icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोतिहारी चीनी मिल जमीन केस में बड़ा कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज

Motihari, Bihar:मोतिहारी चीनी मिल की जमीन बिकवाने वाले प्रमुख सरकारी नाम पर अब कारवाई शुरू हो गई है।।इस कारवाई के जद में अभी तक तीन लोग आ गए हैं संभव है कि अगर बारीकी से जांच हो जाए तो बड़ी मछली भी कारवाई की जद मे आ जाए। फिलहाल इतना भी काफी है कि चलिए चीनी मिल के नाम पर मोतिहारी प्रशासन ने आखिर कुछ तो कारवाई करना शुरू कर दिया है। जमीन मामले में अंचल और जिला राजस्व शाखा की प्रमुख भूमिका होती है और दोनों जगहों पर भू माफिया के लिए काम करने वाले सरकारी बाबू बैठे थे और शायद अब भी कुछ बैठे हुए हो ? आम लोगों को दाखिल खारिज करवानी हो या परिमार्जन या फिर रोक सूची से मुक्त करवाना हो उनकी पांव की जूती घिस जाती है पर भू माफिया के लिए तो मानो सिस्टम ने रेड कार्पेट बिछाया हुआ है । ऐसा ही कुछ मोतिहारी में था पर अब नए डीएम के आएं के बाद एक बार फिर से चीनी मिल की जमीन बचने की उम्मीद जगी है। मोतिहारी चीनी मिल बिकवाने में नियमों को ताक पर रखकर फाइल पर कारवाई करने और करवाने वाले जिला राजस्व शाखा में करीब सात वर्षों से कार्यरत और करोड़ों रुपया का मोतिहारी चीनी मिल का जमीन बिक्री में मददगार कथित मास्टरमाइंड प्रधान सहायक जिला राजस्व कार्यालय के प्रेम नारायण दिशुआ का स्थानांतरण सुगौली हो गया। जिला राजस्व शाखा पर अब डीएम की बारीक नजर है डीएम ने आज तीन कर्मियों को जिला राजस्व शाखा से ट्रांसफर कर हटाया है। मोतिहारी चीनी मिल के बारे में समंरालय में और भी खबरों के साथ सूचनाओं का जारी है। मोतिहारी के डीएम सौरभ सुमन यादव ने भी कमर कस लिया है।
0
0
Report

ACB busts bribery case in irrigation department, arrest of assistant grade-2 Shiv Kumar Thakur

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने विद्युत यांत्रिकी सिंचाई विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है आरोपी पर विभाग के ही एक कर्मचारी से जीपीएफ की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है. दरअसल सिंचाई विभाग में पदस्थ कर्मचारी नंद कुमार ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते से करीब 5 लाख रुपये निकालने के लिए आवेदन किया था उसी बीच आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने और राशि जारी करने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की पीड़ित नंद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हो चुकी है और उन्हें तत्काल पैसों की आवश्यकता थी लेकिन रिश्वत की मांग के कारण वे लंबे समय से परेशान होकर नंद कुमार ने एसीबी से शिकायत की शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की रणनीति तय की और शिकायतकर्ता ने आरोपी को कार्यालय में 10 हजार रुपये दिए तभी पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया कार्रवाई के दौरान एसीबी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है. नंदकुमार(पीड़ित) एसीबी डीएसपी सुरेश सोनी ने कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायतकर्ता नंद कुमार के द्वारा शिकायत किया गया था कि भविष्य निधि की राशि 5 लाख रुपए निकलने को लेकर उसी के डिपार्टमेंट में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 शिव ठाकुर ने 10 हजार रुपये का रिश्वत की मांग की थी उपयुक्त शिकायत पर आज उनके ही कार्यालय में रंगे हाथों ने रिश्वत लेते आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
0
0
Report
Advertisement

मंडला के वार्ड 14 में पहली बारिश ने जलभराव पर प्रशासन की पोल खोल दी

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में पहली बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी… वार्ड नंबर 14 सुभाष वार्ड में जलभराव से सड़कें तालाब में बदḷी हो गईं और गंदा पानी घरों तक पहुंच गया। नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निवास भी इसी वार्ड में है, बावजूद वर्षों से यह समस्या है जिसका समाधान अब तक नहीं हो सका। पहली बारिश के बाद इस वार्ड की इस गली में करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पानी उतरने के बाद सड़क पर कीचड़, गंदगी और दुर्गंध ने रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं, पिछले 10 से 12 सालों से हर बारिश में यही हालात बनते हैं। कई बार जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। वार्डवासी महिलाओं और पुरुषों ने कहा कि अगर पानी निकासी नहीं करा सकते, तो बारिश में नाव ही चला दीजिए। जब हमने वार्डवासियों की समस्या के संबंध में वार्ड पार्षद, पालिका अध्यक्ष और सीएमओ से संपर्क किया तो सब नदारद मिले। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जलभराव के कारण कोई हादसा हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। आखिर दशकों बाद भी समाधान क्यों नहीं हो रहा?
0
0
Report

