821101
दामोदरपुर गांव में पैसे के विवाद में पिता पर हमला, दो पुत्रों ने किया गंभीर रूप से घायल
Bhabua, Bihar:दामोदरपुर गांव में पैसे के विवाद को लेकर दो पुत्रों ने अपने पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भभुआ थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय निजामुद्दीन धुनिया ने बताया कि उसके चार पुत्र हैं, जिनमें से दो ने उनसे दस हजार रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर दोनों पुत्रों ने ईंट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। निजामुद्दीन धुनिया को इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में दोस्तों के हमले से युवक घायल, जंगल में चाकू से जानलेवा हमला
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफ़ग़ान निवासी युवक को उसके दोस्तों ने जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट की और फिर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में भारी आक्रोश है। पीड़ित के भाई कय्यूम ने आरोप लगाया कि करीब आधा दर्जन युवकों ने मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला कर जान लेने की कोशिश की। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
धनला गांव में कई घरों में चोरी: पुलिस ने 6 आरोपी गिरफ्तार
Pali, Rajasthan:धनला गांव में एक साथ कई घरों में चोरी का खुलासा, सिरियारी पुलिस व साईबर टीम की मेहनत लाई रंग, 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी, पूर्व में भी कई वारदातों में शामिल रहे है ये आरोपी, वारदात में शामिल एक शातिर आरोपी रामाराम पर पूर्व में है 15 केस दर्ज, बाली क्षेत्र के ट्राइबल क्षेत्र के है सभी आरोपी, धनला सहित निपल, लुणावा, सादडा, मिरगेश्वर एवं मोरखा में भी कर चुके है चोरी की वारदात, सिरियारी SHO हुकम गिरी एवं साइबर प्रभारी गौतम आचार्य के नेतृत्व में टीम के प्रयास सफल।0
0
Report
काशीपुर कुंडेश्वरा में 20 वर्षीय मनिष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Jaspur, Uttarakhand:संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कुंडेश्वरा में घटना हुई। मृतक का नाम रमेश चंद्र के 20 वर्षीय पुत्र मनीष है, जो चार भाई बहनों में सबसे छोटा था और रिकवरी ट्रक ड्राइविंग का पेशा करता था। कल देर शाम घर पर उसने फांसी लगा ली। कहा जा रहा है कि मनीष को मोबाइल में गेम खेलने का शौक था; Suicide करने से पहले उसने मोबाइल रिसेट कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मनीष के मोबाइल का डाटा रिकवर करवाकर मामले की जांच की मांग की है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने स्वयं को जिम्मेदार ठहराते हुए किसी को परेशान न करने को कहा है.0
0
Report
Advertisement
सादड़ी में अजगर का सफल रेस्क्यू, सियार निगलने की पुष्टि
Pali, Rajasthan:सादड़ी क्षेत्र में अजगर का सफल रेस्क्यू, परशुराम महादेव मार्ग पर तारबंदी में फंसा मिला अजगर, रेस्क्यू के दौरान पता चला कि अजगर ने एक सियार को निगल लिया, रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला, वन विभाग की टीम ने भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया, रेस्क्यू के बाद राजपुरा के अरावली जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया, ग्रामीणों ने रफीक पठान, रेस्क्यू टीम और वन विभाग का आभार जताया।0
0
Report
फर्रुखाबाद में 12 घंटे में दूसरी घटना: घर पर फायरिंग और हत्या
Farrukhabad, Uttar Pradesh:जनपद गोलियों की तड़तलहट से गूंजा 12 घंटे में दूसरी घटना: पहले व्यापारी की हत्या और दूसरा दरवाजे पर फायरिंग। पुलिस की रात की गस्त पर उठे सवाल। फर्रुखाबाद में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि देर रात एक युवक के घर को ही निशाना बना लिया गया। पहले उन्होंने पीड़ित के घर के मुख्य दरवाजे पर तोड़फोड़ की और उसके बाद कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और अपने-अपने घरों में दुबक गए। हमलावरों की पूरी करतूत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से दो खोखा कारतूस बरामद कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फर्रुखाबाद में पुरानी रंजिश अब खुलेआम गोलियों तक पहुंच चुकी है। सवाल यह है कि आखिर दबंगों में कानून का डर क्यों नहीं रह गया? हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बरामद खोखों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। अब देखना होगा कि दहशत फैलाने वाले ये दबंग सलाखों के पीछे कब तक पहुंचते हैं।0
0
Report
आंगई पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया
