icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीकर आंगनबाड़ी कर्मियों का धरना; SSO आईडी से नैपकिन वितरण पर विरोध तेज

Sikar, Rajasthan:सीकर में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन (सीटू) के बैनर तले सीकर जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। यूनियन की जिलाध्यक्ष विमला देवी ने बताया कि धरना सीडीपीओ एवं उपनिदेशक (DD) स्तर की लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया गया है। विमला देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दूसरे विभागों के कार्यों का लगातार बोझ डाला जा रहा है। विशेष रूप से सैनिटरी नैपकिन वितरण को कार्यकर्ताओं की एसएसओ (SSO) आईडी के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी कर्मचारी नहीं हैं और उनके लिए एसएसओ आईडी की अनिवार्यता उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऑनलाइन प्रक्रिया आवश्यक है तो यह सुपरवाइजर (एलएस) की आईडी के माध्यम से कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यूनियन सैनिटरी नैपकिन का न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन वितरण करेगी। विभाग द्वारा केंद्रों पर भेजी गई सामग्री अभी तक बिना वितरित किए रखी हुई है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में मोबाइल और रिचार्ज की व्यवस्था, दूसरे विभागों के अतिरिक्त कार्यों से मुक्ति तथा निदेशालय स्तर पर लंबित मांगों का समाधान शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारियों के बोझ से राहत मिल सके। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

इटावा-कोटा: वृद्ध दंपति पर घर में हमला, पत्नी की मौत, पति घायल

Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा वृद्ध दंपति पर घर में सोते समय हथियारों से हमला, पत्नी की मौत , पति घायल अयाना थाना क्षेत्र के कजलिया गांव का मामला अयाना थाना क्षेत्र के कजलिया गांव में सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है 75 वर्षीय वृद्ध दंपति पर बीती रात्रि को अज्ञात हमलावरों ने हमला कर घायल कर दिया । दोनों पति पत्नी अपने घर में सो रहे थे जब सुबह लोगो को पता चला तो अयाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस चुन्नीलाल सुमन 75 वर्ष ओर उसकी पत्नी कमला बाई 70 वर्ष को लेकर इटावा अस्पताल लाई जहा चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया ओर पति की गम्भीर स्थिति होने पर कोटा रेफर किया है। इटावा एसएचओ रघुवीर सिंह ने बताया कि महिला का शव इटावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वृद्ध दंपति के बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है पति पत्नी जो कुछ दिनों पहले तक इनके पास ही रहती थी लेकिन अभी नहीं रह रही थी। चुन्नी लाल के नाम भूमि भी बताई गई है ग्रामीणों के अनुसार इनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी ऐसे में हो सकता है कोई परिवारिक विवाद हो अयाना पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है। वहीं महिला का शव इटावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

अजमेर में मजलिसें: इमाम हुसैन की याद में कुरआन-यानी मोहब्बत और दुआएं

Ajmer, Rajasthan:सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के शहर अजमेर में ज़िक्रे कर्बला और पैग़ाम ए हज़रत इमाम हुसैन रदियल्लाहो तआला अन्हो की मजलिस मुनअक़िद की गई। जहा सब्र,ईमान और अहलेबैत की फ़ज़ीलत के साथ साथ उम्मत को मौजूदा हालाते ज़िंदगी को कामयाब बनाने की नसीहतें उलेमा इकराम ने फ़रमाई। दरगाह इलाक़ा के त्रिपोलिया गेट पर वाक्य हज़रत ताना शाह बाबा की दरगाह पर ज़िक्रे हुसैन शोहदाये कर्बला की मजलिस में खुसूसी मुकर्रीर मकराना के मौलाना मोहम्मद असलम रब्बानी ने ख़िताब फ़रमाया। जहा सामईन को पैग़ामें कर्बला और अहलेबैत से मोहब्बत का असल मायने समझाया गया। इसी तरह ख़ास कर कुरआन पढ़ना, समझना और उसपर अमल करना ही असल में शरीयत पर चलना पैग़ामें नबी सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम बताया गया। मजलिस में बड़े ही अदबो अहतराम के साथ नातख्वां अब्दुल रहमान ने हज़रत इमाम हुसैन की शान में मनकबत पेश की तो वही दूसरी ज़ानिब सामाईन भी रूहानी फ़ैज़ हासिल करते रहे। मजलिस के इखत्ताम पर सलातो सलाम के साथ मुल्क की तरक़्क़ी और उम्मत की सलामती की दुआ की गई। आख़िर में दरगाह हज़रत ताना शाह बाबा कमेटी की जानिब से नज़रों नियाज़ का अहतेमाम भी किया गया। तानाशाह कमेटी की जानिब से आबिद खान,दिलशाद,राशिद,मोहसिन,अब्दुल जब्बार,मुशर्रफ़ सिद्दीकी, ताहिर अब्बासी,रशीद,शाहरुख,ज़ैद खान,अल्फेज़ और कासिफ खान ने अपनी ख़िदमात अंजाम दी।
0
0
Report
Advertisement

