icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह के जबेरा में भारी बारिश से दो मकान गिरे, कोई हताहत नहीं

Damoh, Madhya Pradesh:बारिश ने गिराये दो मकान, कोई हताहत नहीं लेकिन नहीं बचा गृहस्थी का सामान. दमोह जिले के जबेरा में बीती रात तेज बारिश ने एक ही परिवार के दो मकान धराशाई कर दिए और इस हादसे ने दोनों परिवारों के पास कुछ नहीं बचा. दरअसल जबेरा में तेज बारिश हुई और वार्ड नंबर 6 में रहने वाले खुमान चौधरी और उनका परिवार घर के अंदर सो रहा था, मकान कच्चा और पुराना भी था. सो रहे लोगों की कुछ गिरने की आवाज की वजह से नींद खुली और देखा तो मकान का एक हिस्सा गिर रहा था. घर की महिला चिल्लाई तो सभी उठ गए और समय रहते दो मकानों में रह रहे लोग घर के बाहर आ गए, और कुछ ही मिनटों में घर जमीदोज हो गया. मकान मलबे के नीचे परिवारों का सारा गृहस्थी का सारा सामान दब गया और अब उनके पास खाने के लिए भी एक दाना नहीं बचा है. फिलहाल स्थानीय लोग पीड़ितों की मदद कर रहे हैं, वहीं प्रशासन ने टीम भेजकर सर्वे कराया है और जांच के बाद पीड़ितों को सरकारी मदद दी जाएगी.
0
0
Report

मानसून की तेज बारिश ने तोरण–प्रेमपुरा पुलिया टूटकर स्कूलों की पढ़ाई पर डाला असर

Kota, Rajasthan:कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र में मानसून की पहली तेज बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। तोरण–प्रेमपुरा मार्ग की पुलिया टूटने से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तोरण के छात्र स्कूल नहीं पहुंच सके। पढ़ाई प्रभावित होने पर ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी दे दी है।मंगलवार को करीब ढाई से तीन घंटे तक हुई तेज बारिश के दौरान तोरण गांव के पास स्थित पुलिया क्षतिगस्त हो गई। यह पुलिया तोरण और प्रेमपुरा गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है। पुलिया बंद होने से बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तोरण में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र स्कूल नहीं पहुंच सके और पढ़ाई प्रभावित रही।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया पिछले साल भी बारिश में क्षतिग्रस्त हुई थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने केवल अस्थायी मरम्मत कर दी थी। इस बार पहली ही तेज बारिश में पुलिया फिर टूट गई। ग्रामीण मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि जल्द समाधान नहीं होने पर स्कूल में तालाबंदी की जाएगी। वहीं विद्यालय प्रशासन ने भी नगर पालिका सुल्तानपुर और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है।उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता गोविंद मिश्रा का कहना है कि आज कल में अस्थायी मरम्मत कर रास्ता चालू कराया जाएगा। साथ ही पुलिया के स्थायी निर्माण का टेंडर और वर्क ऑर्डर पहले ही जारी किया जा चुका है。
0
0
Report

किष्ट्वार में सईफुल्ला समूह के मुख्य हैंडलर की गिरफ्तारी; आतंक समर्थक नेटवर्क का खुलासा

Kishtwar, Jammu and Kashmir Police achieved a major breakthrough by arresting an alleged key overground worker involved in providing logistical support to foreign terrorists operating in the Chatroo area of Kishtwar district. In a significant breakthrough against anti-national elements, Jammu and Kashmir Police has arrested an alleged key accused involved in providing support to foreign terrorists in the Chatroo area of Kishtwar district. The arrest was made in connection with FIR No. 03/2026 registered at Police Station Chatroo under relevant provisions of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS), the Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA), and the Arms Act. Senior Superintendent of Police (SSP) Kishtwar, Naresh Singh, said that following a meticulous investigation and targeted operations, police arrested Mohd Rafiq Naik, son of Ghulam Ali Naik, a resident of Dwather, Singhpur, for his alleged involvement in facilitating terrorist activities. According to the SSP, preliminary investigation indicates that the accused allegedly acted as the main handler of the Saifullah Group in the Chatroo area and provided active assistance to the foreign terrorist group operating in the region. Police said the arrest marks a significant development in the ongoing investigation. Further inquiries are underway to ascertain the full extent of his involvement, identify his network, and establish links with the foreign terrorist group. Earlier, police had arrested Muneer Ahmed and Mashkoor Ahmed, both residents of Chatroo, for their alleged involvement in facilitating terrorists. J&K Police said the investigation is continuing to identify and dismantle the entire support network and that all those found involved will be brought to justice through due process of law. Reiterating its zero-tolerance policy towards terrorism, J&K Police appealed to citizens to cooperate with security agencies by sharing any information related to terrorist or anti-national activities.
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के बिलपांक में शराब दुकान पर मारपीट, तीन गिरफ्तार

