icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में संदिग्ध फांसी: परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की मांग की

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की फांसी से हुई मौत के बाद परिजनों का हंगामा, पोस्टमार्टम होने के बाद लोडर में रखकर शव लेकर कोतवाली पहुंचे मृत्तिका के परिजन, कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा काटकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या करने का लगाया गंभीर आरोप, ससुरालीजनों पर एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया हंगामा, परिजनों का हंगामा देख मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों को दिया कार्रवाई का आश्वासन, परिजनों को समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव लेकर रवाना हुए परिजन, जालौन के कोंच कोतवाली के बाहर का मामला, बाइट:- मृत्तिका का भाई
0
0
Report

दमोह हत्या मामला: भाजपा नेता की मौत हत्या निकली, दो गिरफ्तार, एक फरार

Damoh, Madhya Pradesh:हादसा नहीं वीभत्स हत्या थी भाजपा नेता की मौत, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार एक फरार.. Sunakaan/ दमोह से एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है जब कल हुई भाजपा नेता की मौत सड़क हादसा नहीं बल्कि वीभत्स हत्या निकली है। दमोह एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि इस मामले में तीन नामजद आरोपियों में से दो गिरफ्तार किए गए है जबकि एक की तलाश के लिए टीम बनाई गई है। दरअसल मंगलवार शाम दमोह सागर स्टेट हाइवे पर सागर नाका चौकी के आगे एक सड़क हादसा सामने आया जब भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत को एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मारी और उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की जानकारी लगते ही भाकपा के आला नेताओं के अलावा पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक जयंत मलैया भी मौके पर पहुंचे और एसपी दमोह ने मामले को संज्ञान में लिया। आशंका जाहिर की जा रही थी कि ये हादसा नहीं बल्कि हत्या है। लिहाजा पुलिस ने इस एंगल पर जांच शुरू की_saksya जमा किए और आशंका सही निकली। एसपी के मुताबिक भाजपा नेता देवेंद्र राजपूत की उनके करीबी रिश्तेदारों से कई सालों से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश का परिणाम ये हत्या है। इस मामले में बाइक से जा रहे देवेंद्र को पहले टक्कर मारी गई फिर बेरहमी से कुचला गया। एसपी ने बताया कि हत्या के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में है जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है।
0
0
Report

NTPC Lara: साराडीह बैराज पाइपलाइन विस्तार पर जनसुनवाई सम्पन्न, ग्रामीणों ने सूचना पर आपत्ति

Sakti, एनटीपीसी लिमिटेड की लारा सुपर थर्मल पावर परियोजना के स्टेज-3 (2x800 मेगावाट) विस्तार हेतु सारादीह बैराज से प्रस्तावित पाइपलाइन परियोजना के लिए बुधवार को पर्यावरणीय स्वीकृति संबंधी लोक जनसुनवाई आयोजित की गई। क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल, बिलासपुर द्वारा आयोजित यह जनसुनवाई तहसील डभरा के ग्राम सारादीह स्थित पंचायत भवन के समीप रिक्त मैदान में संपन्न हुआ। जनसुनवाई में 45 लोगों ने मौखिक रूप से अपना अभिमत रखा, जबकि 23 लोगों ने लिखित सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत किया। इधर, प्रभावित गांवों के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई की पूर्व सूचना पंचायतों एवं ग्रामीणों को नहीं दी गई, जिससे लोग अपनी बात प्रभावी ढंग से नहीं रख पाए। ग्रामीणों ने जनसुनवाई निरस्त कर पुनः आयोजित करने की मांग की है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए दोबारा जनसुनवाई कराने की बात कही। इस दौरान प्रभावित गांवों के ग्रामीणों एवं सरपंच, उप सरपंच व पंचों ने भी जनसुनवाई निरस्त करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

कटोराताल रोड पर बिना परमिशन रील शूटिंग से जाम, पुलिस ने रोक दी

Morena, Madhya Pradesh:सोशल मीडिया के मशहूर फिटनेस स्टार एस्टन हाल की शूटिंग में बवाल हो गया। कटोराताल हॉस्पिटल रोड पर रील शूटिंग के दौरान आधा किलोमीटर लम्बा जाम लगा; आम लोग के साथ एम्बुलेंस भी फंसी गई। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने बिना परमिशन शूट को रोककर ट्रैफिक बहाल कराया। एस्टन हाल ने भारत को अमेजिंग कंट्री बताया और योगेंद्र कुशवाह की फिटनेस क्रिएटिविटी की तारीफ की। योगेंद्र ने कहा, मैं पूरे भारत का धन्यवाद करता हूँ। एस्टन हाल और योगेंद्र कुशवाह की बाइट टू बाइट चर्चा चली। बाद में बताया गया कि कल एस्टन हाल ग्वालियर पहुंचे और योगेंद्र की रील से प्रभावित होकर वे उनके साथ शूट करने आये।
0
0
Report
Advertisement

