821101
चैनपुर प्रखंड मार अपहरण और दुष्कर्म मामले में एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
Bhabua, Bihar:चैनपुर प्रखंड के एक गांव से हुए लड़की अपहरण और दुष्कर्म मामले में महिला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं महिला थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहेबाहे गांव निवासी नारायण बिंद का पुत्र विकास कुमार है। यह मामला चार लड़कों द्वारा एक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का है। साथ ही फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़-पीलीभीत हाईवे बस हादसा: दो Roadways बसों की भिड़ंत, छह घायल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर बाईपास पर दो रोडवेज बसों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई. पीलीभीत डिपो की तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही हापुड़ डिपो की बस को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में करीब छह यात्री घायल हुए हैं. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बस क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. जानकारी के अनुसार दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच 9 पर पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस तेज रफ्तार से चल रही थी. जैसे ही बस निजामपुर बाईपास पर पहुंची, तभी बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे आगे चल रही हापुड़ डिपो की बस के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर लगते ही पीलीभीत डिपो की बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. बस का बड़ा विंडशील्ड टूटकर सड़क पर गिर गया और पुर्जे बिखर गए. जबकि आगे चल रही हापुड़ डिपो की बस को भी पीछे से भारी नुकसान पहुंचा है. हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. घटना के बाद आनन फानन में आसपास के राहगीर मदद के लिए दौड़े. सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी छह घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद पुलिस ने सड़क पर पड़े शीशे और मलबे को हटवाकर रूट को क्लियर कराया. अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों बसों की स्थिति व रफ्तार को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
खेत में काम कर रही महिला पर जहरीले साँप डसा, इलाज के दौरान मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:खेत में काम कर रही महिला पर जहरीले साँप डसा, इलाज के दौरान मौत जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम दमराश में खेत पर काम करने के दौरान जहरीले सांप के डसने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम दमराश निवासी जयादेवी रोज की तरह खेत पर काम करने गई थीं। खेत में काम करने के दौरान अचानक उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने जयादेवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक, जयादेवी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनकी मौत से दो बेटों और दो बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है。 बाइट:- संजीव कुमार--मृतका का पुत्र0
0
Report
सिसाय ITI शुरू न होने से ग्रामीणों ने DC को ज्ञापन दिया
Hansi, Haryana:हांसी सेना से रिटायर्ड पूर्व सूबेदार कृष्ण सिहाग ग्रामीण, राजेंद्र सोरखी एवं रणबीर लोहान पहलवानों की धरती सिसाय में 10 साल से ITI के लिए बनी बिल्डिंग जर्जर होने का आरोप, नहीं शुरू हुई बच्चो की कक्षा, ग्रामीणों ने DC को सौंपा ज्ञापन 10 साल पहले गांवों ने दी थी जमीन, बच्चों के भविष्य की थी उम्मीद हांसी। हरियाणा के हांसी जिले का सिसाय गांव ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ अपने विशाल क्षेत्रफल के लिए भी जाना जाता है। क्षेत्रफल के मामले में इसे हरियाणा का सबसे बड़ा गांव माना जाता है। करीब 25 हजार की आबादी वाले इस गांव को पहलवानों की धरती भी कहा जाता है। हिंद केसरी पहलवान मास्टर चंदगीराम इसी गांव से थे। इसके अलावा गांव की कई बेटियों ने भी कुश्ती और अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आपको बता