821101
भभुआ में इलाज के दौरान मरीज की जान जाने पर परिजनों ने डॉक्टर पर हमला, 3 गिरफ्तार
Bhabua, Bihar:भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो जाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ मचाई। गुस्साए परिजनों ने इलाज कर रहे डॉक्टर कमलेश प्रसाद पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कैमूर डीएम सावन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 2026 चारधाम यात्रा का समापन
Noida, Uttar Pradesh:आज श्री बदरीनाथ धाम के कपाट संपूर्ण विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए। इसके साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो गया। इस वर्ष देवभूमि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा आस्था, श्रद्धा और विश्वास का नया इतिहास रचने वाली रही। देश-विदेश से 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए, वहीं अकेले श्री बदरीनाथ धाम में 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पहुंचना एक नया कीर्तिमान है। यह देवभूमि की आध्यात्मिक महत्ता और भगवान बदरी विशाल के प्रति करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है। भगवान बदरी नारायण से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता बनी रहे। जय बदरी विशाल !0
0
Report
फ्रिज कंप्रेशर फटने से बुजुर्ग दंपति की मौत, नहर कॉलोनी में हादसा
Noida, Uttar Pradesh:फ्रिज का कंप्रेशर फटने से एक व्यक्ति की मौत फतेहाबाद की नहर कॉलोनी का मामला देर रात घर मे सोया था बुजुर्ग दंपति घर मे कमरे के बाहर पड़े फ्रिज का कंप्रेशर फटने से हुआ हादसा कंप्रेशर के फटने लगी आग और जहरीले धुंए में दम घुटने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत महिला गंभीर, इलाज के लिए हायर सेन्टर किया गया रेफर धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ कर निकाला दोनों को0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी पर गोमाता की आस्था को प्राथमिकता बताई
Noida, Uttar Pradesh:'गोमाता' की आराधना के पावन पर्व 'गोपाष्टमी' की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। पाप, ताप और संताप को हरने वाली, सनातन संस्कृति की संवाहिका गोमाता हमारी आस्था, श्रद्धा और भारतीय जीवन-परंपरा का अभिन्न तत्व हैं। गोमाता का संरक्षण और संवर्धन डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है。0
0
Report
Advertisement
दमोह के खेत विवाद में किसान ने किसान को बेरहमी से पिटा, हालत गंभीर
Damoh, Madhya Pradesh:खेत से निकलने के विवाद में खूनी खेल.. खेत से निकलने के विवाद में एक किसान ने दूसरे किसान के साथ बेरहमी से पिटाई की है और इस घटना में पीड़ित किसान जिंदगी की जंग लड़ रहा है। मामला देहात थाने की सागर नाका पुलिस चौकी के तहत आने वाले लांजी इमलिया गांव का है। यहां किसान कनई रजक अपने खेत में सिंचाई करने के बाद वापस घर जा रहे थे और खेत का रास्ता दूसरे किसान के खेत से होकर गुजरता है , रजक उसी रास्ते से निकल रहे थे कि ये बात दूसरे किसान को नागवार गुजरी और दोनों के बीच कहा सुनी हुई और मामला शांत हुआ लेकिन देर शाम विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और अपने खेत से निकलने की बात से आग बबूला किसान ने कनई रजक के साथ जमकर मारपीट की, पीड़ित किसान के परिजनों के मुताबिक कनई के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की गई और हमलावर हथियार भी लेकर आए थे। इस वारदात के बाद पीड़ित ने डायल 112 को काल किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे इलाज दिया जा रहा है। डाक्टर्स के मुताबिक किसान को काफी चोटें है और इन्हें ट्रामा वार्ड में एडमिट किया गया है। इस वारदात की रिपोर्ट सागर नाका पुलिस चौकी में दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
लोनी मुठभेड़: चेन स्नेचिंग आरोपी दीपक घायल, साथी फरार
