821109
मोहनिया के विद्यालय में छात्र धोते हैं थालियां जिसके चलते एसडीएम करेंगे जांच
Bihar:मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 स्थित संस्कृत मध्य विद्यालय में छात्रों से रसोईया का काम करवाया जा रहा है। बच्चों को भोजन से पहले और बाद में अपनी थालियां खुद धोनी पड़ती हैं। छात्रों ने बताया कि यह प्रक्रिया रोज होती है। मोहनिया के एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि वे स्वयं मामले की जांच करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का आंदोलन दिखावा: भाजपा नेता का आरोप
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉक्टर रजनी गांवड़िया ने महिला आरक्षण संशोधन बिल पर कांग्रेस के आंदोलन को दिखावा करार दिया है। डॉक्टर रजनी गांवड़िया ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध कर कांग्रेस ने अपना महिला विरोधी चेहरा देश दुनियां के सामने उजागर कर दिया है। कांग्रेस नहीं चाहती कि देश की आधी आबादी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभायें। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर भी जमकर हमले बोले।0
0
Report
राजाखेड़ा SDM ने नादौली सरकारी विद्यालय का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई जाँच किया
Dholpur, Rajasthan:राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नादौली में किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नादौली का राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी सुशील मीणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, अध्यापकों के उपस्थिति रजिस्टर, रसोई कक्ष तथा मिड डे मील व्यवस्था का जायजा लिया। शौचालय के सामने खड़ी घास व गंदगी को लेकर तथा शौचालय की साफ सफाई एवं वाटर कूलर को लेकर उपखंड अधिकारी ने नाराजगी जताई.। राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा ने स्वयं मिड डे मील भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की तथा विद्यार्थियों से भी भोजन के बारे में जानकारी ली। उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा ने बताया कि मिड डे मील की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है। साथ ही विद्यालय स्टाफ को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने एवं वाटर कूलर को सही कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
दोराहा स्क्रेप फैक्ट्री में भीषण धमाका, तीन घायल
Khanna, Punjab:लुधियाना के दोराहा क्षेत्र में शनिवार शाम एक स्क्रैप फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार धमाका फैक्ट्री के अंदर लगे बॉयलर के फटने से हुआ माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। घटना दोराहा-पायल रोड पर ग्राम बिशनपुरा के पास स्थित एक स्टील फैक्ट्री में हुई, जहां स्क्रैप को प्रोसेस कर आगे उपयोगी सामान तैयार किया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई और आकाश में काला धुआं फैल गया। आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू में करने के लिए आसपास के कई फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। इसके अलावा पास की एक निजी कंपनी की फायर ब्रिगेड ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही। इस हादसे में तीन मजदूरों के घायल होने की खबर है, जिनमें दो महिला मजदूर भी शामिल है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर चुके हैं। MLA मनविंदर सिंह ग्यासपुरा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की कमी सामने आई है। न तो मौके पर फैक्ट्री मालिक या मैनेजर मौजूद थे और न ही किसी को यह जानकारी थी कि ज्वलनशील पदार्थ या गैस सिलेंडर कहां रखे गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
सीमलवाड़ा में महिला ने घर में फांसी लगाकर दी जान, पीहर ने संदेह जताया
