icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्रेटर नोएडा के पंप पर सीएनजी विवाद के बाद कार चालक से मारपीट; गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:कार चालक के साथ मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित त्यागी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि सीएनजी कम डालने और ज्यादा पैसे मांगने का विरोध करने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कार चालक के साथ जमकर मारपीट की ,इतना ही नहीं पंप कर्मचारियों ने कार चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को वीरेंद्र त्यागी अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे थे, आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने बिना मीटर जीरो किए सीएनजी भर दी और निर्धारित मात्रा से कम गैस डालने के बावजूद ज्यादा रुपए मांगे, जब वीरेंद्र ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।इसी दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लोग कार चालक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहां पर मौजूद किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें दो आरोपी राहुल और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है ,वहीं तीसरी आरोपी की तलाश जारी है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

एलडीए नोटिस के बावजूद बेसमेंट में बहुमंजिला निर्माण, नियम उल्लंघन उजागर

Noida, Uttar Pradesh:Zee मीडिया के पास नियमो को ताक पर रखने वाले दस्तावेज़ नियम का जो उल्लंघन हुआ एकल आवासीय निर्माण की जगह बेसमेंट खोदकर बहुमंजिला भवन बनाते हुए वर्ष 2016 में एलडीए ने एक नोटिस जारी की थी। इस नोटिस के बाद भी मानचित्र को निरस्त नहीं किया गया। शपथपत्र के साथ आवासीय निर्माण का मानचित्र प्रस्तुत किया गया था। एकल आवासीय यूनिट के तहत निर्माण की जगह अवैध कांप्लेक्स तैयार कर दिया गया। आवासीय नक्शे के मानकों की अनदेखी की गई। सेटबैक को छोड़े बिना ही पूरे कवर्ड एरिया में बेसमेंट और तीन मंजिल निर्माण हो गया。 एकल आवासीय निर्माण की जगह बेसमेंट खोदकर बहुमंजिला भवन बनाते हुए वर्ष 2016 में एलडीए ने एक नोटिस जारी की थी। इस नोटिस के बाद भी मानचित्र को निरस्त नहीं किया गया। दो हजार वर्गमीटर से कम क्षेत्रफल के भूखंड पर उस समय की भवन निर्माण नियमावली के तहत केवल 65 प्रतिशत क्षेत्र का कवरेज होना चाहिए 35 प्रतिशत सेटबैक फायर सेवा व अन्य उपयोग के लिए छोड़ा जाना चाहिए मौके पर 100 प्रतिशत तक कवरेज एरिया पाया गया एकल यूनिट में सामने, अगल और बगल दो -दो मीटर का सेटबैक छोड़ने के बाद 40 प्रतिशत हिस्से तक ही बेसमेंट बनाया जाना चाहिए मौके पर बेसमेंट का कवरेज एरिया 90 प्रतिशत से अधिक है बेसमेंट की अनुमति के लिए खनन सहित विभिन्न विभागों की एनओसी होना भी जरूरी होता है एलडीए के रिकार्ड में ऐसी कोई एनओसी नहीं है एकल यूनिट में बिना स्टील्थ पार्किंग के अधिकतम ऊंचाई 15 मीटर और स्टील्थ होने पर 17.5 मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए मौके पर बिना स्टील्थ पार्किंग के यह ऊंचाई 19 मीटर से अधिक है
0
0
Report

यूपी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय Lucknow हादसे पर ज़ीरो टॉलरेंस का संकेत

