icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना पहुंचे सरकारी स्कूल के छात्रों ने मंत्री से न्याय की मांग की

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना नवादा रजौली से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र पहुंचे पटना बिहार के मुख्यमंत्री और विभाग के मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे सरकारी स्कूल के छात्र । छात्रों ने कहा नहीं मिलेगी न्याय तो मंत्री के आवास के सामने करेंगे आत्महत्या। भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय नवादा रजौली से पहुंचे पटना छात्रों ने कहा कि 2025 में हमने एडमिशन लिया था टीचर लोगों ने हम लोगों के साथ मारपीट किया, मानसिक शोषण हमारे साथ किया गया जाति के आधार पर भेदभाव और गाली गलौज, मार- पीट भी शिक्षक करते हैं 35 टीचर स्कूल में पढ़ाते हैं लेकिन सिर्फ पांच टीचर ही ऐसा काम करते हैं हमने मिड डे मील को लेकर कम्प्लेन किया तो हमारे साथ मारपीट की गई हमने स्पीड पोस्ट के जरिए कंप्लेन भी भेजा था लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई
0
0
Report

लखनऊ में सीएनजी गैस से भरी डीसीएम टकराते-टकराते टला बड़ा हादसा

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, सीएनजी गैस से लदी डीसीएम को सुरक्षित रुकवाया राजधानी लखनऊ के दरोगा खेड़ा क्षेत्र में सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदी डीसीएम संख्या UP32 TN 9240 ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक डीसीएम के अगले हिस्से में फंस गई और वाहन उसे कई किलोमीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान बाइक से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे सीएनजी गैस से लदे वाहन में भीषण आग लगने और बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दिए जाने पर कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। टीआई प्रभारी नाइट कृष्णानगर राजेश कुमार एवं हमराही पुष्कल सिंह तथा मयंक सिंह ने साहस, सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम को सुरक्षित रुकवाया और संभावित भीषण दुर्घटना को होने से बचा लिया। कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस की इस तत्परता एवं पेशेवर कार्यशैली से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

झारखंड SIR पुनरीक्षण पर राजनीतिक हलचल, कांग्रेस भ्रामक जानकारी का आरोप

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इस बीच इसे लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रक्रिया को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है और बीएलओ पर भी काम का दबाव बढ़ गया है। वहीं पार्टी कार्यकर्ता लोगों की फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं।वहीं झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति है और कई लोगों तक गलत जानकारी पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग पढ़-लिख नहीं सकते, उन्हें फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। इसी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर मतदाताओं की सहायता के लिए लगाया गया है।उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने-अपने बूथ पर जाकर फॉर्म भरने और बीएलओ व बीएलए की मदद लेने की अपील की।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से कांग्रेस पूरे राज्य में इसकी निगरानी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए कांग्रेस, अल्पसंख्यक और ईसाई समुदाय के मतदाताओं के वोट काटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीएलओ पर अत्यधिक दबाव है और सीमित समय में सभी फॉर्म भरवाना आसान नहीं है। ऐसे में स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों को बीएलओ पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नए, पुराने और डुप्लीकेट वोटरों से जुड़े मामलों पर भी नजर रख रही है।
0
0
Report
Advertisement

दीपक बैज PCC प्रमुख तौर पर कार्यकाल समाप्त, विपक्ष की रणनीति पर चर्चा

Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस PCC चीफ दीपक बैज का कार्यकाल पूरा PCC चीफ दीपक बैज ने कहा- PCC अध्यक्ष के रूप में संघर्ष का 3 साल पूरा हुआ.. सड़क से लेकर सदन तक तीन सालों में लड़ाई लड़ी.. तीन सालों में संगठन को मजबूत करने का काम किया.. उदयपुर फार्मूला भी देखना चाहिए.. बाबा साहेब ने भी इसपर स्पष्ट बयान दिया है.. कमजोर कड़ियों को आने वाले समय में पूरा करेंगे.. कल मानसून सत्र का आगाज, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, बैठक को लेकर कहा- नेताप्रतिपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की रणनीति बनाई है.. सीनियर नेताओं और विधायकों से आज चर्चा होगी.. कल राम मंदिर चोरी मामले में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस.. सदन और सड़क दोनों में कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ेगी बाइट- दीपक बैज, पीसीसी चीफ
0
0
Report

मैहर में ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर दी, एक मौत, चार घायल

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर एक की मौत तीन गंभीर लालजी बांध के समीप हुआ सड़क हादसा, 13वीं कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे ऑटो सवार लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं सभी घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक धीरज मिश्रा निवासी ग्राम ककलपुर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना 13वीं कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम तिघरा गए हुए थे बताया गया है कि वहां से ऑटो में बैठकर वापस आ रहे थे इसी दौरान मैहर जिले के मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत लिलजी बांध के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी जिससे धीरज मिश्रा की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि राघवेंद्र मिश्रा सहित चार लोग घायल हुए हैं सभी को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना बीती शाम तकरीबन 4 बजे बेला गोविंदगढ़ मार्ग के लीलजी बांध के समीप की बताई गई है घटना के बाद ट्रक सहित चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
0
0
Report

