821109
रामगढ़ में मारपीट के वायरल वीडियो में एक गिरफ्तार, छापेमारी जारी
Bihar:रामगढ़ के ईसरी गांव में चार दिन पहले एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना खेत पटाने के दौरान हुई। पीड़ित संदीप सिंह ने रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सागर राहतगढ़ में महिला पर तलवार-फरसों से हमला CCTV में कैद
Sagar, Madhya Pradesh:सागर राहतगढ़ में महिला पर तलवार,फरसों से हमले का CCTV में पूरी घटना कैद - एमपी के सागर जिले के राहतगढ़ के वार्ड क्रमांक 8 में महिला पर धारधार हथियारो से हमला... हमलावर कैमरे में कैद... परिजनों के मुताबिक, 9 नवंबर को आरोपियों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी रिंकी कोरी के सिर पर तलवार से वार किया था, जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। उनका बीएमसी में उपचार जारी है। बेटे के साथ भी मारपीट की गई थी। परिजनों ने आरोपियों पर अवैध शराब बेचने और इसी विवाद में हमला करने का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में शिकायत के साथ वीडियो भी सौंपे गए थे। बुधवार को फुटेज वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया。0
0
Report
देवघर में छठ महापर्व की तैयारी तेज, शिवगंगा में श्रद्धालुओं की डुबकी
Deoghar, Jharkhand:देवघर। एंकर। लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आते ही बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ने लगी है। चार दिनों तक चलने वाले इस पवित्र पर्व की शुरुआत से पहले छठव्रती और उनके परिजन शुद्धता एवं पवित्रता के उद्देश्य से गंगा स्नान करते हैं। हालांकि, जो श्रद्धालु गंगा नदी तक नहीं पहुंच पाते, वे देवघर स्थित शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर छठ पर्व की तयारी शुरू करते हैं।इसी को लेकर बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बिहार के क्यूल, जमुई, गिद्धौर और झाझा सहित देवघर के आसपास के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग ट्रेन के माध्यम से देवघर पहुंच रहे हैं। स्टेशन पर उतरने के बाद श्रद्धालु सीधे बाबा मंदिर के समीप स्थित शिवगंगा पहुंचते हैं और पवित्र जल में स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं।मान्यता है कि शिवगंगा का जल गंगा के समान पवित्र है। इसी आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु यहां स्नान कर छठ महापर्व की शुरुआत करते हैं। छठ पर्व को लेकर देवघर में धार्मिक माहौल बनने लगा है और शिवगंगा परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। बाइट : अंजली, छठ व्रती।0
0
Report
खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर संकरा पुल फिर हादसा, चौड़ा पुल की मांग तेज
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। रेंगाकठेरा और सलोनी के बीच स्थित संकरा पुल एक बार फिर सड़क हादसे की वजह बन गया। बुधवार शाम धान से भरा एक भारी ट्रक अनियंत्रित होकर पुल पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। इस घटना ने एक बार फिर वर्षों से लंबित चौड़े पुल के निर्माण की मांग को सुर्खियों में ला दिया है। खैरागढ़-दुर्ग को जोड़ने वाला यह मार्ग बेहद व्यस्त है। यहां प्रतिदिन भारी ट्रकों, यात्री बसों और छोटे वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन पुल की चौड़ाई इतनी कम है कि दो बड़े वाहन एक साथ गुजरना जोखिम भरा हो जाता है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर कब तक इस संकरे पुल से लोगों की जान जोखिम में पड़ती रहेगी?0
0
Report
Advertisement
कोटा के श्रीपुरा कबाड़ी मार्केट में भयंकर आग, लाखों का नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:कोटा कबाड़ी मार्केट में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप एक के बाद एक सात दमकले मौके पर पहुंची कई घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद पाया आग पर काबू रात करीब 1:30 बजे श्रीपुरा कबाड़ी मार्केट में लगी थी आग आग से लाखों रुपए का बताया जा रहा है नुकसान0
0
Report
टोंक के वार्ड 14 में भाजपा प्रत्याशी सुनीता चौधरी का जनसंपर्क तेज
Tonk, Rajasthan:टोंक पंचायत समिति टोंक के वार्ड संख्या 14 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वे क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर रही हैं और अपने पक्ष में समर्थन की अपील कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान सुनीता चौधरी ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर मतदाताओं के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और आमजन की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने जा रहे हैं।0
0
Report
