821101
दुमदुम पोखरा के पास 10 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Bhabua, Bihar:भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोड़हन गांव निवासी त्रिभूवन कुमार को पुलिस ने 10 लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। सदर थाना के एसआई सूरज पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुमदुम पोखरा के पास आरोपी को पकड़ा। आरोपी बाइक से शराब ले जा रहा था और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और अवैध शराब बरामद की। आरोपी को उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बालेन शाह के भारत दौरे से नेपाल-भारत रिश्ते और उत्तराखंड में पर्यटन-व्यापार के मौके
Dehradun, Uttarakhand:एंकर – भारत और नेपाल के रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में 22 नवंबर का दिन अहम हो सकता है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान उत्तराखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें लंबे समय से लंबित पंचेश्वर बहुउद्देशीय बांध परियोजना, भारत-नेपाल सीमा की समस्याएं और महेंद्रनगर में प्रस्तावित ड्राई पोर्ट प्रमुख हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार दोनों देशों के बीच पर्यटन और आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती है। वीओ-1 – नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के प्रस्तावित भारत दौरे को उत्तराखंड के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक, इस दौरान पंचेश्वर बांध परियोजना पर चर्चा होगी। भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से लंबित इस परियोजना से जल विद्युत उत्पादन, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के क्षेत्र में बड़े लाभ की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों और महेंद्रनगर में प्रस्तावित ड्राई पोर्ट को लेकर भी बातचीत होगी। *बाईट - सतपाल महाराज, पर्यटन व सिंचाई मंत्री, उत्तराखंड सरकार* वीओ-2 – दौरे के दौरान पर्यटन को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। पूर्णागिरि मंदिर और नेपाल स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और नेपाल के चितवन नेशनल पार्क को पर्यटन की दृष्टि से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा होगी। सरकार का मानना है कि दोनों देशों के बीच पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे। *बाईट - सतपाल महाराज, पर्यटन व सिंचाई मंत्री, उत्तराखंड सरकार* वीओ-फाइनल – भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्ते रहे हैं। ऐसे में नेपाल के प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने, बल्कि उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास, व्यापार और पर्यटन की नई संभावनाएं खोलने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।0
0
Report
सीतापुर पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, भाई दूज पर परिवार मजबूत होने का दावा
Sitapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भाई दूज के पर्व पर सीतापुर पहुंचे। सुरेश खन्ना शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंचे और भाई दूज का त्यौहार मनाया। इससे पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई अहम बयान दिए। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज जो परिवार टूट रहे हैं, उनके लिए भाई दूज का त्यौहार बहुत आवश्यक है। यह त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है और परिवार को जोड़ने का काम करता है। आज के समय में इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है। 2027 के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से चुनाव के लिए तैयार है। हम पांचों साल चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने दावा किया कि सीतापुर की सभी सीटें हम लोग जीतेंगे। साथ ही योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार बनेगी।0
0
Report
पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, तालाब में उतरकर किया जल सत्याग्रह,