Noida, Uttar Pradesh:Agra (Uttar Pradesh): Yogendra Upadhyay (UP Cabinet Minister) On Lucknow Incident / Yogendra Upadhyay (Higher Education Minister, Uttar Pradesh) S/B यह एक दुखद और दर्दनाक हादसा है, खासकर उन परिवारों के लिए जिन्होंने अपनों को असमय खो दिया; यह एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। सरकार, और खासकर मुख्यमंत्री, इस घटना को लेकर बहुत चिंतित हैं और उन्होंने लखनऊ पहुँचकर दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए अपने सभी तय कार्यक्रम तुरंत रद्द कर दिए हैं। इसमें भरोसा दिलाया गया है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और सुरक्षा मानकों का पालन न करने के लिए ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा दी जाएगी, क्योंकि योगी के नेतृत्व में राज्य लापरवाही और अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। साथ ही, इसमें एक मंत्री द्वारा हाई कोर्ट के फ़ैसले पर विचार करने का भी ज़िक्र है।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में 50 लाख के डिब्बाबंद मोबाइल बरामद, तीन गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 50 लाख रुपए के नए डिब्बा पैक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। दरअसल नॉलेज पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा मोबाइल फोन चोरी किए गए हैं और उन चोरी के मोबाइल फोन को वह लोग ठिकाने लगाने जा रहे हैं। दिल्ली में उन मोबाइल फोन को यह लोग बचने के लिए जा रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेक्टर 153 के पास से एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने उसे गाड़ी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया और पुलिस के द्वारा उस गाड़ी से 100 मोबाइल फोन IQOO कंपनी के बरामद किए गए, यह सभी मोबाइल फोन डब्बा पैक थे और ब्रांडेड थे। पूछताछ में पता लगा कि इन लोगों को यह चोरी के मोबाइल फोन एक व्यक्ति द्वारा बेचे गए थे, जिन्हें यह लोग दिल्ली लेकर जा रहे थे और वहीं पर इनको बेचना था, अभी वह आरोपी फरार चल रहा है, जिसके द्वारा इन मोबाइल फोन को इन्हें दिया गया था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से दिल्ली निवासी आनंद उर्फ रुद्रेश, एटा निवासी पंकज उर्फ धीरेंद्र और हाथरस निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

ग़ाज़ियाबाद में कारोबारी अपहरण और 5 करोड़ रंगदारी: 4 गिरफ्तारी

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कारोबारी के अपहरण और उनसे 5 करोड़ की भारी-भरकम रंगदारी वसूलने की सनसनीखेज साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने पीड़ित राजेश पांडेय का अपहरण करने के लिए इंस्टाग्राम के माध्यम से ₹25,000 में ऑनलाइन अवैध तमंचे मंगवाए थे, जिसके लिए सभी ने ₹5,000-₹5,000 इकट्ठा किए थे। असलहे की डिलीवरी नोएडा सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास ली गई थी। आरोपियों ने 5 और 6 जून को पीड़ित के घर और दफ्तर की बकायदा रेकी भी की थी। योजना के मुताबिक, 16 जून को आरोपियों ने दोस्त की स्विफ्ट कार से पीड़ित की गाड़ी का पीछा किया और कम भीड़भाड़ वाली सड़क पर उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार लगा दी। आरोपियों ने राजेश पांडेय को जबरन अपनी गाड़ी में खींचने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित के शोर मचाने पर वे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों का इरादा तमंचे के बल पर बॉंधक बनाकर 5 करोड़ की फिरौती वसूलने का था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सत्यम सिंह (22 वर्ष), गौतम मिर्धा (25 वर्ष), नितिन तिवारी (26 वर्ष) और रोहित उर्फ हिटलर (29 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, 1 रस्सी (अपहरण के उद्देश्य से रखी गई), 2 अवैध तमंचे और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थाना लिंक रोड पुलिस पकड़े गए आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। वहीं इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report

भोजपुर एनकाउंटर पर NHRC ने संज्ञान लिया, मुख्य सचिव-डीजीपी-एसपी को नोटिस

Muzaffarpur, Bihar:बिहार के भोजपुर जिले में एनकाउंटर के मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया। आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी और भोजपुर के एसपी को नोटिस जारी किया और चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी। मुजफ्फरपुर जिले के मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस.के.झा ने भोजपुर एनकाउंटर मामले में NHRC और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की थी। आयोग ने सुनवाई करते हुए चार सप्ताह में रिपोर्ट की माँग करते हुए नोटिस जारी किया है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अनंत मनोहर बदर द्वारा 13 जुलाई 2026 को मामले की समीक्षा की जाएगी। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के रहने वाले भरत भूषण तिवारी की मौत पुलिस एनकाउंटर में हो गई। अधिवक्ता एस.के.झा द्वारा इस मामले को लेकर याचिका दी गई थी। उनकी याचिका में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है, साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजे की भी मांग की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

Muzaffarnagar muthbhad: Satpal alias Sattu ghaayal, nabalig ladkiyon se haivaniyat revealed