क्रेटा-टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल; अलवर-भिवाड़ी हाईवे हादसा
Alwar, Rajasthan:अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे पर करौली बाग बस स्टैंड के पास क्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। मृतक की अपना घर शालीमार निवासी कुलदीप यादव है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, कुलदीप यादव अपने दोस्त पवन के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान करौली बाग बस स्टैंड के पास क्रेटा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुलदीप यादव ने दम तोड़ दिया, जबकि पवन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कुलदीप का दोस्त विजय मीणा भी कोटा से दिवाली पर उनसे मिलने आया हुआ था, दोनों कार से चिकानी की तरफ घूमने निकले थे वहां करौली बस स्टैंड पर उनका दूसरा दोस्त पवन मिला। कुलदीप ने अपनी कार वहीं खड़ी कर दी और विजय से 10-15 मिनट इंतजार करने की बात कहकर पवन के साथ बाइक पर आगे निकल गया। इधर, विजय काफी देर तक कुलदीप के लौटने का इंतजार करते रहे। जब वह वापस नहीं आए तो विजय ने उन्हें फोन किया। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने बताया कि कुलदीप का एक्सीडेंट हो गया है। मृतक कुलदीप यादव मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाला है । वह पिछले पांच वर्षों से अलवर के अपना घर शालीमार में केडी माइंड पावर सिस्टम के नाम से मेडिटेशन सेंटर संचालित कर रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि घायल पवन जिम संचालक बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
कोटा के श्रीपुरा कबाड़ी मार्केट में भीषण आग, सात दमकलें काबू, नुकसान लाखों
Kota, Rajasthan:कोटा के श्रीपुरा कबाड़ी मार्केट में भीषण आग, एक के बाद एक पहुंचीं 7 दमकलें, लाखों का नुकसान कोटा के श्रीपुरा स्थित कबाड़ी मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 1:30 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना पर एक के बाद एक सात दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।0
0
Report
आबूरोड मार्ग पर शनि मंदिर के पास टेम्पो ट्रेवल्स पलटी, छह पर्यटक घायल
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के आबूराज से घूमकर गुजरात लौट रहे पर्यटकों की टेम्पो ट्रेवल्स गुरुवार सुबह करीब 8 बजे आबूरोड मार्ग पर शनि मंदिर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे गहरे खड्डे में पलट गया। हादसे में गुजरात के राजकोट निवासी छह पर्यटक घायल हो गए। सूचना पर आबूरोड सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मुखरी माता टैक्सी यूनियन के चालकों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए आबूरोड ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।0
0
Report
कार-ट्रेलर भिड़ंत के बाद भीषण आग, पांच लोग सुरक्षित बाहर निकल गए
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के मंडार थाना क्षेत्र के मंडार-सोनेला के बीच कांडला हाईवे पर बीती रात करीब 12 बजे कार और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि कार सवार पांचों लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के दौरान दमकल की कमी भी उजागर हुई, क्योंकि फायर ब्रिगेड आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची।0
0
Report
Advertisement
झल्लारा में बदमाशों ने एक ही रात तीन मकानों से आभूषण-वाहन चोरी, इलाके में दहशत
Udaipur, Rajasthan:सलूम्बर के झल्लारा से खबर भबराना के मंडीवाड़ा में बदमाशों ने मचाया जमकर उत्पात एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चुराए आभूषण और वाहन शिक्षक के घर से सोने चाँदी के आभूषण सामान व पुलिस जवान के घर से बाइक चोरी मोहल्ले के एक अन्य मकान को भी निशाना बनाने का किया प्रयास गेट पर लगे काँच को तौड़ कर सेंधमारी का किया प्रयास नहीं मिली सफलता घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीण जताया रोष एक साथ तीन वारदात होने से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल ग्रामीणों ने मामले के खुलासे और गांव में माकूल गश्त व्यवस्था की रखी मांग0
0
Report
कांडला हाइवे पर कार-ट्रेलर भिड़ंत, भीषण आग में दोनों वाहन जलकर खाक; यातायात सुचारू
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के मंडार स्थित कांडला हाइवे पर कार-ट्रेलर में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग देर रात सोनेला के पास हुए हादसे में दोनों वाहन जलकर खाक, हादसे में कार सवार 4-5 लोगों में से एक व्यक्ति को आई चोटें, समय रहते कार से बाहर निकालकर सभी की बचाई जान, सूचना पर सीआई प्रवीण आचार्य, कांस्टेबल कुलदीप सिंह समेत पुलिस पहुंची, आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने यातायात करवाया सुचारू0