गंगा जलस्तर बढ़ने पर घाटों पर सुरक्षा अलर्ट, श्रद्धालुओं से दूरी बरतने को कहा

Noida, Uttar Pradesh:Rishikesh (Uttarakhand): Rising Water Level Of Ganga River Prompts Safety Advisory At Ghats / Mahavir Chauhan (Additional Sub-Inspector, SDRF) And Naveen Uniyal (Head Constable, Disaster Relief Team) On Safety Measures For Visitors पहाड़ों में लगातार बारिश और टिहरी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण, ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 50 सेंटीमीटर नीचे है। वॉटर पुलिस, SDRF और आपदा राहत टीमों सहित अधिकारी स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए हैं। घाटों पर और लाउडस्पीकर के ज़रिये लोगों और श्रद्धालुओं को सावधान रहने और निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे नदी के किनारे से दूर रहें, बच्चों को नदी के पास न जाने दें और जारी बारिश व बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें।
0
0
Report

गुर इकबाल सिंह मान के खिलाफ प्रताप सिंह बाजवा पर मानहानि केस दायर

Batala, Punjab:ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਕਾਦੀਆਂ ਤੋਂ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਗੁਰ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਮਾਲ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਰਨਗੇ ਮਾਣਹਾਨੀ ਦਾ ਕੇਸ ਦਾਇਰ ਇਹ ਗੱਲ ਗੁਰ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਇੱਕ ਪੱਤਰ ਵਕਾਰ ਵਾਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਕਹੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਜੋ ਕਾਦੀਆਂ ਦੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਬਣਾਉਣ ਸਮੇਂ ਝਗੜਾ ਹੋਇਆ ਸੀ ਉਹ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਖੁਦ ਬਦਮਾਸ਼ੀ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਔਰ ਸਾਡੇ ਖਿਲਾਫ ਆਪਣੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਰਿੱਟ ਪਾਈ ਸੀ ਔਰ ਉਸ ਰੇਡਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜੋ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਦਿੱਤੇ ਉਹ ਸਾਰੇ ਝੂਠੇ ਦਿੱਤੇ ਔਰ ਖੁਦ ਹੀ ਉਸ ਝੂਠ ਦੇ ਜਾਲ ਵਿੱਚ ਫਸ ਗਏ ਮਾਣਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਜੱਟ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਸਾਫ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਐਫੀਡੇਵਿਟ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਹੋਵੇਗੀ ਜਾਂਚ ਮਗਰੋਂ ਮਾਮਲਾ ਵੀ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਏਗਾ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕੀ ਬਾਜਵਾ ਦੀ ਰੇਟ ਤੇ ਇਨਕੁਆਇਰੀ ਹੁੰਦੀ ਤੇ ਬਾਜਵਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੁੰਦਾ ਬਾਜਵਾ ਦੇ ਵਕੀਲ ਨੇ ਮਾਫੀ ਮੰਗ ਕੇ ਤੇ ਰੇਟ ਵਾਪਸ ਲੈ ਲਏ ਜੋ ਨਿੰਦਾ ਯੋਗ ਹੈ ਇਹ ਕੰਮ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਕਰਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਕਿਉਂਕਿ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਇੱਕ ਚੰਗੇ ਅਹੁਦੇ ਤੇ ਨੇ ਪਰ ਜਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਹੱਥ ਮਿਲਾਇਆਦਾ ਹੈ ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਗੱਡੀ ਬਾਰੇ ਕਿਹਾ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਖੁਦ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਏ ਹਨ ਔਰ ਉਹੀ ਐਫੀਡੇਵਿਟ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਝੂਠੇ ਸਾਬਿਤ ਹੋਵੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਮੈਂ ਖੁਦ ਆਪਣੇ ਨਾਮ ਤੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਣਹਾਣੀ ਦਾ ਦਾਵਾ ਕਰਨ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹਾਂ ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਮੇਰੇ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਹੁਤ ਬੋਲਦੇ ਨੇ ਮੈਂ ਬਹੁਤ ਜਲਦ ਦਸਤਾਵੇਜ ਇਕੱਠੇ karਕੇ ਮਾਨਯੋਗ ਸੈਸ਼ਨ ਕੋਰਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਾਨਹਾਣੀ ਦਾ ਦਾਵਾ ਪਾਵਾਂਗਾ Byte gurikbal singh mahal https://www.transfernow.net/dl/20260728UcLM7WD8
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर जीटी रोड हादसे में 1 की मौत, 11 घायल; चालक फरार

