821101
कैमूर में पत्नी के अवैध संबंध के शक में भाई ने ली भाई की जान
Bhabua, Bihar:कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव में एक भाई ने अपने बड़े भाई की जान ले ली। आरोपी ने लाठी-डंडे से पीटकर और ईंट-पत्थर से कुचलकर अपने भाई को मार डाला। जान लेने का कारण पत्नी के साथ बड़े भाई के कथित अवैध संबंध बताया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति की दो शादियों पर सवाल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में महिला की संदिग्ध मौत। ओढ़नी के फंदे से लटका शव मिला। मृतिका के पति की दो शादियां, दोनोंपत्नी की मौत हो चुकी है। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर पंचायत के वार्ड 5 में 40 वर्षीय विवाहिता पूजा देवी का शव घर के अंदर ओढ़नी के सहारे फंदे से लटकता मिला। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पूजा देवी मूल रूप से मधुबनी जिले के ओरहा गांव की रहने वाली थीं। उनकी शादी वर्ष 2009 में बल्लीपुर निवासी काली मोहन चौधरी से हुई। दंपती के चार बच्चे हैं: भावना कुमारी, महिमा कुमारी, रितिक कुमार चौधरी और रौनक कुमार चौधरी। सबसे छोटा बेटा लगभग तीन वर्ष का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि काली मोहन चौधरी गलगल चौक पर ठंडे पानी की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। पूजा देवी हरियाणा के पानीपत में अपनी मां और भाई के साथ रह रहीं थीं। करीब 9 जुलाई को पति उन्हें गांव लेकर आया था। परिवार में छोटे बेटे के मुंडन की तैयारी चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही उसका फंदे से लटका शव मिला। एक तथ्य यह भी है कि काली मोहन चौधरी की पहली शादी 2006 में हुई थी, पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने 2009 में पूजा देवी से दूसरा विवाह किया था। अब दूसरी पत्नी की संदिग्ध मौत से गांव में चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट: काली मोहन चौधरी, मृतिका का पति0
0
Report
रामनगर रिजॉर्ट में जन्मदिन केक से परिवार की तबीयत बिगड़ी: गड़बड़ केक विवाद
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के रिज़ॉर्ट में बर्थडे पार्टी बनी मुसीबत! गाजियाबाद में तैनात सीओ के परिवार की केक खाने से बिगड़ी तबीयत एंट्री- ढिकुली स्थित ललापर्ल रिजॉर्ट में जन्मदिन मनाने पहुंचे गाजियाबाद में तैनात एक सीओ के परिवार की तबीयत कथित तौर पर फफूंदयुक्त केक खाने से बिगड़ गई, मामला मांगा गया कि रिजॉर्ट प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। घटना के समय गाज़ियाबाद में तैनात सीओ प्रीति अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए रामनगर आए थे। सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके से खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए हैं। तहरीर के अनुसार मोंटी निवासी बिहारी कॉलोनी, शाहदरा, दिल्ली, अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार और रिश्तेदारों के साथ रामनगर स्थित लापल रिजॉर्ट में ठहरे थे, उनके साथ कुल 16 लोग मौजूद थे, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल थे, बच्चों की उम्र 2 वर्ष, 5 वर्ष, 6 वर्ष, 7 वर्ष और 10 वर्ष बताई गई है, जन्मदिन के लिए रिजॉर्ट से लगभग दो हजार रुपये का केक मंगवाया गया, आरोप है कि केक खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों समेत परिवार के कई सदस्यों को उल्टियां शुरू हो गईं। सीओ के पति मोंटी का आरोप है कि जब उन्होंने केक को ध्यान से देखा तो उसमें फफूंद और छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दिए, उन्होंने तुरंत रिजॉर्ट स्टाफ को इसकी जानकारी दी, लेकिन उनकी ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, उनका कहना है कि खराब केक खाने से पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ गई और सभी को प्राथमिक उपचार कराना पड़ा, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात करीब 11 बजे दो बार 112 पर कॉल करने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद उन्हें स्वयं रामनगर कोतवाली पहुंचकर तहरीर देनी पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची, फूड इंस्पेक्टर असलम खान ने केक और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं। मामले में फूड इंस्पेक्टर असलम खान ने बताया कि उन्हें दोपहर बाद