821109
मोहनिया में पहली बारिश में अनुमंडल अस्पताल में गंदे पानी का कहर, मरीज और कर्मचारी परेशान
Mohania, Bihar:मोहनिया में पहली बारिश में ही अनुमंडल अस्पताल में नल का गंदा पानी घुस गया जिससे इमरजेंसी वार्ड, ट्रामा सेंटर सहित कई वार्ड प्रभावित हुए। गंदे पानी के कारण मरीज और कर्मचारी काफी परेशान दिखे। इस गंदे पानी के बीच मरीजों का इलाज चल रहा था जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को गांवों में भेजे दिल्ली की रेलियों से कुछ नहीं होगा, त्रिलोक त्यागी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बैठकर रैली और बैठकें करने से कुछ हासिल नहीं होगा। कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव भेजकर मतदाता सूची में छूटी हुई वोट बनवाने और गलत तरीके से दर्ज वोटों की शिकायत करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक व्यक्ति की एक ही वोट होनी चाहिए और यदि किसी की एक से अधिक जगह वोट बनी हुई है तो अतिरिक्त वोट कटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल इस बात का समर्थन करता है। रविवार को बघरा स्थित अवि फार्म हाउस में राष्ट्रीय लोकदल के चरथावल विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा ऐसा नैरेटिव बनाया जा रहा है कि वोटों को लेकर कार्रवाई होने पर उसे वोट चोरी बताया जाता है। यदि किसी व्यक्ति की चार जगह वोट बनी हुई हैं और सरकार उन्हें कटवाती है तो इस पर भी सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से दर्ज वोटों को लेकर केवल आरोप लगाने के बजाय उनकी शिकायत की जानी चाहिए। त्रिलोक त्यागी ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांवों में जाकर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से मतदाता सूची की जांच करानी चाहिए और जिन लोगों की वोट नहीं बनी हैं, उनकी वोट बनवाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों में जाने के बजाय दिल्ली की ओर भागते हैं, जबकि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता गांव-गांव और विधानसभा स्तर पर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल दिल्ली में बैठकर बैठकें और रैलियां करने से कांग्रेस को सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल का उद्देश्य लोगों से सीधा जुड़ाव स्थापित करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता रालोद अध्यक्ष संजय राठी ने की, जबकि संचालन संदीप मलिक ने किया। कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गांव और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।0
0
Report
सात हत्याओं में दोषी सलीम 18 साल बाद बहन की शादी में पहुंचा अपने गांव कई थानों की फोर्स तैनात
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा सात हत्याओं में दोषी सलीम की बहन की शादी में शामिल, गांव में पीएसी समेत कई थानों का फोर्स मौजूद, 18 साल में सात दिन की पैरोल पर आया है सलीम, सलीम शबनम ने परिवार की गला काटकर की थी 7 हत्या, चाय में नशा देकर सलीम शबनम ने कुल्हाड़ी से काटे थे गले शबनम सलीम के प्यार में रोड़ा बन रहा था शबनम का परिवार थाना हसनपुर के बावनखेड़ी के निवासी है सलीम शबनम,0
0
Report
NH-68 पर पलटे तेल टैंकर के इर्द-गिर्द लोगों ने लूट के लिए होड़ मचाई
Jalore, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-NH-68 पर तेल से भरा टैंकर पलटा, तेल लूटने के लिए बाल्टी-ड्रम लेकर दौड़े लोग भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बाल्टी, ड्रम और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। सड़क पर तेल भरने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, टैंकर पलटने के बाद सड़क पर तेल भरने के लिए लोगों के दौड़ने का यह नजारा अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर सांचौर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया।0
0
Report
Advertisement
खड़गे के आपत्तिजनक बयान से बिहार में राजनीतिक घमासान गहरा गया
