कैमूर जिले में समाजसेवी की पहल पर नहर का बांध तोड़ा, गांवों को मिला पानी
Bihar:कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के बघिनी नहर से दशौती तक बनाए गए बांध को पानी रोकने के कारण कई गांवों को पानी नहीं मिल रहा था। समाजसेवी लवकुश सिंह की पहल पर सिंचाई विभाग के एसडीओ और जेईई मौके पर पहुंचे और बांध को तोड़ दिया। इसके बाद नहर का पानी आसानी से गांवों तक पहुंच सका।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
