821109
बिहार के प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी और सहयोगी गिरफ्तार
Bihar:प्रेम प्रसंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। वहीं प्रेमी से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई। साथ ही पूछताछ के बाद दोनों का अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया और फिर उन्हें जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
JDA जोन-6 में मिलीभगत से ड्रेनेज नाली निर्माण में गुणवत्ता गड़बड़ी, करोड़ों रुपए का नुकसान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जेडीए जोन-6 (बी) क्षेत्र में चल रहे ड्रेनेज नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मिलीभगत के चलते निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग और भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका है। जॉन-6 निर्माण कार्य में लगी फॉर्म पद्मावती कंस्ट्रक्शन और जॉन के संबंध कनिष्ठ अभियंता के बीच मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे ड्रेनेज नाले में स्वीकृत गुणवत्ता मानकों की पूरी तरह पालन नहीं की जा रही। सीमेंट पाइप लाइन बिछाने से पहले पाइपों के नीचे लगभग 8 इंच पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) की परत डाली जानी थी, लेकिन मौके पर इसके स्थान पर केवल नाममात्र की जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) डालकर खानापूर्ति की जा रही है। झोटवाड़ा में JDA के नाला निर्माण शॉर्टकट से भारी अनियमितता है। JDA जोन-6 (बी) में कनिष्ठ अभियंता राहुल मित्तल निर्माण एजेंसी पद्मावती कंस्ट्रक्शन मिलीभगत से गुणवत्ता गायब हो रही है। ड्रेनेज नाले में पीसीसी नहीं, केवल GSB डालकर कार्य चालू है। ड्रेनेज पाइप के नीचे होनी थी 8 इंच की PSC। पाइपों के दोनों ओर मिट्टी भर की जा रही खानापूर्ति। कनिष्ठ अभियंता और फर्म पद्मावती कंस्ट्रक्शन मिलकर बड़े खेल कर रहे हैं। करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य पर सवालिया निशान लगे हैं। बारिश में हादसे का खतरा बढ़ने की आशंका है। उच्च अधिकारियों द्वारा समय पर जांच नहीं होने से भ्रष्टाचार की आशंका है। न सिर्फ सीमेंट के ब्लॉक के नीचे PSC की जा रही बल्कि पाइपों के दोनों ओर निर्धारित सामग्री की बजाय खुदाई से निकली मिट्टी भर भी खानापूर्ति की जा रही है। नाम नहीं चलाने की शर्त पर जेडीए के अभियंताओं का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया तो बरसात के दौरान नाले की संरचना कमजोर पड़ जाएगी, जिससे सड़क धंसने, जलभराव और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। कनिष्ठ अभियंता राहुल मित्तल व संबंधित फर्म पद्मावती कंस्ट्रक्शन की मिलीभगत से JDA को राजस्व का नुकसान हो रहा है और आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे में उच्च अधिकारियों में क्वालिटी कंट्रोल बोर्ड द्वारा निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना आवश्यक है। अब देखना यह होगा कि जेडीए के वरिष्ठ अधिकारी मामला संज्ञान लेकर निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाते हैं या नहीं। फिलहाल निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
बंगला विवाद में राबड़ी देवी पर निशाना, अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई की मांग
Katihar, Bihar:सिर्फ राबड़ी देवी को टारगेट न करें, नियम सबके लिए बराबर हों. बिहार बंगला विवाद पर उठा सवाल. अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई की मांग. इस मामले में सिर्फ राबड़ी देवी को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है. आरजेडी और सत्ता पक्ष को नसीहत. नितिन नवीन, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा , नीतीश कुमार जैसे नेताओं के नाम लेते हुए कहा कि इनसे भी सवाल होना चाहिए. बिहार में सरकारी बंगलों को खाली करने का मुद्दा गरमा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने के लिए दिया गया 15 दिनों का नोटिस पीरियड समाप्त हो गया है, लेकिन अब तक बंगला खाली नहीं किया गया है। इस मामले पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हुसैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नियम और कानून सबके लिए समान होने चाहिए और इसमें बदले की राजनीति नहीं होनी चाहिए. प्रेस से बात करते हुए प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट का साफ आदेश है कि किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री को स्थायी रूप से बंगला नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी का भी बंगला परमानेंट नहीं होता है। यह बिल्डिंग और इसका रखरखाव, चाहे वह चूना-पुताई हो या गेट की पॉलिश, सब टैक्सपेयर के पैसे से होता है. उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में सिर्फ राबड़ी देवी को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है? उन्होंने मांग की कि अगर कार्रवाई