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI की कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:NEET UG-2026 पेपर लीक मामला CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार देशभर में कई जगह छापेमारी अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया CBI के अनुसार गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में तीन आरोपी जयपुर से, एक गुरुग्राम से और एक महाराष्ट्र के नासिक से पकड़ा गया इसके अलावा कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी CBI ने देशभर में कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाए छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त आरोपियों क़ो CBI ने जज के सामने पेश किया और रिमांड पर लिया अब तक गिरफ्तार 5 आरोपी नासिक निवासी शुभम खैरनार जयपुर निवासी मांगीलाल बीवाल जयपुर निवासी विकास बीवाल जयपुर निवासी दिनेश बीवाल गुरुग्राम निवासी यश यादव
0
0
Report

झालावाड़ के खानपुर में गर्मी से परफ्यूम बोतल फटने से मचा हड़कंप

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब दुकानों में रखे सामान पर भी दिखाई देने लगा है। खानपुर कस्बे के फव्वारा चौराहे के समीप स्थित एक किराना दुकान में अचानक परफ्यूम की बोतल तेज धमाके के साथ फट गई, जिससे आसपास हड़कंप मच गया।\nजानकारी के अनुसार दुकानदार मनीष मेहरा की दुकान में रखी बिंदास कंपनी की परफ्यूम की बोतल अचानक जोरदार आवाज के साथ फट गई। धमाका इतना तेज था, कि बोतल के टुकड़े दुकान में बिखर गए और वहां रखा सामान अस्त-व्यस्त हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भी तुरंत मौके पर पहुंच गए । दुकानदार ने बताया कि घटना के समय वह दुकान के अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। धमाके से दुकान के फर्नीचर और आसपास रखे सामान पर नुकसान के निशान भी दिखाई दिए। \nमना जा रहा है कि भीषण गर्मी और अत्यधिक तापमान के कारण बोतल के भीतर दबाव बढ़ने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी प्रकार की आगजनी हुई। अचानक हुई इस घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथ ही लोगों ने गर्मी के मौसम में ज्वलनशील और दबाव युक्त वस्तुओं के सुरक्षित रखरखाव को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता जताई।
0
0
Report

सीकर में मौसम बदला, धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आज शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और कुछ देर तक तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी का दौर शुरू हुआ। धूल भरी आंधी के बाद सीकर, फतेहपुर लक्ष्मणगढ़, पलसाना, खंडेला सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ जो करीब 1 घंटे तक लगातार चलता रहा। अचानक हुए मौसम परिवर्तन और बारिश के बाद जहां आमजन को तेज गर्मी से राहत मिली तो वही सीकर शहर के कई निचले इलाकों में जल बराबर की स्थिति हो गई। जिससे वाहन चालकों और राहगीरों की मुसीबत बढ़ती दिखाई दी। सीकर में तेज अंदर के चलते कई जगह लगे होर्डिंग और पेड़ भी नीचे गिर गए, हालांकि अभी तक कोई अनहोनी घटना सामने नहीं आई है। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी दी थी। इसके बाद आज सीकर जिले में शाम करीब 4 अचानक मौसम परिवर्तन हुआ और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और मूसलाधार बारिश शुरू हुई।
0
0
Report
Advertisement

