icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

योगापट्टी-गंडक मुख्य सड़क पर मगरमच्छ की दहशत, ग्रामीणों में खौफ

Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से खबर है जहां योगापट्टी के चौमुखा से सिसवा मंगलपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर मगरमच्छ दिखाई दिया देर रात्रि एक बाइक सवार युवक ने सड़क पर मगरमच्छ का विचरण करते हुए वीडियो बना वायरल कर दिया है सड़क पर मगरमच्छ का घूमते देख राहगीरों में दहशत का माहौल है बताया जा रहा है बाइक सवार युवक के सामने अचानक मगरमच्छ आ गया जिसका वीडियो युवक ने बना वायरल कर दिया है आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मगरमच्छ को देख दहशत का माहौल कायम हो गया है गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने क्षेत्र में मगरमच्छों ने डेरा डाल दिया है स्थानीय लोगो ने वन विभाग को सूचना दी है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जमुई के मौरा में गोलीबारी: रूपा देवी घायल, जिंदा कारतूस बरामद

Jamui, Bihar:जमुई: गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव में शुक्रवार देर शाम फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के दरवाजे पर खड़ी रूपा देवी, पति लूखड़ यादव को गोली लगने की बात सामने आई है। घायल महिला को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। गिद्धौर थाना प्रभारी राशि ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। महिला के बेटे सिंटू कुमार से भी पूछताछ की गई है कि उसकी किसी से दुश्मनी है या उसके ऊपर गोली चलाने की आशंका किससे है, लेकिन फिलहाल उसने किसी का नाम नहीं बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गोली चलाने का आरोप दो-तीन अज्ञात युवकों पर लगाया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किसने और किस वजह से की। महिला के शरीर में गोली लगने का एंट्री प्वाइंट दिखाई देने की बात सामने आई है, लेकिन एक्स-रे और सीटी स्कैन में शरीर के अंदर गोली नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। टीम मौके से साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस का कहना है कि एफएसएल जांच और महिला की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और फायरिंग की वजह का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अपने स्तर से छानबीन कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

16 वर्षीय किशोर की रेलवे ट्रैक पर मौत, परिजन थाने के सामने जाम

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के हरपालपुर में रेलवे ट्रैक पर 16 साल के किशोर के शव मिलने के बाद हंगामा मच गया। गुस्साए परिजनों ने हरपालपुर थाने के सामने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। मृतक राज अनुरागी राजपूत कॉलोनी का रहने वाला था। गुरुवार शाम 5 बजे घर से निकला था, एक घंटे बाद फोन पर कहा 5 मिनट में आ रहा हूं, फिर फोन बंद हो गया। रातभर तलाश की, हरपालपुर थाने में लोकेशन ट्रैक करवाई तो कालका मैरिज हाउस के पास मिली। सुबह बोदी गांव के पास दिदौरा ट्रैक पर शव मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर महोबकंठ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेज दिया। परिजनों ने वार्ड 15 के पार्षद प्रतिनिधि खेमराज निरंजन और उसके भाई प्रतिपाल पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनो का कहना है कि दो दिन पहले बच्चों के विवाद पर धमकी दी गई थी, जिसका ऑडियो भी है। न्याय की मांग को लेकर परिजन थाने के सामने सड़क पर बैठ गए। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा, यातायात प्रभावित रहा। परिजनों का कहना है कि राज आत्महत्या नहीं कर सकता। बाद मे नौगांव एसडीओपी की समझाइश के परिजनो ने जाम खत्म किया, एसडीओपी का कहना है कि स्टेशन मास्टर की सूचना पर शव मिला, तहरीर मिली है, जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। फिलहाल दोनों थानों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top