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में शराब दुकान पर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ बदमाश दुकान पर पहुंचे और अवैध रूप से शराब की मांग करने लगे। जब दुकान संचालक ने नियमों का हवाला देते हुए शराब देने से इनकार किया और पैसे की मांग की, तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

आहर में डूबे दो सगे भाइयों की मौत: धान रोपनी के दौरान बड़ा हादसा

Danapur, Bihar:आहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत नौबतपुर। थाना क्षेत्र के चेसी गांव में बुधवार को पानी से भरे आहर में डूबने से दो नाबालिग सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हुसैनचक निवासी पिंटू सिंह के पुत्र अभिजीत (14) और प्रियांशु (13) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि धान रोपनी के दौरान छोटा भाई आहर में नहाने गया था। डूबने लगा तो बड़ा भाई उसे बचाने पहुंचा, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गये। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से एम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
0
0
Report

कैमूर के सदर अस्पताल में ICU वार्ड शुरू, गंभीर मरीज अब वहीं उपचार पाएंगे

Khajuria Khurd, Bihar:सदर अस्पताल में अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया गया जिससे अब गंभीर मरीजों को बाहर रेफर नहीं करना पड़ेगा। कैमूर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने सदर अस्पताल में अत्याधुनिक आईसीयू (ICU) वार्ड का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा का मुख्य उद्देश्य गंभीर स्थिति वाले मरीजों के रेफरल मामलों में कमी लाना और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। मीडिया को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि क्रिटिकल मरीजों को कम से कम बाहर रेफर किया जाए। इसी उद्देश्य से अस्पताल में आईसीयू सेवा की शुरुआत की गई है। वर्तमान में यह आईसीयू वार्ड 6 बेड के साथ संचालित हो रहा है, जिसे जल्द ही बढ़ाकर 10 बेड का कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वार्ड में वेंटिलेटर, स्पेशलिस्ट डॉक्टर, विशेषज्ञ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की गई है। यहां सभी प्रकार की उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डीएम ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले 15-20 दिनों में लगभग 40 से 45 मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ा था। लेकिन अब इस आईसीयू वार्ड के शुरू होने से मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और रेफरल मामलों में भारी गिरावट आएगी। स्थानिय लोगों को अब इलाज के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
0
0
Report
Advertisement

बेमेतरा में कांग्रेस का प्रदर्शन: पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित, तानाशाही के खिलाफ आवाज

Bemetara, Chhattisgarh:केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में बेमेतरा के हृदय स्थल घड़ी चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य हरिश साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली के जंतर-Muntar पर देशभर से पहुंचे छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. उनका आरोप है कि छात्रों के साथ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है. हरिश साहू ने आरोप लगाया कि NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के बार-बार पेपर लीक होने से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचे छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाती है. वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी और जिला पंचायत सदस्य सुशीला जोशी ने कहा कि हर साल प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना व्यवस्था की विफलता को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को न्याय दिलाने और कथित तानाशाही के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बेमेतरा में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है. कांग्रेस नेताओं ने युवाओं के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने की बात भी कही.
0
0
Report

पेपर लीक के बाद देशव्यापी आंदोलन: शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग तेज