Noida, Uttar Pradesh:लोकतंत्र की धरती बिहार में जिस तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकतांत्रिक मूल्य और मर्यादाओं का हनन किया है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है.. जिस तरह मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, गरीबों के मसीहा , विकास के भागीरथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके स्वर्गीय पिताजी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है वह न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के मानसिक दिवालियापन को दिखाता है बल्कि लगातार हार से हताश कांग्रेस के बौखलाहट को भी दर्शाता है。 देश की 140 करोड़ जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक टिप्पणी का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देने का काम करेगी और कांग्रेस पार्टी को पता चल जाएगा कि माननीय प्रधानमंत्री जी को अपमानित करने का अंजाम क्या होता है।0
0
Report
चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर बुलेट और बाइक की जोरदार टक्कर, एक घायल
Chandausi, Uttar Pradesh:**चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर बुलेट और बाइक की जोरदार टक्कर, एक घायल* जनपद सम्भल के चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर रविवार शाम करीब पांच बजे जारत के पास बुलेट और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बुलेट सवार को मामूली चोटें आईं। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार, कुढ़फतेहगढ़ की ओर से बच्चों के खिलौने लेकर एक बाइक सवार चंदौसी आ रहा था। इसी दौरान जारत के पास सामने से आ रही बुलेट से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों के समझाने पर दोनों वाहन चालकों ने बातचीत कर अपनी-अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद आपसी सहमति से मामला सुलझ गया और दोनों अपने-अपने घर लौट गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जनपद सम्भल के चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर रविवार शाम करीब पांच बजे जारत के पास बुलेट और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बुलेट सवार को मामूली चोटें आईं। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार, कुढ़फतेहगढ़ की ओर से बच्चों के खिलौने लेकर एक बाइक सवार चंदौसी आ रहा था। इसी दौरान जारत के पास सामने से आ रही बुलेट से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों के समझाने पर दोनों वाहन चालकों ने बातचीत कर अपनी-अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद आपसी सहमति से मामला सुलझ गया और दोनों अपने-अपने घर लौट गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।0
0
Report
कोकिला कौशिक ने पैरालिंपिक एशियन गेम में सिल्वर जीता, गोल्ड का लक्ष्य
Jhanj Kalan, Haryana:उचाना की कोकिला ने पैरा एशियन गेम में जीता सिल्वर पहले ब्रॉन्ज, अब सिल्वर; 2028 पैरालंपिक में गोल्ड जीतने का लक्ष्य जापान में हुए पैरा ओलंपिक गेम में उचाना के कसूहन की बेटी कोकिला कौशिक ने सिल्वर मेडल हासिल किया । गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया गया । कोकिला के स्वागत के लिए ग्रामीण खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचे ।जहां से उनको काफिले के साथ गांव तक ले जाया गया । इस अवसर पर कसूहन गांव के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया । कोकिला ने कहा कि सिल्वर मेडल आया है इसकी बहुत ज्यादा खुशी हो रही है इस मौके पर वह अपने गांव पहुंची ।और जो मान सम्मान गांव वालों ने दिया उसको देखकर अच्छा लग रहा है । गोल्ड मेडल से चूकने पर कोकिला ने कहा कि कहीं तो कुछ कमी रही है इसलिए गोल्ड मेडल से चूक हो गई । अगली बार जो कमी रही है उसको सुधारुंगी । पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल आया था अबकी बार सिल्वर मेडल आया है । पिछली बार कुछ कमियां रह गई थी जिनका सुधार किया और सिल्वर तक पहुंची ।आगे सुधार होगा तो गोल्ड मेडल हासिल करूंगी । आगे की तैयारी पर बोलते हुए कहा कि अभी आगे पैरालंपिक में स्टेप बाय स्टेप गोल्ड मेडल की तैयारी कर रही हूं । अभी एशियाई पैरा गेम जापान में हुए हैं जहां से सिल्वर मेडल हासिल हुआ है आगे 2028 में लॉस एंजेलिस में गोल्ड मेडल के लिए खेलूंगी । कोकिला के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि पैरा एशियन गेम में पहले कोकिला ब्रॉन्ज मेडल लेकर आई थी अबकी बार जापान से सिल्वर मेडल लेकर आई है । कोकिला ने गांव से लेकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है ।इस अवसर पर हम गौरवांवित महसूस कर रहे हैं । हम आजाद नगर हिसार में रहते हैं तो पूरा आजाद नगर और पुरा कसूहन गांव आज इस खुशी में शामिल हुआ है ।