0
Report
रोडवेज बस टक्कर: दो महिला होमगार्ड घायल, एक का पैर टूटा
Alwar, Rajasthan:ROADWAYS बस की टक्कर से दो महिला होमगार्ड घायल, एक का पैर फ्रैक्चर अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में मोती डूंगरी के समीप गुरुवार को ROADWAYS बस की टक्कर से बाइक सवार दो महिला होमगार्ड घायल हो गईं। दोनों चुनावी ड्यूटी के लिए अलवर पुलिस लाइन आ रही थीं। हादसे में एक महिला होमगार्ड का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरी को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मालाखेड़ा क्षेत्र के माधोबास निवासी लाली बाई यादव और उनकी साथी शीला बाई अपने पति धर्म सिंह तथा छोटे बेटे कार्तिक के साथ बाइक पर सवार होकर अलवर पुलिस लाइन आ रही थीं। इसी दौरान मोती डूंगरी के पास पीछे से आ रही ROADWAYS बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। बाइट:साथी महिला कर्मी हादसे में लाली बाई यादव का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि शीला बाई को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से आक्रोशित कुछ वाहन चालकों ने ROADWAYS बस चालक की पिटाई भी कर दी। दोनों घायल महिलाओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।0
0
Report
Advertisement
मथुरा -गोवर्धन में धूमधाम से मनाई जा रही है गोवर्धन पूजा, भक्तों का सैलाब ,भक्ति आस्था और विश्वास का
Govardhan, Uttar Pradesh:गिर्राज जी को अन्नकूट का भोग लगाया , राधा कृष्ण के नाम से गून्जी गिरिरज नगरी, ढोल मजीरा और राधा कृष्ण के संगीत के साथ सिर पर अन्नकूट का प्रसाद लेकर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे गिरिराज तलहटी... गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा असल में गोवर्धन पर्वत की पूजा है। यह पर्वत बृज में स्थित है। इसे गिर्राज पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्वत को श्री कृष्ण भगवान ने अपनी अंगुली पर उठाकर गांव वालों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। यह पूजा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति व आराधना का ही एक जरिया है। इस पूजा में देश विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस पूजा में शामिल हुए, गोडीय मठ से श्रद्धालु गिर्राज तलहटी तक राधा कृष्ण के संगीत के साथ सिर पर अन्नकूट का प्रसाद रखकर गिरिराज तलहटी तक पहुंचे, जहां भगवान गिर्राज को अन्नकूट का भोग लगाया, और विधान से पूजा अर्चना की... , मान्यता है श्री भगवान श्री कृष्ण के कहने पर व्रजबसियो ने देवराज इंद्र की पूजा छोड़ गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी इस कारण इंद्र ने क्रोधित होकर ब्रज में घनघोर वर्ष की ,तो श्री कृष्ण ने गिरिराज पर्वत को सात दिन सात रात अपनी तर्जनी उंगली पर उठाये रखा। इंद्र ने को जब इस बात का पता चला कि भगवान विष्णु के अवतार है श्री कृष्ण ,तो इंद्र ने भगवान् श्री कृष्ण से क्षमा याचन की -तभी से समूचे ब्रज में गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा लगाते हुए भी दिखाई दिए, कहा जाता है कि आज के दिन अगर कोई गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करता है तो उसे विशेष पुण्य की प्राप्ति भी होती0
0
Report
गाजियाबाद की हैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह एक हैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सीपी सेंचुरी के पास हार्डवेयर जोन स्थित फैक्ट्री के ऊपरी तल पर बने एक कमरे में लगी थी। देखते ही देखते आग की लपटों ने छत पर लगे एसी और अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
हाईटेक चालानों से बिगड़ते बजट के बीच गरियाबंद पुलिस की संवेदनशील पहल: चलती स्कूटी पर कॉल लगा रहे युव
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद। देश भर में इन दिनों हाईटेक सीसीटीवी कैमरों के जरिए हो रही ऑनलाइन चालानी कार्रवाई से आम जनता का मासिक बजट गड़बड़ाया हुआ है। ऐसे दौर में गरियाबंद ट्रैफिक डीएसपी गोपाल वैश्य की एक संवेदनशील और अनूठी पहल सामने आई है। यातायात जागरूकता अभियान के तहत उन्होंने बिना हेलमेट चलती स्कूटी पर आउटगोइंग कॉल लगा रहे एक युवक का चालान काटने के बजाय उसके परिजनों को फोन कर समझाइश दिलवाई। डीएसपी ने युवक के ही फोन से उसके जीजाजी को लापरवाही की जानकारी दी और पूछा कि चालान किया जाए या माफ करें। परिजनों के आग्रह पर युवक को भविष्य में वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की शपथ दिलाकर छोड़ दिया गया। Amid Budget-Straining High-Tech Challans, Gariaband Police Takes Sensitive Initiative: Youth Calling on Moving Scooty Counselled via Family Instead of Fine0
0
Report
Advertisement
