icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन: पुल टूटने से 5 हजार ग्रामीणों को दो किलोमीटर अतिरिक्त मार्ग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई तहसील क्षेत्र के ग्राम रगौली में निर्माणाधीन पुल की स्लैब टूटकर बह जाने से करीब पांच हजार की आबादी के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी प्रथम की ओर से कई महीनों से पुल का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन निर्माणाधीन पुल की स्लैब बारिश में टूटकर बह गई। इसके बाद गांव का मुख्य मार्ग बाधित हो गया है。 ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक महीने से उन्हें गांव तक पहुंचने और बाहर निकलने के लिए लगभग दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बच्चे रास्ते की समस्या के चलते स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, जबकि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है。 ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन उनकी समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने पुल निर्माण की गुणवत्ता की मानक के अनुसार जांच कराने, जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और तत्काल वैकल्पिक मार्ग बनवाने की मांग की है。 बाइट:- विकास सिंह--ग्रामीण बाइट:- ग्रामीण
0
0
Report

पद्म विभूषण बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर लखनऊ में योगी का भाषण

Noida, Uttar Pradesh:पद्म विभूषण 'बाबूजी' कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन बाबू कल्याण सिंह बोलते थे कि कल्याण सिंह टूट सकता है,लेकिन झुक नही सकता,उन्होंने जीवन भर इस वचन को निभाया। रामजन्मभूमि आंदोलन का समय,उन्होंने कहा था संघर्ष स्वीकार है, सत्ता दूर हो स्वीकार है, लेकिन अपने प्रभु राम का अपमान स्वीकार्य नही है। आज जब अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर को हम देखते हैं,तो श्रद्धेय बाबूजी की स्मृति हमारे अंतःकरण में उठती है। उज़ आंदोलन में कल्याण सिंह जी ने खुलकर समर्थन किया,अपनी सत्ता गंवाई,लेकिन रामभक्तों पर गोली नही चलवाई।
0
0
Report
Advertisement

रामपुर के चन्दपुरा में एक रात में चार घरों की चोरी, दहशत फैल गई

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के चन्दपुरा गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में चार घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी. एंकर रामपुर के थाना खजुरिया क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक ही रात में चार घरों को निशाना बना डाला, चोरों ने घरों के ताले तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दरअसल, पूरा मामला थाना खाजुरिया क्षेत्र के चन्दपुरा गांव का है, जहां बीती रात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक के बाद एक चार घरों को अपना निशाना बनाया, चोरों ने पहले घरों की रेकी की और इसके बाद मौका मिलते ही ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया, किसान गया के घर में रखे उनकी तीन बहुओं के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया, इसके अलावा गांव के तीन अन्य ग्रामीणों के घरों में भी चोरों ने ताले तोड़े और नगदी तथा सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. ग्रामीणों के मुताबिक, चोरी की वारदात के दौरान घरों में लोग सो रहे थे, आरोप है कि चोरों ने चोरी से पहले घर में सो रहे लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाया, जिसके बाद सभी लोग गहरी नींद में चले गए, सुबह जब ग्रामीणों की आंख खुली तो घरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था, चोरी की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया, एक ही रात में चार घरों में चोरी की वारदात सामने आने के बाद थाना खजुरिया पुलिस के सामने चोरों को पकड़ने की बड़ी चुनौती है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस अब चोरी गए सामान की जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध लोगों के बारे में भी जानकारी कर रही है, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.
0
0
Report