एक शिकायत प्राप्त हुई थी, शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे, जहां जन्मदिन के अवसर पर परोसे गए केक को खाने के बाद बच्चों समेत परिवार के कुछ सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया केक में कोई स्पष्ट खराबी नजर नहीं आई, लेकिन एहतियात के तौर पर केक का सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया है, उन्होंने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कोई अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. वहीं मामले में रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि जांच और खाद्य सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो रिजॉर्ट प्रबंधन के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है. वहीं इस मामले में जब ला पर्ल रिजॉर्ट के प्रबंधक विक्रम बलवारिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रिजॉर्ट में अपनी कोई बेकरी नहीं है और जन्मदिन का केक बाहरी विक्रेता से मंगवाया गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें भी यह जानकारी नहीं है कि केक किस स्थिति में रिजॉर्ट तक पहुंचा, रिजॉर्ट प्रबंधक ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वे स्वयं भी जांच करेंगे कि केक किस दुकान या बेकरी से मंगाया गया था और आखिर उसमें कथित तौर पर फफूंद व अन्य खराबी कैसे आई। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित सप्लायर के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को पूरा सहयोग दिया जाएगा.0
0
Report
नाशिक की वणी में जल स्रोतों में मुदतबाह्य खाद्य पदार्थ फेंकने का गंभीर मामला
Nashik, Maharashtra:नाशिक की वणी में जल स्रोतों में मुदतबाह्य खाद्य पदार्थ फेंकने का गंभीर मामला। नाशिक की वणी शहर में मुदतबाह्य लोकल कुरकुरे की पाकिटे छोटा हत्ती वाहनातून पुनेगाव डावा कालवा में फेक दी गईं, जिससे पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा बताने वाले आरोप उठे हैं। नागरिकों के पिण्याच्या पाण्याचा आणि शेतकऱ्यांच्या शेतीसाठी वापरल्या जाणाऱ्या कालव्याचा असा वापर करणे आरोपितांवर तात्काळ कार्रवाई की मांग कर रहा है। बड़ी मात्रा में मुदतबाह्य कुरकुरे की पैकेट्स कालव्यात डाली गईं। इसके कथित वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। पुनेगाव डावा कालवा हजारों नागरिकों के पानी के स्रोत और अनेक एकड़ भूमि की सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण है; ऐसे में मुदतबाह्य खाद्य पदार्थों की यह विल्हेवाट पानी प्रदूषण, दुर्गंध और बीमारी की आशंका बढ़ाती है।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग के यौन उत्पीड़न में आरोपी लक्की सोनी और होटल मैनेजर गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:नाबालिग से होटल में दुष्कर्म करने का आरोपी व होटल मैनेजर गिरफ्तार कोटा,06 अगस्त। सिटी एसपी श्रीमती तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पुलिस थाना अनन्तपुरा ने नाबालिग से होटल में दुष्कर्म करने का आरोपी लक्की सोनी पुत्र नवल किशोर सोनी जाति सुनार उम्र 28 साल निवासी में नं जी-141 बोम्बे योजना सुभाषनगर थाना महावीर नगर जिला कोटा शहर व बिना आईडी व रजिस्टर इन्द्राज के कमरा उपलब्ध करवाने वाले होटल मैनेजर धूप सिंह उर्फ धीरज पुत्र छीग्गाराम जाति गुर्जर उम्र 36 साल निवासी गांव खेड़ली गुर्जर पुलिस थाना नई मण्डी हिण्डोन सिटी जिला करौली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि परिवादिया ने 03 अगस्त 26 थाना अनन्तपुरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि लक्की सोनी मुझे फोन पर धमकियां दे रहा था कि यदि वह उसके साथ नहीं चली,तो वह उसको जान से मार देगा।गत 31 जुलाई 26 को सुबह लगभग 9:30 बजे लक्की सोनी मुझे को कोचिंग छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर महावीर नगर स्थित एक होटल में ले गया। होटल के कमरे में लक्की सोनी ने मेरे साथ जबरदस्ती करते हुए गंभीर यौन उत्पीड़न किया। मेरे द्वारा कड़ा विरोध करने एवं रोने पर लक्की सोनी मुझे घर छोड़ गया। रिपोर्ट पर मुकदमा धारा 137(2), 64(2) (F), BNS ¼ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। महेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना अनन्तपुरा कोटा शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा महिला व बाल अपराध के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये गठित टीम ने वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिये तकनीकी व आसूचना का संकलन किया। मुखबिर खास की सूचना पर आज 06 अगस्त 26 को आरोपी लक्की सोनी व बिना आईडी के रुम उपलब्ध करवाने वाले होटल के मैनेजर धूप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से अनुसंधान जारी है。0