Noida, Uttar Pradesh:ये मुद्दा किसी एक शहर का या एक उसका वर्क का नहीं है पूरे देश का है और पूरे देश में किसी भी स्टेट को उठाओ पेपर लीक हो रहे हैं सबसे पहले हरियाणा में हुआ था उसे टाइम हमने सवाल उठाया था उसे टाइम में कहा था SIT बनेगीसिस्टम निकला जा सकता है सिस्टम में रिफॉर्म करना पड़ेगा जिस तरीके से लाठी चार्ज हुआ उसकी जांच की जानी चाहिए पूरा देश एक बात कह रहा है कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए मगर ये अड़ियल रवैया ठीक नहीं है राहुल गांधी देश के बड़े नेता हैं लीडर का अपोजिशन है वह मजबूर है वहां जाने के लिए इससे सरकार की जिम्मेदारी बनती है इस बात को संग्राम लेते पूरे युवाओं का भविष्य अधिकार में भरा पड़ा है हर चीज का समाधान होता है बातचीत से होता है इतने बुरे हालात के बाद इतने दिन से जो लोग बैठे थे धरने पर उनसे कोई बात नहीं की कल क्यों बात की गई पता चल गया कि सभी विपक्ष एकजुट हो रहा है इसके खिलाफ तब सरकार बात कर रही है बीजेपी अब जो विरोध प्रदर्शन कर रही है वह खिसियानी बिल्ली खंबा नोज वाले हालात हैं सरकार बातचीत के लिए तैयार है लेकिन जो सदन में हंगामा हो रहा है उसे पर प्रगतिरोध बना हुआ है लेकिन यह प्रजातंत्र है बातचीत के तरीके होते हैं हमारे टाइम पर भी हर समस्या का समाधान होता था एक्शन लिया जाता था मगर यहां पर कोई इस्तीफा नहीं कोई सुनवाई नहीं होती शिक्षा मंत्री का इस्तीफा पूरा विपक्ष मांग रहा है सबसे पहले राहुल गांधी ने इस्तीफे की मांग की थी। हरियाणा में प्रदर्शन को लेकर हम आगे भी करेंगे सबसे पहले हरियाणा से ही आवाज उठी थी । ट्रेड डील को लेकर किसानों का प्रदर्शन अमरीका से ट्रेड डील होगी तो किसानों के हित में नहीं होगी किसानों को जो वायदा था कि msp के वायदा पूरा होगा मगर अभी तक देख लीजिए
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस का कुरुक्षेत्र प्रदर्शन: राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, लोकतंत्र पर सवाल

Kurukshetra, Haryana:कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले- भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या, राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं पर किया अत्याचार कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ दबाने का काम कर रही है। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई नेताओं के साथ अत्याचार किया गया है, जो लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सांसद और नजन प्रधानमंत्री के आवास के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से छात्रों पर किए गए अत्याचार और नीट परीक्षा लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे और इस उन सभी को पर अत्याचार किए गए और उनका डिटेन किया गया और उनको हिरासत में रखा गया। इसके विरोध में आज पूरे हरियाणा प्रदेश में यह प्रदर्शन किए जा रहे हैं और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और विपक्ष की आवाज़ को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि विपक्ष का दमन बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाइट:- प्रदेश प्रभारी संजय दत्त बाइट:-- हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
0
0
Report

राजेश चौहान पर धोखाधड़ी के आरोप, कोर्ट ने एफआईआर का आदेश दिया

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां टीम इंडिया के लिए खेल चुके क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है तो वहीं न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं आरोप है कि फर्जी ट्रांसपोर्ट ठेका दिलाने का झांसा देकर पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान ने 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी की तो वही नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले पीड़ित दिनकर विश्वामित्र ने न्यायालय में आवेदन दिया कि राजेश चौहान से उसका परिचय उसके दोस्त सरोज कुमार के माध्यम से हुआ था राजेश ने स्वयं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बताते हुए दावा किया कि उसकी गोविंद ट्रांसपोर्ट नाम की कंपनी को उड़ीसा के क्योंझर में स्थित जिंदल इस्पात लिमिटेड में आयरन सामग्री परिवहन का ठेका मिला है क्रिकेटर राजेश चौहान ने बताया कि इस कार्य में भारी मुनाफे होगा इतना ही नही दिनकर विश्वामित्र को ट्रक लगाने और भागीदारी का प्रस्ताव भी दिया जिसके बाद वर्क आर्डर और दस्तावेज भी दिखाए जिसको देखने के बाद दिनकर विश्वामित्र ने राजेश चौहान को 2 लाख 51 हजार रुपए का भुगतान किया वही गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाते में भी अलग-अलग किस्तों में रकम जमा की इस तरह कुल 15 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए लेकिन दिनकर को जब लाभ नहीं मिला तब उसने राजेश चौहान से बात करने की कोशिश की लेकिन बात नही बनी जिसके बाद प्रार्थी दिनकर ने न्यायालय में आवेदन दिया साथ ही लेनदेन के तमाम साक्षय और दस्तावेज भी सौंपे गए जिसका अवलोकन करने के बाद न्यायालय ने बीएनएस की धारा 175 तीन के तहत पुलिस को जांच पूरी कर अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.
0
0
Report

