821109
मोहनिया में न्यू प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील के सामान चोरी
Mohania, Bihar:मोहनिया थाना क्षेत्र के न्यू प्राथमिक विद्यालय तोरवा में अज्ञात चोरों ने विद्यालय में मिड डे मील के लिए रखे हुए चावल दाल प्लेट सहित कई सामानों की चोरी कर ली गई है। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार चौबे को फोन के माध्यम से दी। अशोक कुमार चौबे ने विद्यालय पहुंचकर देखा कि कई सामान चोरी हो गए हैं। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करने के लिए मोहनिया थाने में प्रधानाध्यापक ने आवेदन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गणेश विसर्जन स्थल का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित गगनी खेड़ा झील विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और पुलिस ड्यूटी का जायजा लिया। एसएसपी ने तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
साइबर अपराध का एक नया स्वरूप है। यह अपराध दिखाई नहीं देता इससे होने वाला आर्थिक नुकसान बड़ा हो सकता
Unnao, Uttar Pradesh:साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है अपराध की रोकथाम के लिए जनपद में साइबर हेल्पडेस्क एवं साइबर सेल के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2026 से अब तक साइबर अपराध से संबंधित 103 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 57 सोशल मीडिया से संबंधित अपराध तथा 46 साइबर फ्रॉड के मामले शामिल हैं। इन मामलों में पुलिस द्वारा 57 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन साइबर अपराधों में करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई, जिसमें पुलिस के प्रयास से लगभग 92 लाख रुपये होल्ड कराए गए तथा करीब 60 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए जा चुके हैं। इसके अलावा मूल खातों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। तीन अभियोगों में आठ अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र प्रेषित किया गया है तथा अन्य मामलों में भी कार्रवाई जारी है। साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस ने 1,210 मोबाइल फोन को ट्रेस किया है, जबकि 380 मोबाइल फोन को IMEI के माध्यम से फर्जी तरीके से बंद किए जाने की कार्रवाई की गई है। वहीं, NCRP के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2026 से अब तक कुल 3,202 शिकायतों/प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 94 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा प्रत्येक सप्ताह और प्रत्येक माह साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। बुधवार को विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पुलिसकर्मियों को भी साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे निपटने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों में जाकर आम लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को विशेष रूप से समझाया जाता है कि मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और अपना OTP किसी के साथ साझा न करें। आजकल साइबर अपराध में डिजिटल अरेस्ट या हाउस अरेस्ट के नाम पर भी लोगों को डराकर उनसे पैसे की ठगी की जा रही है। लोगों को स्पष्ट रूप से बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा किसी व्यक्ति को डिजिटल रूप से गिरफ्तार नहीं किया जाता है। यदि पुलिस किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करती है तो वह वास्तविक/भौतिक गिरफ्तारी होती है और व्यक्ति को नियमानुसार थाने लाया जाता है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से खुद को पुलिस अधिकारी, CBI, ED या किसी अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाए और पैसे की मांग करे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और किसी भी परिस्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि साइबर अपराध के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और किसी भी व्यक्ति को इस तरह की ठगी का शिकार न होना पड़े। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो उसे तत्काल इसकी सूचना पुलिस को तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देनी चाहिए, ताकि धनराशि को होल्ड कराने और आगे की कानूनी कार्रवाई का प्रयास किया जा सके।0
0
Report
दमोह के कबीरपुर में चार लोगों की हत्या: पति द्वारका पटेल फरार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में चार लोगों की हत्या. पति ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या की. आरोपी द्वारका पटेल ने अपनी पत्नी खेमा पटेल, और 3 बच्चों की हत्या की. मृतक बच्चों की उम्र 1 साल से 7 साल, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं; आरोपी पति फरार. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर.0
0
Report
Advertisement
आंच अस्पताल में डेडबॉडी बदला मामला: ICU में भर्ती असली शव आखिर कैसे?