दे कि सिसाय गांव मुख्य रूप से सिसाय कालिरामण और सिसाय बोलान दो पानों में बंटा हुआ है। लेकिन गांव के सिसाय बोलान हिस्से में करीब 10 साल पहले बनाई गई आईटीआई आज तक शुरू न हो पाने का आरोप है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर आईटीआई की बिल्डिंग बनाई गई थी, वह गांव ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दी थी। उन्हें उम्मीद थी कि यहां गांव और आसपास के युवाओं को तकनीकी शिक्षा मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लेकिन दस साल बीतने के बाद भी आईटीआई का संचालन शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से बंद पड़ी बिल्डिंग अब जर्जर होती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आईटीआई को जल्द शुरू करवाने की मांग की। गांव निवासी सेना से रिटायर्ड पूर्व सूबेदार कृष्ण सिहाग ने कहा कि आईटीआई के लिए गांव ने अपनी जमीन दी थी। जमीन देने का मकसद यही था कि गांव के बच्चे पढ़ेंगे, तकनीकी शिक्षा हासिल करेंगे और आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 10 साल बीत जाने के बावजूद आईटीआई शुरू नहीं हुई। कृष्ण सिहाग ने कहा कि बिल्डिंग खाली पड़ी है और कोई भी मौके पर जाकर इसकी स्थिति देख सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाली पड़ी बिल्डिंग में असामाजिक गतिविधियां और नशा करने वालों का जमावड़ा होने की शिकायतें हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा में सुधार की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ गांव में 10 साल पहले तैयार की गई आईटीआई का संचालन नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से मौके का अचानक निरीक्षण करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंप रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मांग को गंभीरता से लेगा। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आगे की रणनीति तय करेंगे। वहीं राजेंद्र सोरखी ने कहा कि आईटीआई शुरू नहीं होने के कारण ग्रामीण पिछले 10 वर्षों से परेशान हैं। कई बार समस्या उठाने के बावजूद अभी तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। वही रणबीर लोहान ने कहा कि आईटीआई को अब और इंतजार करवाने के बजाय जल्द शुरू किया जाना चाहिए। लंबे समय से बंद पड़ी बिल्डिंग जर्जर हो रही है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो सरकारी भवन और अधिक खराब हो जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन आईटीआई भवन का निरीक्षण करवाए, इसकी स्थिति की जांच करे और 10 साल से बंद पड़े संस्थान को जल्द से जल्द शुरू करवाकर गांव के युवाओं को तकनीकी शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराए।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर-खीरी सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी मितौली में वृहद रक्तदान शिविर।
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी मितौली में वृहद रक्तदान शिविर 10 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, रक्तदाताओं को किया गया प्रेरित लखीमपुर खीरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मितौली में मंगलवार को वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। शिविर की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने की। शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रज्वल एवं शुभांशु राठौर ने किया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए स्वस्थ लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी के ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद निर्धारित मानकों के अनुसार रक्त संग्रह किया। शिविर में कुल 10 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में पंकज कुमार, सूर्यांश गुप्ता, अवधेश, गौरव सोनी, नीतीश पांडे, अभिषेक, कन्हैया, हिमांशु, अमित कुमार एवं अमित (लैब टेक्नीशियन) शामिल रहे। इस दौरान डॉ. नीरज कुमार, डॉ. दीक्षा सिंह, डॉ. विपीनेश कुमार, अमित कुमार (लैब टेक्नीशियन), जितेंद्र भारती, पुनीत वर्मा, लैब टेक्नीशियन शिवेंद्र सिंह, लैब असिस्टेंट राम सागर एवं BPM तैयब सिद्दीकी सहित सीएचसी मितौली की टीम मौजूद रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा, “रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।” उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उनके इस पुनीत कार्य से समाज में मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहा। सीएचसी मितौली की टीम के समन्वय एवं सक्रिय सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।0
