icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पेजल संकट बीच नगर निगम ने नुक्कड़ नाटक से जल संरक्षण जागरूकता अभियान शुरू किया

Udaipur, Rajasthan:मानसून सीजन में औसत से भी कम बारिश होने के कारण लेकसिटी अभी से ही पेजल की समस्या सामने आने लगी है। पानी को बचाने के लिए शहरी इलाके में तीन दिन में एक बार पेजल सप्लाई की जा रही है। ऐसे में पानी के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए नगर निगम वार्ड 71 के पार्षद योगेश कुमावत ने अनूठा प्रयास शुरू किया है। कुमावत ने अपने क्षेत्र के लोगो को जल सरंक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है। वे लोगो के बीच पहुंच कर किस तरह से जल संरक्षण किया जाए इसके बारे में जागरूक कर रहे है। उन्होंने अपने फल की शुरुआत दिल्ली से आई युवाओ की टीम के साथ किया है। जो नुक्कड़ नाटक के जरिए केंद्र सरकार की योजना के बारे में लोगो को जागरूक कर रही है। इसके साथ ही स्थानीय पार्षद लोगो को पानी बचाने के लिए प्रेरित कर रहे है। जिससे गर्मी के मौसम तक पानी को बचाया जा सके।
0
0
Report

राम पथ गमन झांकी विदिशा में श्रद्धालुओं का आकर्षण बन गया

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के शिवशक्ति दरबार में राम पथ गमन की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, विदिशा के चरणतीर्थ का भी उल्लेख, बेतवा तट पर बने मंदिरों का मनमोहक दृश्य, भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े प्रसंगों और धार्मिक स्थलों का किया गया चित्रण, झांकी देखने उमड़ी भीड़ विदिशा। शहर के शिवशक्ति दरबार में भगवान श्रीराम के वनवास पर आधारित भव्य झांकी श्रद्धालुओं और दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राम पथ गमन की अवधारणा पर तैयार की गई इस झांकी में भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़े विभिन्न प्रसंगों और उन स्थानों का चित्रण किया गया है, जिनका उल्लेख रामायण में मिलता है。 झांकी में भगवान श्रीराम की वनवास यात्रा को दर्शाते हुए उनके विभिन्न पड़ावों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें विदिशा के प्रसिद्ध चरण तीर्थ का भी वर्णन किया गया है, जिससे स्थानीय धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को झांकी के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया गया है。 राम पथ गमन पर आधारित इस प्रस्तुति में भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक मान्यताओं और रामायण के प्रसंगों को एक साथ देखने का अवसर मिल रहा है। झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं और शहरवासियों की भीड़ उमड़ रही है। भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित यह प्रस्तुति लोगों के बीच विशेष आकर्षण का विषय बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली में युवक की मौत: सूखे कुएं में शव संदिग्ध हालत में मिला, जांच जारी

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के ग्राम खुर्दी में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक का शव सूखे कुएं की मेड पर रस्सी से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। सुबह खेत पर पहुंचे एक किसान ने जब यह दृश्य देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। किसान की सूचना पर तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान खुर्दी निवासी देशराज गुर्जर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, देशराज कल शाम को अचानक घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, जिसके बाद दुःखद समाचार मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और डीएसपी मदन जैफ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलवाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
0
0
Report

कपासन के सेवा सेतु शिविर में वार्ड 3 वासी को व्हीलचेयर मिला

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा ने वार्ड नंबर 3 निवासी पारसी बागरिया पुत्री देवा बागरिया को व्हील चेयर सुपुर्द की। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजन सशक्तिकरण के तहत मिली इस सहायता से बालिका के परिवार में खुशी छा गई। परिजनों ने राज्य सरकार और पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जो आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने नगरवासियों से शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की。
0
0
Report

झुंझुनूं के डूकिया अस्पताल में डॉ. मुरलीधर सैनी ने सेवाएं शुरू कीं; आपातकालीन सेवाएं

Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — ढूकिया हॉस्पिटल से जुड़े प्रसिद्ध चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. मुरलीधर सैनी - निदेशक डॉ. मोनिका ढूकिया ने विशेषज्ञ चिकित्सक का अस्पताल में स्वागत किया - झुंझुनूं के ढूकिया हॉस्पिटल में डॉ. मुरलीधर सैनी ने सेवाएं शुरू कीं - फेफड़ों और श्वसन तंत्र की बीमारियों का अब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार - मरीजों को आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिलेगी - अस्पताल में चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाएं और ब्लड बैंक उपलब्ध - आरजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से मान्यता प्राप्त
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के विवेकानंद स्कूल के 14 छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय गतका चयन

Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं विवेकानंद स्कूल के 14 खिलाड़ियों का नेशनल गतका चैंपियनशिप में चयन प्रिंसिपल विनोद सैनी और निदेशक शिवचंद सैनी के नेतृत्व में उपलब्धि चिड़ावा के विवेकानंद स्कूल के 14 छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय टीम में चयन हरियाणा के रतिया में 15 से 17 अक्टूबर तक चैंपियनशिप आयोजित होगी राजस्थान टीम में चयनित खिलाड़ी तीन प्रारूपों में मुकाबला करेंगे सिंगल सोटी, सिंगल फरी सोटी और टीम इवेंट में दिखाएंगे दम कोच विक्रम सिंह और लीना कुमारी के नेतृत्व में टीम रवाना होगी
0
0
Report
Advertisement

सेंधवा बायपास पर आयशर चेचिस में आग, चालक सुरक्षित

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-मुंबई आगरा नेशनल हाईवे के सेंधवा बायपास पर आज पीथमपुर से पूना महाराष्ट्र की ओर जा रहे आयशर कंपनी के चेचिस वाहन में अचानक लगी आग कोई हाताहात नही - सेंधवा बाईपास पर एक आइसर चेचिस में अचानक आग लग गई वाहन में मौजूद ड्राइवर ने वाहन को रोड साइड खड़ा कर वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया सूचना मिलने के बाद सेंधवा नगर पालिका का फायर वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चेचिस वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था घटना बायपास स्थित वरला रोड ओवर ब्रिज के पास हुई है हालाकि इसमें कौन जनहानि नहीं हुई लेकिन कुछ देर के लिए हाईवे पर मुंबई जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी वाहन आयशर कंपनी पीथमपुर से पूना महाराष्ट्र जा रहा था फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है संभवतःवाहन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है
0
0
Report

खानदेश के एकविरा देवी मंदिर में नवरात्रि उत्सव में भक्तों की भीड़, 24 घंटे खुले

Dhule, Maharashtra:STATE-LEVEL 250 कुळांचे कुलदैवत असलेल्या खानदेशातील ग्रामदैवत आई एकविरा देवीच्या नवरात्र उत्सवात मोठ्या उत्साहात पाहायला मिळत आहे. खान्देशचे कुलदैवत आणि महाराष्ट्रातील पाचवे शक्ती पीठ म्हणून मान्यता असलेले धुळे शहरातील एकविरा देवीचे मंदिर हे भाविकांसाठी मोठे श्रद्धेचे स्थान आहे. या मंदिराला गेल्या सातशे वर्षांची परंपरा असून या मंदिराचा जिर्णोधार अहिल्याबाई होळकरांनी केलाय. नवरात्री उत्सवात गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान अश्या विविध प्रांतातून भाविक आई एकविरा देवीच्या दर्शनाला येतात. नवरात्र उत्सवाच्या नऊ दिवसा दरम्यान मंदिरात विविध धार्मिक आणि सांकृतिक कार्यक्रमांचा आयोजन करण्यात आले आहे. रोजगारासाठी परराज्यात गेलेले खानदेशातील चाकरमानी देखील नवरात्री उत्सवात मोठ्या संख्येने देवीच्या दर्शनासाठी येतात. दरम्यान नवरात्रीनिमित्त एकविरा देवीचे मंदिर भाविकांच्या दर्शनासाठी 24 तास खुले ठेवण्यात येणार असल्याचे मंदिर संस्थांचे प्रमुख सोमनाथ गुरव यांनी यावेळी सांगितले.
0
0
Report
Advertisement

