icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुशासन दिवस-नीतीश संवाद के लिए पटना में जदयू की महत्त्वपूर्ण तैयारी बैठक

Noida, Uttar Pradesh:आज जदयू कार्यालय, पटना के कर्पूरी सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ। इसमें आगामी 24 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम ‘सुशासन दिवस - नीतीश संवाद’ की तैयारियों और सफलता के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे नेता, जदयू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार जी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यों के संबंध में जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। बिहार के जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री NitishKumar जी ने 24 नवंबर, 2005 को बिहार की सत्ता संभाली थी। सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने 'न्याय के साथ विकास' और 'सुशासन' के जरिए बिहार का कायाकल्प किया और बिहारियों का मान-सम्मान देश-दुनिया में बढ़ाया। बैठक में Jdu के मा० प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी, मा० मंत्री लेशी सिंह जी और श्वेता गुप्ता जी, विधान परिषद् में पार्टी के उपनेता ललन कुमार सर्राफ जी तथा मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अनेक नेता तथा पदाधिकारी मौजूद थे।
0
0
Report

बिहार दरोगा भर्ती: मेंस रद्दीकरण की मांग, फिजिकल टेस्ट की तिथि जल्द घोषित करें

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बिहार दरोगा भर्ती के मेंस पास अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर पटना में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों की मांग है कि मेंस परीक्षा रद्द करने के फैसले को वापस लिया जाए और शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) की तारीख जल्द घोषित की जाए। इसी मांग को लेकर आज सुबह दस बजे गांधी मैदान के गेट नंबर दस से मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल मार्च शुरू किया गया। मार्च के दौरान अभ्यर्थी गांधी मैदान से जेपी गोलंबर होते हुए आगे बढ़े। इस दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया। इसके बाद छात्र डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगे, जहां प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें पीछे हटा दिया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल डाकबंगला चौराहे पर स्थिति सामान्य है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और भर्ती प्रक्रिया को लेकर जल्द स्पष्ट निर्णय ले।
0
0
Report

मालेगाव में एसीबी छापा; आयुक्त रवींद्र जाधव समेत अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार मुकदमा

Nashik, Maharashtra:Breaking... मालेगाव ( नाशिक ) विशाल मोरे - नाशिक एसीबी पथकाचा मालेगावी छापा. मनपा आयुक्त रवींद्र जाधव, स्वीय सहाय्यक निलेश पाटील, अकाउंट हरीश डिंबर यांच्या वर गुन्हा दाखल. नाशिक लाचलूचपत प्रतिबंधक पथकाने सापळा रचत मालेगवी धाड मारली. मूळ तक्रारदार हे ठेकेदार असून त्यांनी केलेल्या 2 कामांचे बिल पास करण्यासाठी रविंद्र जाधव, आयुक्त, महानगरपालिका मालेगाव जि. नाशिक व त्यांचे स्वीय सहायक श्री. निलेश पाटील, अकाउंट हरीश डिंबर यांनी प्रत्येकी (४%) चार टक्के प्रमाणे ८०,०००/- हजार रूपये लाचेची मागणी केली आहे. म्हणून त्यांचे वर मालेगाव किल्ला पोलिस ठाण्यात भ्रष्टाचार प्रतिबंध कायद्या अंतर्गत गुन्हा दाखल करण्यात आला. विशेष म्हणजे आयुक्त रवींद्र जाधव यांच्यावर या आधीही ACB ची कारवाई झाली आहे( फोटो - रविंद्र जाधव)
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तेल-घी सीज