करनी है, तो इसकी शुरुआत अन्य नेताओं से भी होनी चाहिए। भाजपा नेता नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, पूर् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी मामला आना चाहिए। उनका कहना था कि सत्ता में बैठे लोगों को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि उनकी कुर्सी स्थायी है। उत्तराधिकार का नियम सब पर लागू होता है. आरजेडी को क्या रुख अपनाना चाहिए, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि आरजेडी को कानून का पालन करना चाहिए, क्योंकि कानून सभी के लिए बराबर है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें 'बड़ा दिल' दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए। आप सभी से बंगले खाली करवाइए, हम उसका स्वागत करेंगे, लेकिन एकतरफा कार्रवाई गलत है.0
0
Report
GIMS ग्रेटर नोएडा: वेतन-स्थायीकरण की मांग पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में सोमवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी संस्थान परिसर में धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी थीं। उस समय जिम्स प्रशासन ने वेतन वृद्धि और स्थायी नियुक्ति का आश्वासन दिया था, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी सैलरी स्लिप में दर्शाई गई राशि से कम वेतन उनके खातों में भेजा जा रहा है। उनका यह भी कहना है कि मौजूदा महंगाई के दौर में कम वेतन में परिवार का गुजारा करना बेहद मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि उन्हें स्थायी किया जाए, उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए और वेतन भुगतान में कथित विसंगतियों को जल्द दूर किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वही इस पूरे मामले पर जिम्स प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि कर्मचारियों की कुछ मांगों को मान लिया गया है और उनका पूरा भी किया जाएगा लेकिन कुछ मांगे शासन स्तर की है जिनके बारे में चर्चा की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा दिवस: चंदन-तिलक और मिथिला संस्कृति की झलक
Darbhanga, Bihar:दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा दिवस: चंदन-गुलाब से स्वागत, मिथिला संस्कृति की झलक से मंत्रमुग्ध हुए यात्री,सांसद गोपाल जी ठाकुर रहे मौजूद, वृक्षारोपण व मेडिकल कैंप का आयोजन, लोकगीत-संगीत ने बांधा समां दरभंगा हवाई अड्डे पर सोमवार को यात्री सुविधा दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यात्रियों की सुविधा, सम्मान और सांस्कृतिक जुड़ाव को केंद्र में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के तहत एयरपोर्ट परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। साथ ही यात्रियों एवं कर्मचारियों के लिए मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यात्री सुविधा दिवस का सबसे आकर्षक पहलू यात्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत रहा। दरभंगा पहुंचने वाले और यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों के माथे पर चंदेन् का त Tilक लगाया गया और उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस पहल ने यात्रियों को अपनापन और सम्मान का विशेष एहसास कराया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति रही। स्थानीय कलाकारों ने लोकगीत, संगीत और पारंपरिक नृत्य के माध्यम से मिथिला संस्कृति की मनमोहक झलक पेश की। एयरपोर्ट परिसर में गूंजते लोकगीतों ने यात्रियों को भावविभोर कर दिया और उन्हें क्षेत्रीय संस्कृति से रूबरू कराया। इस अवसर पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट के विकास एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट मिथिलांचल को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है और भविष्य में यहां और भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। वहीं एयरपोर्ट निदेशक डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा और आत्मीय अनुभव प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जाते हैं। यात्री सुविधा दिवस के इस आयोजन ने न केवल यात्रियों को बेहतर सेवाओं का अनुभव कराया, बल्कि उन्हें मिथिला की संस्कृति और परंपरा से भी जोड़ने का काम किया। पूरे एयरपोर्ट परिसर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बाइट 1,गोपाल जी ठाकुर,दरभंगा सांसद 2,डॉ. दिलीप कुमार,एयरपोर्ट निदेशक 3,राजेश्वरी कुमारी गुप्ता,यात्री0
0
Report
Modi के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र