Noida, Uttar Pradesh:Loni (Uttar Pradesh): Chain Snatching Accused Deepak Injured In Encounter With Police / Accused's Accomplice Hari Prakash Escapes, Search Operation Underway / Stolen Motorcycle, Snatched Gold Chain, Illegal Country-Made Pistol And Live Cartridges Recovered Ram Kishan (Acp, Loni) S/B (Source: Police Media Cell) पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचिंग का आरोपी दीपक घायल / आरोपी का साथी हरि प्रकाश फरार, तलाश जारी / चोरी की मोटरसाइकिल, छीनी गई सोने की चेन, अवैध देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान छिनैती की घटना कारित करने वाला अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 01 चोरी की मोटरसाइकिल व छिनैती की गई चेन बरामद । बाइट- श्री रामकिशन, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी0
0
Report
अररिया की फोर लेन सडक पर कोहरे से विजिबिलिटी जीरो, व्हाइट लाइन नहीं होने से दुर्घटना का खतरा
Forbesganj, Bihar:कोहरे की सफेद चादर ने अररिया के फोर लेन सड़क को अपनी आगोश में ले लिया है जिससे गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। नवम्बर महीने में ही घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो हो चुकी है जिससे सड़क पर सफ़र करना मुश्किल हो गया है। फोर लेन सड़क के मेंटेनेंस का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है लेकिन सड़क पर अब तक व्हाइट लाइन नहीं दिया गया है जिससे घने कुहासे में सड़क पर चलने में चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। एनएचएआई द्वारा घने कोहरे को देखते हुए भी अब तक व्हाइट लाइन देने की तरफ अब तक कोई पहल नहीं की गई है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
सीबीआई ने निशा भगत मामले में अजय तिर्की व ज्योत्सना के ठिकानों पर छापा
Ranchi, Jharkhand:आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत के मामले में अब सीबीआई ने जांच का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले में नाम सामने आने के बाद अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के आवास पर सीबीआई की टीम ने लंबी छापेमारी की। घंटों चली इस कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। अजय तिर्की से पूछताछ कर उनका बयान भी दर्ज किया गया है। वहीं, सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे और पूछताछ की संभावना बढ़ गई है निशा भगत की मौत का मामला अब केंद्रीय जांच एजेंसी के रडार पर है। सीबीआई की छह सदस्यीय टीम अजय तिर्की के आवास पर पहुंची और करीब आठ घंटे तक sघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। अजय तिर्की का बयान भी दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर सीबीआई उनसे दोबारा पूछताछ कर सकती है।वहीं, सीबीआई की नौ सदस्यीय दूसरी टीम ज्योत्सना केरकेट्टा के आवास पर पहुंची। यहां करीब पांच घंटे तक जांच-पड़ताल की गई। टीम ने मोबाइल फोन समेत कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। दोनों ठिकानों पर कार्रवाई पूरी करने के बाद सीबीआई की टीमें रात करीब 11:30 बजे वहां से रवाना हुईं。0
0
Report
दमोह के भदौली गांव में सरपंच परिवार पर मारपीट, पुलिस देर से मामला दर्ज
Damoh, Madhya Pradesh:फिर पुलिस ने नहीं लिखी पीड़ितों की शिकायत, देर रात जिले के मुख्यालय पर पहुंची पीड़ित महिलाएं और बच्चियां। दमोह जिले में इन दिनों पुलिस थानों में पीड़ितों की रिपोर्ट लिखने में आनाकानी दिखाई दे रही है और आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे है जब पुलिस थानों से फरियादियों को बेरंग लौटाया जाता है। बीती रात लहूलुहान बुजुर्ग महिला और चोटिल बच्चियों को अपने साथ घटना के बाद रिपोर्ट लिखवाने कई किलोमीटर का सफर तय करके जिला मुख्यालय पर एसपी के पास आना पड़ा। एसपी से मिलने से पहले फरियादियों ने दमोह कोतवाली में धरना दिया और जब बात एसपी तक पहुंची तब घायल महिलाओं की रिपोर्ट दर्ज हो पाई। पूरा मामला हिंडोरिया पुलिस थाने के अंतर्गत भदौली गांव का है, जहाँ सरपंच और उसके परिवार वालों द्वारा जमीन पर सड़क बनाने के विरोध के कारण मारपीट हुई है। परिवार के अनुसार सड़क सरपंच की निजी जमीन पर बना रहा है और यह जमीन उनके घर तक पहुंचने के लिए है। इसके निर्माण में पीड़ितों की जमीन जा रही थी, इस बात पर विरोध करने पर Monday की शाम सरपंच ने जबरन उनकी जमीन पर जेसीबी चलाई, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं। रात को फिर सरपंच और उसके परिवार ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की और बुजुर्ग महिला लहूलुहान हो गईं जबकि लड़कियों को भी चोट आई। घायल परिवार हिंडोरिया थाना पहुंचे, मगर पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार जिला मुख्यालय एसपी के पास गया ताकि उनकी बात सुनी जाए, और रात 12 बजे के करीब एसपी बंगला पहुंचने से पहले कोतवाली थाने में पहुंचकर अपनी आपबीती बताई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने एसपी सहित उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया और एसपी के निर्देश पर लगभग 2:30 बजे रात के आसपास हिंडोरिया पुलिस ने शिकायत दर्ज की। इस घटनाक्रम ने ग्रामीण इलाक़े में दबंग सरपंच की दबंगई को उजागर किया है और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। पीड़ित महिला, लहूलुहान बुजुर्ग और बेटियों के दर्द से कराहने वाले वीडियो और बयानों की पुष्टि की गई है, लेकिन इतनी चीख-चिल्लाहट के बावजूद भी रिपोर्टिंग के अंतिम निर्णय में देरी पर सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
बिहारशरीफ में प्रेस क्लब का उद्घाटन, पत्रकारों ने पेंशन और सुरक्षा की मांग की
Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहारशरीफ में वर्षों से बनकर तैयार प्रेस क्लब का आखिरकार प्रेस दिवस के मौके पर उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने फीता काटकर प्रेस क्लब को पत्रकारों को समर्पित किया। इस दौरान पत्रकारों ने अपनी समस्याओं को मंत्री के सामने प्रमुखता से रखा। उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज पत्रकारिता का स्वरूप काफी तेजी से बदल रहा है और खबरों का प्रसारण बेहद फास्ट हो गया है। वहीं पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में तीन स्तंभों को सेवानिवृत्ति का लाभ मिलता है, लेकिन चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पत्रकारों ने मांग की कि बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त और 20 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को भी पेंशन और सेवानिवृत्ति का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही पत्रकारों पर हो रहे हमले और अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का मुद्दा भी उठाया गया। मंत्री ने सभी समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की। वहीं पत्रकारों ने जिलाधिकारी उदिता सिंह और एसपी हृदयकांत के कार्यक्रम में समय नहीं देने पर नाराजगी जताई।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में अवैध प्लॉटिंग: अतीक के रिश्तेदारों के खिलाफ बुल्डोजर से कार्रवाई
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माफिया अतीक के करीबी रिश्तेदारों की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एक्शन, पीडीए की टीम ने माफिया अतीक के रिश्तेदार इमरान और उसके भाई जीशान की प्लाटिंग को ध्वस्त किया, दस बीघे माफिया अतीक के रिश्तेदार इमरान और जीशान ने किया था अवैध प्लाटिंग, पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बेगम बाजार इलाके में की गई थी अवैध प्लाटिंग, पीडीए की टीम ने बुल्डोजर चलाकर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया, इसके अलावा तारिक की 3 बीघे और फाजिल जाफरी की 10 बीघे की अवैध प्लाटिंग पर भी हुई कार्रवाई, पीडीए की टीम ने माफिया के करीबियों के अलावा अन्य की अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त किया, बगैर पीडीए से नक्शा पास कराए अवैध तरीके से की गई प्लाटिंग पर हुई है कार्रवाई, पीडीए के मुताबिक अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बुल्डोजर एक्शन आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
हजारीबाग में बाइक को पीछे से टक्कर, एक की मौत, ड्राइवर नशे में हिरासत