बाराबंकी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित कर रहे बहुरूपिए, बाराबंकी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का विपक्ष पर तीखा हमला बाराबंकी में आज जिला अस्पताल परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित कराई जा रही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गो-रक्षा जनजागरण यात्रा को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग भगवा चोला पहनकर धार्मिक भावनाओं के सहारे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जो लोग आज सनातन धर्म की चिंता का दावा कर रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि जब भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो रहा था, तब उनका क्या रुख था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले राम मंदिर का विरोध करने वाले लोग अब धार्मिक आस्था की आड़ लेकर वोट की राजनीति कर रहे हैं। बृजेश पाठक ने धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए आवंटित जमीन और उस समय जुटाए गए चंदे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस चंदे का क्या हुआ, इसका जवाब आज तक किसी ने नहीं दिया। साथ ही उन्होंने मदरसों की फंडिंग और समय-समय पर सामने आने वाले मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्ष इन विषयों पर कभी सवाल नहीं उठाता। उनके मुताबिक यह केवल तुष्टिकरण की राजनीति है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के मंत्र के साथ काम कर रही है। सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश में जुटा है। गौरतलब है कि ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को अपनी 81 दिवसीय गो-रक्षा जनजागरण यात्रा के तहत बाराबंकी पहुंचे। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी थी और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी यात्रा का समर्थन किया था। इसी को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी।
0
0
Report
Advertisement

हिंदी: अलवर के खदाना मोहल्ले में व्यापारी हत्या, 4 गिरफ्तार, 1 फरार!

Alwar, Rajasthan:अलवर से खबर खदाना मोहल्ला में बदमाशों द्वारा घर में घुस व्यापारी दिनेशचंद अग्रवाल के घर लूट और मुंह दबाकर हत्या करने के मामले में बड़ी अपडेट। पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों की शिनाख्त कर पोस्ट घटनास्थल पर ले जाया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। अभी एक आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा थी और मौके पर आरोपियों को देखने के लिए लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कहा कि हथियारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। आरोपियों ने दिनेश चंद अग्रवाल की हत्या कर 3 लाख रुपए लूटे। दिनेश चंद अग्रवाल घर में अकेले रहते थे। रोज की तरह स्कीम चार में बेटे विकास के घर खाने के लिए नहीं पहुंचे तो घटना का पता चला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
0
0
Report

वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत चेयरमैन मो. जकी खान ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow9m ago
Katra Medniganj, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी द्वारा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष मो. जकी खान ने स्वयं पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासदगण, टाउन एरिया के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।चेयरमैन मो. जकी खान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नगरवासियों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को अधिक हरित और स्वच्छ बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
0
0
Report

हरेला को लेकर बागेश्वर में 60 हजार पौधों का रोपण, पर्यावरणीय अभियान तेज

Bageshwar, Uttarakhand:हरेला पर्व को लेकर बागेश्वर में इस बार बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने पूरे जिले में 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है, जिसे 45 हजार पौधों का रोपण करना है। वन एवं उद्यान विभाग की नर्सरियों से प्रत्येक परिवार को दो पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। छतीना, वज्यूला और पुरड़ा नर्सरियों में बांज, देवदार, आंवला, नींबू समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार हैं। इच्छुक नागरिक आवेदन फॉर्म भरकर अपनी नजदीकी नर्सरी से पौधे प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य हरेला को जनभागीदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बनाना है。
0
0
Report
Advertisement

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम अयांश की मौत, दरियाबाद में अवैध क्लीनिक

Barabanki, Uttar Pradesh:झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम ढाई वर्ष अयांश की मौत। दाना कयामपुर गांव में अनुज गुप्ता नामक झोला छाप डॉक्टर चलाता है क्लिनिक जिसके पास नहीं है कोई डिग्री। सर्दी बुखार होने पर परिजन बच्चे को ईलाज के लिए ले गए थे क्लिनिक जहां इलाज के दौरान हुई मौत। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल मौके पर पहुंची दरियाबाद पुलिस। 1 वर्ष पहले भी इस डॉक्टर के इलाज से एक व्यक्ति की हो चुकी है मौत, पुलिस ने आरोपी डाक्टर को किया गिरफ्तार । दरियाबाद क्षेत्र में चल रहे हैं अवैध अस्पताल व क्लिनिक नहीं होती है कोई कार्रवाई। दरियाबाद क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल व क्लिनिक की भरमार, अवैध तरीके से कई अस्पताल व क्लीनिक है संचालित। दरियाबाद थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव का पूरा मामला।
0
0
Report

NH 30 की बदहाली खत्म: 6.5 करोड़ से कांगेर घाटी मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