Ambala, Haryana:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इस दौरान सांसद रेखा शर्मा ने जानकारी दी कि सरकार पहली कक्षा से ही बच्चों को AI पढ़ाने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने प्राइवेसी के क्षेत्र में AI में बड़े सुधारों की बात कही । राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने सोमवार को AIMT कॉलेज के सभागार में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा,पार्षद हितेश जैन,गुरविंदर सिंह भी उपस्थित रहे। कॉलेज पहुँचने पर राज्य सभा सांसद ने सबसे पहले कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया । इसके बाद सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक बिना अवकाश लिए जनसेवा को अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत देश में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। यूपीआई प्रणाली (यूनिफाईड पेमेन्ट सिस्टम) ने डिजिटल भुगतान को नई पहचान दी है और आज देश के साथ-साथ विश्व के कई देश भी इस तकनीक को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। इसके साथ ही सैन्य क्षेत्र,शिक्षा,स्वास्थ्य में भी भारत ने अभूतपूर्व आयाम स्थापित किए हैं। इस दौरान AI को लेकर कहा कि आज देश भर के छात्रों को AI सिखाने के लिए इसे शिक्षा में शामिल कर दिया गया है वही AI की सुरक्षा को लेकर कहा कि अगर किसी चीज का फायदा होता है तो उसमें शुरुआत में कुछ कमियां आती है लेकिन उन सभी को भी दूर किया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर अगर कोई काम बिगड़ता है तो उसको सुलझाने का तरीका भी AI देता है。0
0
Report
केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति पर भुकुंड भैरवनाथ हवन संपन्न
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में केदारनाथ से जुड़े पुरोहित परिवारों के आचार्यों ने भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ विश्व कल्याण की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह हवन भगवान भैरवनाथ की आराधना एवं क्षेत्र की रक्षा, खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना के लिए किया जाता है। इस अवसर पर केदारनाथ जी के आठ सयाना, अठारह बीसी और 360 पुरोहित परिवारों से जुड़े विभिन्न गांवों एवं तोकों के 31 आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। पूरे अनुष्ठान के दौरान श्रद्धा और आस्था का विशेष वातावरण बना रहा। हवन में क्षेत्र की समृद्धि, अच्छी वर्षा, कृषि उन्नति, केदारनाथ यात्रा की सफलता तथा विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की गई। धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन की दृष्टि से इस आयोजन का विशेष महत्व माना जाता है।0
0
Report
Advertisement
पटियाला पुलिस ने लूटपाट की योजना बनाने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद
Patiala, Punjab:पटियाला पुलिस ने लूटपाट की योजना बनाने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अर्शदीप सिंह, जतिंदर गुप्ता, यशवैद उर्फ योद्धा, अभिषेक और अखिल अहमद के रूप में हुई है। एसएसपी वरुण शर्मा के मुताबिक ये सभी आरोपी मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस टीमों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पांचों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और पूछताछ के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। एसएसपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रारम्भिक जांच में इन युवकों के संबंध भुब्बी राणा और गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है। पीसी : एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा0
0
Report
इमरान मसूद: सपा के साथ गठबंधन पर बोले—एकजुट होकर ही लड़ाई संभव
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सपा के साथ गठबंधन पर कहा, "मांगना और देना दोनों ही समझ नहीं आता है कोई मांगेगा क्यों और कोई देगा क्यों ये सब बैठकर तय किया जाता है कि हमको क्या करना है?...बंगाल के बाद अब सोचने का समय नहीं है अब एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का समय है....आपस में बैठकर तय करना होता है पार्टी नेतृत्व तय करेगा....हम इतनी ही सीटे दे सकते हैं.."0
0
Report
PBM अस्पताल में प्रसूताओं की हालत बिगड़ने की जांच तेज, रिपोर्ट अभी लंबित
Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले की जांच तेज, अब तक 33 प्रकार की दवाओं, इंजेक्शनों और चिकित्सा सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, अभी तक एक भी जांच रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को नहीं मिली, रिपोर्ट आने में 20 से 25 दिन लगने की संभावना, पीड़ित महिलाओं को दी गई दवाओं और इंजेक्शन के संबंधित बैच उपयोग से हटाए गए, फिलहाल नए बैच की दवाओं और इंजेक्शन का किया जा रहा इस्तेमाल, ड्रग कंट्रोलर विभाग ने एंटीबायोटिक, ऑक्सीटोसिन, जेंटामायसिन, डेक्सोना, ब्लड और अन्य चिकित्सा सामग्री के नमूने लिए, जांच के लिए सैंपल जयपुर, गाजियाबाद, कोलकाता सहित विभिन्न प्रयोगशालाओं में भेजे गए, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया बोले-रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा, दो प्रसूताएं अब भी वेंटिलेटर पर भर्ती, प्रीति और शारदा की स्थिति गंभीर, विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी, तारादेवी को अस्पताल से मिली छुट्टी, कमला, इमरती और रायला का उपचार जारी, इमरती को भी एक-दो दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है, मामले पर स्वास्थ्य विभाग, ड्रग कंट्रोलर और अस्पताल प्रशासन की लगातार नजर।0