Dholpur, Rajasthan:आंगई थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक विधि संघर्षरत नाबालिग को अवैध तमंचा व कारतूस सहित निरुद्ध किया है। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद कर जब्त किया। आँगई SHO कृपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आंगई बाईपास के समीप कार्रवाई की गई। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध नाबालिग को दस्तयाब किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद हुआ। यह कार्रवाई एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने हथियार जब्त कर नाबालिग के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
आज़मगढ़ में साड़ी से बांधकर पोखरी में कूदी मां, दो बच्चों की मौत, बेटी बचीं
Azamgarh, Uttar Pradesh:तीन बच्चों को साड़ी से बांधकर पोखरी में कूदी मां, दो मासूम बेटों की मौत, बेटी ने बचाई जान। पुलिस के अनुसार जनपद आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के करछा गांव में घटना घटने के बाद स्थानीय लोग और ग्रामीण राहत कार्य में जुटे थे। जयप्रदा पत्नी बिंदलेश यादव अपने तीनों बच्चों को दवा दिलाने की बात कहकर घर से निकली थीं और सरायमीर कस्बे में एक पोखरी के पीछे स्थित क्षेत्र में पहुंचीं, जहां वह अपनी साड़ी से तीनों बच्चों को बांधकर पोखरी में कूद गईं। आठ वर्षीय मानवी ने साड़ी का बंधन खोलकर पानी से बाहर निकल आई। उसने करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। दो वर्षीय राघव और तीन वर्षीय कृष्ण डूब गए, जबकि बेटी बची। महिला को भी पोखरी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और महिला अस्पताल में उपचार कर रही हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.0
0
Report
झांसी के मेड किचन रेस्टोरेंट में हत्या; 72 घंटे में पुलिस ने बदमाश दबोचे
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मेड किचन रेस्टोरेंट में 23 जुलाई की रात 9 बजे खाना खाते समय संजय सिंह के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 72 घंटो में खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नवाबाद पुलिस और सर्वेलंस की संयुक्त टीम की सालासर सिटी से न्यू पुलिस लाईन जाने वाले कच्चे रास्ते पर बदमाशों के बीच रात में मुठभेड़ हो गई, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और दूसरे आरोपी धर्मेन्द्र सिंह परिहार को पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी अजीम सैफी उर्फ भीम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बदमाशों के कब्जे से 2 देशी तंमचे, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस और हत्या करने में इस्तेमाल की गई एक औरा कार को भी बरामद किया गया है।0
0
Report
ऋषिकेश में 4.309 किलोग्राम गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा
Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 किलो से ज्यादा गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार! पहली कार्रवाई में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने IDPL गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान हाथरस के रहने वाले नौरंगी लाल को दबोचा, जिसके पास से 3 किलो 95 ग्राम गांजा मिला। वहीं, दूसरी कार्रवाई चंद्रेश्वर नगर में हुई, जहाँ पुलिस ने रोहित साहनी नाम के तस्कर को 1 किलो 214 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तस्करी का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
ऋषिकेश से दिल्ली: 4 घंटे में देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : ऋषिकेश से दिल्ली सिर्फ़ 4 घंटे में! कांवड़ यात्रा पर रोडवेज का बड़ा तोहफ़ा उत्तराखंड रोडवेज ने दिल्ली जाने वाले रूट में बड़ा बदलाव किया है, जिससे समय और पैसे दोनों की ज़बरदस्त बचत होने वाली है। वी.ओ : 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के दौरान, ऋषिकेश से दिल्ली चलने वाली उत्तराखंड रोडवेज की साधारण बसें अब वाया करनाल लंबे रास्ते से नहीं, बल्कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से होकर दौड़ेंगी। ऋषिकेश डिपो की एजीएम अंजलिका शर्मा के मुताबिक, प्रशासनिक आदेश मिलते ही इस नए रूट पर बसों का संचालन तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट में कई बदलाव किए गए हैं, जिसमें कानपुर, लखनऊ, टनकपुर और रूपेड़िया जाने वाली बसें अब हरिद्वार के गौरी शंकर अस्थायी बस अड्डे से चलेंगी।वहीं, ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच यात्रियों की सहूलियत के लिए मोतीचूर में एक नया अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। समय में भारी बचत_ पहले वाया करनाल दिल्ली पहुँचने में करीब 10 घंटे लगते थे, लेकिन अब एक्सप्रेस-वे से यह सफर महज़ 4 घंटे में पूरा हो जाएगा। किराया भी हुआ कम_ पुराने रूट पर किराया 535 रुपये था, जो अब घटकर सिर्फ 430 रुपये रह जाएगा। यानी सीधा 105 रुपये का फ़ायदा!0