Sisolar, Uttar Pradesh:हमीरपुर : पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, तालाब में उतरकर किया जल सत्याग्रह, मौदहा क्षेत्र के इचौली और नायकपूर्वा गांव के ग्रामीणों ने तालाब के पानी में उतरकर जताया विरोध, कस्बे में बने चार नलकूप ठप होने से पेयजल संकट गहराया, बूंद-बूंद पानी के लिए तरसरहे ग्रामीण, जिम्मेदारों के खिलाफ जताई नाराजगी, निजी कंपनी को हटाकर जल संस्थान से पेयजल योजना का संचालन कराने की मांग, ग्रामीणों ने पेयजल योजना की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल, पानी की समस्या दूर न होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी, पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जल सत्याग्रह कर प्रशासन का ध्यान खींचा, मौदहा क्षेत्र के इचौली और नायकपूर्वा का मामला।0
0
Report
Advertisement
रोहनिया के ग्राम बछाँव में दीवार गिरने और पानी में डूबने से हुई मौतों पर ACP रोहनिया ने दी जानकारी
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। थाना रोहनिया क्षेत्र के ग्राम बछाँव में दीवार गिरने और पानी में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में हुई मौतों के मामले में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया ने जानकारी दी। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। ACP रोहनिया की बाइट - "थाना रोहनिया के ग्राम बछाँव में दीवार गिरने और पानी में डूबने की घटनाओं में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।" पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
मुजफ्फरपुर जेल में 98 बंदी छठ पूजा के लिए तैयार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में भी गुंजने लगी छठ पूजा के गीत. जेल परिसर में बने तालाब में छठ पूजा की तैयारी शुरू, 98 महिला और पुरुष करेंगे छठ व्रत; 51 महिला एवं 47 पुरुष करेंगे छठ व्रत. आस्था के महापर्व में एक मुस्लिम महिला और एक पुरूष सिख बंदी भी छठ व्रत करेंगे. जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की आकांक्षा के अनुरूप सभी प्रबंध किया जा रहा है. महिलाओं के लिए साड़ी, लहठी, चूड़ी आदि और पुरुषों के लिए धोती, गंजी, गमछा आदि. पर्व के आयोजन हेतु सभी आवश्यक सामग्री में डाला, सूप, पकवान, फल, मिठाई इत्यादि की व्यवस्था. जेल में बने तालाब में छठ घाट तैयार किया गया, जिसकी साफ-सफाई एवं रंग-रोगन के साथ केला का पेड़, बैलून, रंगीन प्रकाश, झालर, फूल-माला आदि से सजाया जा रहा है. जेल रेडियो के माध्यम से महान लोक गायिका स्व. श्रीमती शारदा सिन्हा के गीत बजाए जा रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से पाँच तैराकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.0
0
Report
कृषि मंत्री सिन्हा ने लखीसराय छठ घाटों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था निरीक्षण किया
Lakhisarai, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा लखीसराय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. मंत्री ने किऊल नदी में बनाए गए छठ घाटों के साथ गंगा घाट का भी जायजा लिया. घाटों पर साफ-सफाई और व्यवधाओं को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छठ व्रतियों की सुरक्षा, चेंजिंग रूम, वॉच टावर और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली. मौके पर मौजूद अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और स्टैंड संचालकों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया. इस दौरान एडीएम नीरज कुमार, एसडीएम प्रभाकर, एसडीपीओ शिवम कुमार सहित नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद रहे. बाइट - विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री, बिहार सरकार। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट.0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में जहरीली महुआ शराब से मौत, अवैध कारोबार पर सवाल