0
Report
घरौंडा में स्कूल वैन को ट्रक ने पीछे से टक्कर, 8–10 बच्चे घायल
Karnal, Haryana:करनाल । घरौंडा में प्रायवेट स्कूल वैन को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में 8 से 10 बच्चे घायल । घायल स्कूली बच्चों को इलाज के लिए घरौंडा के सरकारी अस्पताल लाया गया । पुलिस अस्पताल पहुंची, हादसे की छानबीन शुरू । पुलिस और परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है एक्सीडेंट की खबर मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया0
0
Report
बहादुरगढ़ STF ने गैंग के तीन बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया
Jhajjar, Haryana:STF की बहादुरगढ़ यूनिट को बड़ी कामयाबी\n\nआपराधिक गैंग के 3 बदमाश अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार\n\nआरोपियों से 3 विदेशी पिस्तौल और 39 कारतूस बरामद\n\nरोहित, अकुल और सन्नी को STF ने दबोचा\n\nकानोंदा के कुलासी मोड़ पर नाकेबंदी कर पकड़े गए आरोपी\n\nगैंग के अन्य सदस्यों तक हथियार पहुंचाने की थी तैयारी\n\nरोहित पर पहले से 4, सन्नी पर हत्या के प्रयास का केस\n\nसदर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज\n\nरिमांड के दौरान हथियार सप्लाई नेटवर्क का होगा खुलासा0
0
Report
Advertisement
गरबा-नवरात्रि पर मुस्लिम युवाओं की भागीदारी पर जोर- समाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की मुस्लिम समाज से अपील आगामी गरबा और नवरात्रि आयोजनों में जाने से परहेज करने को कहा कमेटी ने कहा- अपील किसी धर्म या धार्मिक आयोजन के विरोध में नहीं सभी धर्मों की आस्था और परंपराओं का सम्मान करने की बात कही गरबा में मुस्लिम युवाओं की भागीदारी पर आपत्तियों का दिया हवाला कहा- विवाद से बचना और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना जरूरी उलमा, काज़ियों और मुफ्तियों से भी युवाओं को समझाने की अपील कमेटी बोली- उद्देश्य भाईचारा, शांति और आपसी सम्मान बनाए रखना है0
0
Report
कम उम्र में शराब तस्करी का नेटवर्क: हथियार दिखाने वीडियो से 5 गिरफ्तार
Darbhanga, Bihar:कम उम्र में शराब तस्करी का खेल, इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाना पड़ा भारी; 5 गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध, बड़ी मात्रा में शराब कार मोटरसाइकिल जप्त, दरभंगा के सिंहवाड़ा में कम उम्र के युवकों के शराब तस्करी से जुड़ने और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाना भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शराब की सप्लाई से जुड़े थे और अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखते थे। छापेमारी में मचान के नीचे से देशी कट्टा, करीब 50 लीटर विदेशी शराब, छह मोबाइल, स्विफ्ट डिजायर कार समेत अन्य सामान बरामद हुआ। वीडियो में हथियार दिखाने वाले युवकों की पहचान के बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है。0
0
Report
बाराबंकी के शरीफाबाद में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में गोमती नदी किनारे स्थित शरीफाबाद जंगल में करीब दो महीने से डेरा जमाए तेंदुओं की हलचल एक बार फिर सामने आई है। खोहली गांव के पास खेतों में ग्रामीणों ने तेंदुए को घूमते देखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान कुछ युवकों ने दूर से उसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग ने तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए निगरानी बढ़ा दी है। बताया गया कि अगस्त के पहले सप्ताह में शरीफाबाद जंगल में पहली बार तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद तीन-चार दिन के अंतराल पर बंदर, वनरोज और