छिंदवाड़ा में मानसून 15 दिन बाद आया, किसानों के लिए राहत भरी बारिश

Chhindwara, Madhya Pradesh:15 दिन देरी से आया छिंदवाड़ा में मानसून ,पिछले 24 घंटे में कही रिमझिम बारिश तो कही मूसलाधार हुई बारिश मध्यप्रदेश के कई जिलों में दस्तक देने के बाद अब मानसून ने छिंदवाड़ा में भी दस्तक दे दी है .15 दिन देरी से आए मानसून ने लोगो को उमस और तेज़ गर्मी से भी राहत दी है . वही किसानों के लिए भी इस बारिश ने अच्छे संकेत दिए है वही मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में 124.3 मि मी बारिश दर्ज की है वही पिछले साल इस अवधि तक 195.5 मि मी वर्षा दर्ज की गई थी .मौसम वैज्ञानिक संत कुमार शर्मा ने बताया कि अभी जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गरज और चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है . वही यह बारिश किसानों के लिए भी अच्छे संकेत लेकर आई है
0
0
Report
Advertisement

कटनी: बरही में बंद टोल बूथ में ट्रक घुसा, बड़ा हादसा टल गया

Katni, Madhya Pradesh:बंद टोल नाके में घुसा अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक, बड़ा हादसा टल गया. बरही थाना क्षेत्र के खितौली ग्राम की घटना; टक्कर से टोल रूम और ट्रक के उड़े परखच्चे, CCTV आया सामने. कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत खितौली ग्राम से एक मामला सामने आया है, जहाँ बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक बंद पड़े टोल नाके में जा घुसा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोल रूम का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और ट्रक का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, बरही उमरिया मार्ग के खितौली ग्राम स्थित यह टोल नाका वर्तमान में बंद पड़ा हुआ है. बुधवार-गुरुवार की रात जब आसपास सन्नाटा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सीधे टोल बूथ से जा टकराया. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालक मौके पर पहुंचे. प्रत्यक्षदृश्यों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि अगर वहां कोई सुरक्षाकर्मी या राहगीर मौजूद होता, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी. क्षतिग्रस्त हुए वाहन और भवन इस हादसे में टोल नाके का केबिन मलबे में तब्दील हो गया है. वहीं, ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई है; टक्कर मारने वाले ट्रक को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
0
0
Report

29 जून को नियुक्ति, 30 जून सेवानिवृत्ति: जामताड़ा के नंदलाल रवानी पर सवाल

Jamtara, Jharkhand:29 जून को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिला... लेकिन 30 जून को रिटायरमेंट भी हो गया। जामताड़ा के सहायक शिक्षक नंदलाल रवानी की ये कहानी अब नियुक्ति प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े कर रही है। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड के तेतुलबंधा गांव निवासी सहायक शिक्षक नंदलाल रवानी को 29 जून को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपा गया। लेकिन अगले ही दिन, 30 जून को वे सेवानिवृत्त हो गए। ऐसे में उनकी नई नियुक्ति केवल औपचारिकता बनकर रह गई। वर्षों के इंतजार के बाद नियुक्ति मिलने से खुश नंदलाल रवानी अब मायूस हैं। उनका कहना है कि शिक्षक बनने का सपना पूरा होने से पहले ही अधूरा रह गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कैबिनेट के माध्यम से उनकी सेवा अवधि बढ़ाई जाए या फिर उन्हें पेंशन का लाभ दिया जाए। बाइट: नंदलाल रवानी।
0
0
Report

झालावाड़ के दांगीपुरा तालाब में डूबे दो बच्चे, शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा भिलान गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों के शव तालाब में तैरते मिले, ग्रामीणों ने सूचना दी। 6 वर्षीय भूरालाल और 8 वर्षीय नवीन चचेरे भाई थे। वे सुबह लगभग 11 बजे तालाब में नहाने गए थे। दोपहर तक घर नहीं लौटे, ग्रामीणों ने तालाब पर देखा और शव निकालकर मनोहरथाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर शव उन्हें सौंप दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

सरिया लदी ट्रक अनियंत्रित हो कर गड्ढे में पलटी दो सगे भाई सहित तीन की मौत,चार ने कूद कर बचाई जान