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन शराब पीने से लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां संदिग्ध जहरीली महुआ शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं,परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत होने का आरोप लगाया है। पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर मोहल्ले का है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रख गांव निवासी श्याम सुंदर पोद्दार के पुत्र राजेश कुमार पोद्दार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि राजेश कुमार पोद्दार पिछले तीन वर्षों से लोहियानगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पेंटर का काम करता था। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पिछले चार दिनों से राजेश लगातार काफी मात्रा में महुआ शराब का सेवन कर रहा था। परिजनों ने उसे कई बार शराब पीने से मना भी किया, लेकिन वह शराब पीना छोड़ने को तैयार नहीं था। परिजनों के अनुसार, बीती रात भी राजेश भारी मात्रा में महुआ शराब पीकर घर लौटा था। इसके बाद किसी तरह उसे सुला दिया गया। सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। काफी कोशिश के बावजूद जब वह नहीं उठा तो परिजन को उसकी मौत का पता चला।परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने के कारण ही राजेश कुमार पोद्दार की मौत हुई है। उन्होंने दावा किया कि मौत के बाद उसके शरीर का रंग पूरी तरह काला पड़ गया था और उसकी एक आंख से खून भी निकल रहा था।परिजनों ने बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद महुआ शराब की खुलेआम बिक्री होने पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार जारी है। और इसी वजह से लोगों की जान जा रही है। घटना के बाद से परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, मृतक को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल लोहियानगर थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। हालांकि, मौत जहरीली शराब पीने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी。0
0
Report
दीपावली के दिन देहरादून का AQI 300 पार, बाकी शहरों में हवा मॉडरेट
Dehradun, Uttarakhand:दीपावली पर पटाखों और आतिशबाजी का असर उत्तराखंड की आबोहवा पर भी देखने को मिला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली के दिन देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि प्रदेश के अधिकांश शहरों में एक से आठ नवंबर तक वायु गुणवत्ता का औसत स्तर मॉडरेट श्रेणी में दर्ज किया गया। नैनीताल और टिहरी जैसे शहरों में एक्यूआई 100 से भी नीचे रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के मुताबिक, दिवाली पर प्रदूषण में बढ़ोतरी के बावजूद निगरानी के दौरान कई शहरों में स्थिति सामान्य दायरे में रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दिवाली से करीब एक सप्ताह पहले ही प्रदेश के अलग-अलग शहरों में एयर क्वालिटी की लगातार मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई थी। एक से आठ नवंबर तक के औसत आंकड़ों में अधिकांश शहरों की हवा मॉडरेट श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, दीपावली के दिन देहरादून में आतिशबाजी के चलते एक्यूआई 300 के पार पहुंचना प्रदूषण में अचानक हुई बढ़ोतरी को दर्शाता है। वहीं नैनीताल और टिहरी में एक्यूआई 100 से नीचे दर्ज किया गया। सदस्य सचिव का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों का असर भी देखने को मिला है। लेकिन अब सर्दियों में तापमान में गिरावट और टेम्परेचर इन्वर्जन की स्थिति के चलते प्रदूषक तत्व वातावरण में अधिक समय तक ठहर सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सतर्कता बरतने की जरूरत है।0
0
Report
बागेश्वर के गिरिछेना में 50 मीटर गिरने से कार चालक घायल, अस्पताल में उपचार जारी
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के गिरिछेना में एक सड़क हादसे में कार चालक घायल हो गया। कार करीब 50 मीटर ऊपर की सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गिरिछेना क्षेत्र में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी में भाई दूज की धूम: महिलाओं ने गोबर से प्रतिक बनाकर गोधन कूटा