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के आंच हॉस्पिटल में कथित डेडबॉडी अदला-बदली का मामला सामने आया है, जिसमें दो मरीजों की मौत के बाद स्टाफ ने एक डेडबॉडी दूसरे परिवार को सौंप दी। परिजन डेडबॉडी लेकर जयपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर पहुंच गए, और रास्ते में किसी अन्य मरीज की डेडबॉडी मिलने पर उनके होश उड़ गए। ICU में इलाज चल रहे मरीज और डेडबॉडी सौंपे जाने के दावे सामने आए, जिससे अस्पताल की पहचान, रिकॉर्ड और डेडबॉडी हैंडओवर प्रक्रिया पर सवाल उठे। गिरधारी के परिवार ने अस्पताल पर डेडबॉडी बदलने और पैसे ऐंठने के आरोप लगाए, जबकि अस्पताल प्रशासन की तरफ से माफी और निजी अस्पताल संगठन की दलील भी सामने आई। डेड बॉडी को पुलिस ने जयपुरिया अस्पताल में पोस्टmortem के लिए भेजा है। अब यह जांच का मामला है कि पहचान और दस्तावेज सत्यापन कैसे नहीं हुआ, ICU में सही मरीज किस स्थिति में थे, और अस्पताल प्रबंधन की लापराही कहां तक पहुंची। इन सवालों के जवाब पुलिस और अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच के बाद ही सामने आएंगे।0
0
Report
शरद पवार गट का प्रदर्शन: किसानों के लिए 50 हजार मदद की मांग
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यात कोरडा दुष्काळ जाहीर करण्याच्या मागणीसाठी राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गटाचे आंदोलन. राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गटाच्या जिल्हाधिकारी कार्यालयात जोरदार घोषणाबाजी करत निदर्शने. दुष्काळ जाहीर करून शेतकऱ्यांना तातडीने 50 हजारांची मदत करावी. शेतकऱ्यांच्या मुलांना शिक्षणाच्या फी मध्ये , एस टी पास , रेल्वे पास मध्ये सवलत देण्याची मागणी. राष्ट्रवादी शरद पवार गटाच्या वतीने मागण्याचे निवेदन जिल्हाधिकारी रोहन घुगे यांना देण्यात आले. मागण्या मान्य न झाल्यास मोठ्या संख्येने शेतकऱ्यांना सोबत घेऊन जिल्हाधिकारी कार्यालयावर मोर्चा काढण्याचा इशारा देण्यात आला.0
0
Report
पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या, वेद राम साहू की मौत
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में 45 वर्षीय वेद राम साहू की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक को आरोपी पुरुषोत्तम धीवर पर पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और गाली-गलौज होती थी。 आरोप है कि विवाद के दौरान पुरुषोत्तम धीवर ने वेद राम साहू की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उम्र 25 वर्ष, निवासी धमनी, पुलिस हिरासत में है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है。0
0
Report
Advertisement
सीएम सैनी का दिल्ली-गुरुग्राम दौरा: आम लोगों की समस्याओं पर चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग सीएम नायब सिंह सैनी आज दिल्ली और गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे सीएम हरियाणा भवन दिल्ली में आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे सीएम 10:30 बजे फाइनेंसिंग इंडियाज जर्नी टूवर्डस विकसित भारत कार्यक्रम में करेंगे शिरकत सीएम शाम 5 बजे गुरूग्राम होंगे रवाना गुरुग्राम में शाम 6 बजे माता लालेश्वरी जी के 705 वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत सीएम नायब सैनी देर रात दिल्ली से चंडीगड़ पहुंचेगे0
0
Report
रायपुर में NDPS के खिलाफ बड़ी ड्रग डिस्पोल कार्रवाई
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई 77 NDPS मामलों में जब्त मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण 438.764 किलो गांजा, कीमत 2.15 करोड़ से ज्यादा 7.795 किलो डोडा, 1.015 किलो हशीश और 900 ग्राम अफीम भी नष्ट 25,773 टेबलेट और 875 कैप्सूल भी Furnace में जलाकर किए गए नष्ट सेंट्रल, नॉर्थ और वेस्ट जोन में जब्त नशीले पदार्थों का हुआ Drug Disposal जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में पूरी कार्रवाई0
0
Report
