icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दादरी टोल प्लाजा पर टोलकर्मी-चालकों के बीच झगड़ा, वीडियो वायरल

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दादरी के टोल प्लाज़ा पर आये दिन हंगामा देखने को मिलता है। ऐसा ही नजारा बुधवार को देखने को मिला, जहां टोल कर्मियों और कार चालकों के बीच झगड़ा हो गया इस दौरान एक टोलकर्मी हाथ में लोहे की रोड लेकर कर चालकों से भीड़ है इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल यह पूरा मामला दादरी थाना क्षेत्र के लोहारली टोल प्लाजा का है, जहां बुधवार को कुछ युवक टोल से गुजर रहे थे। इस दौरान उनका टोल कर्मियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढ़ गया कि उन लोगों के बीच गाली गलौच और बहस बाजी शुरू हो गई, इसी बहश बाजी के बीच टोल कर्मी ने लोहे की रोड निकाली और कार चालकों को धमकाने शुरू कर दिया, जिसका कार चालकों के द्वारा वीडियो बना लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में दादरी थाना प्रभारी ने बताया कि आज यह वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन इस मामले में किसी भी पक्ष के द्वारा कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, बताया जा रहा है की गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ था, कुछ युवक बिना टोल दिए गाड़ी निकालना चाहते थे जबकि टोल कर्मी उनसे फास्टैग रिचार्ज करने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर इन लोगों के बीच विवाद हुआ था ।हालांकि अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।
0
0
Report

गाजियाबाद में तेज हवाओं के बाद बारिश, मौसम खुशनुमा, लोगों को राहत

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। तेज हवाएं चलने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। आसमान में छाए बादलों और तेज हवाओं के बाद हुई बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया। वहीं, स्कूलों में छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे बच्चे बारिश का आनंद लेते नजर आए। कई बच्चे बारिश में भीगते हुए और मस्ती करते हुए अपने घरों की ओर जाते दिखाई दिए। अचानक हुई बारिश के बीच बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं सड़कों पर लोगों की आवाजाही के दौरान भी इसका असर देखने को मिला। मौसम में आए इस बदलाव से शहर के तापमान में गिरावट महसूस की गई। तेज हवाओं के बाद हुई बारिश ने लोगों को सुहावने मौसम का एहसास कराया। हालांकि, बारिश के कारण सड़कों पर निकलने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में नवरात्र पर भक्तों की भीड़, रोशनी से दरबार जगमगा