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में आज हर्षोल्लास के साथ भाई दूज पर्व मनाया गया। इस दौरान मुरहू प्रखंड में महिलाएँ और युवतियाँ ने भाई दूज पर गोधन कूटी और जीभ में काँटा चुभोई। इसके लिए महिलाएं सुबह से ही पूजा पाठ की तैयारी की और सभी मिलकर अरिपन से रंगुली बनाई गोबर का यम और यमुना का प्रतिक बनायी साथ ही, सांप बिच्छू, पलंग, संदुक बनाई। और भाट भाटिन की कहानी सूनी इस दौरान भाई को उन्होंने गालियाँ भी दी। फिर जिस मुँह से गाली दी उसपर अपने जीभ में कांटा चुभोई। भाईयों ऊपर बुरी नजर रखने वाले लोगों को श्रापित की। शैवंती कश्यप ने बताई कि भाई बहन के प्रेम का पर्व भाई दूज आज मनाया गया सुबह से ही सभी लोग तैयारी किये थे और आज भाई के नाम गोधन कूटा गया। संगीता गुप्ता ने बताई कि सुबह से ही तैयारी किया और आज गोबर से यहां सब कुछ बनाए और यमुनी का प्रतिक बनाकर पूजा आराधना किये। वीणा देवी ने बताई की आज भतीं का पूजा किया और अपने भाइयों के लिए लंबी आयु की कामना किये। रचना देवी ने बतायी कि आज भाई की लंबी आयु के लिए प्रार्थना किया और उन्हें तिलक लगाकर प्रसाद खिलाएं भाई लोग भी हमें आशीर्वाद दिए और गिफ्ट भी दिए। साक्षी गुप्ता ने बताई कि आज अपने जीभ में काँटा chुभोए। भाई की लंबी आयु के लिये गोधन कूटे। काफी खुशी लगी। अरुणा देवी ने बताई कि आज सभी महिला लोग मिलकर गोधन कूटे बहुत ही अच्छा लगा।0
0
Report
देव में छठ महापर्व की तैयारी पूरी, सुरक्षा-व्यवस्था की चाकचौबंद समीक्षा
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के ऐतेहासिक और पौराणिक सूर्यनगरी देव में लोक आस्था के महापर्व कार्तिक छठ की तैयारी पूरी कर ली गयी है । डीएम अभिलाषा शर्मा , एसपी उपेंद्र वर्मा और सदर एसडीओ ने देव पहुंचकर सभी तैयारियों का जायजा लिया और व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिये आवश्यक निर्देश भी दिए । बाद में डीएम ने बताया कि छठ व्रतियों के आवासन के लिये टेंट सिटी बनाया जा चुका है और पीने के पानी की व्यवस्था कर दी गयी है । छठ पर्व का अनुष्ठान करने यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं तथा उनके परिजनों के लिये मेडिकल टीम भी एम्बुलेंस के साथ तैनात किये गए हैं । सूर्यकुंड तालाब पर अर्ध्य देते समय कोई हादसा न हो , इसके लिये एसडीआरएफ टीम भी तैनात किया जाने की बात भी उन्होंने कही । सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर पुलिस बलों के अलावा एनसीसी कैडेट की भी तैनाती की गयी है ।0
0
Report
पहाड़ में सड़क नहीं, डोली ही मरीज के लिए एकमात्र रास्ता; चार किमी पैदल
Bageshwar, Uttarakhand:पहाड़ में सड़क का इंतजार कितना दर्दनाक हो सकता है, इसकी तस्वीर कपकोट के लीती गांव में सामने आई है। यहां बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चार किलोमीटर तक डोली उठाकर पैदल चलना पड़ा। लीती के रामण तोक निवासी 50 वर्षीय स्पत कोरंगा कई दिनों से बुखार, सिरदर्द और टाइफाइड से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण उन्हें डोली में बैठाकर चार किलोमीटर दूर विनायक तक लाए। यहां से वाहन के जरिए सीएचसी कपकोट पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में हर आपात स्थिति में डोली ही एकमात्र सहारा है। सवाल है, आखिर कब तक पहाड़ के मरीज सड़क का इंतजार करेंगे?0
0
Report
Advertisement
भाजपा के पोस्टर अटैक: अखिलेश यादव के पैर को निशाना बनाकर प्रचार
Mathura, Uttar Pradesh:भाजपा का पोस्टर अटैक Mathura--अखिलेश यादव के पैर को धक्का मारते के लगे होर्डिंग भाजपा नेताओं ने दीपावली की शुभकामनाओ के साथ लगाए पोस्टर पोस्टर में अखिलेश यादव को पैर को धक्का मारते के दिखाया गया भाजपा नेताओं ने लगाए हैं होर्डिंग्स छाता विधानसभा और गोवर्धन विधानसभा में लगे हैं होर्डिंग अमित शाह के अंगद का पैर के बयान को दर्शाया गया पिछले विधानसभा चुनावों का भी भाजपा ने किया जिक्र0
0
Report
हापुड़ दीपावली पर टला बड़ा हादसा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ दीपावली पर टला बड़ा हादसा, महिलाओं के पास आकर फटा रॉकेट नगर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर में दीपावली पर बड़ा हादसा टला घर के बाहर बैठी महिलाओं के पास आसमान से आकर फटा रॉकेट रॉकेट फटने से इलाके में दहशत, महिलाओं में मची चीख-पुकार पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता0
0
Report
हरक सिंह रावत पर जेनि प्रकरण का नया मोड़: कांग्रेस-भाजपा के बीच राजनीतिक बवाल तेज