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow3m ago
Gonda, Uttar Pradesh:सरिया लदी ट्रक अनियंत्रित हो कर गड्ढे में पलटी दो सगे भाई सहित तीन की मौत,चार मजदूरो ने कूद कर बचाई जान गोंडा।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेलसर मार्ग स्थित माधव पुर ग्राम के पास बृहस्पतिवार की सुबह गोंडा की तरफ आ रही सरिया लदी ट्रक अचानक अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई जिस में दो सगे भाई सहित तीन मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।ट्रक पर सवार चार मजदूरों ने कूद कर अपनी जान बचाई। दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद जी सी बी मशीन से तीनों मजदूरों के शव को बाहर निकाला गया।इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। तरब गंज थाना क्षेत्र चांद पुर ग्राम के निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र 35 वर्षीय उस का छोटा भाई रविंदे पुत्र राम बहादुर 45 वर्षीय राम गुलाम पुत्र भगवान दीन 30 वर्षीय राम कुमार पुत्र श्याम दुबरे का भाई कालू पुत्र राम मूरत संजय पुत्र हीरा लाल सात मजदूर ट्रक पर सवार होकर बिरसिंह पुर जा रहे थे। ट्रक पर सरिया लदी थी। बेलसर मार्ग स्थित माधव पुर ग्राम के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होने लगे। सड़क को छोड़ते हुए गड्ढे में पलट गई। जिस के नीचे राजेंद्र उस का भाई रविंदे राम गुलाम की दबकर मौत हो गई। ट्रक पर सवार राम कुमार दुबरे उस का भाई कालू संजय ने किसी तरह से ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक के पलटे के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके कोतवाली देहात शमशेर बहादुर सिंह भी पहुंच गए। ग्रामीणों और पुलिस ट्रक में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश किया लेकिन निकाल नहीं पाये।।बाद में जे सीबी मशीन बुलाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सरिया हटाया गया तब तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया।एम्बुलेस से मेडिकल कालेज भेजवाया गया। चिकित्सक ने देखने के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है। रंजीत ने बताया कि मृतक राजेंद्र और उस का भाई रविंदे उस के बढ़ के दादा के लड़के है। बृहस्पतिवार की सुबह गोरख पुर से सरिया लाद कर ट्रक तरब गंज आया। ट्रक चालक ने फोन कर के सभी मजदूरों को बुलाया। उस के घर के ही सातों लोग ट्रक पर सवार हो कर बिरसिंह पुर में सरकारी पुलिया बन रही है। वही सरिया को उतारने जा थे तभी ये घटना हो गई। इस के पहले भी सरिया वहां पर उतार चुके है। दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद जी जेवी मशीन से निकाला गया शव सरिया लदी ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलटने के बाद मौके पर जुटी भारी भीड़ और पुलिस भी शव को नहीं निकाल पाई तो जे सी बी मशीन बुलाया गया। इस के बाद शव को निकाला गया। तीनों शव सरिया के नीचे दब गया था। गड्ढा होने की वजह से धस रहा था। इस की वजह से काफी मशक्कत करना पड़ा। मौजूद लोगों का कहना था कि अगर तुरंत निकाल लिया जाता तो तीनों की जान बच सकती थी। मौत की खबर घर में पहुंचते ही छाया मातम सरिया लदी ट्रक से दो सगे भाई राजेंद्र और रविंदे और रिश्ते में लग रहे दादा राम गुलाम की मौत की खबर घर में मिलते ही कोहराम मच गया । चारों तरह रोने चिल्लाने की ही आवाज आ रही थी। मृतक राजेंद्र पांच भाई थे। रविन्दे गोविंदे सुरेंद्र थे। मृतक राजेंद्र के तीन बच्चे संतोष अंकिता रेशमा और उस के भाई रविंदे के दो बच्चे रवि किशन है। राम गुलाम सात बच्चे है। विनोद मनोज विक्रम प्रीति मंजू रीता गीता है।
0
0
Report

अड्डा चौकी प्रभारी की तत्परता से दो घंटे में लापता दो किशोरियां सकुशल बरामद

Amit SrivastavAmit SrivastavFollow4m ago
Mahuawa Adda, Uttar Pradesh:महराजगंज नौतनवा थाना क्षेत्र के रामनगर रेहरवा टोले से घर छोड़कर चली गई दो किशोरियों को पुलिस ने सूचना मिलने के करीब दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार रामनगर टोला रेहरवा निवासी कंचना पत्नी इंद्रेश ने डायल- 112 के माध्यम से सूचना दी कि उनकी पुत्रियां शिवकन्या 17 और शिवनंदनी 16 घर से कहीं चली गई हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अखिलेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद दोनों किशोरियों की तलाश शुरू की।पुलिस ने करीब दो घंटे के भीतर दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि दोनों सगी बहने है और उनके पिता द्वारा शराब के नशे में मारपीट किए जाने से नाराज होकर वे घर छोड़कर चली गई थीं। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों किशोरियों को उनके माता-पिता की सुपुर्दगी में सौंप दिया।सीओ बसंत सिंह ने बताया लापता दोनों किशोरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया,बरामदगी टीम में चौकी प्रभारी अखिलेश यादव के साथ कांस्टेबल राहुल यादव,कांस्टेबल प्रीतम,कांस्टेबल रामप्रीत एवं कांस्टेबल प्रभार शामिल रहे।
0
0
Report