अमरौहा में कुंडल लूट: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव उमरपुर में हुई कुंडल छिनने की घटना का पुलिस ने खुलासा करदिया , दुकान पर सिगरेट लेने के बहाने पहुंचेवबदमा ने महिला का कुण्डल छीन लिया था जिसको आज पुलिस खुलासा करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है इसे खुला था अमरोहा जनपद के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने किया है अमरोहा जनपद के थाना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव उमरपुर में हुई कुंडल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया , पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 7 अगस्त को मोटरसाइकिल सवार दो युवक दुकान पर सिगरेट लेने के बहाने पहुंचे थे और महिला के कान से कुण्डल छीनकर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 21 अगस्त को पुलिस टीम ने सम्भल निवासी शाने अली और अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया पीली धातु का कुण्डल, चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल, दो देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बाइक का रंग और नंबर प्लेट बदली गई थी। गिरफ्तार अर्जुन कुमार के खिलाफ अमरोहा, मुरादाबाद और सम्भल के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है。
0
0
Report

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर बीजेपी ने यूपी में हिंदुत्व के बड़े दांव की तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की सियासत में बीजेपी के पास एक समय कल्याण सिंह के रूप में एक ऐसा ऑलराउंडर चेहरा था, जिसके सहारे पार्टी ने जातीय समीकरण को मजबूत करने के साथ-साथ हिंदुत्व की आक्रामक राजनीति को धार दी थी. अब उसी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को 'हिंदू गौरव दिवस' के रूप में मनाकर 2027 से पहले बड़ा सियासी दांव चल रही है।आज पूरे यूपी में कल्याण सिंह की पांचवी पुण्यतिथि को हिन्दू गौरव दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बहाने बीजेपी मिशन-2027 के अपने हिंदुत्व के एजेंडे का आगाज कर रही है रही है. कल्याण सिंह की पांचवी पुण्यतिथि पर पूरे यूपी में हिन्दू गौरव दिवस का आयोजन इस बात का संकेत है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के तमाम कद्दावर नेताओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत करके राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करके राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर हुए डैमेज को कंट्रोल करने की कोशिश भी की है। कल्याण सिंह को हिंदुत्व की राजनीति करने वाले राम मंदिर आंदोलन का नायक माना जाता है. नब्बे के दशक में कल्याण सिंह बीजेपी के हिंदुत्व का चेहरा बनकर उभरे।कल्याण सिंह के यूपी सीएम रहते हुए 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस किया था. ऐसे में कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को बीजेपी 'हिंदू गौरव दिवस' के रूप में मना रही है जिससे ये साफ है कि बीजेपी 2027 के चुनाव से पहले यूपी की सियासत में हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने और सपा की पीडीए पॉलिटिक्स को काउंटर करने की कवायद में है। यूपी में करीब 8 फीसदी लोधी समुदाय के लोग हैं, लेकिन बृज और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में इनकी निर्णायक भूमिका है. यूपी के करीब 23 जिलों में तो लोध वोटरों का जबरदस्त दबदबा है. रामपुर, ज्योतिबा फुले नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, महामायानगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, पीलीभीत, लखीमपुर, उन्नाव, शाहजहांपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हर्म महोबा ऐसे जिले हैं, जहां लोध वोट बैंक पांच से 10 फीसदी तक है.लोधी समुदाय ओबीसी की पहली जाति है, जो कल्याण सिंह के चलते बीजेपी के साथ जुड़ गई थी. बीजेपी कल्याण सिंह के निधन के बाद अपने साथ पहले की तरह ही जोड़े रखना चाहती है. उत्तर प्रदेश में सवर्ण 19 फीसदी तो ओबीसी 54 फीसदी है. यूपी में सवर्ण जातियों में ब्राह्मण 8 फीसदी, राजपूत 6 फीसदी, बाकी वैश्य, भूमिहार और कायस्थ हैं. पिछड़े वर्ग की संख्या 54 फीसदी से ज्यादा है, जिसमें यादव 10 फीसदी, कुर्मी-कुशवाहा, सैंथव 12 फीसदी, जाट 3 फीसदी, लोध 6 से 8 फीसदी, मल्लाह 5 फीसदी, विश्वकर्मा 2 फीसदी और अन्य पिछड़ी जातियों की तादाद 7 फीसदी है. इसके अलावा प्रदेश में अनुसूचित जाति 22 फीसदी मुस्लिम आबादी 20 फीसदी है. यूपी की सियासत इस वक़्त ओबीसी मतदाताओं के इर्द-गिर्द सिमट गई है, जिसके चलते कल्याण सिंह के बहाने बीजेपी की लोधी समुदाय के साथ ओबीसी को मजबूती के साथ जोड़े रखने की रणनीति है और इसी लिए विपक्ष हमलावर है। कल्याण सिंह बीजेपी के इकलौते नेता थे, जो राम मंदिर के लिए जेल गए और अपनी सत्ता की बलि दे दी थी. इस तरह कल्याण सिंह की पहचान राम भक्त और हिंदुत्व की कट्टर छवि वाले नेता की रही, जिसे बीजेपी 2027 में भुनाने की कवायद में है. इसीलिए बीजेपी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को 'हिंदू गौरव दिवस' के रूप में मना रही है
0
0
Report
Advertisement