Dungarpur, Rajasthan:सीमलवाड़ा में महिला ने घर में फांसी लगाकर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया, पीहर पक्ष ने जताया संदेह, सीमलवाड़ा में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। वहीं पीहर पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। मामले के अनुसार सीमलवाड़ा कस्बे में निकिता पत्नी मुकेश लोहार उम्र करीब 35 वर्ष ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर के दरवाजे और खिड़कियां अंदर से बंद थीं। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद मृतका के जेठ पंकज कुमार सहित अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां निकिता फंदे पर लटकी मिली। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर सीमलवाड़ा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना धंबोला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई धर्मेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया। शनिवार दोपहर बाद मृतका के पीहर पक्ष से परिजन और रिश्तेदार बांसवाड़ा से सीमलवाड़ा पहुंचे। अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए माहौल गर्म हो गया। पीहर पक्ष ने निकिता की मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस और समाज के वरिष्ठ लोगों की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हुए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर महिला की मौत के बाद उसके 2 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।0
0
Report
रिश्ता तोड़ने से नाराज युवक के परिवार का शादी समारोह में हमला; सिरसा से बारात आनी थी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ रिश्ता तोड़ने से नाराज युवक के परिजनों ने किया शादी समारोह में हमला जंक्शन में शादी समारोह में हमला करीब दो दर्जन लोगों ने धारदार हथियारों से किया हमला लड़की के परिजनों को हमले में आई चोटें शादी समारोह में हरियाणा के सिरसा से आनी थी बारात लड़की का पूर्व में अनूपगढ़ में किया था रिश्ता लड़की के परिजनों ने रिश्ता तोड़कर सिरसा में किया था रिश्ता रिश्ता तोड़ने से नाराज युवक के परिजनों ने किया हमला हमले में लड़की के पिता, मौसे और अन्य को आई चोटें हमलावरों ने शादी हॉल में कैटरिंग के सामान में भी की तोड़फोड़ जंक्शन पुलिस लड़की और परिजनों को छोड़कर आएगी सिरसा अब सिरसा जाकर लड़की की शादी करेंगे परिजन0
0
Report
निम्बाहेड़ा में डंपर से टकराकर 20 वर्षीय रोहित तेली की मौत
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निम्बाहेड़ा जिले के जेके चौराहा पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चित्तौड़ की ओर जा रहे 20 वर्षीय रोहित तेली को एक डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
कोटा अतिक्रमण विरोधी अभियान में करोड़ों की जमीन अतिक्रमण मुक्त
Kota, Rajasthan:KOTA कोटा विकास प्राधिकरण की अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त, अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने तालेड़ा एवं नमाना थाना क्षेत्र में रामपुरिया एवं पीली की खान में अतिक्रमण पर की कार्रवाई, KDA की कुल 2500बीघा भूमि जिसे RICCO को आवंटित किया जा चुका था,उस पर अवैध रूप से कर रखा था अतिक्रमण, अतिकर्मियों द्वारा पत्थर कोट,पक्के स्ट्रक्चर बाड़े,बाउंड्री वॉल एवं मकान बनाकर कर रखा था अतिक्रमण, KDC बचनेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा DSPराजेश टेलर,CI अरविंद भारद्वाज,माया सहित पुलिस जाप्ता रहा मौजूद, दो दिन तक हुई लगातार कार्रवाई, जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाकर RICCO अधिकारियों को कराया सुपुर्द,0
0
Report
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये नशा सप्लाई: पुलिस ने 5.1 किलोग्राम हेरोइन के साथ तस्कर दबोचा
Tarn Taran Sahib, Punjab:विदेश कनेक्शन, पाकिस्तान से ड्रोन सप्लाई, नेटवर्क की जड़ें खंगाल रही पुलिस एंकर तरन तारन में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआई स्टाफ ने 5 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक कुख्यात तस्कर को काबू किया है। आरोपी की पहचान बहादुर सिंह निवासी छीना बीधी चंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह खेप ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाई गई थी, जिसे आगे सप्लाई किया जाना था。 जिला पुलिस प्रमुख सुरिंदर लांबा ने बताया कि सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुर सिंह बड़े स्तर पर नशा तस्करी में शामिल है और एक बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा है। सूचना के आधार पर इलाके में नाकेबंदी की गई। तलाशी के दौरान आरोपी को घेरकर पकड़ा गया और उसके पास से 5.1 किलो हेरोइन बरामद की गई。 प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बहादुर सिंह का भाई सरबजीत सिंह अमेरिका में रहता है और उसके संबंध विदेश में बैठे तस्करों से हैं। पुलिस का दावा है कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की मदद लेकर ड्रोन के माध्यम से हेरोइन मंगवाई जाती थी। इसके बाद स्थानीय नेटवर्क के जरिए यह नशा विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था。 पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है—कहां-कहां सप्लाई होती थी, किन लोगों की संलिप्तता है, और विदेश से फंडिंग कैसे पहुंचती थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।0