दिल्ली एयरपोर्ट ने स्पाइसजेट उड़ानों में देरी से यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट किया, "कुछ स्पाइसजेट उड़ानों के संचालन में रुकावट के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। दिल्ली एयरपोर्ट की टीमें प्रभावित यात्रियों की मदद करने और स्थिति को सामान्य बनाने के लिए ज़रूरी सहायता उपलब्ध कराने के मकसद से एयरलाइन और संबंधित पक्षों के साथ मिलकर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।"0
0
Report
Advertisement
बीकानेर मेयर चुनाव: निर्दलीय पार्षदों के साथ बीजेपी की ताकतवर तस्वीर सामने
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर - मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी की निर्दलीय पार्षदों के साथ तस्वीरबीजेपी प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया जीत का दावा पोस्ट में दावा-निर्दलीय पार्षदों ने बीजेपी प्रत्याशी के नेतृत्व में विश्वास जताया बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लेने की बात कही गई तस्वीर सामने आने के बाद मेयर चुनाव के सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज 21 सितंबर को मतदान, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले पर सभी की नजर0
0
Report
इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों के पोस्टर: झूठ की गूंज, सत्य की विजय
Indore, Madhya Pradesh:राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के पहले इंदौर शहर में लगे पोस्टर राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर पर लिखा झूठ की गूंज पोस्ट पर लिखा झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय शहर भर में कई स्थानों पर लगे पोस्टर में एक क्यू आर कोड भी डाला गया0
0
Report
इंदौर में राहुल गांधी के पोस्टर: झूठ की गूंज पर सत्य की विजय
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के पहले इंदौर शहर में लगे पोस्टर राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर पर लिखा झूठ की गूंज पोस्ट पर लिखा झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय शहर भर में कई स्थानों पर लगे पोस्टर में एक क्यू आर कोड भी डाला गया0
0
Report
Advertisement
न्यू मेडिकल कॉलेज में रेखा देवी मौत के बाद अस्पताल पर हंगामा, धरना जारी
Kota, Rajasthan:न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। रोते-बिलखते परिजनों से मिलने पहुंचीं महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम अस्पताल के गेट नंबर 4 के बाहर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हंगामे की सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर पहले भी इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगते रहे हैं।0
0
Report
भागलपुर में बाढ़ राहत: आदर्श आनंद ने राशन-चूल्हा वितरण शुरू किया
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा और कोसी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ चुका है, लेकिन निचले इलाके अभी भी जलमग्न हैं. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ शिक्षक एवं इंफ्लूएंसर भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. कॉमेडियन और इंफ्लुएंसर आदर्श आनंद ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राशन, गैस चूल्हा का वितरण किया. आदर्श आनंद ने अपनी टीम के साथ सुदूर इलाकों में राहत सामग्री बांटी है; उन्होंने बताया कि यह कार्य अभी जारी रहेगा. साथ ही बिहार सरकार की सराहना करते हुए आदर्श आनंद ने बिहार में अब बाढ़ प्रबंधन को लेकर मजबूत कदम उठाए जाने के लिए आग्रह किया है.0
0
Report
ABVP उम्मीदवार इशू मौर्य: दिल्ली विश्वविद्यालय में जीत का भरोसा, बहुमत की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ABVP की ओर से DUSU उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार इशू मौर्य का कहना है, "हमें दिल्ली यूनिवर्सिटी ke छात्रों पर भरोसा है। हमें पूरा यकीन है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) 4-0 से जीत हासिल करेगी। अगर तुलना करें, तो इस बार वोटिंग पिछले साल के मुकाबले ज़्यादा हुई है... उन्हें ABVP के हर उम्मीदवार और खुद संगठन पर भरोसा है। इसीलिए मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार ABVP निर्णायक बहुमत के साथ जीतेगी0
0
Report
Advertisement