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:शारदीय नवरात्र के अवसर पर बांसवाड़ा जिले के प्रसिद्ध मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में भक्तिमय माहौल है। मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे माता का दरबार जगमगा उठा है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। बांसवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर तलवाड़ा के समीप उमराई गांव में स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी का मंदिर अपनी धार्मिक महत्ता और भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर के मुख्य द्वार के किवाड़ चांदी से निर्मित हैं। गर्भगृह में विराजित मां भगवती की प्रतिमा अष्टदश यानी 18 भुजाओं वाली है। प्रतिमा में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतिकृतियां अंकित हैं। मां सिंह, मयूर और कमल के आसन पर विराजमान हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। सुबह, दोपहर और शाम को अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन की मान्यता... धनाम मान्यताओं के अनुसार मां त्रिपुरा सुंदरी Prataःकाल में कुमारिका, मध्याह्न में यौवना और सायंकाल में प्रौढ़ स्वरूप में दर्शन देती हैं। इसी मान्यता के चलते देवी को त्रिपुरा सुंदरी कहा जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार, मंदिर के आसपास शक्तिपुरी, शिवपुरी और विष्णुपुरी नामक तीन पुरियों की उपस्थिति के कारण देवी का नाम त्रिपुरा सुंदरी पड़ा। पीएम मोदी से लेकर कई दिग्गज नेता कर चुके हैं दर्शन.. मां त्रिपुरा सुंदरी के दरबार की देशभर में विशेष आस्था है। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना देवी पूरी करती हैं। मंदिर की धार्मिक प्रतिष्ठा के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, हरिदेव जोशी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां यहां दर्शन कर चुकी हैं। देश के कई राज्यों से आते है भक्त... नवरात्र के दौरान बांसवाड़ा, तलवाड़ा, परतापुर और डूंगरपुर सहित गुजरात, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नौ दिनों तक मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रहती है। पंचाल समाज सहित विभिन्न समुदायों के श्रद्धालुओं में नवरात्र पर्व को लेकर विशेष उत्साह है। गरबा रास के लिए तैयार किया विशेष डोम पांडाल.. मदिर श्री त्रिपुरा सुंदरी व्यवस्थापक मंडल की और से इस बार गरबा रास के आयोजन के लिए विशेष डोम पांडाल तैयार किया गया है। मंदिर परिसर में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। नवरात्र के दौरान धार्मिक आयोजनों और मां के दर्शन के साथ गरबा रास श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा रहा है। सात दिन अलग अलग श्रृंगार... माँ त्रिपुरा सुंदरी का श्रृंगार सप्ताह में रोजाना अलग अलग होता है, सातों दिन माँ त्रिपुरा की विशेष सजावट की जाती है और अलग अलग पकवानों का भोग लगाया जाता है। राजनीतिक हवन भी होता है यहां.. माँ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर राजनीती हवन भी होता है, यहां पर देश के कई राज्यों के नेता यहां राजयोग पाने के लिए हवन कराते है। तरताई माता के नाम से जानी जाती है माँ... त्रिपुरा सुंदरी माँ को तरताई माता के नाम से भी जाना जाता है, यहां मान्यता है कि भक्त जो भी माँ से मनोकामना मांगता है तो माँ उसे तुरंत पूरी करती हैं। मंदिर का इतिहास... राजराजेश्वरी माँ श्री त्रिपुरा सुन्दरी का यह मन्दिर सम्राट कनिष्क काल से पूर्व का है। इस क्षेत्र में गढ़पोली नायक महानगर था, जिसके तीन दुर्गो सीतापुरी, शिवपुरी, एवं विष्णुपुरी के मध्य स्थित यह एक शक्ति पीठ है। पुष्ट प्रमाण के अनुसार विक्रम संवत् 1157 में इस क्षेत्र के पाताभाई लुहार (पंचाल) द्वारा इस मन्दिर का प्रथम बार जीणोद्वार करवाया गया था। सन 1930 एवं पुनः सन 1992 में पुराने मन्दिर पर क्रमशः पत्थर का शिखर एवं स्वर्ण शिखर की प्रतिष्ठा की गई। सन 1981 में 109 कुण्डीय महायज्ञ सम्पन्न हुआ। 5 अप्रेल 2006 को मन्दिर के ईशानकोण में स्वर्णकिर्ति स्तम्भ की प्रतिष्ठा की गई। वर्ष 2006-2007 में राजस्थान सरकार द्वारा मंदिर के बाहरी परिसर का सौंदर्योंकरण कार्य करवाकर मंदिर ट्रस्ट को समर्पित कर दिया गया। आधुनिक युग में यह भारत का पहला मन्दिर है। जिसमें लगी प्रत्येक शिला (पत्थर) को हवनात्मक पूजन कर प्राण प्रतिष्ठित किया गया है। हर साल 5 किलोमीटर लंबी चुनरी चढ़ाई जाति... नवरात्रि के अवसर पर माँ त्रिपुरा सुंदरी को इंदौर और उसके आसपास रहने वाले पंचाल समाज के लोग 5 किलोमीटर लंबी चुनरी चढ़ाते हैं।
0
0
Report

झुंझुनूं में मोदी वर्ल्ड स्कूल ने ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में 18 पदक जीते

Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं - मोदी वर्ल्ड स्कूल ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 18 पदक - स्कूल चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि - झुंझुनूं में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मोदी वर्ल्ड स्कूल का परचम - खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक जीते - आरव्या पटेल, मोहम्मद रेहान, अनुज सहित सात खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते - पार्थ लामोरिया, किशन यादव और इकरा ने रजत पदक हासिल किए - स्कूल निदेशक आकाश मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन को सराहा
0
0
Report