0
Report
बेगूसराय में शव का पोस्टमार्टम 15 घंटे बाद, अस्पताल-थाने प्रक्रियाओं पर सवाल
Begusarai, Bihar:परिजन सदर अस्पताल, नगर थाना एवं बलिया थाना का चक्कर काटते रहे। सबसे बड़ी संवेदनहीनता उस वक्त सामने आई जब परिजनों के अलावे कोई भी स्वास्थ्य कर्मी या पुलिसकर्मी उस शव को देखने तक नहीं पहुंचे। सदरHospital की ओर से कहा जाता रहा कि पहले नगर थाने से लिखवा कर लाना होगा तब शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं जब परिजन नगर थाना पहुंचे तो उन्हें बलिया थाना भेज दिया गया। लेकिन वहां भी परिजनों को इंसाफ नहीं मिला आखिरकार 15 घंटे बाद नगर थाना से पोस्टमार्टम के लिए पर्ची काटी गई तब जाकर शव का पोस्टमार्टम हो सका। क्या है पूरा मामला, एक रिपोर्ट। बेगूसराय मे सिस्टम की लापरवाही का एक बड़ा दर्दनाक नजारा सदर अस्पताल मे देखने को मिला है जहाँ पोस्टमार्टम के इंतजार मे एक डेड बॉडी कई घंटे तक पानी मेंतगा रहा है बल्कि पोस्टमार्टम के इंतजार मे सुबह से शाम परिजन डेड बॉडी को लेकर इधर से उधर भटकते रहे। इतना ही नहीं इंसानियत तब और शर्मशार हो गई जब परिजन सदर अस्पताल से बलिया थाना, बलिया थाना से नगर थाना तक भटकते रहे। बाद मे परिजनों नें हो हंगामा के बाद सदर अस्पताल के कर्मियों नें शव को पोस्टमार्टम रूम मे भेजनें को तैयार हुए। बुधवार को इस नजारे को देखकर ना सिर्फ परिजन बल्कि हर जाननें वाले लोग सिस्टम को कोसते नजर आये। बतातें चले की 13 जुलाई को बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया वार्ड नंबर दस के रहने वाली सुशीला देवी सडक हादसे का शिकार हो गई। सुचना के बाद बलिया थाना की पुलिस महिला की हालत को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की हालत मे सुधार हुआ तो उसे घर भेज दिया गया। जहाँ महिला की मौत हो गई। मौत की सुचना के बाद परिजनों नें इसकी सुचना बलिया थाना को दी। परिजनों के अनुसार बलिया थाना नें शव को पोस्टमार्टम कराने की बात कही। जिसके बाद बुधवार को परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के कर्मियों नें शव को लेने से इंकार कर दिया और इसके लिए पुलिस रिपोर्ट की मांग की। परिजनो के मुताबिक शव को भारी बारिश मे छोड़ कर परिजन बलिया थाना गए। बलिया थाना द्वारा नगर थाना को पोस्टमार्टम के लिए बोलने की बात कही गयी। आरोप है की बलिया से नगर थाना पहुंचने पर नगर थाना द्वारा ऐसी किसी सूचना से इंकार किया। इस दौरान कई घंटे बीत गए। बाद मे परिजनों नें बताया की डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों को इसकी सूचना देने की बात कहने पर पोस्टमार्टम स्लिप दिया गया तब जाकर शव को पोस्टमार्टम रूम मे रखा जा सका। कुल मिलाकर सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा जिंदा को नहीं बल्कि एक मुर्दा को भी उठाना पड़ा। जिसकी चर्चा आज हर तरह हो रही है। आखिर पुलिस या स्वास्थ्य कर्मी इतने संवेदनहीन कैसे हो सकते हैं。0
0
Report
कोटा में अरुंधति का शानदार स्वागत, ओलम्पिक गोल्ड के सपने बोले
Kota, Rajasthan:कोटा में आतिशबाजी और ढोल–नगाड़ों से स्वागत अरुंधति के कोटा पहुंचने पर आतिशबाजी और ढोल–नगाड़ों से स्वागत किया गया. उनके स्वागत में जगह–जगह मंच लगाए गए. अरुंधती और उनके पिता सुरेश चौधरी हर मंच पर पहुंच अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन को भी खिलाड़ियों को आगे लाना चाहिए. उन्होंने कोटा में बॉक्सिंग अकादमी खोलने की मांग की है. उनका कहना है कि राजस्थान बॉक्सिंग में अभी हरियाणा के बराबर नहीं है. जितने अवसर हरियाणा में खिलाड़ियों को मिलते हैं, उतनी ही सुविधा व अवसर राजस्थान में भी मिलनी चाहिए. उनके पिता और कोटा मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष सुरेश चौधरी का कहना है कि राजस्थान को काफी सुधार करना चाहिए. यहां पर खेल के प्रति जागरूकता बढ़नी चाहिए. कोटा में नेताओं और स्थानीय लोगों ने किया अरुंधति का स्वागत 'अब ओलंपिक गोल्ड पर मारना है पंच': अरुंधति के कोटा जिले में प्रवेश करने पर सीमा पर ही प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने भी स्वागत किया. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी और कई संगठनों में भी उनका स्वागत किया. मीडिया से बातचीत करते हुए अरुंधति ने कहा कि वह इस अभिनंदन से अभिभूत हो गई हैं. उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक है. उनका कहना है कि अमरीका के लॉस एंजेलिस में जुलाई 2028 में होने वाले ओलंपिक में वह गोल्ड मेडल लाना चाहती हैं.0
