सोनहन पुलिस ने लड़की भगाने के चलते एक आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
Bhabua, Bihar:सोनहन थाना पुलिस ने एक लड़की को भगाने के मामले में आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था। सूचना के अनुसार आरोपी चिताढ़ी गांव निवासी का पुत्र है। वहीं थानाध्यक्ष राहुल कुमार दिनकर ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की गई और आरोपी को भभुआ सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
