बिहार के भोपतपुर गांव में पशुपालक की करंट से लगने से गई जान
Bhabua, Bihar:भोपतपुर गांव के मोहनिया थाना क्षेत्र में स्तिथ बधार में 22 वर्षीय युवक जो एक पशुपालक था वो अपनी गाय को चरा रहा था। जिसके चलते अचानक एक टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी और उसकी गाय दोनों की जान चली गई थी। सूचना के अनुसार यह तार एक ट्रांसफार्मर से जुड़ा था जो जमीन पर पड़ा था। आपको बता दें कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