इस अवसर पर गांव के मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें आशीर्वाद देने के लिए सभी पहुंचे हैं । अभी टारगेट रहेगा की 2027 में वर्ल्ड गेम आ रहे हैं उनमें गोल्ड हासिल करें और 2028 में पैरा ओलंपिक में भी बड़ी अचीवमेंट हासिल करे । कोकिला के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि वह उनके साथ जापान गए हुए थे तो उन्होंने इनका मैच देखा थोड़ी सी चुप रह गई जिसके कारण वह गोल्ड से चूक गई । कोकিলা ने पहले भी इस खिलाड़ी को मात दी थी इसलिए हमें विश्वास था कि इस बार गोल्ड पक्का है लेकिन थोड़ी सी चूक रह गई । यह भी अच्छा है कि पहले ब्रॉन्ज मेडल था अब सिल्वर मेडल लेकर आई है बिटिया ने पहले से अच्छी बढ़त की है । कोकिला की मां ने बताया कि इससे पहले भी कई मेडल वह ला चुकी हैं । इससे पहले 2023 में जब बिटिया का ब्रॉन्ज मेडल आया था उस समय भी गांव में आए थे और उस समय भी गांव में भंडारा का आयोजन किया गया था । कोकिला की मां सुमन शर्मा ने कहा कि बेटियों को कभी बेटों से कम ना आंके ।उनको आगे बढ़ने का मौका दें ।ऐसा नहीं है कि बेटियां आगे नहीं निकल सकती ।बेटियां बेटों से भी कहीं आगे जा सकती हैं । कोकिला की मां ने कहा कि जब एक दिव्यांग बिटिया इतना कुछ अजीब कर सकती है तो नॉर्मल इंसान उसे भी ज्यादा अचीवमेंट कर सकता है । हमें कभी यह नहीं लगा कि हमारी बिटिया ब्लाइंड है ।लेकिन जब हमें लगने लगा तो बिटिया ने बहुत कुछ हासिल कर लिया था ।कोकिला की बड़ी बहन भी जूडो खेलती थी लेकिन कुछ चोटों की वजह से उन्हें अपना खेल छोड़ना पड़ा । कोकिला की बहन सफलता शर्मा ने बताया कि वह पहले जूडो खेलती थी लेकिन चोट लगने की वजह से उन्हें खेलना बंद करना पड़ा लेकिन उनकी बहन ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने कहा कि वह भी अब जूडो खेलेगी । शुरू में घर वालों ने मना कर दिया था कि इसको दिखाई नहीं देता है कहीं चोट ना लग जाए । फिर कोकिला ने जिद की कि उन्हें जूडो ही खेलना है तो घर वालों उन्हें जुडो की ट्रेनिंग देने के लिए मान गए । हम चाहते हैं कि विदेशों में भी हमारा राष्ट्रगान बजे ।0
0
Report
Advertisement
खड़गे के भाषा पर मोदी ने मर्यादा बनाए रखने की अपील दोहराई
Noida, Uttar Pradesh:खड़गे जी आप किस तरह की भाषा बोल रहे हैं? क्या यहीं कांग्रेसी संस्कार है? प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आपकी अमर्यादित भाषा कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और संस्कारों की कमी को दर्शाती है। विचारों से मुकाबला कीजिए, अपशब्दों से नहीं! लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के प्रति मर्यादा बनाए रखना हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। कांग्रेस को समझना चाहिए कि गालियों से नेतृत्व कमजोर नहीं होता, बल्कि गाली देने वालों की सोच उजागर होती है। देश के स्वाभिमान हैं नरेंद्र मोदी जी… माफ़ी माँगिए खड़गे जी…0
0
Report
नाबालिक बालिका को शादी का वादा करके बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:थाना सरधुवा पुलिस टीम ने नाबालिक बालिका को शादी का वादा करके बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरधुवा प्रकाश यादव के मार्गदर्शन में थाना सरधुवा पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बालिका को शादी का वादा करके बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
बगैर अनुमति काटे मंडी परिसर के पेड़,मंडी सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर ब्रेकिंग बुलंदशहर के खुर्जा में वन विभाग की अनुमति के बिना हरे पेड़ों पर चलवा दी मंडी सचिव ने आरी। दर्जन भर से अधिक पेड़ों को मंडी परिसर में काट दिया गया। वन विभाग को बिना परमिशन के पेड़ो के कटान की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम। वन विभाग की टीम ने मौके से 6 लोगों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 2 कटर किए बरामद। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मंडी परिसर का मामला। बाइट आदित्य सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी खुर्जा0
0
Report
Advertisement
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सहारनपुर से हरिद्वार पुलिस ने लिया हिरासत में।
