821101
कावड़ यात्रा के रूटों पर नेम प्लेट विवाद पर सियासत गर्म
Bhabua, Bihar:सावन के शुरू होते ही उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा के रूटों पर दुकानदारों के नेम प्लेट लगाने के मामले में सियासत गर्म है। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कैमूर जिले के सर्किट हाउस, भभुआ में इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश हित के लिए यह मैसेज सही नहीं है और इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमारे संविधान में सभी लोग एक बराबर हैं, इसलिए नेम प्लेट लगाना जरूरी नहीं है। यह मेरा व्यक्तिगत विचार है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Ajmer में ईद-उल-अजहा: ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह पर अकीदत की भारी भीड़
Ajmer, Rajasthan:मुल्क भर में आज ईद-उल-अजहा का त्यौहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में सुल्तानुल हिन्द Hज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के शहर अजमेर में भी ईद के मौके पर अकीदत का बेहतरीन नजारा देखने को मिला। जहाँ अल सुबह फ़ज़र की नमाज के बाद दरगाह शरीफ का पाकीज़ा जन्नती दरवाजा जायरीन के लिए ख़ास तौर पर खोल दिया गया। जिसके बाद हजारों अकीदतमंदों ने दरवाजे से होकर ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में हाजिरी दी और 7 चक्कर लगा कर ज़िंदगी मे अमन-चैन और ख़ुशहाली की दुआ मांगी। इस खास मौके पर सुबह से ही दरगाह आहता में जायरीन की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुल्क के मुख़्तलिफ़ हिस्सों से पहुंचे ज़ायरीन ने जन्नती दरवाजे से गुजरने को अपनी खुशनसीबी बताया। दरगाह इलाक़ा “ख्वाजा का हिंदुस्तान जिंदाबाद” और मज़हबी नारों से गूंज उठा। तमाम दरगाह आहता में रूहानी माहौल देखने को मिला। ख़्वातीन, बच्चे और बुज़ुर्ग ईद की खुशियो में जन्नती दरवाज़ा से ख्वाजा साहब के आस्ताना शरीफ में Haज़री के लिए पहुंचे, जहाँ उन्हें खुसूसी तौर पर सऊदी अरब के गिलाफ़े क़ाबा का दीदार भी नसीब हुआ। दरगाह कमेटी व जिला इंतजामिया और पुलिस डिपार्टमेंट की तरफ से दरगाह इलाक़ा, केसरगंज ईदगाह समेत आस पास के इलाक़ा में सिक्योरिटी और जायरीन की हिफाज़त के खास इंतजाम किए गए। पुलिस और जिला इंतजामिया अफ़सरान भी इंतजामात पर नजर बनाए रहे। वही सुबह तड़के दरगाह में खुला जन्नती दरवाज़ा के दोपहर 2:30 बजे तक खुले रहने से जायरीन दरवाजे से होकर जियारत करते रहे। ग़ौरतलब है कि जन्नती दरवाज़ा ख्वाजा साहब की बारगाह में साल में सिर्फ 4 बार ही खोला जाता है। ईद, बक़रीद, उर्स और ख्वाजा साहब के पीरे मुर्शिद के उर्स मुबारक़ के मौके पर ज़ायरीन इस दरवाजे से होकर आस्ताना शरीफ में पहुंचते है।0
0
Report
कोयना डैम का पानी 12.04 टीएमसी, जून के बाद बिजली उत्पादन रोकने की आशंका
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. कोयनेतील पाणी पातळी खालावली.. 1 जून नंतर वीज निर्मितीवर बंधन.. सिंचनावर ही संकट.. अँकर कोयना धरणातील पाणी पातळी खालवल्याने धरणातील पाणीसाठा अवघ्या 12.04 टी एम सी वर आला आहे.. वीज निर्मिती करणाऱ्या महाजनको चा शिल्लक कोटाही दोन दिवस पुरेल इतकाच केवळ 0.58 असल्याने 1 जून नंतर महाजनकोला वीज निर्मिती बंद करावी लागण्याची भीती आहे.. यामुळे वीज निर्मितीसह सिंचनाचे संकट ओढवण्याची चिन्हे दिसू लागली आहेत.. वळवाच्या पावसाने हुलकावणी दिल्याने पाण्याचे संकट निर्माण झाले आहे.. त्यामुळे धरणातील पाणी पातळी खालावल्याने टप्प्याटप्प्याने कोयना धरणातून निर्माण होणारी वीज बंद केली जाणार आहे.. परिणामी विजेचे संकट निर्माण होणार असून वीज बचतीचे राज्याला आव्हान स्वीकारावे लागेल..0
0
Report
सिकंद्राराऊ में विधायक और एएसपी की मौजूदगी में विवेचकों को 27 टैबलेट वितरित