0
Report
Advertisement
सीकर में रात की झमाझम बारिश से उमस दूर, खरीफ फसलों में उम्मीद बढ़ी
Sikar, Rajasthan:सीकर में मौसम ने ली करवट, रात में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत सीकर में दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार रात बड़ी राहत मिली। रात होते ही सीकर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से सीकर शहर सहित आसपास के इलाकों की सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। लंबे समय बाद हुई इस बारिश का लोगों ने भी आनंद लिया। वहीं बारिश से किसानों के चेहरों ने खिल उठे। किसानों का कहना है कि इस बारिश से खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ी है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के साथ फसलों की बढ़वार को भी बल मिलेगा।0
0
Report
डीडवाना-कुचामन जिले के तीन साल: बजट के बावजूद आधारभूत सुविधाएं अधूरी
Didwana, Rajasthan:आज से तीन साल पहले राज्य सरकार की अधिसूचना के साथ ही डीडवाना-कुचामन नए जिले की रूप में अस्तित्व में आया था। स्थापना के तीन साल बाद आज इस नए जिले की क्या स्थिति है और आम जन इससे कितना फायदा मिला है? देखिये इस विशेष रिपोर्ट में 4 अगस्त 2023 को तत्कालीन गहलोत सरकार ने प्रदेश में 19 नये जिलों की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद 7 अगस्त को नए जिलों का स्थापना दिवस घोषित किया गया। सरकार बदलने के बाद प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने गेहलोत सरकार द्वारा घोषित जिलों की समीक्षा करते हुए मात्र 8 ही नये जिले रखे और बाकी सभी जिलों को पुराने जिलों में ही विलोपित कर दिया गया। वर्तमान सरकार के कार्यकाल को भी तकरीबन ढाई साल का समय बीत चुका है लेकिन नए जिलों का आधारभूत ढांचा अभी तक पूरी तरह से अस्तित्व में नहीं आया है। गत बजट में राज्य सरकार ने सभी नये जिलों में मिनी सचिवालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रत्येक जिले को 100 करोड़ की राशि आवंटन की घोषणा भी की गई थी। लेकिन आज की स्थिति देखी जाए तो डीडवाना में प्रशासन ने सरकारी कार्यालयों और विभागों के लिए जमीनें तो आवंटित कर दी हैं लेकिन सरकार द्वारा वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने की वजह से 80 प्रतिशत नये कार्यालय किराये के भवनों या शिक्षा विभाग की खाली पड़ी इमारतो में चल रहे हैं। जिले की स्थापना के तीन साल बाद भी कई महत्वपूर्ण विभाग अभी तक नये जिलों में स्वीकृत ही नहीं हुए हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के ढाई साल बीत जाने के बाद भी नये जिले सुविधाओं और बजट की बाट जोह रहे हैं। जिला प्रशासन की माने तो जिले में लगभग सभी विभाग चालू हो चुके हैं कुछ विभागों की स्वीकृति राज्य सरकार के स्तर पर होनी है जिसके बाद जो विभाग बचे हैं वे भी चालू हो जाएंगे। जिला कलक्टर अवधेश मीणा बताते हैं कि प्रशासनिक स्तर पर सभी विभागों के लिए जमीन चिन्हित कर राज्य सरकार को भेज दी गई है। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही निमार्ण प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। इस बारे में भाजपा नेता और विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी जीतेन्द्र सिंह जोधा से बात की तो उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में प्रत्येक नए जिले के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट घोषणा की थी। इसकी पहली किस्त के रूप में Tipp 20 करोड़ रुपये की राशि सरकार द्वारा जारी की जाने वाली है जिसके तुरंत बाद मिनी सचिवालय सहित विभिन्न कार्यालयों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि नये जिले के गठन की वजह से आमजन को भारी राहत मिली है क्योंकि तत्कालीन नागौर जिला बहुत ही बड़ा जिला था। वर्तमान जिला मुख्यालय से ही नागौर की दूरी 100 किमी है ऐसे में दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को आवागमन में लगने वाले समय और आर्थिक मार से भी राहत मिली है।0