Saharanpur, Uttar Pradesh:अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सहारनपुर स्थित आवास से हिरासत में लिया। उत्तराखंड पुलिस ने रविवार दोपहर अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सहारनपुर स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया। यह कार्रवाई अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में की गई है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उर्मिला सनावर लगातार चर्चा में हैं। इससे पहले दो बार सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची थी। मामले में नारको टेस्ट की बात भी सामने आई थी। शनिवार को उर्मिला सनावर इस मामले में सीबीआई कोर्ट में पेश हुई थीं। इसके अगले दिन उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई से मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।0
0
Report
किनगांव में RSS पथ संचलन के दौरान तनाव, पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया
Mumbai, Maharashtra:जलगांव के किनगांव में RSS के पथ संचलन को लेकर तनाव, पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका स्थित किनगांव में दशहरे के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पथ संचलन रैली निकालने की तैयारी के दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के मुताबिक, शहर से गुजरने वाले पथ संचलन के समय मस्जिद के सामने से गुजरते समय एक समूह ने विरोध किया। एक मस्जिद के सामने से रैली ले जाने को लेकर विरोध जताते हुए पुरुषों ने महिलाएं को आगे कर धरने पर बैठा दिया。 इसी दौरान मौके पर तनाव बढ़ गया और कुछ स्थानों पर पथराव शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद पुलिस बंदोबस्त के बीच पथ संचलन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जलगांव जिले का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक संदीप गावित और विभागीय पुलिस अधिकारी अनिल बडगुजर सहित भुसावल, यावल और रावेर से पुलिस बल तैनात किया गया。 फिलहाल किनगांव में स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।0
0
Report
थाने से निराश वृद्धा ने लिया सोशल मीडिया का सहारा, सीओ सिटी ने की त्वरित कार्यवाही।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर : वृद्धा माला देवी का वीडियो वायरल होने पर सीओ सिटी प्रखर पांडे ने लिया संज्ञान। पड़ोसी और पुत्रवधू से जान का खतरा बताकर पीएम-सीएम से लगाई थी सुरक्षा की गुहार। सीओ सिटी ने तत्काल कार्रवाई कर वृद्धा की समस्या का कराया समाधान। मामला अगौता थाना क्षेत्र के गांव पवसरा का है।0
0
Report
Advertisement
लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर : गाली-गलौच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने पकड़ा तूल औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गाँव चरौरा मुस्तफाबाद गांव की बताई जा रही वायरल वीडियो0
0
Report
मोपेड ने महिला के टक्कर मारी महिला घायल अस्पताल में भर्ती
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र की गिगियानी चुंगी पर एक तेज रफ्तार मोपेड चालक ने महिला के टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को शाम पांच बजे फरहा पत्नी सलीम निवासी खेड़ा बीवीजयी डॉक्टर विश्वकर्मा के यहां से दातों की दवा लेकर वापस अपने घर जा रही थी। उसी समय तेज रफ्तार आ रहे मोपेड चालक जयपाल सरायं कमालुद्दीनपुर ने टक्कर मार दी जिससे फरहा घायल हो गई। घायल फरह का सीएचसी शाहाबाद में इलाज चल रहा है।0
0
Report
सीएम योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष की अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा, तत्काल कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि भारतीय राजनीति में 'अपशब्द' का पर्याय बन चुकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के दिवंगत पिता के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी अक्षम्य और घोर निंदनीय है。 यह 145 करोड़ भारत वासियों की भावनाओं का अपमान है। भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार करता यह कृत्य कांग्रेस की हताशा, निराशा, कुंठा और वैचारिक दिवालियापन का प्रमाण है。 कांग्रेस को अविलंब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई करते हुए पूरे देश से क्षमा मांगनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