भैलसी गाँव में पानी की समस्या पर महिलाओं का आक्रोश, सड़क जाम

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला, जहां भैलसी गांव की महिलाओं ने पेयजल संकट से परेशान होकर बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा, दरअसल भैलसी गांव में लंबे समय से पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं, ग्रामीणों का आरोप है की गांव में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते उन्हें दूर दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद जब समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया, वही जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों की समझाइश बाद के बाद महिलाओं ने खुला जाम।
0
0
Report
Advertisement

मौलासर झूलोत्सव की तैयारी: सुरक्षा और सुविधाओं पर बैठक

Didwana, Rajasthan:एंकर मौलासर कस्बे में आगामी 24 से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्री सत्यनारायण भगवान झूलोत्सव मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए ग्राम पंचायत भवन में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन, श्री सोमानी ट्रस्ट के पदाधिकारियों, मेला कमेटी, पार्किंग स्टाफ, स्वयंसेवकों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। रात्रिकालीन मेले में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त रोशनी, निर्बाध पेयजल, सुव्यवस्थित पार्किंग, महिला सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों और संस्थाओं ने आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य रूप से सफल बनाने का निर्णय लिया।
0
0
Report

नर्मदा नदी का विकराल रूप, बरगी डैम के 13 गेट खुले, तटीय इलाकों में अलर्ट

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-में मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। भारी पानी की आवक के बाद जबलपुर के बरगी डैम के 13 गेट खोल दिए गए हैं। डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा नदी अपने पूरे उफान पर है और उसका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर नरसिंहपुर जिले में देखा जा रहा है, जहां नर्मदा के तमाम घाट पानी में डूब चुके हैं। प्रशासन ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है और तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी अपने विकराल रूप में बह रही है। जिले के प्रमुख घाट—झांसीघाट,बरमान घाट और ककराघाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। जलस्तर लगातार खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। सभी संवेदनशील घाटों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अमला तैनात किया गया है, नागरिकों और श्रद्धालुओं के घाटों पर जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
0
0
Report

रामविचार नेताम का पेपर लीक पर कड़ा बयान, जांच समिति बनाकर दोषियों पर कार्रवाई

Begun, Rajasthan:रायपुर पेपर लीक मामले पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बयान पता चलते ही पेपर को रद्द किया गया है. पेपर लीक का मामला संदेहास्पद है. इसके जांच के लिए कमेटी गठित की गई है.. कमेटी जांच करके दोषियों के ऊपर कार्यवाही होगी.. आने वाले समय में ऐसी परिस्थितियां न हो इसके लिए परीक्षाओं को हाईटेक बनाया जाएगा.. शक्कर कीमतों के बढ़ोतरी पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बयान- शक्कर के दाम काफी बढ़ रहे हैं. गन्ना किसानों के सपोर्ट प्राइस में वृद्धि होगा. किसानों को गन्ना का रकबा बढ़ाना चाहिए. गन्ना का सही कीमत किसानों को दिया जाएगा. बाइट- रामविचार नेताम, कृषि मंत्री
0
0
Report
Advertisement

