icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रावस्ती में तेंदुए की आहट: सीसीटीवी में कैद होने के बाद भय बना है

Shravasti, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक बार फिर तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के पटना खरगौरा गांव के पंडित पुरवा में देर रात एक तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। तेंदुए की तस्वीर सामने आने के बाद स्थानीय लोग सोशल मीडिया के जरिये आसपास के लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। बताया गया है कि रात के समय एक जंगली जानवर की हलचल सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिसे ग्रामीण तेंदुआ बता रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। ग्रामीण रात में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और बच्चों को अकेले न जाने की सलाह दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर सभी से सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीण वन विभाग से हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report

अमरोहा में दबंगों ने फैक्ट्री संचालक की पिटाई कर डेढ़ लाख लूट लिया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाने क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 किनारे एक फैक्ट्री संचालक के साथ मारपीट और डेढ़ लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने पहले उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी, फिर उसने धोखा दिया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, मोबाइल फोन तोड़ दिया और कार में रखे डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक चौकी के पीछे स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री के संचालक राजकुमार शर्मा खाना पैक कराने गए थे। इसी दौरान कार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हें घेरकर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया और कार में रखी नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

हसनपुर में फर्जी नंबर प्लेट, नकली आरसी के साथ ईको वैन पकड़ी; आरोपी गिरफ्तार

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में फर्जी नंबर प्लेट और नकली आरसी के साथ दौड़ रही ईको वैन का भंडाफोड़, हसनपुर पुलिस ने शातिर को दबोचा अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट और फर्जी आरसी के सहारे ईको वैन चला रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी गौतम कुमार निवासी ग्राम ततारपुर संदल, थाना नखासा, जनपद संभल को रंगे हाथों दबोच लिया। जांच के दौरान ईको वैन पर लगी नंबर प्लेट संदिग्ध पाई गई, जबकि वाहन से बरामद आरसी भी फर्जी निकली। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उपनिरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अतुल मलिक सहित पुलिस टीम ने की। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इस तरह के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कब से कर रहा था और उसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
0
0
Report

हसनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 180 जोड़े विवाह के बंधन में

Amroha, Uttar Pradesh:एमरोहा जनपद के हसनपुर नगर स्थित एक पैलेस में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां 180 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। पहले 208 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद 180 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विशिष्ट अतिथियों में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है और प्रशासन द्वारा खराब मौसम की आशंका के बावजूद की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। जिलाधिकारी ने नवदंपतियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन ने बताया कि सभी नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान और सहायता राशि भी प्रदान की गई।
0
0
Report
Advertisement

बरेली में ऑनलाइन गेम के बहाने साइबर ठगी: तीन गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में पुलिस ने ऑनलाइन गेम के बहाने ठगी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि बरेली निवासी शातिर युवकों ने हरियाणा और राजस्थान में साइबर धोखाधड़ी कर धनराशि अपने बैंक खातों में स्थानांतरित कर ली, फिर उसे डेबिट कार्ड व अन्य माध्यमों से निकाल लिया। इस सिलसिले में सुभाषनगर थाना पुलिस ने मढ़ीनाथ निवासी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। देवेंद्र सिंह के बैंक खाते में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 16,680 रुपये का संदिग्ध वित्तीय लेनदेन पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बैंक खाता खुलवाकर अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की। इस धनराशि को अपने खाते में ट्रांसफर कर बाद में निकाल लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। देवेंद्र के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हाफिजगंज थाना पुलिस ने शिवम गंगवार को गिरफ्तार किया। शिवम गंगवार के खातों में साइबर ठगी से संबंधित 2.80 लाख रुपये का संदिग्ध वित्तीय लेनदेन पाया गया। आरोपी ने बताया कि उसने बैंक खाता खुलवाकर अपने साथियों के साथ मिलकर राजस्थान में साइबर धोखाधड़ी की। धोखाधड़ी की धनराशि को अपने खाते में ट्रांसफर कर आपस में बांट लिया। उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। शिवम गंगवार के खिलाफ हाफिजगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। धोपेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी देवकी नंदन का बेटा विवेक जोशी को पुलिस के हाथ लगा था। विवेक जोशी को उसके दो साथियों के संग जेल भेजा गया। पुलिस की जांच में पता लगा कि पुजारी परिवार से जुड़ा विवेक कई राज्यों के साइबर ठगों से जुड़ा था और उसके खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। वह अपना कमीशन काटकर साइबर ठगी की रकम को निकालकर नई जगह पहुंचा देता था। बताया जा रहा है कि विवेक स्थानीय मीट फैक्टरी में भी काफी समय से काम करता था। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य लोगों की कुंडली खंगाल रही है।
0
0
Report