0
Report
STF arrests trafficker with 648 kg of cannabis, busts interstate drug gang
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग STF STF की बड़ी कार्रवाई, 648 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है कार्रवाई के दौरान 648 किलोग्राम अवैध गांजा अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.62 करोड़ रुपये और एक डीसीएम ट्रक बरामद किया गया गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकत अली, निवासी भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है एसटीएफ ने आरोपी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 57.4 किलोमीटर माइल स्टोन के पास गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसका गिरोह ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में सप्लाई करता था और पिछले 20–25 वर्षों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय है आरोपी के खिलाफ NDPS Act की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
विभूतिखंड थाने के थानेदार पर अभद्रता: गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:गाड़ी चेकिंग के दौरान लखनऊ के विभूतिखंड थाने के थाना अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह युवक के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया। सरेआम युवक का मोबाइल छीना गया, धक्का देते हुए जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गई। लगभग नाराज होकर थाना अध्यक्ष ने कहा इसको थाने ले चलो ताकि थिशिस समझाया जाए। लखनऊ के जलवा क्लब के बाहर का मामला है। कई विवादों में रहे थाना अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह।0
0
Report
Advertisement
महेश्वर की सहस्त्रधारा में इंदौर युवक तेज बहाव में लापता
Khargone, Madhya Pradesh:महेश्वर में नर्मदा नदी की सहस्त्रधारा में तेज बहाव में बहा इंदौर का युवक जलकोटी स्थित सहस्त्रधारा में नर्मदा स्नान के दौरान रविवार शाम को हुआ हादसा इंदौर के निपानिया निवासी 30 वर्षीय अर्पित हाड़ा तेज बहाव में बहे सूचना पर महेश्वर पुलिस, होमगार्ड और गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अंधेरा होने से सर्च ऑपरेशन रोका गया सोमवार सुबह फिर शुरू होगी युवक की तलाश युवक के नर्मदा नदी में बहते हुए विडियो आया सामने महेश्वर थाना क्षेत्र के नर्मदा नदी के सहस्त्रधारा की घटना0
0
Report
हाईवे पेट्रोलिंग ने रायपुर-53 पर 55 हादसों में 52 घायलों को अस्पताल पहुंचाया
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में सड़क हादसों में घायल लोगों की जान बचाने में ट्रैफिक पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग टीम बड़ी भूमिका निभा रही है.. राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर जनवरी से जून 2026 तक हुई 55 सड़क दुर्घटनाओं में हाईवे पेट्रोलिंग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 52 घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी.. डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में संचालित यह टीम 24 घंटे हाईवे पर निगरानी रख रही है.. इसी दौरान 6,359 अवैध पार्किंग वाले वाहनों को हटाया गया और 833 मवेशियों को सड़क से सुरक्षित हटाकर यातायात को सुचारु बनाया गया.. सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को चार नए अत्याधुनिक हाईवे पेट्रोल वाहन भी मिले हैं.. वहीं, खारुन नदी पुल से महानदी पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग-53 को चार सेक्टरों में बांटकर 24×7 हाईवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य किया जा सके..0
0
Report
रायपुर: गुढ़ियारी पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी ओंकार यादव को किया गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में गुढ़ियारी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय ओंकार यादव के रूप में हुई है.. आरोपी ने 29 mayo को गोगांव शराब दुकान के बाहर खड़ी होंडा डियो बाइक चोरी की थी.. मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंची.. पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली.. पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत की चोरी गई होंडा डियो बाइक भी बरामद कर ली है.. आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है..0
0
Report
Advertisement