देवभूमि द्वारका में सूखा कहर: किसान खेत सूखे, राहत की मांग तेज

Dwarka, Gujarat:દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લામાં આ વર્ષે વરસાદની ભારે અછતના કારણે ખેડૂતોની સ્થિતિ અત્યંત દયનીય બની ગઈ છે. ખેતરોમાં વાવેતર કરેલો મગફળી સહિતનો ઊભો પાક પાણીના અભાવે સુકાઈને ખાખ થઈ ગયો છે. પાકમાંથી અપેક્ષિત ઉત્પાદન મેળવવાની આશાઓ ધૂંધળી બનતાં ખેડૂતોને ભારે આર્થિક નુકસાન વેઠવાનો વારો આવ્યો છે. એક તરફ ખેતરોમાં ઊભો પાક બાળી રહ્યો છે. તો બીજી તરફ જળાશયો, કૂિયા અને બોરવેલમાં પાણીના તળ ઊંડા ઉતરી જતાં ખેડૂતો તેમજ પશુપાલકોની મુશ્કેલીઓમાં બેવડો વધારો થયો છે. પીવાના અને ખેતીના પાણીની તંગીને કારણે સમગ્ર પંથકમાં ચિંતાનો માહોલ વ્યાપી ગયો છે. આ ગંભીર પરિસ્થિતિ વચ્ચે કલ્યાણપુર તાલુકાના જામ ખીરસરા ગામે ખેડૂતો અને કોંગ્રેસ સમિતિ દ્વારા સરકારનું ધ્યાન દોરવા માટે એક અનોખો વિરોધ નોંધવામાં આવ્યો હતો. ખેડૂતોએ પોતાના ખેતરોમાંથી મગફળીના સુકાયેલા છોડ એકત્રિત કરી, તેને બોક્સમાં ભરીને ગાંધીનગર સરકાર સમક્ષ મોકલવાનો પ્રયાસ કર્યો હતો. ખેડૂતાઓના આક્ષેપ છે કે જિલ્લામાં દુષ્કાળ જેવી ભયાનક સ્થિતિ હોવા છતાં તંત્ર દ્વારા હજુ સુધી કોઈ યોગ્ય સર્વે કરવામાં આવ્યું નથી. આથી સરકારને વાસ્તવિક પરિસ્થિતિનો ahેસાસ કરાવવા ખેડૂતોએ દેવભૂમિ દ્વારકા ಜಿಲ್ಲાને તાત્કાલિક ‘દુષ્કાળગ્રસ્ત’ જાહેર કરવાની, પાણી-ઘાસચારાની વ્યવસ્થા કરવાની તેમજ પાક ધિરાણ અને વીજ બિલ માફ કરવાની માંગ કરી છે.
0
0
Report

पटना में पेपर लीक के सबूत के बाद शिक्षक-छात्र ईओयू से निष्पक्ष जांच की मांग

Patna, Bihar:सनी मद्द निषेद और रेडियो ऑपरेटर के पेपर लीक का सबूत देने शिक्षक गुरु रहमान और कुछ छात्र आर्थिक अपराध इकाई पहुंचे , आर्थिक अपराध इकाई में सबूत देने के बाद शिक्षक गुरु रहमान ने कहा हमने सब सबूत दे दिया है , हमे आश्वासन मिला है कि परीक्षा रद्द हो जाएगा ….हमने कहा है परीक्षा में पारदर्शिता जरूरी है । गुरु रहमान ने कहा कि हमने अधिकारियों का पैर पकड़ कर निष्पक्ष जांच की मांग की है .... छात्रों ने कहा की परीक्षा के 15 मिनट पहले लाइट बंद हो जाता है आखिर क्यों बंद किया जाता है परीक्षा खत्म होते ट्रेन में छात्र आंसर की मिलने लगते हैं फील्ड में ओएमआर शीट भरा जाता है परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र बाहर आते हैं.....
0
0
Report

राघोपुर नाव हादसे में 13 मौत, ग्रामीणों ने DM के खिलाफ नारे लगाए

Hajipur, Bihar:वैशाली के राघोपुर में नाव हादसा 13 लोगों की मौत, घटना वाले इलाके में पहुंचे जिले के कलेक्टर, ग्रामीणों ने जमकर किया विरोध; मुर्दाबाद के लगाए नारे, ग्रामीणों ने खदेड़ा, हंगामा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर में हुई बड़ी नाव हादसा, हादसे में 13 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 7 लोगों की हालत गंभीर है पटना के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, बड़ी घटना की खबर मिलते ही वैशाली जिले के डीएम वर्षा सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर पहुंची थी जहाँ पर 13 लोगों की डेड बॉडी रखा गया है, और परिजन डेड बॉडी के साथ फूट-फूट कर रो रहे हैं, जिले के कलेक्टर पहुंची तो परिजन जिलाधिकारी वर्षा सिंह से लिपट कर रोने लगी, पूरी आवृत्ति बताई है लेकिन ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया है, ग्रामीणों ने जमकर वैशाली डीएम वर्षा सिंह के खिलाफ नारेबाजी किया है मुर्दाबाद के नारे लगाए है और कुछ दूर तक नारेबाजी करते हुए जिला अधिकारी को गांव से बाहर तक पहुंचाया है यह दर्दनाक घटना हुई है राघोपुर के रामपुर गांव में, जहाँ श्राद्ध का भोज खाने के लिए एक नाव पर सवार होकर लगभग 30 की संख्या में लोग कुछ दूर इसी गांव में जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही नाव पलट गया और लोग पानी के बीच में समा गए, जिस घटना में 13 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग इलाजरत है, कई लोग लापता है .. सभी का उम्र 15 वर्ष से नीचे हैं और सभी 5 से लेकर 9वी तक के छात्र छात्राएं शामिल है घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और सरकारी नाव उपलब्ध कराया गया था बाढ़ को लेकर वही नाव चल रही थी उसी नाव का उपयोग किया गया था मृत्यु भोज खाने को लेकर और घटना हुआ है और स्थानीय अंचला अधिकारी के प्रति भी काफी नाराजगी देखी गई है, लोगों में मातम का माहौल है लोग अपना दुख दर्द बतला रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top