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के मारखम कॉलेज के समीप एक साथ दुर्घटना हुई है जिसमें ट्रिपल लोडिंग में जा रहे बाइक सवार को पीछे से चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक की मौत हो गई है वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है कहा जाता है कि चार पहिया वाहन सवार ड्राइवर भारी नशे में था जिस कारण उसने तेज रफ्तार में बाइक को पीछे से टक्कर मार दी l घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है वही मृतक को पुलिस हजारीबाग सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दी है l बता दे कि तीनों पास के ही गांव बनहा के रहने वाले थे जो कि किसी काम से हजारीबाग आए थे इस दौरान सड़क दुर्घटना हो गई l पुलिस ने चार पहिया वाहन के ड्राइवर जो कि नशे में था उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही हैl स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना स्थल पर काफी तीखा मोड़ है जिस कारण और भी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है पहले भी उन्होंने घटनास्थल के पास ब्रेकर बनाने की मांग की थी लेकिन जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जिस कारण आए दिन इस तरह की सर्वाधिक घटना होती रहती है उनका मानना है कि अगर सड़क पर ब्रेकर होता तो तेज रफ्तार में आ रही चार पहिया वाहन बाइक में टक्कर नहीं मरती घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य किया जा रहा है0
0
Report
गोरखपुर में शॉर्ट सर्किट से छह दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते 6 दुकानदारों की जिंदगी भर की कमाई को राख के ढेर में तब्दील कर दिया. चौरीचौरा के बदुरहिया चौराहे पर सोमवार की रात एक मोबाइल की दुकान में लगी आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि आसपास की 6 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं. आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दुकानदारों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा. करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि आग बुझाने के दौरान एक दुकानदार भी घायल हो गया. दरअसल, पूरा मामला गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी गांव स्थित बदुरहिया चौराहे का है. सोमवार की रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर विपिन गुप्ता पुत्र सुदर्शन गुप्ता की मोबाइल की दुकान में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. शुरूआत में दुकान से उठी आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की दुकानों तक पहुंच गईं और एक के बाद एक 6 दुकानें आग की चपेट में आ गईं. इस अग्निकांड में विपिन गुप्ता की मोबाइल की दुकान के साथ अनूप कुमार की जूता-चप्पल की दुकान और हरी मौर्य की किराना दुकान समेत आसपास की अन्य दुकानें भी जलकर खाक हो गईं. दुकानों में रखा मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान, जूते-चप्पल, किराना सामग्री सहित लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया. आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाला और करीब सवा घंटे तक लगातार आग बुझाने का अभियान चलाया. रात करीब 10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका. आग बुझाने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर देवरिया से गोरखपुर जाने वाले मार्ग की एक लेन को बंद करना पड़ा, जिससे सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा. इसी दौरान आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार विपिन गुप्ता को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर सरवन निषाद भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों की स्थिति देखी. वहीं, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे. पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के साथ ही घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली. फिलहाल इस अग्निकांड ने पांच दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। जिन दुकानों से परिवारों का गुजर-बसर होता था, वहां अब सिर्फ जला हुआ सामान और राख का ढेर नजर आ रहा है. शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने चंद मिनटों में लाखों रुपये का नुकसान कर दिया. पीड़ित दुकानदार अपने सामने बर्बाद हुई दुकानों को देखकर बेहद परेशान हैं. अब सभी की निगाहें प्रशासन की ओर हैं कि नुकसान का आकलन कर पीड़ित दुकानदारों को कितनी राहत मिल पाती है. बाईट: कुंदन सिंह, सीओ चौरी चौरा. चौरी चौरा थाना क्षेत्र के बदुरहिया चौराहे पर मोबाइल की दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी जिसमें चपेट में आकर छह दुकानें जलकर खाक हो गई आज को बुझा दिया गया है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