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ हाथरस उत्तर प्रदेश पुलिस को डिजिटल और हाईटेक बनाने के अभियान में सिकंद्राराऊ ने एक बड़ी छलांग लगाई है। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से सिकंद्राराऊ सर्किल के विवेचकों को आधुनिक टैबलेट वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक हाथरस, श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के कुशल निर्देशन में तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद पुलिस को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है।टैबलेट वितरण का यह भव्य कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में कोतवाली परिसर सिकंदरा राव में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री वीरेंद्र सिंह राणा माननीय विधायक, सिकंद्राराऊ श्री रामानंद कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक, हाथरस श्री अमित पाठक क्षेत्राधिकारी, सिकंद्राराऊ प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे lमुख्य अतिथियों द्वारा सिकंद्राराऊ सर्किल के विवेचकों को कुल 27 टैबलेट सौंपे गए। कागजी कार्रवाई डिजिटल होने से मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री वीरेंद्र सिंह राणा और एएसपी श्री रामानंद कुशवाहा ने कहा-आज का युग तकनीक का है। पुलिस को इन आधुनिक गैजेट्स से लैस करने का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और न्याय प्रक्रिया को रॉकेट की रफ्तार देना है।इस डिजिटल कदम की पुलिस विभाग के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। टैबलेट हाथ में आते ही विवेचकों के चेहरों पर आधुनिकता की चमक साफ देखी जा सकती थी। सभी पुलिसकर्मियों ने नई तकनीक के साथ पूरी निष्ठा और तत्परता से जनता की सेवा करने का संकल्प लिया l पुलिस अधीक्षक हाथरस के द्वारा बताया गया कि आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा और आमजन को बेहतर व त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगीl0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में ईद-उल-अजहा: 400 मस्जिदों में नमाज़, सुरक्षा के साथ सफल आयोजन
Varanasi, Uttar Pradesh:इद उल अजहा का त्यौहार आज वाराणसी शुरू हुई नमाज वाराणसी के 400 मस्जिदों में पढ़ी जा रही नमाज. वाराणसी के फातमान रोड स्थित ईदगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अदा की नमाज. सुबह 6 से शुरू होकर 10 बजे तक पढ़ी जाएगी नमाज. सड़क पर नमाज पढ़ने की नहीं है अनुमति. सुरक्षा के हैं चाक चौबंद इंतजाम. पुलिस बल, CCTV के साथ ही ड्रोन कैमरों से रखी जा रही नजर.0
0
Report
रींगस के भैरुजी जोहड़ी में 31 सौ दीपक, जल संरक्षण के संदेश का पूजन
Sikar, Rajasthan:रींगस में 31 सौ दीपकों से जगमगाई भैरुजी जोहड़ी; प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया सरोवर पूजन. सीकर जिले के रींगस में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के ऐतिहासिक भैरुजी जोहड़ी 31 सौ दीपकों की रोशनी से जगमगा उठी. सरोवर के चारों ओर सजे दीपकों की मनमोहक आभा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आकर्षक बना दिया. कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने सरोवर पूजन कर जल संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम का आयोजन खंडेला विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान सैकड़ों शहरवासियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर जल संरक्षण का संकल्प लिया. वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर उनकी सार-संभाल की जिम्मेदारी भी ली गई. कार्यक्रम में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कमान एसडीएम ब्रिजेश कुमार एवं तहसीलदार महेश ओला ने संभाली. आयोजन स्थल पर सुरक्षा, सफाई और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं. इस अवसर पर भाजपा नेता गजानंद कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सीखवाल, निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया.0
0
Report