SSO डैशबोर्ड पर फाइल नोटिंग दिखेगी, 1 जून से पारदर्शिता बढ़ेगी

Jaipur, Rajasthan:जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं में बढ़ेगी पारदर्शिता, अब SSO पर दिखेगी फाइल नोटिंग 1 जून 2026 से लागू होगी नई व्यवस्था, आवेदकों को मिलेगी हर कार्रवाई की जानकारी जयपुर, 13 मई। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने आमजन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक हितैषी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब जेडीए की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े आवेदनों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की गई फाइल नोटिंग भी आवेदकों को उनके SSO आधारित JDA Services Dashboard पर दिखाई देगी। जेडीए द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह नई व्यवस्था 1 जून 2026 से लागू होगी। इसके तहत ई-पट्टा, फ्री होल्ड ई-पट्टा, नामांतरण, सबडिवीजन, रिकॉन्स्टिट्यूशन तथा वन टाइम लीज सर्टिफिकेट (OTLC) जैसी प्रमुख सेवाओं से जुड़े आवेदनों की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन देखी जा सकेगी। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और आमजन को उनकी फाइल की वास्तविक स्थिति से अवगत कराना है। अब आवेदकों को यह स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि उनके प्रकरण में किस स्तर पर क्या कार्रवाई हुई है और किन नियमों एवं प्रावधानों के आधार पर निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि नोटिंग करते समय नियमों और प्रावधानों का स्पष्ट उल्लेख करें तथा भाषा को सरल, तथ्यात्मक और शिष्ट रखें, ताकि आवेदकों को प्रक्रिया समझने में आसानी हो। जेडीए की इस नई पहल से न केवल ऑनलाइन सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास भी और मजबूत होगा।
0
0
Report

सरदारशहर में अवैध देशी पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार, बड़ी घटना टल गई

Churu, Rajasthan:पुलिस ने देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस जुटी हुई है पूछताछ में सरदारशहर पुलिस ने संभवतया क्षेत्र में होने वाली किसी बड़ी वारदात को टालने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरदारशहर के किकासर निवासी 22 वर्षीय रामरतन पुत्र भंवरनाथ सिद्ध को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लूणकरणसर रोड पर एसआई हिम्मतसिंह व प्रतापसिंह के नेतृत्व में की गई नाकाबंदी के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस को भी बरामद कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है और पता किया जा रहा है कि आरोपी उक्त पिस्टल कहां से लाया था और किस अपराध में काम में लेने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है पुलिस के अनुसार आरोपी संभव तैयार क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इस करवाई में कॉन्स्टेबल राजेन्द्रसिंह व लीलाधर की भूमिका रही。
0
0
Report

तेज अंधड़-धूल भरी आंधी से शहर बेहал, पेड़ और बिजली खंभे गिरे, यातायात प्रभावित

Alwar, Rajasthan:तेज अंधड़ और धूल भरी आंधी से शहर बेहाल, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, यातायात व बिजली व्यवस्था प्रभावित बुधवार शाम शहर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज अंधड़ और धूल भरी आंधी का रूप ले लिया। तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर यातायात बाधित हो गया। कंट्रोल रूम क्षेत्र में शनि देव मंदिर के सामने एक बड़ा पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। वहीं राणा पुलिया के पास बिजली का खंभा गिरने से आसपास की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा SMD सर्किल से मोती डूंगरी जाने वाली दोनों सड़कों पर पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। कई जगह बिजली के तार भी टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे खतरे की स्थिति बनी रही। बावजूद इसके, कुछ बाइक चालक जोखिम उठाकर वैकल्पिक रास्तों से गुजरते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्र माचाड़ी में भी आंधी का असर देखने को मिला, जहां तेज हवाओं के कारण एक बिजली का खंभा गिर गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आंधी की तीव्रता साफ देखी जा सकती है। मौसम की बात करें तो सुबह से शहर में आसमान साफ था और दिन में तेज धूप के कारण तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दोपहर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि एक दिन पहले जिले के कुछ हिस्सों में हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन बुधवार को फिर से गर्मी और उमस बढ़ गई। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। गिरे हुए पेड़ों और बिजली के खंभों को हटाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है, ताकि यातायात और बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

पुरी-कोरापुट के बीच तीन-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की मंजूरी, रेलवे मंत्रालय ने दी