जेल में वैवाहिक बंधन: मंडोर कैंप जेल में आजीवन कैदी ने विवाह किया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। महात्मा गांधी के विचार “अपराध से घृणा करो, अपराधी से नहीं” को चरितार्थ करता एक अनूठा और मानवीय उदाहरण बुधवार को जोधपुर की मंडोर स्थित ओपन एयर कैंप जेल में देखने को मिला। यहां आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी मूलाराम और सीमा ने राजस्थान हाईकोर्ट की अनुमति के बाद वैदिक रीति-रिवाज और पूरे विधि-विधान के साथ विवाह रचाया। जेल परिसर में आयोजित इस विवाह समारोह में दोनों के परिजन, जेल प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अन्य लोग साक्षी बने। इस दौरान मंडप सजा, विवाह की रस्में निभाई गईं और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। दरअसल, मूलाराम और सीमा दोनों ही मंडोर ओपन एयर कैंप जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जेल में रहने के दौरान दोनों के बीच आपसी लगाव और प्रेम का रिश्ता विकसित हुआ। समय के साथ यह रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ विवाह कर नया जीवन शुरू करने का निर्णय लिया। हालांकि दोनों के बंदी होने के कारण विवाह का रास्ता आसान नहीं था। ऐसे में दोनों की इच्छा को कानूनी आधार देने के लिए मामला राजस्थान हाईकोर्ट तक पहुंचा। हाईकोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों को विवाह की अनुमति प्रदान की। न्यायालय ने केवल शादी की अनुमति ही नहीं दी, बल्कि सामाजिक पुनर्वास की भावना को ध्यान में रखते हुए मंडोर ओपन एयर कैंप जेल में ही विवाह आयोजित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। न्यायालय के इस निर्णय के बाद जेल प्रशासन और दोनों परिवारों ने विवाह की तैयारियां शुरू कीं। आज अभिजीत मुहूर्त में मंडोर ओपन एयर कैंप जेल में विवाह समारोह आयोजित किया गया। दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की सभी रस्में पूरी कीं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न हुआ और मूलाराम व सीमा पति-पत्नी के रूप में नए जीवन की शुरुआत की ओर बढ़े। समारोह में दोनों के परिवारों के सदस्यों और रिश्तेदारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को भावनात्मक बना दिया। परिजनों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। विवाह समारोह के दौरान जेल परिसर का माहौल भी सामान्य दिनों से अलग नजर आया। जहां आमतौर पर बंदियों की दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था दिखाई देती है, वहीं बुधवार को उसी परिसर में विवाह की रस्में निभाई गईं। जेल प्रशासन की ओर से समारोह को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। ओपन एयर कैंप जेल प्रभारी हापू राम की निगरानी में आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई, जबकि सेंट्रल जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत ने भी पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की। मूलाराम के अधिवक्ता कालूराम भाटी के सहायक स्वप्न चौहान के अनुसार, हाईकोर्ट के संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण के कारण दोनों का विवाह संभव हो सका। न्यायालय के आदेश ने दोनों को अपने जीवन को एक नई दिशा देने का अवसर प्रदान किया है। यह विवाह केवल दो बंदियों के वैवाहिक बंधन में बंधने की घटना नहीं है, बल्कि सुधारात्मक न्याय व्यवस्था की उस सोच को भी सामने लाता है, जिसमें अपराध करने वाले व्यक्ति को केवल दंडित करना ही उद्देश्य नहीं, बल्कि उसके सामाजिक पुनर्वास और सुधार का भी प्रयास किया जाता है। ओपन एयर कैंप जेल की अवधारणा भी इसी दिशा में काम करती है, जहां योग्य बंदियों को अपेक्षाकृत स्वतंत्र वातावरण में जिम्मेदारी के साथ जीवन जीने और समाज में पुनः स्थापित होने का अवसर दिया जाता है। मुलाराम और सीमा का विवाह इसी सोच की एक मिसाल बनकर सामने आया है। दोनों का कहना है कि विवाह के बाद वे अपने जीवन की पुरानी परिस्थितियों से आगे बढ़कर एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। हालांकि उनके जीवन में सजा और जेल की परिस्थितियां अभी भी मौजूद हैं, लेकिन इस विवाह ने उन्हें भविष्य के लिए एक भावनात्मक सहारा और नई उम्मीद दी है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह संदेश भी दिया कि सुधारात्मक न्याय व्यवस्था का मकसद केवल अपराध की सजा देना नहीं, बल्कि व्यक्ति को सुधार और पुनर्वास का अवसर देना भी है। हाईकोर्ट की अनुमति और जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ यह विवाह जोधपुर की ओपन जेल में सामाजिक पुनर्वास की दिशा में एक अनूठा उदाहरण बन गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top