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत, 11 घायल सिकंदराबाद में जीटी रोड स्थित बिलसूरी फ्लाईओवर पर तड़के 3:57 बजे उरई डिपो की रोडवेज बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकराई, पुलिस के अनुसार बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ जाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ, हादसे में 50 वर्षीय महिला सुधा (पत्नी रवि, निवासी- फिरोजाबाद) की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हुए हैं, सभी घायलों का सीएचसी सिकंदराबादमें इलाज चल रहा है और हालत सामान्य है, हादसे के बाद दोनों चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए, पुलिस ने क्रेन से गाड़ियां हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
0
0
Report

काशी से भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू, गुरु रविदास जयंती तक जारी

JPJai Pal16m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी से BJP की ऐतिहासिक चुनावी शुरुआत। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व वर्ष के अवसर पर भाजपा काशी के सीर गोवर्धनपुर (संत रविदास जन्मस्थली) से राष्ट्रव्यापी 'समरसता संकल्प अभियान' शुरू कर रही है। • 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संत निरजन दास और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी इस राष्ट्रीय अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। • संत रविदास जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे 131 विशेष कलशों का पूजन कर उन्हें पूरे देश के विभिन्न राज्यों के लिए रवाना किया जाएगा。 • वाराणसी में 27 राज्यों से भाजपा की विशेष प्रतिनिधि टोलियां और कार्यकर्ता पवित्र माटी कलश संग्रह के लिए काशी पहुंचे हैं। • यह सामाजिक समरसता अभियान 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 (संत रविदास जयंती) तक लगभग 7 महीनों तक चलेगा。 • 29 जुलाई से 10 सितंबर के बीच देश भर में लगभग 21,000 चिन्हित स्थानों पर 'गुरु रविदास कलश वंदन' और समरसता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। • अभियान के शुभारंभ पर 29 जुलाई की शाम देशभर के 51,000 मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे, साथ ही वाराणसी के रविदास घाट पर 11,000 दीपों की भव्य दीपमाला सजेगी। • 5 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पंजाब के जालंधर (डोआबा क्षेत्र) से वाराणसी तक एक महीने लंबी विशाल 'गुरु रविदास समरसता यात्रा' निकाली जाएगी। • अभियान के तहत 29 जुलाई से 31 अगस्त तक 'संत-महात्मा संपर्क' और 26 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक 'छात्रावास संपर्क अभियान' चलाकर समरसता और समानता का संदेश फैलाया जाएगा。 • सामाजिक न्याय, समानता, समरसता और संत रविदास जी के भक्ति व कर्मयोग के विचारों को पंजाब, उत्तराखंड, यूपी सहित देश के सभी राज्यों के हर गांव और बस्ती तक पहुंचाना है。
0
0
Report
Advertisement

Haridwar में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 50 किलो संदिग्ध पनीर बरामद

Haridwar, Uttarakhand:कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेरी से 50 किलो संदिग्ध पनीर बरामद। श्यामपुर के कांगड़ी क्षेत्र में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। प्रारम्भिक जांच में पनीर को दूध के सूखे पाउडर और फॉरेन फैट से तैयार किया जाना सामने आया, मौके पर ही पूरा स्टॉक नष्ट कराया गया। बरामद पनीर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। डेरी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू, आशंका है कि मिलावटी पनीर कांवड़ मेले में खपाने की तैयारी थी। प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज करने के संकेत दिए, कांवड़ मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की निगरानी बढ़ाई जाएगी।
0
0
Report

हरदोई में दबंगई का VIDEO वायरल: अधेड़ की पिटाई, तमाशबीन बने लोग

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दबंगई का LIVE VIDEO,सड़क पर अधेड़ को गिराकर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा,तमाशबीन बने रहे लोग उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में दबंगई का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से viral हो रहा है वायरल वीडियो में कुछ लोग बीच सड़क पर एक अधेड़ व्यक्ति को गिराकर बेरहमी से थप्पड़ों और चप्पलों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे,लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। जानकारी के अनुसार, घटना मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम पुरबावा स्थित देशी शराब के ठेके के सामने की बताई जा रही है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अधेड़ व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ है जबकि कुछ लोग लगातार उस पर थप्पड़ों और चप्पलों की बारिश कर रहे हैं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मारपीट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।मल्लावां कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में हुई मारपीट का प्रतीत हो रहा है उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top