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में मिलावट पर बड़ा प्रहार 9,731 लीटर तेल और 225 किलो घी सीज त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जयपुर CMHO फर्स्ट की टीम ने 9,731 लीटर खाद्य तेल और 225 किलो घी सीज किया। साथ ही, 30 लीटर एक्सपायर्ड दूध और 25 किलो खराब क्रीम नष्ट करवाई गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने वीकेआई स्थित बीएन एग्रीटेक लिमिटेड के परिसर से मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल के तीन वेरिएंट के नमूने लिए। संबंधित पैक पर ‘प्रो इम्यूनेसिटी’, ‘प्रो फिटनेस’ और ‘प्रो एनर्जी’ अंकित था। कुकड़खेड़ा स्थित हेजल ट्रेडिंग कंपनी से घृतम ब्रांड घी का नमूना लेकर 225 किलो घी सीज किया गया。 वहीं, शास्त्री नगर की शर्मा पनीर उद्योग और बालाजी पनीर हाउस में निरीक्षण के दौरान दूध के डिब्बों और उपकरणों पर गंदगी, मक्खियां और बिखरा कचरा मिला। खाद्य लाइसेंस और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्रों में भी अनियमितताएं पाई गईं। टीम ने मावा, मिल्क केक, पनीर और घी के सैंपल जांच के लिए भेजे。
0
0
Report

इटावा के सैफई PGI में दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के सैफई पीजीआई में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल घर से भागी बेटी को लेने सैफई पहुँचे थे परिजन पिटाई का वीडियो मीडिया पर वायरल हुआ है। इटावा जनपद के थाना सैफई इलाके के अंतर्गत सफाई गी में महिलाओं के दो घुटनों में जमकर मारपीट हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि मैनपुरी जनपद की रहने वाली महिला की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद परिजन ढूंढते हुए सैफई पहुंची थी इसी दौरान दोनों महिलाओं में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट होने लगी तभी स्थानीय मौजूद लोगों के द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है इस मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
0
0
Report

मुंगेर में गैस सिलेंडर ठीक करते समय आग, तीन घायल

Munger, Bihar:मुंगेर में गैस ठीक करने के दौरान लगी आग, तीन झुलसे। उपभोक्ता ने कहा की गैस एजेंसी ने सीमा समाप्त गैस सिलिंडर दिया था। मुंगेर : धरहरा में गुरुवार को गैस सिलेंडर ठीक करने के दौरान आग लगने से तीन लोग झुलस गए। घायलों में दो भाई अमन कुमार, अनुराग कुमार और नयन इंडियन गैस एजेंसी के कर्मी दीपक कुमार शामिल हैं। तीनों का इलाज धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दयानंद यादव के पुत्र अमन कुमार के घर गैस सिलेंडर में लीकेज हो रहा था। बुधवार को वह सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचे थे। वहां कर्मियों ने सिलेंडर का रबर बदलकर गैस ठीक होने की बात कही थी। इसके बावजूद गुरुवार को दोबारा गैस का रिसाव होने लगा। इसी दौरान एजेंसी की गाड़ी गांव में गैस डिलीवरी करने पहुंची थी। अमन ने कर्मियों को गैस लीकेज की समस्या बताकर दोबारा जांच करने को कहा। गैस ठीक करने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से अमन, अनुराग और एजेंसी कर्मी दीपक कुमार झुलस गए। घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वही घायल अमन ने बताया क मेने एक गैस सिलिंडर लिए थे जो सीमा समाप्त गैस सिलंडर मिला था इसको लेकर एजेंसी को शिकायत किये थे वही आज जब एजेंसी की गाड़ी गांव में गैस डिलीवरी करने पहुंची थी तो कर्मियों को गैस लीकेज की समस्या बतायी , जब कर्मी गैस सिलिंडर ठीक कर रहे थे तभी सिलेंडर में आग लग गयी इस घंटना में हमलोग झुलस गए। बाइट: अमन कुमार घायल बाइट दीपक कुमार कर्मी
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में चक्रवात अर्णव की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज में चक्रवात अर्णव के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में बारिश के साथ तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। चक्रवात अर्णव के पूर्वानुमान को देखते हुए महराजगंज जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन के मुताबिक बारिश की संभावना को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। किसानों को भी कृषि विभाग के जरिए आवश्यक जानकारी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगले दो दिनों तक मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। तेज हवा, आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतें। नेपाल की तरफ से पानी आने वाले सीमावर्ती इलाकों को भी अलर्ट किया गया है। चक्रवात अर्णव के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि अगले दो दिनों तक जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।
0
0
Report