Jagdalpur, Chhattisgarh:कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से गुजरने वाली NH 30 कई वर्षों से बदहाल है, बीते दो वर्षों से तो इस क्षेत्र में बदहाल NH की वजह से कई हादसे भी हो चुके है, स्थानीय लोगों की मांग के बवाजूद NH की मरम्मत को टेंडर प्रक्रिया कछुए की धीमी गति से आगे बढ़ रहा है, मानसून के दौरान आए दिन लगने वाले जाम की वजह से राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। वो 1 - कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से लेकर दरभा तक संकरी रोड और जगह जगह बने गड्ढे सड़क हादसों को आमंत्रित कर रहे है, सबसे ज्यादा बुरा हाल तीरथगढ़ चौक से लेकर दरभा तक का है यहां सड़क गायब हो चुकी है सड़क के स्थान पर सिर्फ कीचड़ और दलदली राह वाहनों का स्वागत करती है, वाहनों के फंसने की वजह से आए दिन यहां जाम लग जाता है, स्थानीय ग्रामीणों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग करते हुए पिछले साल धरना प्रदर्शन भी किया था प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया था लेकिन प्रशासन का वादा आजतक पूरा नहीं हुआ। वो 2- बस संचालकों का कहना है कि बदहाल NH में बस के फंसने से कई बार बस की टाइमिंग में इसका असर पड़ता है और यात्रियों का गुस्सा उन्हें झेलना पड़ता है कई बार यात्री बस से उत्तर कर दूसरे वाहन में आगे की यात्रा करते है ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। वो फाइनल - वहीं इस मामले में बस्तर सांसद ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से गुजरने वाले NH की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए 6.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है जल्द ही चौडीकरण का काम होगा जिसे राहगीरों को सहूलियत मिलेगी। बाइट सोनू स्थानीय ग्रामीण बाइट जयदेव नाग उप सरपंच दरभा (सफेद शर्ट में ) बाइट अभिजीत मिश्रा बस संचालक (रेड ब्लू टीशर्ट में) बाइट महेश कश्यप सांसद बस्तर
0
0
Report
Advertisement

कोटा: पुलिसकर्मी पर पत्थरबाजी का आरोप, CCTV से सस्पेंड ASI वेद प्रकाश

Kota, Rajasthan:कोटा.एंकर.कोचिंगनगरी में इन दिनों से अपराधियों से ज्यादा चर्चे पुलिसकर्मियों के है,,, इन एक और पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगने व लाइव तस्वीरे सामने आने के बाद सिटी एसपी ने सस्पेंड कर दिया,,, कुन्हाड़ी थाने में तैनात एएसआई वेद प्रकाश को sस्पेंड किया गया है,, पिछले दिनों लैंडमार्क सिटी इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट पर पत्थर से हमला करने की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है,,, पुलिसकर्मी द्वारा ही रेस्टोरेंट में पत्थर फेंकने का आरोप लगाया गया था,,, वारदात को अंजाम देने की लाइव तस्वीरे सामने आई थी,, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी,, तस्वीरों में देखा जा सकता है किस प्रकार बदमाश ढाबे के पास आता है और पत्थर फेंक कर मौके से फरार होने में कामयाब हो जाता है,, इस मामले में ढाबा संचालक ने कुन्हाड़ी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी,, 4 जुलाई रात को हुई इस वारदात मामले में पुलिसकर्मी पर ही गम्भीर आरोप लगाये थे जिसके बाद सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने पुलिसकर्मी असी वेद प्रकाश को सस्पेंड करदिया,, फि लहाल कुन्हाड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है,,
0
0
Report

गोंडा में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026: एक पेड़ माँ के नाम अभियान से पौधे लगेंगे

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में आज रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण महा अभियान चलाया जा रहा है। गोंडा जिले में आज 1 दिन के अंदर 56 लाख 26 हजार पौधों का वृक्षारोपण 23 विभागों के माध्यम से पूरे जिले में आज कराया जाएगा 23 अलग-अलग विभागों को अलग-अलग वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है। शासन द्वारा नामित गोंडा की नोडल अधिकारी आईएएस कंचन वर्मा द्वारा कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसेरिया कर्नलगंज में पौधारोपण कर हजारों की संख्या में लोगों को पौधा वितरण करके ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने को लेकर के निर्देश देते हुए संकल्प भी दिलाया है। वही गोंडा के गांधी पार्क में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण कर भारी संख्या में लोगों को पौधों का वितरण किया गया है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वृक्षारोपण करने को लेकर के संकल्प भी दिलाया गया है। वहीं गोंडा के नगर पंचायत बेलसर में वृक्षारोपण महायज्ञ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज रविवार 11:30 बजे पहुंचे भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय कुछ अलग तरीके से अनोखी अंदाज में इस पूरे कार्यक्रम को मानते हुए नजर आए हैं। ढोल और नगाड़ा बजा रहे लोगों से लेकर के खुद अपने गले में तंग करके और बच्चों के साथ ढोल और नगाड़ा बजाते हुए नजर आए हैं। भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे ने ढोल और नगाड़ा बजा करके अपने विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top