हिरन के शिकार की सूचनाएं सामने आती रहीं। वन विभाग की टीम ने पैदल गश्त के साथ पिंजड़े में बकरी बांधकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। ड्रोन कैमरे से भी जंगल में तलाश की गई, लेकिन घनी झाड़ियों के कारण तेंदुआ नजर नहीं आया। तीन दिन पहले तेंदुए ने जंगल में वनरोज के बच्चे को दौड़ाकर मार दिया था। इसके बाद वन विभाग ने जंगल के बाहर अलग-अलग स्थानों पर तीन नाइट विजन कैमरे लगाए हैं। मंगलवार को खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जंगल से बाहर घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। लोगों के शोर मचाने पर वह भागने लगा। इसी दौरान शरीफाबाद निवासी एक ग्रामीण के खेत से होकर दौड़ते तेंदुए का वीडियो बना लिया गया। वनदरोगा अनुज की अगुवाई में वन विभाग की टीम जंगल के आसपास लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की अपील की है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि खोहली गांव के पास तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि हुई है। शरीफाबाद जंगल का एक छोर अयोध्या और दूसरा अमेठी जिले की सीमा से जुड़ा है, इसलिए तेंदुआ इन क्षेत्रों तक भी विचरण कर रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक तेंदुए के हमले में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। तेंदुआ सामान्यतः जंगल में रहता है और भूख लगने पर शिकार की तलाश में बाहर आता है। ग्रामीणों को सजग करते हुए वन विभाग की टीम को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।0
0
Report
Advertisement
संभल में बुलडोजर का डर: चन्दौसी चौराहे पर अवैध दुकानों पर प्रबल कार्रवाई
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल में एक बार फिर दिखाई दिया योगी के बुलडोजर का ख़ौफ। चन्दौसी चौराहे पर प्रशासन के द्वारा चिन्हित अवैध दुकानों को खुद तोड़ने में जुटे दुकानदार। अवैध दुकानों पर हथौड़ा चलाकर खुद ध्वस्त कर रहे दुकानदार। चन्दौसी चौराहे पर राजपूत राजा पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा लगाए जाने के मद्देनजर चौराहे के सौंदर्यकरण के लिए प्रशासन ने अवैध दुकानों को चिन्हित कर ध्वस्त कराये जाने के लिए बुलडोजर कार्यवाही का अल्टीमेटम दिया था। अवैध दुकानों को खुद ध्वस्त कर रहे दुकानदारों ने कार्यवाही को गलत बताते हुए सरकार से मुआवजे अथवा अन्य स्थान पर दुकानें दिलाये जाने की गुहार लगाई। संभल कोतवाली इलाके के चन्दौसी चौराहे का मामला।0
0
Report
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन से मकान गिरा, इलाके में हड़कम्प
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में कुछ इस अंदाज में गिरा मकान, चल रहा था बुलडोजर एक्शन0
0
Report
निमेड़ा गांव में बुजुर्ग बनाम युवाओं की सरपंच चुनाव जंग शुरू
Jaipur, Rajasthan:एंकर गांव की सरकार का मुखिया बनने के लिए गांवों में बुजुर्गों और युवाओं के बीच सियासी टकराव देखने को मिल रहा है बुजुर्ग युवाओं को कुछ और साल इंतजार की नसीहत दे रहे हैं,,तो युवा बुजुर्गों को पंचायती का मोह छोड़ अब दावेदारी से हटने की सलाह दे रहे हैं वीओ पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है,,,तो दावेदार भी नई ऊर्जा और पूरे जोश के साथ चुनावी अखाड़े में उतरने को बेताब हैं जयपुर शहर की सीमा से सटे निमेड़ा गांव के सैलून में रामनारायण लांबा दाढी कटिंग कराकर गांव वालों के बीच सरपंची की दावेदारी के लिए तैयार हैं लांबा के साथ बुजुर्गों की टोली है,साथ में पंचायत चुनाव लड़ने लड़ाने का बरसों लंबा तजुर्बा ,, खांटी नेताओं की टीम ने उनके चुनाव अभियान का जिम्मा संभाल लिया है दिन भर चौपालों पर खुद की जीत के लांबा के समर्थक बढचढकर दावे करने लगे हैं साठ साल की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों का कुनबा उन्हें हर हाल में इस बार सरपंच का चुनाव जिताने के लिए पूरी ताकत झौँकता दिखाई दे रहा है नई पीढी का गांव की पंचायती में दखल बुजुर्गों को रास नहीं आ रहा उम्रदराज नेता अब भी सियासी दमखम और गांव में अपनी मजबूत पकड़ का दावा करते हुए युवाओं पर भारी पड़ने का बढ चढकर दावा कर रहे हैं बाइट रामनारायण