Advertisement
नवसारी के चिखली में पिंजरे में फँसा चीता; वन विभाग ने जंगल में छोड़ दिया
Navsari, Gujarat:નવસારીના ચોખ્લી તાલુકાના ફડવેલ ગામે દીપડો પાંજરે પુરાયો. ફડવેલ ગામે નવા ફળિયામાં ઈમરાનભાઈના ખેતરમાં દીપડાના આંટાફેરા જોતા ગોઠવાયું હતું પાંજરૂ. રાત્રિનાં સમયે શિકારની શોધમાં આવેલીો દીપડો પાંજરે પુરાયો. ગ્રામજનોને જાણ થતા દિપડાને જોવા ભીડ ઉમટી. વન વિભાગને જાણ કરાતા বিভাগ દ્વારા દિપડાનો કબ્જો લઈને આરોગ્ય તપાસ બાદ જંગલમાં છોડવાની તજવીજ હાથ ધરવામાં આવી.0
0
Report
बिहारीगंज में शादी समारोह गोलीबारी, एक बालक की मौत, दूसरा घायल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोतैली गांव के गुलाब टोला, वार्ड संख्या 12 में शादी समारोह के दौरान गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ताबड़तोड़ फायरिंग में दो बच्चों को गोली लग गई, जिसमें पांच वर्षीय सरफराज की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा अली हसन गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनगंज के रहने वाले हैं। वे अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जोतैली स्थित अपने ननिहाल मो जमील के यहां आए थे। परिजनों के मुताबिक, मो. जमील के पुत्री की शादी थी।बारात के दौरान गुलाब टोला निवासी शेख इस्लाम के पुत्र औरंगजेब आलम कथित तौर पर बारातियों को हथियार दिखाने लगे। लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें वहां से हटा दिया। आरोप है कि कुछ घंटे बाद औरंगजेब आलम ने शाहरुख आलम, पिता जमील पर गोली चला दी। हालांकि, गोली शाहरुख को नहीं लगी, बल्कि वहां मौजूद दोनों बच्चों को एक-एक गोली लग गई। गोली लगने से सरफराज के सीने में गोली लगी, जबकि अली हसन कमर से ऊपर गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को तत्काल जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी बीच पांच वर्षीय सरफराज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिहारीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया की शादी समारोह में गोलीबारी की घटना सामने आई है एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि दूसरे घायल बच्चे का इलाज करवाया जा रहा है पुलिस छानबीन में जुट गई है। बाइट : मृतक का नानी0
0
Report
मधुबनी में प्रेम विवाह के चार महीने बाद पत्नी की हत्या; पति गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के चार महीने बाद ही नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाकर दफना दिया गया। मामले का खुलासा करते हुए झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतका किरण कुमारी ने करीब चार महीने पहले मुंबई में विकास कुमार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। दोनों का विवाह परिवार की सहमति के बिना हुआ था। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी दूसरी लड़की से बातचीत करने और पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में एक सप्ताह पूर्व 8 नवंबर को दीपावली के दिन किरण की हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद शव को कमला नदी के पार बिठौनी गांव के इलाके में ले जाकर जला दिया गया और अवशेषों को दफना दिया गया। घटना की जानकारी न तो मायके वालों को दी गई और न ही पुलिस को। बारदात के पांच दिनों बाद मायके वालों को लड़की के लापता होने की सूचना मिलो और मायके वालों ने पुलिस को सूचना दिया। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पति विकास कुमार को आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कब्र से शव के अवशेष भी बरामद किए हैं। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर अवशेष निकलने की कार्रवाई की गई। इस हत्याकांड में कुल 15 नामजद सहित कुल 20 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। प्रेम विवाह के महज चार महीने बाद हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बूट सुबोध कुमार सिन्हा डीएसपी झंझारपुर0
0
Report
Advertisement