बेगूसराय में युवक पर चाकू हमला: अपराधी घटनास्थल से फरार, CCTV से पहचान

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। जहां नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मरा समझकर एनएच-31 किनारे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र स्थित कपासिया चौक के पास एनएच-31 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया।घायल युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव निवासी रणजीत सिंह के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि रूपेश किसी काम से बेगूसराय आया था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि अज्ञात अपराधियों ने उस पर चाकू से हमला कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो रूपेश गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उनका कहना है कि किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी और यह हमला किस वजह से किया गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले रूपेश पर चाकू से हमला किया और फिर उसे चलती गाड़ी से कपासिया चौक स्थित एनएच-31 के पास फेंककर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे, नगर थानाध्यक्ष और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है। बाइट परिजन
0
0
Report

नशे में यात्री के हंगामे से सतना स्टेशन पर अफरा-तफरी, हिरासत में लिया गया

Satna, Madhya Pradesh:शनिवार को सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर नशे में धुत एक यात्री के हंगामे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब बिहारी लाल, पिता गया प्रसाद, 36 वर्ष, निवासी ग्राम बौली, जिला कौशांबी, उत्तर प्रदेश किसी ट्रेन से सतना स्टेशन में उतरा था और नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद प्रधान आरक्षक जी.एन. सिंह और अन्य आरपीएफ जवानों ने उसे ट्रैक से उठाकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया और नियमों का पालन करने की समझाइश दी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अचानक प्रधान आरक्षक के हाथ से लाठी छीन ली और उन पर कई बार हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख अन्य आरपीएफ जवानों ने तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपी को काबू में किया। आरपीएफ ने बिहारी लाल को हिरासत में लेकर रेलवे अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जवानों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई और कुछ ही देर में स्टेशन पर स्थिति सामान्य हो गई。
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

जामनेर में दिव्यांगता जाँच शिविर: मंत्री महाजन के आगमन पर प्रमाणपत्र वितरण

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,जामनेर, जळगावच्या जामनेर येथे मंत्री गिरीश महाजन यांच्या उपस्थितीत विद्यार्थ्यांचा दिव्यांग तपासणी शिबिर जामनेर मधील एकलव्य शाळेमध्ये पहिली ते दहावीपर्यंतच्या दिव्यांग विद्यार्थ्यांची आरोग्य विभागाच्यामार्फत तपासणी डॉक्टरांच्या मार्फत तपासणीनंतर दिव्यांगत्वाच्या टक्केवारीनुसार विद्यार्थ्यांना जागेवरच देण्यात आलं दिव्यांग प्रमाणपत्र. 40% पेक्षा जास्त दिव्यांगत्व निष्पन्न झालेल्या विद्यार्थ्यांना दरम्यान आला अडीच हजार रुपयांचा दिव्यांग भत्त्याचा देखील लाभ दिला जाणार आहे. या शिबिरामध्ये जामनेर तालुक्यातील जवळपास 500 च्या आसपास दिव्यांग विद्यार्थ्यांची तपासणी करण्यात आली एकाच ठिकाणी तपासणी करून जागेवरच दिव्यांग प्रमाणपत्र मिळाल्यामुळे दिव्यांग विद्यार्थ्यांना मोठा दिलासा मिळाला आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top