icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बंगलापार के बच्चों ने गणेश पंडाल से भक्ति का नजारा बना दिया

Narayanpur, Jharkhand:बच्चों की भक्ति ने सजाया गणेश पंडाल, सुबह-शाम गूंज रही आरती नारायणपुर जिले के गणेश Chaturthi पावन अवसर पर गणेश की भक्ति रंग चढ़ा हुआ है। नगर के विभिन्न मोहल्लों, वार्डों सहित ग्रामीण अंचलों में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। शहर के बंगलापारा में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा तैयार किया गया गणेश पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बंगलापारा के बच्चों ने मिलकर अपने स्तर पर एक छोटा सा पंडाल तैयार किया और उसमें भगवान गणेश की छोटी प्रतिमा स्थापित की। इसके बाद बच्चे प्रतिदिन पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। बच्चों में भगवान गणेश के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बनता है। खास बात यह है कि बच्चों ने अपनी दिनचर्या में भी गणेश पूजा को विशेष स्थान दिया है। बच्चे सुबह स्कूल जाने से पहले अपने गणेश पंडाल में एकत्र होते हैं और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती करने के बाद ही स्कूल के लिए रवाना होते हैं। वहीं स्कूल से लौटने के बाद शाम को सभी बच्चे फिर से पंडाल में एकत्र होकर सामूहिक रूप से भगवान गणेश की आरती करते हैं। आरती के बाद बच्चों द्वारा श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों को प्रसाद का वितरण भी किया जाता है। छोटे बच्चों द्वारा स्वयं पूजा की व्यवस्था करना, आरती करना और प्रसाद बांटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गणेश उत्सव के दौरान बच्चों की यह पहल धार्मिक आस्था के साथ-साथ उनमें संस्कार, एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत कर रही है। बंगलापारा का यह छोटा सा गणेश पंडाल बच्चों की श्रद्धा और भक्ति का सुंदर उदाहरण बन गया है। सुबह-शाम आरती के दौरान गूंजते गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा है।
0
0
Report

कैथल का रानी महल: इतिहास की विरासत खंडहर बनने से बचाने की पुकार

Kaithal, Haryana:कैथल का रानी महल: सैकड़ों साल पुरानी इमारत, जो आज अपने वजूद के लिए तरस रही है अंग्रेजों का कब्जा, सेना का कैंप, फिर सरकारी दफ्तर... अब खंडहर बनने की कगार पर रानी महल रानी महल में बने सेना संग्रहालय और लाइब्रेरी — एक विरासत को नई जिंदगी देने का मौका एक ऐतिहासिक विरासत, जो आज सरकारी उदासीनता की मार झेल रही है एंकर: इतिहास के पन्नों में दर्ज एक ऐसी इमारत, जो कभी कैथल की शान हुआ करती थी, आज खंडहर में तब्दील होने की कगार पर है। यह है रानी महल — भाई उदय सिंह के समय का बना हुआ वह भव्य महल, जिसकी दीवारें आज भी अपने अतीत की गौरवगाथा सुनाती हैं, लेकिन प्रशासन की बेरुखी के चलते यह धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। जब अंग्रेजों ने कर लिया कब्जा समय बदला और अंग्रेजों ने इस महल पर कब्जा कर लिया। आजादी के बाद यह भवन भारतीय सेना के बेस कैंप के रूप में इस्तेमाल होने लगा। यहां सैनी की कानबाई रुकती थी और उनके टैंक तथा गाड़ियों की मरम्मत का काम होता था। सेना के जाने के बाद यहां एसडीएम कार्यालय बना, फिर तहसील कार्यालय, और आखिर में समाज कल्याण विभाग का दफ्तर। लेकिन हर बदलाव के साथ इस ऐतिहासिक धरोहर की हालत बिगड़ती चली गई। पुरातत्व विभाग ने इसे अपने अधीन कर लिया था, परंतु बाद में यह स्थान भारतीय सेना की जगह होने के कारण उन्हें वापस सौंप दिया गया। आज यह जगह धीरे-धीरे खंडहर में बदलती जा रही है। पूर्व सैनिकों की वेलफेयर सोसाइटी इसके संरक्षण के लिए कई बार सरकार से गुहार लगा चुकी है। ढाई एकड़ में फैली है जगह सोसाइटी का कहना है कि ढाई एकड़ में फैली इस जगह पर एक तरफ शहीदी स्मारक बन चुका है, लेकिन बिल्डिंग पर लोग कब्जा करते जा रहे हैं। इसे रोका जाए और इसका जीर्णोद्धार किया जाए। उनका सुझाव है कि यहां सेना का संग्रहालय बनाया जा सकता है, बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनाई जा सकती है और समाजहित के अन्य काम भी किए जा सकते हैं। क्या है इस महल की खासियत? रानी महल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से ठंडा रहता है। इसकी दीवारें चार से पांच फीट तक मोटी हैं। छतों की ऊंचाई भी बहुत ज्यादा है और लकड़ी की कड़ियों से बनी मजबूत छत है, जिसकी वजह से यह पूरा महल ठंडा बना रहता है। यही वजह है कि इसका सदुपयोग किया जा सकता है — बस जरूरत है तो प्रशासन और सरकार के ध्यान देने की। सवाल यह है कि कब जागेगा प्रशासन? एक ऐतिहासिक विरासत, जो कभी कैथल की पहचान थी, आज अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही है। सवाल यह है कि आखिर कब प्रशासन इस ओर गंभीर होगा और इस महल को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएगा? क्या हमारी अगली पीढ़ी इस महल को सिर्फ तस्वीरों में देखेगी, या फिर इसे संजोकर रखने का प्रयास होगा? यह सवाल आज हर उस व्यक्ति के मन में उठना स्वाभाविक है। WT: रिपोर्टर विपिन शर्मा के साथ पूर्व सैनिकों की बातचीत
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में राहगीरों के मोबाइल स्नैच: दो शातिर गिरफ्तार, 22 मोबाइल बरामद

