबा मे किसी और का प्रवेश वर्जित हो। छत्तीसगढ़ के वफ्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज के मुस्लिमो से मूर्ति पूजा कर कलावा टिका लगा मुस्लिम बहन बेटियों गरबा मे लेजाने के बयान का वीएचपी नेता ने किया स्वागत, मे उनका स्वागत करूंगा..... वो आये गणेश जी और दुर्गा जी की पूजा करें और हमारे धर्म मे विश्वास करें, वो सर्टिफिकेट लेकर आये की हमारी सनातन मे आस्था और विश्वास है.... इसलिए हम गरबा मे आ रहे, जिलाधिनके यहाँ से सर्टिफिकेट लाये जैसे धर्मपरिवर्तन करते हो मिलता है।0
0
Report
जालौन में दबंगों ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई; वीडियो वायरल, जांच जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दबंगों ने ई-रिक्शा चालक से की मारपीट, दबंग युवाओं ने ई-रिक्शा चालक को सड़क पर पटककर पीटा, सड़क पर पटककर लात-घूसों से ई-रिक्शा की जमकर की पिटाई, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती का मामला।0
0
Report
Advertisement
