icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा में मानसून सक्रिय, गर्मी से राहत की उम्मीद बढ़ी

Hisar, Haryana:हरियाणा में गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है, जहां तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद अब आज रात से मानसून का मिजाज बदलने वाला है। जी मीडिया से बातचीत में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर जिलों, विशेषकर उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है, जो फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस सीजन में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और अंबाला जैसे जिलों में अब तक औसतन 50 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 तारीख के बाद मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होगा और प्रदेश में अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू होकर सूखे जैसी स्थिति से राहत दिलाएगा। डॉ मदन खीचड़, मौसम वैज्ञानिक एच ए यू हिसार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जयपुर के सीतापुरा सेंटर पर बार-बार सर्वर डाउन, परीक्षा रद्द

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - जयपुर में परीक्षा सेंटर की आज फिर से बत्ती गुल हो गई. कल जिस परीक्षा केंद्र पर पेपर सर्वर डाउन के कारण रद्द हुआ, आज फिर उसी परीक्षा केंद्र पर बिजली बंद होने से परीक्षा रद्द करनी पड़ी. जयपुर में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र अब पूरी तरह से सवालों के घेरे में है. सर्वर डाउन के कारण परीक्षा नहीं हो पाई. अभ्यर्थियों ने हंगामा किया. सीतापुरा के परीक्षा सेंटर पर बिजली गुल, सर्वर डाउन और हंगामा आम बात हो गई. परीक्षा इसी सेंटर पर सर्वर डाउन के कारण रद्द हुई. CRE-5 का एग्जाम दूसरी बार रद्द, 25 जुलाई को भी आउट. कल परीक्षा के दौरान सेंटर पर भारी हंगामा हुआ, सेंटर पर बिजली गुल, सर्वर 10 से ज्यादा बार डाउन हुआ. परीक्षा रद्द करनी पड़ी. अभ्यर्थियों की मांग है कि बार बार इसी सेंटर पर परीक्षा नहीं हो. अगस्त के पदों के लिए ग्रुप-B और ग्रुप-C गैर-फैकल्टी पदों की भर्ती परीक्षा हो रही थी, करीब 300 पदों के लिए परीक्षा थी, लेकिन दूसरे दिन लगातार सर्वर डाउन की समस्या के कारण पेपर रद्द करना सवाल है कि परीक्षा केंद्र पर बार बार इतनी खामी क्यों हो रही?
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर नगर निगम चुनाव: नामांकन अंतिम दिन, युवा चेहरों के दम पर कांग्रेस का दावा

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। सुबह से ही जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रत्याशियों की रेलम पेल लगी रही। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने इस चुनाव में युवा चेहरों के दम पर कांग्रेस की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि हमने इस बार 50 प्रतिशत से अधिक युवा चेहरों को मैदान में उतारा है। राठौड़ से खास बातचीत की हमारे संवाददाता अविनाश जगनावत ने।
0
0
Report

हमीरपुर पंचायत समिति चुनाव: भाजपा समर्थित वासुदेव अध्यक्ष, रानी देवी निर्विरोध उपाध्यक्ष

Chanwal, Himachal Pradesh:पंचायत समिति हमीरपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है चुनाव अधिकारी एवं एसडीम हमीरपुर संजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित वासुदेव ने त्रिभुवन शर्मा को 10 के मुकाबले 7 मतों से हराया जबकि उपाध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ जिसमें रानी देवी विजय घोषित हुई । जीत के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनकर उनका अभिनंदन किया । इस अवसर पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा भी मौजूद रहे । चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भाजपा उम्मीदवारों ने जमकर नारेबाजी भी की । चुनाव अधिकारी एवं SDM संजीत सिंह ने कहा कि आज पंचायत समिति हमीरपुर के चुनाव सुबह 11:30 बजे तय किए गए थे और सभी 17 सदस्य मौजूद रहे । उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवारों में अपना नामांकन दर्ज किया जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही प्रत्याशी का नाम सामने आया । उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में वासुदेव को 10 और त्रिभुवन शर्मा को साथ मत प्राप्त हुए इसके बाद वासुदेव को विजय घोषित किया गया जबकि उपाध्यक्ष के लिए रानी निर्विरोध निर्वाचित हुई । बाइट संजीत सिंह चुनाव अधिकारी व एसडीएम पंचायत समिति अध्यक्ष के लिए विजयी वासुदेव ने सभी समिति के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि सबको साथ लेकर चलेंगे और पंचायत समिति में विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जाएगा । बाइट वासुदेव अध्यक्ष पंचायत समिति उपाध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित रानी देवी ने भाजपा विधायक आशीष शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जो भरोसा उन पर रखा है उसे पर पूरा उतरने का प्रयास करेंगे और सभी को साथ लेकर काम करेंगे । बाइट रानी देवी उपाध्यक्ष विधायक आशीष शर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि हमीरपुर जिला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला होने के बावजूद भाजपा का गढ़ है । उन्होंने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने एक तरफ जीत हासिल की है । उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा हिमाचल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और प्रदेश सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार बनकर रह गई है । बाइट आशीष शर्मा विधायक
0
0
Report