Sambalpur, Odisha:ପୁରୀ–କୋରାପୁଟ ମଧ୍ୟରେ ନୂତନ ତ୍ରି-ସାପ୍ତାହିକ ଏକ୍ସପ୍ରେସ୍ ସଂଚାଳନ ପାଇଁ ରେଳ ମନ୍ତ୍ରଣାଳୟର ମଞ୍ଜୁରୀ ।ଓଡ଼ିଶାର ରେଳ ସଂଯୋଗୀକରଣ କ୍ଷେତ୍ରରେ ଏକ ବଡ଼ ପଦକ୍ଷେପ ସ୍ୱରୂପ, ରେଳ ମନ୍ତ୍ରଣାଳୟ ପକ୍ଷରୁ ପୁରୀ ଏବଂ କୋରାପୁଟ ମଧ୍ୟରେ ଏକ ନୂତନ ତ୍ରି-ସାପ୍ତାହିକ ଏକ୍ସପ୍ରେସ୍ ଟ୍ରେନ୍ ଚଳାଚଳ ପାଇଁ ଅନୁମୋଦନ ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି।ଏହି ନୂତନ ଟ୍ରେନ୍ (ନମ୍ବର ୧୮୪୦୭/୧୮୪୦୮ ପୁରୀ–କୋରାପୁଟ–ପୁରୀ ଏକ୍ସପ୍ରେସ୍) ଖୋର୍ଦ୍ଧା ରୋଡ଼, ଭୁବନେଶ୍ୱର, ଅନୁଗୋଳ, ସମ୍ବଲପୁର, ବରଗଡ଼ ରୋଡ଼, ବଲାଙ୍ଗୀର, ଟିଟିଲାଗଡ଼, କେସିଙ୍ଗା, ମୁନିଗୁଡ଼ା, ରାୟଗଡ଼ା, କାକିରିଗୁମା ଏବଂ ଦାମନଯୋଡ଼ି ଦେଇ ଚଳାଚଳ କରିବ। ଏହାଦ୍ୱାରା ଉପକୂଳ, ପଶ୍ଚିମ ଏବଂ ଦକ୍ଷିଣ ଓଡ଼ିଶା ମଧ୍ୟରେ ସଂଯୋଗୀକରଣ ବୃଦ୍ଧି ପାଇବା ସହ ଯାତ୍ରୀମାନଙ୍କୁ ଉନ୍ନତ ସୁବିଧା ଏବଂ ଆଞ୍ଚଳିକ ସୁଗମତା ମିଳିପାରିବ।ଏହି ଟ୍ରେନ୍ ପ୍ରଚଳନ ଦ୍ୱାରା ପୁରୀ, ଭୁବନେଶ୍ୱର ଏବଂ ଦକ୍ଷିଣ ଓଡ଼ିଶାର ଆଦିବାସୀ ବହୁଳ ଜିଲ୍ଲାଗୁଡ଼ିକ ମଧ୍ୟରେ ଏକ ସିଧାସଳଖ ଏବଂ ସୁବିଧାଜନକ ରେଳ ସଂଯୋଗ ପାଇଁ ଅନେକ ଅବହେଳିତ ଅଞ୍ଚଳର ଲୋକମାନଙ୍କ ଦୀର୍ଘ ଦିନର ଆଶା ପୂରଣ ହୋଇଛି। ଏହି ଟ୍ରେନ୍ ସେବା ତୀର୍ଥସ୍ଥାନ, ଶିକ୍ଷା, ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟସେବା, ନିଯୁକ୍ତି, ପର୍ଯ୍ୟଟନ ଏବଂ ବ୍ୟବସାୟିକ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟରେ ଯାତ୍ରା କରୁଥିବା ଯାତ୍ରୀମାନଙ୍କ ପାଇଁ ଅତ୍ୟନ୍ତ ଆବଶ୍ୟକୀୟ ସଂଯୋଗ ଯୋଗାଇଦେବ।ଏହି ନୂତନ ସେବା ପୁରୀ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା, କଟକ, ଢେଙ୍କାନାଳ, ਅਣੁਗੋਲ, ସମ୍ବଲପୁର, ବରଗଡ଼, ବଲାଙ୍ଗୀਰ, କଳାହାଣ୍ଡି, ରାୟଗଡ଼ା ଏବଂ କୋରାପୁଟ ଭଳି ପ୍ରମୁଖ ଜିଲ୍ଲାଗୁଡ଼ିକ ଦେଇ ଗତି କରିବ ଏବଂ ଏହି ଅଞ୍ଚଳର ଯାତ୍ରୀମାନଙ୍କୁ ଉପକୃତ କରିବ। ଏହା ବିଶେଷ କରି କେବିକେ (KBK) ଅଞ୍ଚଳର ଜିଲ୍ଲାଗୁଡ଼ିକ ସହିତ ସଂଯୋଗକୁ ସୁଦୃଢ଼ କରିବ ଏବଂ ରାଜ୍ୟର ପ୍ରମୁଖ ଶିକ୍ଷା, ଚିକିତ୍ସା ଓ ପ୍ରଶାସନିକ କେନ୍ଦ୍ରଗୁଡ଼ିକ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ପହଞ୍ଚିବା ସହଜ କରିବା।ଟ୍ରେନ ରହଣି ଷ୍ଟେସନ ଗୁଡ଼ିକ ହେଲା ଖୋର୍ଦ୍ଧା ରୋଡ଼, ଭୁବନେଶ୍ୱର, ଢେଙ୍କାନାଳ, ତାଳଚେର ରୋଡ଼, ਅନੁගੋਲ, ਬੋଇଣ୍ଡା, ରେଢ଼ାଖୋଲ, ସମ୍ବଲପୁର, ବରଗଡ଼ ରୋଡ଼, ବଲାଙ୍ଗୀਰ, ਟିਟିଲାਗଡ଼, ਕେਸିੰਗା, ਮୁਨିਗୁଡ଼ਾ, ਰାୟଗଡା, ਟିକିਰି, ਲକ୍ଷ୍ମੀପୁର ରੋଡ଼, କାକିਰଗୁମା ଏବଂ ଦାମନଯୋଡ଼ି ଭଳି ਗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଷ୍ਟੇସਨ ਗୁଡ଼ਿਕରେ ରହଣି କରିବ।ଏହି ନୂତନ ଟ୍ରେନ୍ ଉପକୂଳ ଓଡ଼ିଶା ଏବଂ ପଶ୍ଚିମ ଓ ଦକ୍ଷିଣ ଓଡ଼ିଶାର ଆଭ୍ୟନ୍ତରୀଣ ଜିଲ୍ଲାଗୁଡ଼ିକ ମଧ୍ୟରେ ଯାତାୟାତରେ ଉନ୍ନତି ଆଣି ଆଞ୍ଚଳିକ ସମନ୍ୱୟ ଏବଂ ସାମାଜିକ-ଅର୍ଥନୈତିକ ବିକାଶକୁ ଯଥେଷ୍ଟ ବୃଦ୍ଧି କରିବ ବୋଲି ଆଶା କରାଯାଉଛି। ଏହି ସେବା ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ମନ୍ଦିର ଦର୍ଶନ ଫାଇଁ ଆସୁଥିବା ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ଏବଂ କୋରାପୁଟ ଓ ରାୟଗଡ଼ାର ମନୋରମ ତଥା ଆଦିବାସୀ ଅଞ୍ଚଳ ଭ୍ରମଣରେ ଯାଉଥିବା ପର୍ଯ୍ୟଟକଙ୍କ ପାଇଁ ଏକ ନିରନ୍ତର ସଂଯୋଗ ପ୍ରଦାନ କରିବ。
0
0
Report