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड की राजनीति में विवादों और डॉ. हरक सिंह रावत का पुराना चोली-दामन का साथ रहा है। लेकिन 23 साल पुराने बहुचर्चित 'जेनी प्रकरण' के दोबारा सामने आने से अब उत्तराखंड की सियासी हवाएं रंग बदलती दिख रही हैं। हाल ही में पीड़िता जेनी की पहले प्रेस कांफ्रेंस फिर डीजीपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और डीएनए टेस्ट की मांग किए जाने से प्रदेश का सियासी पारा हाई है। कभी कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों में पावर सेंटर रहे डॉ. हरक सिंह रावत अब चौतरफा घिर चुके हैं और सवाल उठ रहा है कि क्या प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हरक कांग्रेस पार्टी के लिए चुनावी और रणनीतिक मोर्चे पर एक बड़ा ‘पॉलीटिकल लायबिलिटी’ (बोज) बनते जा रहे हैं? सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि हरक के जेनी मामले में घिरने के बाद अब तक अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार पर लगातार हमलावर कांग्रेस अब कैसे महिलाओं पर अपराध के मुद्दे उठाएगी। पुराने अखबार की कटिंग वर्ष 2003 में सामने आए जेनी प्रकरण ने उस समय की राजनीति में बड़ा भूचाल लाया था। हालांकि, हरक सिंह रावत इसे सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट और कानूनी राहत का हवाला देकर खारिज करते रहे हैं और इसे विरोधियों की साजिश बताते हैं। लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जेनी का सार्वजनिक रूप से सामने आना, देहरादून डीजीपी के सामने शिकायत दर्ज कराना और अपने बेटे के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का ऐलान करना... हरक सिंह के लिए बड़ा जी का जंजाल बनकर उभरा है। हरक सिंह रावत सिर्फ पुराने विवाद से ही नहीं, बल्कि हालिया घटनाक्रमों से भी घिरे हैं। मसलन सोनिया आनंद से जुड़ा पारिवारिक और संपत्ति कब्जे का विवाद, सहसपुर भूमि विवाद और अन्य संपत्तियों को लेकर उठे विवादों ने भी उनका पीछा नहीं छोड़ा है। हरक सिंह रावत से जुड़े इस जैनी विवाद पर अब नया मोड़ सामने आया है। हरक सिंह रावत के करीबी योगेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जैनी जिस बच्चे को हरक सिंह रावत का बच्चा बता रही है ...वह किसी और का है ...और यह बात खुद जेनी ने उनको बताई है। योगेंद्र चौहान ने कहा कि भाजपा के द्वारा हरक सिंह रावत को फसाने का काम किया जा रहा है। इंद्रा देवरी उर्फ जैनी ने कहा कि योगेंद्र चौहान झूठ बोल रहे है ... वह आज भी अपनी बात पर कायम है और DNA टेस्ट की मांग कर रही है। इसके पहले विभिन्न वित्तीय और भूमि मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी की पड़ताल ने भी उनके राजनीतिक आधार को कमजोर किया है। जेनी प्रकरण और अन्य निजी, कानूनी विवादों पर कांग्रेस का रुख काफी सतर्क है। पार्टी आलाकमान और प्रादेशिक नेतृत्व खुलकर हरक सिंह के बचाव में उतरने से बच रहा है। हालांकि वह इसके समय को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। अंकिता भंडारी मामले और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेर रही कांग्रेस के खिलाफ सत्तारूढ़ भाजपा को जेनी विवाद के रूप में एक बड़ा राजनीतिक पलटवार का हथियार मिल गया है। ऐसे गंभीर और संवेदनशील आरोपों से घिरे नेता की वजह से कांग्रेस के लिए महिला सुरक्षा और शुचिता के वादों पर जनता के बीच जाना मुश्किल साबित हो रहा है। दूसरी तरफ, डॉ. हरक सिंह रावत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सत्तारूढ़ भाजपा की राजनीतिक साजिश और ध्यान भटकाने की चाल करार दिया है। उनका कहना है कि इस मामले में सीबीआई पहले ही जांच कर उन्हें बरी कर चुकी है। उत्तराखंड की राजनीति में "आया राम, गया राम" और मजबूत जनाधार वाले नेताओं में शुमार डॉ. हरक सिंह रावत के लिए यह समय बेहद कठिन साबित हो रहा है। एक तरफ एजेंसियां और पुराने विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी खुद को इस विवाद की आंच से बचाने की मशक्कत कर रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हरक सिंह रावत इस सियासी भंवर से खुद को बाहर निकाल पाते हैं या फिर वह पार्टी के लिए वाकई एक रणनीतिक चुनौती बन जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