फरीदाबाद के मेडिकल स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, दुकान का सारा सामान जलकर खाक फरीदाबाद। नंगला एनक्लेव पार्ट-2 में सुभाष चौक, NIT के नजदीक एक मेडिकल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई。 आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते दुकान के अंदर रखा मेडिकल का पूरा सामान जलकर खाक हो गया。 आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया。 हालांकि आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल गया。 फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग की इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

7-B कॉलोनी में दो दुकानों की चोरी, चोर ने सीढ़ी लगा कर दिया वारदात अंजाम

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र की 7-B कॉलोनी में 2 दुकानों में चोरी, सीढ़ी लगाकर चोर ने दिया वारदात को अंजाम, सामान, मोबाइल, नगदी और चांदी का ब्रेसलेट चोरी, CCTV में कैद पूरी वारदात कुरुक्षेत्र :- कुरुक्षेत्र शहर की 7-B कॉलोनी में चोर ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोर ने डायरी और ब्यूटी पार्लर में चोरी की है। चोर दुकानों के बाहर सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल हुआ और सामान, मोबाइल फोन, नगदी और चांदी का ब्रेसलेट, देसी घी के डब्बे समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज में चोर सीढ़ी लगाकर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। और चोरी करते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि चोर सीढ़ी भी किसी दुकान के बाहर से चोरी करके लाया था। वारदात के बाद दुकानदारों में रोष है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

लायंस क्लब शामली क्राउन का 25वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न..अंकुर गोयल बने अध्यक्ष

Amit TararAmit TararFollow5m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली लायंस क्लब शामली क्राउन की 25 वर्षों की गौरवशाली सेवा यात्रा के सिल्वर जुबली वर्ष में 25वां अधिष्ठापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में लायन अंकुर गोयल ने क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण की। इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी ने सेवा कार्यों को और व्यापक एवं प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया। अधिष्ठापन अधिकारी लायन अरविंद संगल (PDG) ने कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक पहचान उसके पदों या आयोजनों से नहीं, बल्कि समाज के लिए किए गए सेवा कार्यों से होती है। लायंस क्लब शामली क्राउन ने 25 वर्षों में सेवा की जो मजबूत नींव तैयार की है, वही क्लब की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सिल्वर जुबली वर्ष केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि सेवा के संकल्प को और व्यापक बनाने का अवसर है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए टीम भावना और नई ऊर्जा के साथ जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अंकुर गोयल ने सिल्वर जुबली वर्ष को विशेष बनाने के लिए दो स्थानों पर शीतल प्याऊ स्थापित करने की घोषणा की। समारोह में अतिथियों द्वारा प्याऊ की मशीन का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को दो सिलाई मशीनें, एक दिव्यांग महिला को ट्राईसाइकिल तथा श्रवण बाधित जरूरतमंद लोगों को हियरिंग डिवाइस प्रदान किए गए। इन सेवा कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन विनय गर्ग (PMCC) रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन लायन कुंज बिहारी अग्रवाल (PDG) ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में लायन विनय सिसोदिया (VMCC) ने संबोधित किया। वहीं लायन ए.के. मित्तल (PDG) इंडक्शन ऑफिसर तथा लायन वैभव प्रकाश गोयल (जोन चेयरमैन) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब शामली क्राउन ने अपनी 25 वर्षों की सेवा यात्रा में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, जरूरतमंदों की सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सिल्वर जुबली वर्ष में इन सेवा गतिविधियों को नई ऊर्जा और व्यापकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी के तहत लायन अंकुर गोयल ने अध्यक्ष, लायन विजय संगल ने सचिव तथा लायन रूपेश गर्ग ने कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। नवनिर्वाचित टीम ने सभी अतिथियों, क्लब सदस्यों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए क्लब के सिल्वर जुबली वर्ष को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों की दृष्टि से यादगार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के चेयरमैन लायन संदीप जिंदल रहे, जबकि मंच का शानदार संचालन लायन संजय संगल ने किया। समारोह में क्लब के सदस्य, लायंस परिवार के लोग तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top