श्रीमाधोपुर-सीकर में अचानक आंधी-तूफान: 60 से अधिक बिजली पोल टूटे, मवेशी और मकान प्रभावित

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज अंधड़ ने मचाई तबाही; शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में नुकसान हुआ. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया; शहर से गांवों तक पेड़, बिजली के पोल और तार गिर गए. जयरामपुरा में सुरेश सामोता के ईटों से बनी दीवार तथा टीनशेड गिर गए; हादसे में कुछ मवेशियों की मौत हो गई. बावर्डी आश्रम रोड और बाईपास क्षेत्र में 11 केवी लाइनों सहित घरेलू तार टूटे; स्पार्किंग से दहशत फैल गई. नितेश शर्मा के मकान तथा सड़क पर भी तार गिरने से बड़ा हादसा होने से टला. विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कर मरम्मत शुरू की. आंधी के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 60 से अधिक बिजली के पोल टूटे. जगह-जगह पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गए. विद्युत विभाग को नुकसान का अनुमान करीब चार लाख रुपए है. अचानक बदले मौसम ने गर्मी से राहत दी, लेकिन नुकसान छोड़ गया; प्रशासन और बिजली विभाग राहत एवं मरम्मत कार्य में जुटे हैं।
0
0
Report

रींगस में तेज अंधड़ से दो दर्जन पोल टूटे, बिजली आपूर्ति बाधित

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और तूफानी हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवा के चलते रींगस शहर सहित सरगोठ, लांपुवा, शाहपुरा, भोपतपुरा समेत आसपास के कई गांवों में दो दर्जन से अधिक विद्युत पोल टूटकर धराशायी हो गए। पोल गिरने से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और पिछले करीब दो घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक आए अंधड़ के कारण कई स्थानों पर विद्युत तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विद्युत विभाग को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी और पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा छा जाने से आमजन परेशान नजर आए। सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल व तारों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। विभाग की एफआरटी टीम के गिरधारी बधाला ने बताया कि तेज अंधड़ के कारण कई स्थानों पर विद्युत पोल टूट गए हैं। विभाग के कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अंधड़ के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिरने और टीनशेड उड़ने की भी सूचना मिली है। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top