0
Report
मराठी थोपने से पहले रिक्षा चालकों को भाषा सिखाने की योजना चाहिए: विधायक रईस शेख
Thane, Maharashtra:महाराष्ट्रात प्रत्येकाने मराठी मध्ये बोलणे अपेक्षित है. आमच्या पक्षाकडून ही याचे समर्थन केले जात आहे. परंतु रिक्षा चालकांवर मराठीची सक्ती करण्याआधी ती शिकविण्याची गरज आहे अशी प्रतिक्रिया भिवंडी पूर्वेचे समाजवादी पक्षाचे आमदार रईस शेख यांनी दिली आहे. येते १ मे पासून रिक्षा व टॅक्सी चालकांना मराठी सक्तीची करण्याचा निर्णय परिवहन विभागाने घेतला आहे. त्यावर अनेक प्रतिक्रिया सर्व समाज घटकातून उमटत आहेत. या बाबत समाजवादी पक्षाचे आमदार रईस शेख यांना विचारले असता त्यांनी सांगितले की, आपली भाषा आपली संस्कृती ही लोकांना शिकवायची गरज आहे. ताकद तुम्ही केली पण त्यापूर्वी आपली भाषा शिकवण्याचे नियोजन करा, त्यासाठी सुविधा सुद्धा उपलब्ध करून द्या अशी मागणी मी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक यांच्याकडे केली आहे. रिक्षा चालकांना मराठी भाषा शिकण्यासाठी केंद्र बनवा, सांस्कृतिक केंद्र बनवा ही सूचना परिवहन मंत्री सरनाईक यांच्या कडे केली आहे. ही सक्ती मागे घेऊन रिक्षा चालकांना मुभा द्या, त्यासाठी किमान सहा महिने वेळ द्या त्यासाठी नियोजन करा त्यानंतर रिक्षा चालकांना मराठी येणे अनिवार्य केले तर ते चांगले राहील अशी प्रतिक्रिया दिली आहे.0
0
Report
Advertisement
कपासन तालाब में दो बच्चों के डूबने की आशंका से क्षेत्र में हड़कंप
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राजराजेश्वर तालाब में दो बच्चों के डूबने की आशंका से हड़़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे, इसी दौरान अचानक गहराई में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही कपासन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तालाब के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा है। फिलहाल बच्चों की तलाश जारी है और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू में जुटा हुआ है।0
0
Report
देवरिया में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर 1962 एम्बुलेंस कर्मियों ने पशुओं की सेवा का लिया संकल्प
Rachho Pur, Uttar Pradesh:देवरिया के सदर पशु चिकित्सालय में विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्री निवास प्रसाद ने मोबाइल वेटनरी यूनिट 1962 के चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सकों द्वारा बेजुबान पशुओं के लिए किए जा रहे जीवन रक्षक कार्यों की सराहना की गई और सभी ने पशुओं की सेवा व उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि पशुओं की देखभाल करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है और 1962 एम्बुलेंस सेवा दूर-दराज क्षेत्रों तक पशु चिकित्सा सुविधा पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है।0
0
Report
AAP छोड़ भाजपा में शामिल सांसदों पर विजेंद्र गुप्ता का तंज: राजनीति में नया आयाम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर कहा, "उन्हें बधाई और शुभकामनाएं हैं। उनका निर्णय देश की राजनीति में एक नया आयाम जोड़ेगा।"0
0
Report
Advertisement
वाल्मीकिनगर की जानकी दीदी: जहरीले सांप पकड़कर गांवों को चमकाती पहचान
Bagaha, Bihar:ANCHOR- इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप वाल्मीकिनगर के पास एक गांव है बिसहाँ गाछी टोला जिसमें रहती हैं जानकी देवी उर्फ जानकी दीदी जिन्हें देखकर खतरनाक औऱ जहरीले विषधर सांप ठहर जाते हैं इतना हीं नहीं जानकी कों मामूली दुःख तकलीफ़ मोच या चोट समेत गर्भवती महिलाओं के पेट में उल्टा बच्चा सीधा कर नॉर्मल डिलीवरी करवाने में भी महारत हासिल है लिहाजा जानकी कों लोग दीदी के नाम से भी बुलाते हैं। दरअसल गरुड़ राशी में जन्मी जानकी अनपढ़ होते हुए भी कई ख़ास गुणों कों लेकर चर्चित हैं। सच कहें तो बिसाही गांव पिछले कई सालों से जानकी दीदी के कारण ही पूरे इलाके में मशहूर हो चुका है। क्योंकि पलक झपकते हीं जहरीले सांप को काबू कर लेने की खास कला ने जानकी देवी को एक नई पहचान दी है लिहाजा वन्य जीवों खासकर जहरीले सांप के रेस्क्यू में वन विभाग कों इनसे काफ़ी मदद मिलती है इसके साथ हीं उनकी हिफाजत भी जानकी देवी की मौजूदगी करवा देती है। यहीं