0
Report
अंता के अटल पार्क में करोड़ों लागत के बावजूद अव्यवस्थाएं, बिजली-पानी नहीं
Baran, Rajasthan:अंता में करोड़ों लागत से बना अटल पार्क अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। पार्क में बिजली और पीने के पानी की सुविधा नहीं है, जिससे बच्चों सहित आमजन को परेशानी हो रही है। दो माह पहले शुरू किए गए पार्क में लगाए गए झूलों की प्लास्टिक उखड़ने लगी है, पेड़ पौधे और घास फूस की कटाई नहीं होने से बरसात के मौसम में जहरीले जानवरों का खतरा बना रहता है। फव्वारा शोपीस बना हुआ है, उसे चालू करने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चौपाटी की दुकानें भी वीरान पड़ी हैं जिन्हें चलाव नहीं किया गया है, जिससे आमजन उनका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक झूले और व्यायाम के संसाधन होने के कारण रोज़ाना बड़ी संख्या में लोग यहाँ आते हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण लोग नगर पालिका को कोसते नजर आते हैं।0
0
Report
Advertisement
सीएम का Zero Tolerance: कांवड़ यात्रा से महिला सुरक्षा तक कड़े निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही कांवड़ यात्रा: मुख्यमंत्री अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस से हो कार्रवाई: मुख्यमंत्री टप्पेबाजों-शोहदों की पहचान सार्वजनिक करें, महिला सुरक्षा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का निर्देश, उर्वरकों की उपलब्धता में न हो बाधा, कालाबाजारी पर रखें कड़ी नजर महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मिशन शक्ति को और प्रभावी बनाएं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में न आए कोई कमी, तटबंधों की सुरक्षा बढ़ाएं, कटान प्रभावित परिवारों को मिले तत्काल राहत स्कूली वाहनों की फिटनेस और चालकों का सत्यापन अनिवार्य करें: मुख्यमंत्री0
0
Report
वाराणसी पुलिस ने 27 किलो चांदी लूट मामले में काला ईरानी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कुख्यात काला ईरानी गैंग पर वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन 27 किलो चांदी लूटकांड के दो आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार शाबिर और माशाअल्लाह के दोनों पैरों में लगी गोली, अस्पताल में इलाज जारी दोनों आरोपी भोपाल के काला ईरानी गैंग से जुड़े, लंबे समय से थे फरार क्राइम ब्रांच पुलिस बनकर 27 किलो चांदी की लूट को दिया था अंजाम आरोपियों के कब्जे से 4 किलो चांदी, 15,020 नकद, दो तमंचे और कारतूस बरामद पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश हुए घायल अंतरराज्यीय गैंग के खिलाफ यूपी, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में दर्ज हैं गंभीर केस 7 साल बाद पकड़ा गया गैंगस्टर काला ईरानी जेल में, अब उसके गुर्गों पर भी बड़ा एक्शन काला ईरानी के नेटवर्क पर अब देशभर में कार्रवाई तेज भोपाल पुलिस ने वाराणसी पुलिस से साझा की गैंग की पूरी क्राइम हिस्ट्री0
0
Report
बोकारो में बुजुर्ग की साईबर ठगी: 7 लाख 65 हजार वापस मिल गए
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में साईबर ठगो ने बुजुर्ग से ठगे थे 7 लाख 65 हजार रुपए, पुलिस ने 82 वर्षीय वृद्ध को वापस दिलाया 7 लाख रूपए। बताते चले कि 23 जून को बोकारो के गुजरात कॉलोनी निवासी नरेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा अपने एचडीएफसी बैंक खाता, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड एवं आईसीआईसी क्रेडिट कार्ड से 7.65 लाख रुपए साईबर अपराधियों द्वारा अवैध निकासी की लिखित सूचना दी गई थी। प्राप्त सूचनानुसार बोकारो पुलिस द्वारा तुरंत साईबर थाना कांड संख्या 20/26 दर्ज करते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को खाता विवरणी व ट्रांसफर रकम को होल्ड करने के लिए मेल के माध्यम से सूचित किया गया। चूंकि इस मामले में साईबर अपराधियों ने शॉपिंग हेतु पैसे का ट्रांसफर किया था जो 24 घंटे तक अलर्ट मोड़ में होता है। अलर्ट अवधि में ही पुलिस द्वारा तत्परता से शॉपिंग हेतु इस्तेमाल हुए RAZORPAY, CASHFREE, RATNAKAR BANK व सभी संबंधित एजेंसियों को मेल कर दिए जाने के कारण ट्रांजेक्शन होल्ड हो गया और शिकायतकर्ता को 7 लाख रुपए वापस मिल गए। शिकायतकर्ता आज बोकारो पुलिस से मिलकर अपनी खुशी जताते हुए इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय व साईबर पुलिस, बोकारो की सराहना की है। बोकारो के मुख्यालय DSP पवन कुमार ने कहा कि पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि साईबर अपराध की सूचना अविलंब साईबर थाना अथवा डॉयल 1930 पर दें।0