लांबा सरपंच पद के दावेदार बाइट सीताराम मीणा बुजुर्ग दावेदार के समर्थक बाइट दुलाराम बुजुर्ग के समर्थक वीओ इधर,बुजुर्ग गांव के सियासी मोर्चे पर लोहा लेने के लिए तैयार हैं,,तो युवा खून भी चुनाव लड़ने के लिए अंगड़ाई ले रहा है अब गांव में छाछ लस्सी पीकर मस्त रहने वाली पीढ़ी का जमना जाता रहा वर्तमान पीढ़ी का नजरिया और खान पान भी पूरी तरह बदला बदला सा है युवाओं की टोलियां या तो चाय की थड़ियों पर नजर आती हैं,,या फिर पानी पताशे के स्टॉल पर पानी पूरियों की जुगाली इनको खूब भाती है,,,, इनका खून भी सरपंची के लिए खूब उबाल मार रहा है ये वो पीढ़ी है,जिसे बुजुर्गों का नेतृत्व अब पसंद नहीं है वो खुद में नेतृत्व क्षमता का दावा करते हुए बुजुर्गों को सियासत से सन्यास लेने तक की सलाह देने लगे हैँ बाइट रोशन स्थानीय युवा निमेड़ा गांव बाइट दुलाराम चौधरी सरपंच पद के दावेदार वीओ जेन ज़ी के आंदोलन के बाद युवाओं की सियासी महत्वाकांक्षायें हिलोंरे मार रही हैं शहरी निकायों में उम्दा प्रदर्शन के बाद नई पीढी गांव की पंचायती में बरसों से जमे बुजुर्गों के सियासी खूंटे को उखाड़ फेंकने के लिए बेकरार नजर आ रही है विचारों में टकराव देखने को मिल रहा है,,,और युवा हर हाल में बुजर्गों को मार्गदर्शक मंडल में जाने और उम्र के इस पड़ाव पर हरी कीर्तन करने की सलाह देने से भी नहीं चूक रहे ऐसे में जनता जनार्दन का फैसला किस के पक्ष में जायेगा ये देखने के लिए नतीजों तक का इंतजार करना पड़ेगा0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग हाईवे पर भारी वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान: चालान व हटाव
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग टोल प्लाजा के पास हाईवे किनारे खड़े भारी वाहनों के खिलाफ आज बड़ा अभियान चलाया गया। गलत तरीके से खड़े वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता है, इसी को लेकर पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। 50 हजार का बड़े वाहनों से चालान काटा गया। दरअसल टोल प्लाजा के आसपास ट्रक और अन्य भारी वाहन चालक अपनी गाड़ियां सड़क पर ही कहीं भी खड़ी कर देते हैं। इसी को देखते हुए आज हजारीबाग पुलिस, MVI और रोड सेफ्टी मैनेजर की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान खड़े सभी वाहनों का चालान किया गया और उन्हें वहां से हटवाया गया। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर अपनी गाड़ी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
आमेर महल में 10–21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद; नवरात्रि मेले के कारण सुरक्षा उपाय
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-आमेर महल में 10 से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद शारदीय नवरात्रि मेले को देखते हुए लिया गया फैसला शिलामाता मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान रहेगी आवाजाही जलेब चौक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की रहेगी आवाजाही दर्शनीय स्थल और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय 10 से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी का संचालन पूरी तरह बंद आमेर महल पर्यटकों के लिए सुबह 8 से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा पर्यटकों के लिए महल प्रवेश की व्यवस्था सिंहोपोल द्वार से की गई नवरात्रि मेले के दौरान भी आमेर महल में पर्यटकों का प्रवेश जारी रहेगा आमेर महल अधीक्षक डॉ राजेश छोलक ने जारी किया0
0
Report
वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत: पुलिस हाथ खाली, परिवार न्याय की मांग में
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत के 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं...पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन FIR तक दर्ज नहीं की गई है..वहीं संत समाज ने प्रेमानंद जी महाराज की सुरक्षा को लेकर सीधे सीएम योगी से गुहार लगाई है इस बीच आश्रम के सेवादारों का दो गुटों में बंटना... और लापता लोगों के पोस्टरों का गायब होना... कई गंभीर सवाल खड़े करता है.0
0
Report
Advertisement