0
Report
Advertisement
नागौद राजघराने के विवादास्पद गोलीकांड का नया वीडियो सामने, सुनीता सिंह गिरफ्तार
Satna, Madhya Pradesh:सतना के चर्चित नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में हुए गोलीकांड का एक और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में मुख्य आरोपी सुनीता सिंह ताबड़तोड़ फायरिंग करती नजर आ रही है। इस खूनी संघर्ष के दौरान जैसे ही योगिता सिंह के पेट में गोली लगती है, राजपरिवार की बहू योगिता सिंह दर्द से बुरी तरह चीखती हुई सुनाई देती हैं। 11 जून को हुआ यह पारिवारिक विवाद अब इस पुख्ता सबूत के बाद पूरी तरह उजागर हो गया है, जिसने राजमहल के अंदरूनी कलह को सरेआम कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला कायम कर सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
मध्य प्रदेश: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला बताया
Vidisha, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने इसे लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए संवैधानिक मूल्यों पर हमला करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि यह केवल एक उम्मीदवार का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता से जुड़ा मुद्दा है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया है। कांग्रेस का दावा है कि जिस निजी परिवाद के आधार पर नामांकन निरस्त किया गया, उसमें मीनाक्षी नटराजन अभियुक्त नहीं बल्कि प्रतिवादी थीं। पार्टी नेताओं का कहना है कि कानूनी रूप से दोनों स्थितियों में स्पष्ट अंतर होता है और इसी अंतर को नजरअंदाज कर कार्रवाई की गई है। कांग्रेस ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33A और फॉर्म-26 की व्याख्या पर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि इन प्रावधानों का उद्देश्य उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी सार्वजनिक करना है, न कि तकनीकी आधार बनाकर नामांकन निरस्त करना। "यह सिर्फ मीनाक्षी नटराजन का मामला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का सवाल है। चुनाव प्रक्रिया को राजनीतिक दबाव से मुक्त और निष्पक्ष होना चाहिए।" पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में तकनीकी आधारों पर उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त किए जाने की परंपरा शुरू हुई, तो चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो जाएंगे। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कानूनी और राजनीतिक लड़ाई जारी रखने की बात कही है। मोहित रघुवंशी जिला अध्यक्ष कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
सरगुजा उड़नदस्ता ने नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -संभागीय उड़नदस्ता आबकारी टीम ने नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आपको बता दे कि सरगुजा संभाग की उड़नदस्ता टीम रात्रि गस्त के दौरान गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबीपारा मैदान के पास एक युवक बैग लेकर खड़ा हुआ था। इधर आबकारी उड़नदस्ता टीम को युवक देखकर घबरा गया। युवक से जब आबकारी उड़नदस्ता टीम ने पूछताछ के बाद तलाशी ली तो बैग में नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया। जिसकी कुल कीमत ₹200000 बताई जा रही है। आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है।0
0
Report
दुद्धी सड़क हादसे के बाद निजी अस्पतालों के इलाज पर परिजनों का बड़ा आरोप
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल शिक्षा विभाग के संविदा कर्मी की मौत के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक दलाल द्वारा बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज में लापरवाही बरती गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। लेकिन मौत के बाद अब सवाल सिर्फ हादसे पर नहीं बल्कि इलाज की प्रक्रिया पर भी खड़े हो रहे हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद घायल को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से एक कथित दलाल ने परिजनों को बेहतर इलाज का झांसा देकर निजी अस्पताल पहुंचा दिया। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर और उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच कराने, अस्पताल की भूमिका की पड़ताल करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सड़क हादसे के साथ-साथ इलाज से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
शिव के लिए नया वीडियो रिलीज़, जानिए क्या है मामला
Noida, Uttar Pradesh:शिव के लिए वीडियो0
0
Report
Advertisement