बड़वानी-राजपुर पुलिस ने अवैध शराब के दो वाहन जप्त कर दो चालक गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-राजपुर पुलिस की कार्यवाही दो वाहन जप्त कर 55 पेटी अवैध शराब जप्त दो चालक गिरफ्तार एक हुआ मौके से फरार वहीं राजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग पॉइंट लगाकर दो वाहनों को रोका तलाशी लेने पर एक वाहन बोलेरो में करीब 35 पेटी अवैध शराब(बियर) और दूसरे वाहन इक्को से करीब 20 पेटी लेमाउंट बियर और बैगपाइपर विस्की जप्त की है पुलिस ने मौके से दो वाहन चालकों को भी गिरफ्तार किया है जबकि एक चालक मौके से पुलिस को चका कर फरार हो गया है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है थाना प्रभारी के अनुसार शराब कहाँ से लाई जा रही थी और किसे देने के लिए ले जाई जा रही है इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है सम्बन्धितों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी
0
0
Report

चोरी करने वाले तीन आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार,सामान का सामान बरामद

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow2m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में छात्रावास में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला चोरवरी रोड स्थित श्री गणेश छात्रावास का है, जहां 26 अक्टूबर को चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर की रात चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर ग्वालियर बाईपास रोड स्थित राधिका स्टेट गेट के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैनपुरी के करहल निवासी सौरभ और इटावा के इकदिल क्षेत्र के मुसावली गांव निवासी नीरज पाण्डेय और मनोज तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, ड्रिल मशीन, पत्थर काटने की मशीन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कपड़े और 20 हजार 100 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने छात्रावास में चोरी की बात स्वीकार की है। मामले में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

2 नवंबर को BJP की पदयात्रा में CM मोहन यादव शामिल होंगे

Jabalpur, Madhya Pradesh:2 नवंबर को BJP की पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल कांग्रेस और विपक्षी दलों पर भ्रम फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने अब प्रदेशव्यापीCampaign की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में 2 नवंबर को जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रानीताल स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि जिस तरह से कांग्रेस भ्रम फैला रही हैं उसके लिए करें इस पर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनता से संवाद भी किया जाएगा
0
0
Report

नालंदा के सीओ राजकमल पर जूता मारने के आरोप वायरल वीडियो के साथ सामने

Pariaunna, Bihar:नालंदा के क्लस्टर अंचलाधिकारी राज कमल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आवेदक अभिषेक कुमार निराला के अनुसार 26 अक्टूबर को जमीन विवाद की शिकायत लेकर वे सीओ के कार्यालय पहुंचे थे. उस समय सीओ ने गुस्से में जूता खोलकर मारने की बात कही. आवेदक ने आरोप लगाया कि अधिकारी रिश्वत लेते हैं और फरियादी को कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर किया जाता है. अंचलाधिकारी राज कमल ने बताया कि अभिषेक कुमार निराला पर दूसरे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है. दोनों पक्षों को जनता दरबार में बुलाया गया था. सीओ के अनुसार, समझाने के दौरान आवेदक ने दुर्व्यवहार किया और रिश्वत लेने का आरोप लगाया. हालांकि, उन्होंने जूता खोलकर मारने की बात से इनकार किया. मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगा.
0
0
Report
Advertisement

वोट चोरी के आरोपों के बीच कांग्रेस दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी

Muju, Jeonbuk State:एंकर – कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों के बीच AICC आब्जर्वर देवाशीष पटनायक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि यदि वोट चोरी नहीं होती तो कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ढाई लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीततीं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने फॉर्म-6 के जरिए मतदाता सूची से नाम गायब किए जाने का आरोप लगाया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए। मनेन्द्रगढ़ के पत्रकार भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में महंत दंपति की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। कांग्रेस पार्टी मुद्दे को लेकर एक नवंबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। वीओ – 1 | ज्योत्सना महंत की जीत पर बड़ा दावा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मनेन्द्रगढ़ पहुंचे AICC आब्जर्वर देवाशीष पटनायक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चरणदास महंत और ज्योत्सना महंत की जनता के बीच अच्छी लोकप्रियता रही है। उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी नहीं होती तो ज्योत्सना महंत की जीत का अंतर ढाई लाख वोटों तक पहुंच सकता था। पटनायक ने अपनी और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की चुनावी हार का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकप्रियता के बावजूद चुनाव हारने के उदाहरण मौजूद हैं। बाइट – 1: देवाशीष पटनायक, AICC आब्जर्वर वीओ – 2 | फॉर्म-6 से नाम काटने का आरोप वहीं, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मतदाता सूची से नाम गायब होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यालय में काम करने वाले दो परिवारों के सात लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए। महंत ने अपने ओएसडी के परिवार के पांच सदस्यों के नाम कटने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद नाम दोबारा जोड़े गए। महंत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए सवाल किया कि इन मामलों पर जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है। बाइट – 2: चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ आउट्रो – कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस पार्टी मुद्दे को लेकर एक नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रही है।
0
0
Report

दीपावली के मद्देनजर हल्द्वानी में खुदाई रोक, यातायात सुगम बनाने को निर्देश

Haldwani, Uttarakhand:दीपावली के त्योहार को देखते हुए हल्द्वानी शहर में सड़कों की खुदाई के कार्यों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. जिलाधिकारी नैनीताल ने इस संबंध में एसडीएम को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि त्योहारी सीजन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक आदेश जारी किए जाएं. दरअसल, दीपावली के मद्देनजर हल्द्वानी के बाजारों और प्रमुख सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है. ऐसे में सीवर लाइन बिछाने, सड़कों की खुदाई करने, नई पेयजल लाइन डालने और नहरों को कवर करने जैसे कार्यों के चलते यातायात प्रभावित होने और जाम की समस्या बढ़ने की आशंका बनी रहती है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने त्योहारी सीजन तक इन कार्यों को रोकने का निर्णय लिया है, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक प्लान को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है, जिससे त्योहारों के दौरान खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े. प्रशासन का प्रयास है कि दीपावली तक शहर की सड़कों पर यातायात सुचारू बना रहे और लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन मिल सके. ऐसे में संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा. फिलहाल, त्योहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए खुदाई से जुड़े कार्यों को स्थगित रखने की व्यवस्था की गई है.
0
0
Report

करवाचौथ में लाल चूड़ी की जगह मैचिंग कलर चूड़ियों की मांग बढ़ी

Firozabad, Uttar Pradesh:करवाचौथ\n\nANC - आज करवाचौथ का त्योहार है लेकिन अब फैंशन के दौर में पीछे छूटतीं नज़र आ रही है मान्यताएं और परम्परा. इस बार करवाचौथ पर लाल की बजाय मैचिंग कलर चूड़ियों की डिमांड हुई है. रंग बिरंगी चूड़ियां न केवल महिलाओं के सौंदर्य में चार चांद लगाती है बल्कि चूड़ियों के बगैर महिलाओं का सुहाग भी अधूरा माना जाता है. लेकिन बदलते दौर में मान्यताएं भी बदलीं है. विविध त्योहारों पर मान्यताओं के अनुसार चूड़ियां पहनने का नियम है लेकिन बदलते फैंशन के दौर में साड़ियों के रंग के हिसाब से मैच करने वाली चूड़ियों की डिमांड बढ़ी है. करवाचौथ का त्योहार पर जहां लाल रंग की चूड़ियां पहनने की परंपरा है वहीं बदलते दौर में परम्परा को पीछे छोड़कर महिलाएं साड़ियों के रंग से मैच करने वाली चूड़ियाँ ज्यादा खरीद रहीं है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top