खाटूश्यामजी के पास दो कारों की भिड़ंत, दो युवक घायल; सवामणी कार्यक्रम से लौट रहे थे
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र के लामिया ग्राम स्थित ग्वालिया हनुमान मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। घायल पंकज शर्मा और शिम्भु दयाल निवासी मंडहा भीम घायल हुये। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 Ambulance मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल खाटूश्यामजी पहुंचाकर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना की सूचना पर सदर थाना के एएसआई डीपी चावला भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि दोनों घायल खाटूश्यामजी स्थित द्वारकेश धर्मशाला में आयोजित सवामणी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
गजरौला थाना क्षेत्र में चले लाठी-डंडे, मारपीट का लाइव वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:लोकेशन अमरोहा *स्लग:-* LiVE मारपीट, लाठी-डंडे चले, जाम लगा एंकर:-यूपी अमरोहा के जनपद गजरौला थाना क्षेत्र की चोपला चौकी के पास दिल्ली रोड पर देर रात को बाइक सवार और पिकअप चालक के बीच विवाद हो गया। कहासुनी और गाली-गलौज ने मारपीट का रूप ले लिया। Vo1:-बतादे की देखते ही देखते दर्जनों युवक मौके पर जुट गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और चोपला चौराहे पर जाम लग गया। सूचना पर चोपला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दबंग युवक फरार हो गए। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। चोपला चौकी पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
राष्ट्रीय महामार्ग के 1917 लंबित मामले जल्द सुलझेंगे, जिम्मेदारी जिलाधिकारी को
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी महामार्गाच्या रखडलेली 1 हजार 917 लवाद प्रकरणे मार्गी लागणार; जिल्हाधिकारी यांच्याकडे सुनावणीची जबाबदारी.0
0
Report
बिजनौर में चोर पकड़ने पर पुलिस पर हमला, भीड़ ने पिस्टल छीनने की कोशिश
Moradabad, Uttar Pradesh:पुलिस पर हमला पुलिस ने नामजद चोर को पकड़ मे अपनी गाड़ी मे बैठाया तो बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को लोगो ने घेरा। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को छुड़ाने का किया प्रयास। पुलिस पर किया जानलेवा हमले में पुलिस ने भागकर बचाई जान। भीड़ से बचने के लिए दरोगा ने निकाली अपनी सरकारी पिस्टल। दरोगा ने भीड़ से बचाव के लिए निकाली पिस्टल।भीड़ ने दरोगा की पिस्टल छीनने की कोशिश। पुलिस के साथ जमा भीड़ ने जमकर की बत्तमीजी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस की टीम। पुलिस ने कई लोगो शरारती तत्वों के खिलाफ किया संगीन धाराओं मे केस दर्ज। थाना कोतवाली शहर के जंदरपुर गाँव की घटना。0
0
Report
Advertisement
ईद-उल-अजहा: खुले स्थानों पर कुरबानी से बचने की अपील जारी
Begun, Rajasthan:रायपुर ईद-उल-अजहा पर खुले क्षेत्रों में कुरबानी न करने की अपील छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने की मुस्लिम समाज से अपील आज पूरे देश में मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा का पर्व सुबह से मस्जिदों और ईदगाहों में अदा होगी नमाज खुले और सार्वजनिक स्थानों पर कुरबानी से बचने की अपील प्रतिबंधित पशुओं की कुरबानी नहीं करने की सलाह कुरबानी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की सलाह कुरबानी का खून नालियों में न बहाने की हिदायत अपशिष्ट पदार्थों को गड्ढा खोदकर दफनाने की सलाह कुरबानी के बाद साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील ज्यादा भीड़ होने पर शिफ्ट में नमाज की व्यवस्था का सुझाव0
0
Report
उत्तर प्रदेश की मस्जिदों में बकरीद नमाज़ के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में भी आज बकरीद की नमाज तमाम मस्जिदों में पढ़ी जा रही है ।इस दौरान मस्जिदों पर पुलिस का कड़ा पहरा दिखाई पड़ रहा है। लखनऊ के भी तमाम प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है और यूपी में बकरीद की नमाज को लेकर अलर्ट भी जारी है वाक थ्रू मस्जিদ के बाहर से पुलिस सिक्योरिटी दिखाते हुए0
