821101
भभुआ पूरब पोखरा से चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Bhabua, Bihar:भभुआ पूरब पोखरा से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी लक्ष्मण राम के पुत्र को पकड़ा गया है। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शहर में हो रही वाहन चोरी को लेकर पुलिस चोरों को पकड़ने के प्रयास में थी। गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि युवक अपने गांव से चोरी की बाइक लेकर भभुआ आ रहा है। पूरब पोखरा के पास पुलिस ने युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मां हाथी अपने बछड़े को पहले कदम उठाने के लिए प्रेरित करती है
Noida, Uttar Pradesh:A mother elephant encourages her calf to take its first steps.0
0
Report
बलुवाही टोला के पोखर में डूबने से तीन बच्चों की मौत, ग्रामीणों में शोक
Forbesganj, Bihar:एंकर- अररिया जिले के भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खजूरी पंचायत अंतर्गत बलुवाही टोला वार्ड संख्या-4 में गुरुवार अपराह्न एक हृदयविदारक हादसे में महादलित परिवार के तीन मासूम बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे गांव के समीप स्थित एक पोखर में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान अचानक वे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली, तब तक तीनों बच्चे पानी में समा चुके थे। ग्रामीणों द्वारा तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद दो बच्चों को पोखर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। वहीं तीसरे बच्चे की तलाश में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे समय तक खोजबीन के बाद उसे भी पोखर से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी भी मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चे की पहचान करिश्मा कुमारी पिता राजू ऋषिदेव,अंजली कुमारी पिता फूलचंद ऋषिदेव व रानी कुमारी पिता उपेंद्र ऋषिदेव के रुप मे हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता एवं अन्य स्वजन बदहवास होकर रोते-बिलखते रहे। गांव की महिलाओं और पुरुषों की आंखें भी नम हो गईं। पूरे बलुवाही टोला में शोक का वातावरण है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण बच्चे अक्सर पोखर में स्नान करने जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है。0
0
Report
नर्मदापुरम दौरे में मानवाधिकार आयोग की सख्त चेतावनी, नदी-शहर के नाम बदलने का संकेत
Narmadapuram, Madhya Pradesh:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने नर्मदापुरम दौरे के दौरान जिला प्रशासन और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों की समीक्षा के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि शहर में एक घाट और एक मोहल्ले का नाम जातिसूचक पाया गया है, जो संविधान की भावना, अस्पृश्यता उन्मूलन के सिद्धांतों और सामाजिक समानता के मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने जिला प्रशासन को ऐसे नामों के परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। राम-जानकी मंदिर के पास संचालित एक कथित अवैध मांस-मटन दुकान मामले पर कानूनगो ने अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पालिका में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को निर्धारित कलेक्टर दर के अनुसार वेतन नहीं मिलने की शिकायत पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को सभी कर्मचारियों के बैंक खातों में समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रम विभाग को कर्मचारियों के रोस्टर और भुगतान रिकॉर्ड की जांच कर अनियमितता मिलने पर संबंधित ठेकेदारों एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। कानूनगो ने यह भी कहा कि शासन द्वारा मां नर्मदा को एक जीवित इकाई का दर्जा दिया गया है, इसलिए नदी के निर्धारित क्षेत्र में अगर मांस अथवा मटन की दुकानें संचालित होती पाई जाती हैं तो उन पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने नर्मदा नदी में बिना सीवरेज ट्रीटमेंट के गंदे नालों का पानी सीधे गिरने पर भी गंभीर चिंता जताई और इसे पर्यावरण तथा जनस्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि दूषित जल भविष्य में गंभीर बीमारियों और महामारी का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें नदियों को स्वच्छ रखने के लिए अरबों रुपये खर्च कर रही हैं और नगरीय निकायों को भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अगर गंदा पानी सीधे नदी में पहुंच रहा है तो यह गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नर्मदा नदी के एक घाट पर अपशिष्ट जल को रोकने के लिए बनाई जा रही पाइपलाइन और एसटीपी पंपिंग स्टेशन की डिजाइन पर भी सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन को पूरे प्रकरण की तकनीकी समीक्षा कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
माँ बिल्ली ने अपने बच्चों को जन्म दिया, गर्व से कुत्ते दोस्त को दिखाया
Noida, Uttar Pradesh:माँ बिल्ली ने अपने बच्चों को जन्म दिया, गर्व से कुत्ते दोस्त को दिखाया0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र: दो आरोपी गिरफ्तार, अफीम और डोडा चूरा बरामद
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसा है। पहली कार्रवाई बस्सी थाना क्षेत्र के नगरी आम रोड पर की गई, जहां सूचना के आधार पर घेराबंदी कर राधेश्याम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। वहीं दूसरी कार्रवाई रोलाहेड़ा पुलिया के आगे वीर तेजाजी होटल के सामने की गई, जहां डॉग स्क्वायड की मदद से एक संदिग्ध आई-20 कार से 5 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। मामले में होटल संचालक छगनलाल को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली गई है。0
0
Report
मंडला में आवारा पशुओं की भिड़ंत से नेहरू स्मारक के पास हड़कंप
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सिविल लाइन स्थित नेहरू स्मारक का है, जहां दो सांडों की भिड़ंत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक अंडा दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नेहरू स्मारक चौराहे पर दो सांड आपस में भिड़ गए। अचानक हुई भिड़ंत से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान सड़क किनारे लगी अंडा दुकान को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद एक बार फिर नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
नूंह सीएचसी पर रात के हमले में 4 घायल, 45 हमलावर हंगामा
Nuh, Haryana:रात साढ़े 11 बजे नूंह सीएचसी में बवाल तीन गाड़ियों में पहुंचे 45 हमलावर, गार्डों-कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे करीब 40 से 45 लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में चार कर्मचारी घायल हो गए, जबकि अस्पताल की सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार, किसी पुराने विवाद में घायल हुए कुछ लोग इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद दूसरा पक्ष भी अस्पताल में पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। बीच-बचाव करने पहुंचे सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों को भी हमलावरों ने निशाना बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने अस्पताल परिसर में घुसकर कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कमरों में तोड़फोड़ की। कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए, जबकि मॉनिटर समेत अन्य चिकित्सा उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। हमले में सफाई कर्मचारी राजेश, सिक्योरिटी गार्ड धीरज, यूपीएचसी गार्ड तारीफ और सिक्योरिटी गार्ड पुष्पराज घायल हो गए। अस्पताल स्टाफ ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। डॉक्टरों का आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावरों में नूंह, सलंबा, सालाहेड़ी और घासेड़ा क्षेत्र के कुछ लोग शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से किसी नाम या गांव की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। सीएचसी के डॉ नवीन ने कहा कि अस्पताल में पहले भी कई बार झगड़े और अभद्रता की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर में रात के समय नियमित पुलिस गश्त और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। वहीं सिटी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
उन्हें यह पसंद नहीं—यह घटना क्या संकेत कर रही है?