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने वाले दो शातिर स्नैचरों को थाना फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को भंगेल की गंदे नाले वाली रोड से दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष चौधरी और फारूख उर्फ सफीया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी राह चलते लोगों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन स्नैच करते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी की बाइक से मौके से फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 22 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, संतोष चौधरी के खिलाफ चोरी, NDPS, आबकारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फारूख उर्फ सफीया के खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है。 फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बरामद 22 मोबाइल फोनों को लेकर भी जांच की जा रही है कि ये किन-किन घटनाओं से जुड़े हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद मोबाइल स्नैचिंग की कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
0
0
Report

अरुण साव का राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार; अदालत के फैसले पर जोर

Raipur, Chhattisgarh:राहुल गांधी के चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर लगाए आरोपों को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है। अरुण साव ने कहा कि किसी राजनीतिक दल की अंदरूनी कलह का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कई दल अपने संगठन को संभाल नहीं पा रहे हैं और इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराना निराधार है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्ज्वलन को लेकर कांग्रेस के तंज पर साव ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने आशीर्वाद के दीप जलाए, लेकिन कांग्रेसियों का दिल जल रहा है। झीरम घाटी मामले में भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अदालत साक्ष्यों के आधार पर फैसला करती है, राजनीतिक बयानबाजी के आधार पर नहीं।
0
0
Report

जोबट के छात्रावास में मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से संवाद

Alirajpur, Madhya Pradesh:जोबट में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान का औचक निरीक्षण: छात्रावास की छात्राओं से किया युवा संवाद मनीष वाणी जी मीडिया अलीराजपुर युवा संवाद कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कस्तूरबा एवं आदिवासी कन्या छात्रावास, जोबट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद कर छात्रावास में मिल रही सुविधाओं की धरातली स्थिति का जायजा लिया। ​सुविधाओं की समीक्षा: कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं से बातचीत कर भोजन, आवास, शिक्षा, स्वच्छता और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। ​शिक्षा के लिए प्रोत्साहन: उन्होंने छात्राओं को पूरी लगन और एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। ​प्रशासनिक संवाद: निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर भी मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि शासन उनके हर सपने को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ​त्वरित समाधान का आश्वासन: कलेक्टर ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की समस्या होने पर वे तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें, ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके। बाइट -कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान
0
0
Report
Advertisement