वज़ह है की अब तक इन्होंने हजारों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है की सांप कितना भी जहरीला क्यों न हो वह जानकी देवी की पकड़ से नहीं बच सकता है क्योंकि काफ़ी तेजी से सांपों को अपने काबू में कर लेने में इन्हें महारत जो हासिल है। इनका मानना है की प्रकृति नें उन्हें यह वरदान जन्मजात दिया है। जानकी देवी अभी तक अनगिनत सांपों का रेस्क्यू कर चुकी हैं। ख़ास बात यह है की जानकी को देख सांप खुद ब खुद ठिठक जाते हैं और वो आसानी से सांपों को अपने काबू में कर लेती हैं कोबरा हो या करैत हो या फ़िर किंग कोबरा हीं क्यों न हो बड़े हीं आसानी से इन्हें देख सांप ठहर जाते हैं और अगर ग़लती से बढ़े तो पुनः इनके पास वापस आक़र ठहर जाते हैं। जानकारी के मुताबिक कई बार रेस्क्यू के दौरान सांप इन्हें काट चुके हैं बावजूद इसके उन्हें कुछ नहीं हुआ। जानकी देवी के दो बेटे थे, लेकिन कोविडकाल में एक बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि अन्य दोनों बेटे और उनका भाई भी सांप पकड़ने में माहिर हैं। जानकी देवी बताती हैं कि करीब 12 वर्ष की उम्र से ही सांप पकड़ते आ रही हैं। अब तक हजारों सांप पकड़कर VTR में वन विभाग को दिया है या फ़िर खुद हीं सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। इनमें कोबरा, किंग कोबरा, अजगर औऱ करैत या कोई भी सांप हो इन्हें देखकर रुक जाता है और फिर इनके इर्द गिर्द आकर घूमने लगता है। वहीं जानकी की मानें तो उन्हें डिस्कवरी चैनल से जॉब का ऑफर मिल चुका है। सांपों को पकड़ने की इस खासियत की चर्चा पूरे इलाके के साथ-साथ डिस्कवरी चैनल वालों तक जा पहुंची थी और उनकी इस खूबी को देखते हुए डिस्कवरी चैनल से करीब 10 साल पहले उन्हें जॉब का ऑफर भी मिला था. हालांकि उन्होंने अपने पति के कहने पर जॉब का ऑफर ठुकरा दिया। पहले जब वन विभाग में सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट नहीं थे तो वन विभाग के लोग इन्हें ही सांप पकड़ने के लिए बुलाते थे. अब तो दूर दराज से लोग सांप पकड़ने के लिए बुलाने घर चले आते हैं। स्थानीय रिंकू देवी, तजमुन ख़ातून बताती हैं कभी कभार दीदी खुद साइकिल चलाकर लोगों के यहां पहुंच जाती हैं।एक बार दीदी ने विशालकाय किंग कोबरा को पकड़ा औऱ हाल हीं में मेरे घर भी एक गेंहुअन (ब्लैक कोबरा) निकला था तो मैंने दीदी को बुलाया और उन्होंने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि जानकी देवी अपने हुनर का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए नहीं करती हैं. वो सांप पकड़ने या नॉर्मल डिलीवरी कराने के लिए कोई फीस नहीं लेती हैं। अपने हुनर का उपयोग विशुद्ध रूप से समाजसेवा के लिए करती हैं यही वजह है की इनकी प्रसिद्धि वाल्मीकिनगर से लेकर बगहा और आसपास के इलाकों तक पहुंच चुकी है. सारे लोग इन्हें जानकी दीदी के नाम से पुकारते हैं जो अपने ख़ास ईश्वरीय देन की कला से मशहूर हैं। बाइट - तजमुन ख़ातून, स्थानीय महिला बाइट - जानकी देवी, गरुड़ राशी में जन्मी स्नेक कैचर, गुलाबी रंग की इंस्टाल ओढ़ी0
0
Report
बिहंडी महापालिका के अतिक्रमण पर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद तोड़फोड़
Thane, Maharashtra:भिवंडी महापालिकेच्या अतिक्रमण कारवाई दरम्यान वातावरण चिघळलं. पोलिसांच्या हस्तक्षेपाने परिस्थिती नियंत्रणात. भिवंडी महापालिकेचे अतिक्रमण पथकाचे अधिकारी शहरातील कुरेशनगर परिसरात अतिक्रमणाच्या कारवाईसाठी गेले असता स्थानिक रहिवाशी आणि अधिकाऱ्यांमध्ये कारवाई दरम्यान बाचाबाची झाल्याने गोंधळ उडाला होता. त्यामुळे कारवाई दरम्यान काही वेळासाठी वातावरण चिघळलं होतं. यावेळी पोलिसांनी हस्तक्षेप करून वातावरण नियंत्रणात आणल्यानंतर जेसीबीच्या सहाय्याने अतिक्रमणावर तोडक कारवाई करण्यात आली.0
0
Report
भिवंडी महापालिका की अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान तनाव बढ़ा, पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की
Thane, Maharashtra:भिवंडी महापालिकेच्या अतिक्रमण कारवाई दरम्यान वातावरण चिघळलं. पोलिसांच्या हस्तक्षेपाने परिस्थिती नियंत्रणात. भिवंडी महापालिकेचे अतिक्रमण पथकाचे अधिकारी शहरातील कुरेशनगर परिसरात अतिक्रमणाच्या कारवाईसाठी गेले असता स्थानिक रहिवाशी आणि अधिकाऱ्यांमध्ये कारवाई दरम्यान बाचाबाची झाल्याने गोंधळ उडाला होता. त्यामुळे कारवाई दरम्यान काही वेळासाठी वातावरण चिघळलं होतं. यावेळी पोलिसांनी हस्तक्षेप करून वातावरण नियंत्रणात आणल्यानंतर जेसीबीच्या सहाय्याने अतिक्रमणावर तोडक कारवाई करण्यात आली.0
0
Report
Advertisement