0
Report
Advertisement
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से बेगूसराय के तटवर्ती गाँवों में बाढ़ की आशंका
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के छितरौर बोल्डर गंगा घाट पर पिछले एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही इलाके में कटाव भी जारी है, जिससे ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। लोगों को पिछले साल की बाढ़ की तबाही याद आने लगी है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र स्थित छितरौर बोल्डर गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह से नदी का पानी तेजी से बढ़ने के कारण तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं, गंगा किनारे कटाव भी लगातार जारी है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा की तेज धारा और लगातार बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों की फसलें जलमग्न होने लगी हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। बढ़ते जलस्तर को लेकर ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ ने इलाके में भारी तबाही मचाई थी। कई घरों में पानी घुस गया था, जिससे लोगों को महीनों तक अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर रहना पड़ा था। इस बार भी हालात उसी दिशा में बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, बल्कि लोगों को आशंका है कि स्थिति पिछले साल से भी अधिक गंभीर हो सकती है।गंगा के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रहे कटाव को देखते हुए ग्रामीण प्रशासन से समय रहते बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कटाव रोकने के उपाय और राहत एवं बचाव की तैयारियां सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो इस वर्ष भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।बेगूसराय के छितरौर बोल्डर गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कटाव भी जारी है। ऐसे में तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की तैयारियों और गंगा के अगले रुख पर टिकी हैं।0
0
Report
वन विभाग ने मोहनपुर में 30 बीघा वनभूमि से अतिक्रमण हटाकर ट्रेंचें खोद दीं
Baran, Rajasthan:मोहनपुर में 30 बीघा वन भूमि से हटाया अतिक्रमण बारां के केलवाड़ा वन विभाग की टीम ने गुरुवार को केलवाड़ा रेंज के तहत बिची नाके में स्थित मौजा मोहनपुर में भू-माफियाओं की ओर से 30 बीघा वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए जेसीबी मशीन से ट्रेंचें खुदवाई। रेंजर देवराज सुमन ने बताया कि वन विभाग ने शिकायतें मिलने पर डीएफओ बड़े विवेकानंद माणिक राव एवं सहायक वन संरक्षक मोहम्मद हफीज के दिशा निर्देशन में केलवाड़ा रेंज के बिची नाका के तहत मौजा मोहनपुर में कुछ लोगों की ओर से लगभग 30 बीघा वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाते हुए ट्रेंचें खोदने का कार्य किया। इस कार्रवाई के दौरान वनपाल सरोज सहरिया, वनरक्षक चरण सिंह, महेंद्र, सुनील, मुकेश, प्रहलाद व पवन सहित अन्य स्टाफकर्मी शामिल थे।0
0
Report
नीमकाथाना में झमाझम बारिश, जलभराव के बावजूद किसानों में खुशी
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना: मौसम का बदला मियाज। नीम का थाना सहित आसपास के क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से मिली निजात。 एंकर नीमकाथाना में मौसम का मिजाज बदल गया ओर नीमकाथाना सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और जिसके बाद देर को तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली, क्योंकि बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है. हालांकि तेज बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई कॉलोनियों और बाजारों में पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। नालियों की निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण पानी देर तक सड़कों पर भरा रहा।0
0
Report
Advertisement