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ नाबालिग लड़कियों से हैवानियत करने वाला मुठभेड़ मे घायल दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से हुए घायल बदमाश सतपाल क़ो गंभीर हालात मे किया हायर सेंटर रेफर 4 दिन पूर्व लड़की का अपहरण कर हो गया था फरार पीड़ित युवती कल खुद पहुंची थी सकुशल घर आरोपी सतपाल उर्फ़ सत्तू की थी पुलिस क़ो तलाश मुज़फ्फरनगर से 25 हजार का ईनामी हो गया था सतपाल लूट हत्या रंगदारी डकैती और रेप के थे दो दर्जन मुकदमे दर्ज 4 राज्यों हरियाणा पंजाब यूपी और उत्तराखंड की पुलिस क़ो थी तलाश फरवरी मे पंजाब की जेल से हो गया था सतपाल फरार नाबालिग लड़कियों क़ो बनाता था अपनी हवस का शिकार बदमाश सतपाल से पिस्टल तमँचा कारतूस और कार बरामद थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बामनहेड़ी गांव मे हुई मुठभेड़
0
0
Report

जोधपुर के पावटा अस्पताल में आठ प्रसूताओं की हालत गंभीर, दो रेफर

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल में सीजेरियन प्रसव के बाद आठ प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला अब राज्य स्तर पर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ देर रात जोधपुर पहुंचीं और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात की, एम्स में भर्ती गंभीर प्रसूताओं का हाल जाना और पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा की। फिलहाल जांच में दवा या संक्रमण की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच जारी है। देखिए यह रिपोर्ट। पावटा जिला अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद आठ प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स जोधपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य छह महिलाओं का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले की जानकारी मिलते ही चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ जोधपुर पहुंचीं। गायत्री राठौड़ ने सबसे पहले पावटा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती प्रसूताओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने एम्स जोधपुर पहुंचकर गंभीर हालत में भर्ती दोनों महिलाओं के इलाज की जानकारी ली तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से बातचीत की। गायत्री राठौर ने कहा कि अभी तक जांच में दवा या संक्रमण से जुड़ी कोई पुष्टि नहीं हुई है। सभी संभावित कारणों की जांच कराई जा रही है। मरीजों का बेहतर इलाज हमारी प्राथमिकता है। बाइट – गायत्री राठौड़, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि शुरुआत में दवा के रिएक्शन, गलत दवा चढ़ने या संक्रमण जैसी आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की गई थी। मरीजों को दी गई एंटीबायोटिक्स, इंजेक्शन, फ्लूइड्स और अन्य चिकित्सा सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक लगभग 70 नमूनों की जांच की जा चुकी है, लेकिन किसी भी नमूने में संक्रमण या दवा संबंधी गड़बड़ी की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री, गर्भावस्था के दौरान आई जटिलताओं, सीजेरियन ऑपरेशन के बाद हुए रक्तस्राव और अन्य चिकित्सकीय कारणों की भी गहन जांच कर रहा है। इसके लिए कोटा और बीकानेर में पूर्व में सामने आए समान मामलों की रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जा रहा है। बाइट – गायत्री राठौड़, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं गंभीर मरीजों के उपचार पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल पावटा अस्पताल मामले में कई सवालों के जवाब जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे। लेकिन आठ प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने की इस घटना ने अस्पतालों में प्रसूति सेवाओं और पोस्ट-ऑपरेटिव मॉनिटरिंग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

हरदोई में देर रात किराना दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में देर रात आग का तांडव... दुकान बंद कर घर पहुंचे कारोबारी, कुछ ही देर बाद किराना स्टोर बना आग का गोला, लाखों का नुकसान हरदोई शहर के लखनऊ रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देर रात सूर्या किराना स्टोर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। दुकान बंद कर घर पहुंचे कारोबारी को कुछ ही देर बाद फोन आया कि उनकी दुकान में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते दुकान के अंदर रखा सामान धू-धू कर जलने लगा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान संचालक समोद सिंह के मुताबिक वह देर रात दुकान बंद कर घर गए थे। कुछ देर बाद भतीजे का फोन आया कि दुकान में आग लगी हुई है। उनकी दुकान में थोक और फुटकर दोनों तरह का कारोबार होता था, जहां अलग-अलग प्रकार के किराना और घरेलू उपयोग के सामान रखे गए थे। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। कारोबारी के अनुसार इस हादसे में करीब 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायरमैन नितेश ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही टीम तत्काल रवाना हुई थी। हालांकि तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। सवाल यह है कि आखिर बंद दुकान में अचानक आग कैसे भड़की? शॉर्ट सर्किट या कोई और वजह... इसकी जांच अब फायर विभाग और पुलिस कर रही है। वहीं एक रात में हुए लाखों के नुकसान ने कारोबारी परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top