0
Report
हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी
Jabalpur, Madhya Pradesh:पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की गई। भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व न्यायिक अधिकारी गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। जस्टिस देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, व्हाट्सएप चैट, गवाहों के बयान और केस डायरी जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों पर पर्याप्त विचार नहीं किया। कोर्ट ने माना कि मृतका के शरीर पर कई एंटीमॉर्टम चोटें थीं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और सीबीआई ने आरोप लगाया कि जांच में सहयोग नहीं किया गया और नोटिसों के बावजूद बयान देने से बचा गया। कोर्ट ke सामने यह भी कहा गया कि सीसीटीवी फुटेज के चयनित हिस्से मीडिया में लीक किए गए। हाईकोर्ट ने माना कि मामला बेहद गंभीर और संवेदनशील है तथा जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है। अदालत ने कहा कि अग्रिम जमानत जैसे असाधारण राहत आदेश देते समय अधिक सावधानी अपेक्षित थी। सीबीआई को मामले में पक्षकार बनाते हुए कोर्ट ने 15 मई 2026 को पारित अग्रिम जमानत आदेश को रद्द कर दिया।0
0
Report
Advertisement
रायसेन के काल भैरव धाम में दो पक्षों की झड़प, 8 घायल
Raisen, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ रायसेन-सांचेत के प्रसिद्ध काल भैरव धाम के पीढ़ाधीश्वर के साथ हुई जमकर मारपीट। धाम के पड़ोसियों से ही हुई नाना गुरु सरकार की लड़ाई। दोनों तरफ़ से जमकर हुई मारपीट में पाँच लोग हुए घायल। लड़ाई की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची देवनगर पुलिस। नाना गुरु सरकार और अन्य सभी चारों घायलों को पहुंचाया अस्पताल। धाम प्रमुख नाना गुरु सरकार को किया प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल किया गया रेफर। दूसरे पक्ष की एक महिला सहित सभी अन्य चारों का इलाज जिला अस्पताल में जारी। नाना गुरु सरकार सहित दोनों पक्ष के 8 लोगों को आयीं चोटें। पुरानी रंजिश को लेकर हुआ दोनों के बीच विवाद। बातचीत देखते देखते ही मारपीट में हुई तब्दील। रायसेन जिला मुख्यालय के देहगाँव देवनगर थाने के ग्राम सांचेत की बीती देर रात की घटना।0
0
Report
अलीगढ़ ईदगाह में ईद पर नमाज के लिए दो शिफ्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ईदगाह पर बकरी ईद के मौके पर हजारों की संख्या में पहुंचे नमाजी। दो शिफ्ट में ईदगाह पर पड़ी जानी है नमाज। पहली शिफ्ट 6:15 पर पढ़ी जाएगी नमाज, दूसरी शिफ्ट में 7:00 बजे पढ़ी जाएगी नमाज। ईदगाह पर पुलिस बल के साथ भारी सुरक्षा बल मौजूद। आरएएफ और पीएसी की अतिरिक्त बटालियन भी लगाई गई। सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जा रही है निगरानी0
0
Report
बदायूं: इस्लामनगर पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक गिरफ्तार
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ लूटकांड के आरोपियों से इस्लामनगर पुलिस की भिड़ंत, दो बदमाश व एक सिपाही घायल बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। 16 मई को गांव सुंदरनगर में हुई लूट की घटना में शामिल बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही पुलिस को पुराने बंद पड़े ईंट भट्टे के पास बदमाशों की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस फायरिंग में नदीम और आस मोहम्मद गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ है। कांबिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने सत्तू नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस तथा गांव सुंदरनगर में लूटे गए जेवरात और नकदी बरामद की है। घायल बदमाशों और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