Noida, Uttar Pradesh:They don't like that...0
0
Report
रायपुर में बजरंग दल ने युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
Begun, Rajasthan:रायपुर एक्सक्लुसिव बजरंग दल और हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक की पिटाई. बीते दिनों अभद्र टिप्पणी का वीडियो हुआ था वायरल बजरंगदल पदाधिकारियों ने युवक को ढूंढकर निकाला.. बीच चौराहे पर बजरंगदल पदाधिकारियों ने युवक की पिटाई. घसीट घसीट कर युवक को बुरी तरह पीटा.. मारपीट का वीडियो आया सामने.. विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
Advertisement
भाटापारा के मोमोज सेंटर पर खाद्य सुरक्षा छापेमारी, 3 किलो खराब मोमोस-चटनी नष्ट
Taga, Chhattisgarh:लोकेशन बलौदाबाजार भाटापारा में मोमोस खाने वाले हो जाएं सावधान फूड सेफ्टी टीम की छापेमार कार्रवाई मोमोस सेंटरों से मिली खराब चटनी और बासी सामग्री जांच के दौरान 3 किलो खराब मोमोस-चटनी मौके पर ही नष्ट भाटापारा के तीन मोमोज सेंटर पर पाई गई भारी अनामिकताएं त्रिपुरा सुंदरा देवी मोमोस सेंटर रामसप्ताह मंदिर के पास डबल बहादुर मोमोस सेंटर जय हिन्द होटल के पास पशुपति नाथ मोमोस सेंटर सिविल हॉस्पिटल के पास मोमोस चाइनीज पकौड़ा और फिंगर चिप्स की गुणवत्ता को जांच के लिए भेजा गया जांच शहर में बिक रहे फास्ट फूड की गुणवत्ता पर उठे सवाल जांच रिपोर्ट का इंतजार0
0
Report
खिलौनों जैसे दिखने वाले जीवित हो गए
Noida, Uttar Pradesh:They are all like toy stuffed animals come to life!0
0
Report
इस बार पॉपकॉर्न नहीं, मगर सारे दर्शक पहुंचे और पूरी तरह एकाग्र रहे
Noida, Uttar Pradesh:No popcorn this time, but the whole audience showed up and stayed locked in0
0
Report
Advertisement
नौ दिनों से अंधेरे में पंचायत भवन और 50 परिवार, शिकायतों के बावजूद नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था
Shahabad, Uttar Pradesh:विकास खंड शाहाबाद के विद्युत उपकेंद्र आलमनगर से पोषित ग्राम पंचायत ररी में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार 33/11 विद्युत उपकेंद्र आलमनगर से जुड़ी एलटी लाइन पिछले 9 दिनों से टूटकर नीचे पड़ी हुई है, जिसके कारण पंचायत भवन सहित लगभग 50 उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बताया गया कि मामले से शाहाबाद खंड के अधिशासी अभियंता को भी अवगत कराया गया, बावजूद इसके विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लगातार नौ दिनों से बिजली न मिलने के कारण पंचायत भवन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।0
0
Report
कांग्रेस नेता भक्तचरन दास की मौजूदगी में Sambalpur में विद्यार्थी आंदोलन की तैयार बैठक
Sambalpur, Odisha:ଜୁନ ୧୦ ତାରିଖରେ କଂଗ୍ରେସ ତରଫରୁ ସମ୍ବଲପୁର ରେ ବିଦ୍ୟାର୍ଥୀ ଆନ୍ଦୋଳନ ଏବଂ ଆକ୍ରୋଶ ରାଳି ପାଇଁ ପ୍ରସ୍ତୁତି ବୈଠକ |ଯୋଗ ଦେଲେ କଂଗ୍ରେସ ରାଜ୍ୟ ସଭାପତି ଭକ୍ତଚରଣ ଦାସ | ଯୋଗ ଦେଲେ ରାଜ୍ୟ ର ପୁରୁଖା କଂଗ୍ରେସ କାର୍ଯ୍ୟକର୍ତ୍ତା |0
0
Report
खाने के लिए आभारी आवारा कुत्ते ने आदमी को धन्यवाद कहा
Noida, Uttar Pradesh:A stray dog thanking a man for giving him food0
0
Report
Advertisement