जयपुर: पूर्व विधायक भड़ाना की हत्या और भाजपा विधायक को धमकी, जांच तेज

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या व एक और भाजपा विधायक को मिली धमकियों के मामले में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गंभीरता जताई है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को बुलाकर बातचीत की गई है। साथ ही घटनाओं की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने डीजीपी से पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाई के बारे में चर्चा की। डीजीपी ने उन्हें बताया कि इस संबंध में पुलिस विभाग की बैठक आयोजित की गई है और सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने के साथ उनके मुख्यालय से दूर भी किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई जानी चाहिए। अतर सिंह भड़ाना की মৃত্যু और भाजपा विधायक को मिली धमकियों के मामलों में पुलिस जांच के निष्कर्षों पर अब नजर रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि जांच के जरिए तथ्यों का खुलासा होगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर में आवारा सांडों ने बुजुर्ग पर हमला, हालत गंभीर

Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर जिले के फतेहपुर में एक बार फिर अवारा सांडो का आतंक देखने को मिला है। यहां अपने घर के बाहर सफाई कर रहे बुजुर्ग पर सांडों ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर में प्रेम प्रकाश छकड़ा अपने घर के बाहर सफाई कर रहे थे इसी दौरान उन पर सांडों ने हमला कर दिया जिससे वह घायलहो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है कस्बे में पहले भी इस तरह के कई हमले हो चुके है। जिन बुजुर्ग पर हमला किया गया है उन्होंने भी पहले कई बार नगर पालिका को इस संबंध में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई。
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं: भतीजे को आजीवन कारावास, चाची हत्या मामले में सजा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं चाची की हत्या करने वाले भतीजे को आजीवन कारावास की सजा नयाबास गांव में 2023 में लोहे के सरिये से किया था हमला चाची सुभिता देवी के सिर पर वार करने से हुई थी मौत बीच-बचाव करने आए चाची और दादा के साथ भी की थी मारपीट आपर सेशन न्यायाधीश-2 कालूराम ने सुनाया फैसला आरोपी दिनेश कुमार पर 61 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया झुंझुनूं जिले के बिसाऊ थाना क्षेत्र के नयाबास गांव में चाची की लोहे का सरिया से हत्या करने के मामले में अपर सेशन न्यायाधीश संख्या-2 ने आरोपी भतीजे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश कालूराम ने आरोपी दिनेश कुमार पर कुल 61 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक नंदकिशोर शर्मा ने पैरवी की। अपर लोक अभियोजक नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि घटना 23 अगस्त 2023 की दोपहर की है। नयाबास गांव में परिवादी केशरराम का बड़ा पोता दिनेश कुमार लोहे का सरिया लेकर कमरे में पहुंचा, जहां उसकी चाची सुभिता देवी और पिंकी देवी सो रही थीं। आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी और सुभिता देवी के सिर पर सरिये से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने आईं पिंकी देवी और दादा केशरराम के साथ भी आरोपी ने मारपीट की।गंभीर घायल सुभिता देवी को बीडीके अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय नवलगढ़ के पास सुभिता देवी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया।मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी दिनेश कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। धारा 449 के तहत सात वर्ष का कठोर कारावास तथा धारा 323 के तहत एक वर्ष का साधारण कारावास भी सुनाया गया है। न्यायालय ने सभी सजाएं एक साथ चलाने के आदेश दिए हैं。
0
0
Report

पिलानी विद्या विहार के सेवा सेतु अभियान में चार पट्टे जारी, स्थानीय लाभार्थी उत्साहित

Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी विद्या विहार में सेवा सेतु अभियान के तहत चार पट्टे जारी किए गए। चेयरमैन सिकंदर देवना और ईओ दिनेश कुमार नूनियां ने पट्टे जारी किए। पिलानी विद्या विहार नगर पालिका में सेवा सेतु अभियान के तहत कार्रवाई हुई। पात्र लाभार्थियों को चार पट्टे और नामांतरण पत्र जारी किए गए। उपाध्यक्ष पृथ्वीसिंह बालापोता और सरोज श्योराण भी मौजूद रहे। चेयरमैन सिकंदर देवना ने भूखंड पट्टों के लिए आवेदन करने की अपील की। आमजन से निर्माण स्वीकृति और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आठ पदक जीते

Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं - एसीआई सीसै स्कूल के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो में जीते आठ पदक. निदेशक मनोज शर्मा और विकास शर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन. एसीआई सीसै स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते आठ पदक. कृष और जयश ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया. यशवर्धन ने रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में सफलता हासिल की. मोहित भार्गव, मो. चांद, अल्फाज, नितेश और मोहक ने कांस्य जीते. प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या ने विजेता खिलाड़ियों और अभिभावकों को दी बधाई.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top