नदिया जिला परिषद के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खत्म, टीएमसी भारी बढ़त

Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *আজ নদিয়া জেলা পরিষদের সভাধিপতি তারান্নুর সুলতানা মীর অপসারিত হল। আস্তা ভোটে।* নদীয়া জিলা পরিষদ এর সভাধিপতির বিরুদ्वে তৃনমূলের 27 জন মেম্বার অনাস্থা ডেকে ছিল গত কয়েকদিন আগে। আজ 2রা জুলাই জিলাপরিষদ এ আস্থা ভোটে হাজির নদীয়া জিলা পরিষদ এর 52 টি আসনের মধ্যে 46 জন তৃণমূল আর 6 জিন বিজেপির মেম্বার। অনাস্থা ডেকেছিল তৃনমূলের 48 জনের মধ্যে 27 জন, শোনা যায় পরে আর কয়েকজন এই অনাস্থা ডাকার তালিকায় যুক্ত হয়। সংখ্যা টা দাঁড়ায় 34 জন। দীর্ঘ সময় জেলা পরিষদ এর সভাকক্ষে ভোটাভুটি প্রক্রিয়া চলে। আজ অনাস্থার পক্ষে ৩১ জন উপস্থিত ছিলেন আর বিজেপির 6 জন ছিলেন উপস্থিত তারা কোন ভোটাভুটিতে বিরত থেকেছেন। আজ পেপার নবান্নে যাবে, জেলা পরিষদের নতুন সভাধিপতি ভোটাভুটির মধ্যে নির্বাচিত হওয়ার অপেক্ষায় জেলা পরিষদ মেম্বাররা।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार के खेत में युवक हत्या: फॉरेंसिक टीम से जुटी साक्ष्य, गिरफ्तारी की मांग

Katihar, Bihar:खेत में युवक की हत्या, शव छुपाने की कोशिश, फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची परिजनों का आरोप है कि अज्ञात अपराधियों ने उसकी हत्या कर शव को छुपाने का प्रयास किया घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र के मलहरिया पंचायत के कठोटिया बहियार में अहले सुबह एक युवक की हत्या कर शव को छुपाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया । मृतक की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र के मलहरिया पंचायत वार्ड सं0 -02 निवासी मिथुन कुमार , 26 वर्ष, पिता अर्जुन मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मिथुन कुमार बुधवार की शाम अपने खेत में लगी पटवा फसल में पानी पटाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसका शव खेत के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात अपराधियों ने उसकी हत्या कर शव को छुपाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई अंकित कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिए है। उधर, कोढा सर्किल के एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत कर विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली। पत्रकारों को मौखिक बातचीत में कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक के पीछे पत्नी पिंकी देवी, पुत्र ऋषभ कुमार तथा परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गया है। बताया जाता है कि वह लीज पर करीब दो बीघा जमीन लेकर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है तथा हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। रिपोर्ट रंजन कुमार, कटिहार
0
0
Report

Odisha से जयपुर तक 150 किलोग्राम गांजा पकड़ा; NCB-ANTF की बड़ी कार्रवाई

Jaipur, Rajasthan:NCB-ANTF की संयुक्त कार्रवाई ओडिशा से जयपुर आ रही 150 किलो गांजा की खेप जब्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स और NCB ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क़ीमत 75 लाख बतायी जा रही है।ANTF के आईजी विकास कुमार ने बताया कि यह खेप ओडिशा से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए जयपुर लाई जा रही थी। जांच में सामने आया कि तस्करों ने ओडिशा-तेलंगाना से राजस्थान तक गांजा सप्लाई का बड़ा नेटवर्क बना रखा था, जिसे इस कार्रवाई से बड़ा झटका लगा है। यह खेप जयपुर में बड़े पैमाने पर सप्लाई की जानी थी। जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर खिलौने बेचने के बहाने ओडिशा जाते हैं और वापसी में किराए की गाड़ी से गांजा लेकर राजस्थान पहुंचते हैं। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपी अपने साथ महिलाओं और नाबालिग बच्चों को भी रखते थे ताकि संदेह न हो। NCB और ANTF की टीम ने लगातार निगरानी के बाद बारां जिले में नेशनल हाईवे पर पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली, जहां सामान के बीच छिपाकर रखे गए 50 पैकेट गांजा बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा और छत्तीसगढ़ से करीब 2,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीदते थे और राजस्थान में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पहले वे कम मात्रा में तस्करी करते थे, लेकिन अधिक मुनाफे के लालच में बड़े स्तर पर सप्लाई करने लगे। कार्रवाई में बारां जिले के रहने वाले कालूलाल, रेनू, नरेश और लोकेश को गिरफ्तार किया गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top