कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में मजदूरी मांगने जा रहे मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, गई जान
Kaimur, Bihar:कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली के पास मजदूरी मांगने जा रहे मजदूर बिगाऊ राम को एक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर मोहनिया पुलिस अस्पताल पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida, Uttar Pradesh:गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत। संदिग्ध परिस्थितियों में 5 की मौत। माता-पिता और तीन बच्चों की मौत। फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका है। घर के अंदर 5 लोगों की बॉडी मिली। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा क्षेत्र की घटना।