स singरौली ज्वेलर्स लूट: CCTV फुटेज में नकाबपोश बदमाश दिखे

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली ज्वेलर्स लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने... जयंत मार्केट के बजरंग कॉम्पलेक्स में दिनदहाड़े हुई लूट, कैमरे में कैद हुई वारदात.... CCTV फुटेज में नजर आए नकाबपोश बदमाश... बंदूक की नोक पर बैग में ज्वेलरी भरते नजर आ रहे नक़ाब पोश बदमाश... दो बाइक से पहुंचे थे बदमाश, वारदात के बाद मौके से हुए फरार... ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात से इलाके में मचा हड़कंप CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस... UP और छत्तीसगढ़ की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस की चेकिंग... 16 घंटे बाद भी सिंगरौली पुलिस के हाथ खाली....
0
0
Report

कोरबा के पाली तालाब हादसे में तीन बालिकाओं की डूबकर मौत

Korba, Chhattisgarh:एंकर- कोरबा के पाली से दर्दनाक खबर सामने आई है. यहाँ खेलने-कूदने की उम्र में तीन मासूम जिंदगियां तालाब के गहरे पानी में समा गईं. दरअसल खेलते-खेलते नहाने गईं तीनों बालिकाएं तालाब में डूब गईं और जब तक ग्रामीण उन्हें बाहर निकाल पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। मामला कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा की हैं जहां बीते गुरुवार दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। बताया जा रहा है गांव के दुर्जन अगरिया, मलखम और सुख सिंह अपने-अपने काम पर गए हुए थे। इसी दौरान करीब साढ़े 10 बजे दुर्जन अगरिया की 8 वर्षीय बेटी इंदू अपनी सहेलियों राखी और साधना के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित अलगु तालाब में नहाने पहुंची. नहाते समय तीनों बालिकाएं तालाब के गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। काफी देर तक जब तीनों बालिकाएं घर नहीं लौटीं, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब की मेड़ पर बालिकाओं के कपड़े और चप्पल मिलने के बाद ग्रामीणों का शक गहरा गया। इसके बाद तालाब में खोजबीन शुरू की गई। सबसे पहले इंदू का शव पानी में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तलाश जारी रखी तो राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। एक साथ तीन मासूमों की मौत की खबर से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद नुनेरा गांव में शोक की लहर है।
0
0
Report

एरिया डोमिनेशन अभियान: एक दिन में 104 आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : एरिया डोमिनेशन अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 104 आरोपी गिरफ्तार एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। एसपी विशाल जांगिड़ के नेतृत्व में 203 पुलिसकर्मियों की 46 टीमों ने जिलेभर में 280 संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर एक ही दिन में 104 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 47 स्थायी और गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण करते हुए वारंटियों को पकड़ा। वहीं विभिन्न मामलों में वांछित 23 आरोपियों के साथ अन्य प्रकरणों में वांछित 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। धरियावद और कोटड़ी थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के दो वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने 11 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपी को पकड़ लिया। अभियान के दौरान 111 हिस्ट्रीशीटर और 15 हार्डकोर अपराधियों को भी चेक किया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में पिंजरे में कैद तेंदुए का रेस्क्यू; गांवों में हड़कंप

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ। वन विभाग ने 16वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू किया। अब तक वन विभाग ने कुल 19 तेंदुए रेस्क्यू किए हैं, जिसमें 16 जीवित तेंदुए, 1 शावक और 2 मृत तेंदुए के शव शामिल। आज ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम बलिया बल्लभगढ़ में लगे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। वीडियो सामने आईं जो बेहद चिंताजनक है: लोग तेंदुए की वीडियो बनाने को पास जा रहे हैं और उसे आक्रामक कर रहे हैं। तेंदुआ जोर से दहाड़ता रहा और पिंजरे से ही हमला करने का प्रयास करता रहा। बताया गया है कि अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र में होने की आशंका है। वन विभाग की टीम ने तेंदुओं को गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। अब तक 4 लोगों की मौत और 2 दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। वन विभाग की टीमें जंगलों और गांवों में तेन्दुओं को ट्रेस करने के अभियान में जुटी हैं। जिला प्रशासन और वन विभाग ने संवेदनशील गांवों में तेंदुओं को पकड़ने के लिए 46 पिंजरे लगाए हैं। मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम बलिया बल्लभगढ़ का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement

जन्मदिन के मौक़े पर खुखरी से हत्या, जम्मू में दो गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:जन्मदिन समारोह के दौरान हत्या, जम्मू पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार 17 सितंबर 2026 को रात करीब 9 बजे पुलिस पोस्ट GMC जम्मू से पुलिस थाना जानीपुर को सूचना मिली कि पवन नायर उर्फ समीर नामक एक व्यक्ति को उसके दोस्तों जॉन सोत्रा, गौरव सिंह और सुगंध भट्टी द्वारा घायल अवस्था में GMC जम्मू लाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना जानीपुर की टीम तुरंत GMC जम्मू पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि 17 सितंबर को लोअर रूप नगर के पास सड़क किनारे नीरज उर्फ अंशु अपना जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान उसके दोस्त जॉन सोत्रा, गौरव सिंह, सुगंध भट्टी और पवन नायर उर्फ समीर भी मौजूद थे। नीरज के साथ उसका भाई रिशु भी था। केक काटने के दौरान मृतक पवन नायर उर्फ समीर ने नीरज के चेहरे पर केक लगा दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जॉन, गौरव और सुगंध ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान नीरज गुस्से में आ गया और अपने पास रखी खुखरी निकालकर पवन नायर उर्फ समीर की गर्दन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन को उसके दोस्तों ने तुरंत GMC जम्मू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पुलिस थाना जानीपुर में BNS की धारा 103(1) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों नीरज उर्फ अंशु और उसके भाई रिशु को हिरासत में ले लिया है। दोनों फिलहाल पुलिस थाना जानीपुर की हिरासत में हैं। वारदात में इस्तेमाल खुखरी बरामद करने की कार्रवाई जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। जम्मू पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

अलवर के राजीव गांधी अस्पताल के महिला वार्ड में बंदर घुसा, सामान ले गया

Alwar, Rajasthan:महिला वार्ड में घुसा बंदर, सामान उठाकर ले गया बाहर; अलवर के सबसे बड़े अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल अलवर। शहर के सबसे बड़े राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में लंबे समय से आवारा कुत्तों और बंदरों की मौजूदगी की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब बंदर सीधे महिला वार्ड तक पहुंचने लगे हैं। महिला वार्ड में बंदर के घुसने और वहां से सामान उठाकर बाहर ले जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में एक बंदर महिला वार्ड के अंदर बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद वह वार्ड से सामान उठाकर बाहर निकल जाता है। इस दौरान उसे रोकने या वार्ड से बाहर निकालने के लिए कोई तत्काल प्रयास दिखाई नहीं देता। अस्पताल के महिला वार्ड में इस तरह बंदर का प्रवेश मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के आसपास दवाइयां, खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं रहती हैं। ऐसे में बंदरों के वार्ड में पहुंचने से सामान के नुकसान के साथ मरीजों या उनके परिजनों के साथ अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। बंदर के हमले से मरीज के घायल होने का खतरा भी बना हुआ है। राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में आवारा कुत्तों के मरीजों के बेड तक पहुंचने के वीडियो और फोटो भी पहले सामने आ चुके हैं। अब महिला वार्ड में बंदर के प्रवेश का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल और गंभीर हो गए हैं। अस्पताल परिसर में बंदरों के झुंड पेड़ों पर बैठे और इधर-उधर घूमते दिखाई देते हैं। वहीं, आवारा कुत्तों की मौजूदगी भी मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। खासकर रात के समय अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के बीच इनसे डर बना रहता है। राजकीय अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर स्थिति वाले मरीज भी शामिल होते हैं। ऐसे संवेदनशील परिसर में आवारा जानवरों का वार्डों तक पहुंचना अस्पताल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
0
0
Report

राजगढ़ में बघेरे का आतंक: भैंस के बाड़े से श्वान दबाकर ले गया CCTV में

Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में बघेरे का आतंक: भैंस के बाड़े से श्वान को जबड़े में दबाकर ले गया, CCTV में कैद हुई घटना राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ के समीपवर्ती नया गांव बोलका में बघेरा रात के समय भैंस के बाड़े में सो रहे एक श्वान को जबड़े में दबाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान कई श्वान बघेरे के पीछे भागते हुए नजर आए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग के कार्मिक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वन विभाग की टीम ने बघेरे की गतिविधियों का जायजा लेते हुए जल्द ही पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने का आश्वासन दिया है। नया गांव बोलका निवासी मनीष मीना ने बताया कि गांव में पिछले कुछ समय से बघेरे की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। रात में बघेरा भैंस के बाड़े में घुसा और वहां सो रहे श्वान को जबड़े में दबाकर ले गया। घटना की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बघेरे को जल्द पकड़ने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top