Back
नरहन गांव विसर्जन जुलूस में छेड़खानी, युवती घायल: पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार
NJNarendra Jaiswal
Jan 25, 2026 04:01:43
Jasa, Bihar
नरहन गांव में विसर्जन जुलूस के दौरान छेड़खानी और हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
नरहन गांव में सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जुलूस में बज रहे अश्लील गीतों का विरोध करने पर एक युवती के साथ छेड़खानी की गई और जमकर मारपीट की गई। विरोध करने वाली लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे तत्काल भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पीड़िता के परिजनों ने रामगढ़ थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी अभियान चल रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार और एसडीएम सहित वरीय अधिकारी रामगढ़ थाना पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली।
एसडीपीओ मोहनिया प्रदीप कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन जुलूस में अश्लील गीत बजाने का विरोध करने पर लड़की के साथ मारपीट हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए सघन प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
यह घटना सामाजिक संवेदनशीलता और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAmit Yadav
FollowJan 25, 2026 05:36:510
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 25, 2026 05:36:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 25, 2026 05:35:30Noida, Uttar Pradesh:जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के पाडर इलाके में आया snow एवलांच । किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
0
Report
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowJan 25, 2026 05:35:17Noida, Uttar Pradesh:जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के पाडर इलाके में आया snow एवलांच । किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 25, 2026 05:35:090
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 25, 2026 05:35:020
Report
SBShowket Beigh
FollowJan 25, 2026 05:34:440
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowJan 25, 2026 05:34:380
Report
SBShowket Beigh
FollowJan 25, 2026 05:34:190
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowJan 25, 2026 05:34:090
Report
KKKARAN KHURANA
FollowJan 25, 2026 05:33:230
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 25, 2026 05:33:090
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 25, 2026 05:32:390
Report
0
Report