गुढ़ में जलभराव से विधायक घर में फंसे, आम लोगों की समस्याएं पूछे जवाब

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह के आवास के आसपास पानी भर जाने से पिछले करीब 48 घंटे से आवागमन पूरी तरह बाधित है और विधायक अपने ही घर में फंसे हुए हैं। इसी बीच अपनी समस्याएं लेकर कुछ स्थानीय लोग विधायक से मिलने उनके आवास पहुंचे, लेकिन विधायक के घर के आसपास बने हालात देखकर वे खुद अपनी परेशानी भूल गए। एक युवक ने बताया कि उसके घर के बाहर कीचड़ भरा हुआ है और एक मकान भी गिर गया है। युवक का कहना है कि वह पानी में डूबकर विधायक के घर तक अपनी समस्या बताने पहुंचा, लेकिन विधायक ने उससे मिलने से इनकार करते हुए शाम 4 बजे आने की बात कही। युवक का आरोप है कि जब वह इतनी मुश्किल परिस्थितियों में पानी पार कर विधायक के पास पहुंचा, तो उसे वापस लौटा दिया गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब विधायक खुद पिछले 48 घंटे से जलभराव के बीच अपने घर में कैद हैं, तो आम लोगों की परेशानी का समाधान आखिर कैसे होगा?
0
0
Report

मुंबई-नाशिक महामार्ग पर उड्डाणपुल निर्माण: मजदूर सुरक्षा के बिना, बड़ा हादसा खतरा

Thane, Maharashtra:मुंबई-नाशिक महामार्गावर कामगारांचा जीव धोक्यात घालून उड्डाणपुलाचे काम सुरू. सुरक्षा साधनांशिवाय करतायत काम, मोठा अपघात होण्याची भीती. ठेकेदाराचा निष्काळजीपणा. मुंबई-नाशिक महामार्गावर रस्ते विकास महामंडळाच्या माध्यमातून उड्डाणपुलाचे काम सुरू आहे. मात्र या कामादरम्यान कामगारांच्या सुरक्षेचा प्रश्न ऐरणीवर आला आहे. जीव धोक्यात घेऊन कामगार काम करत असल्याचे चित्र समोर आले आहे. मुंबई-नाशिक महामार्गावरील भिवंडी तालुक्यातील ओवळी खिंड आणि मानकोली परिसरात MSRDC च्या माध्यमातून उड्डाणपुलाचे काम सुरू आहे. या ठिकाणी दिवस-रात्र मोठ्या प्रमाणात अवजड वाहनांची वर्दळ असते. अशा धोकादायक परिस्थितीतही कामगारांना कोणत्याही प्रकारची सुरक्षा साधने न देता काम करायला लावले जात आहे. हेल्मेट, सेफ्टी बेल्ट, जॅकेट, बॅरिकेडिंग यापैकी काहीच नसताना भर महामार्गावर कामगार जीव धोक्यात घालून काम करत आहेत. या ठिकाणी अपघात होण्याची दाट शक्यता आहे. मोठा अपघात घडल्यास त्याला जबाबदार कोण? असा सवाल आता उपस्थित होत आहे. कामगारांच्या सुरक्षेसाठी आवश्यक उपाययोजना तातडीने करण्याची मागणी नागरिक आणि वाहनचालक करत आहेत. विकासकामाच्या नावाखाली कामगारांच्या जीवाशी खेळ सुरू असून प्रशासन याकडे लक्ष देणार का, हा प्रश्न आहे.
0
0
Report

हरियाणा के नारायणगढ़ मॉडल स्कूल के 39 छात्रों के कम्पार्टमेंट से भविष्य संकट

Ambala, Haryana:हरियाणा के नारायणगढ़ मॉडल स्कूल में 10वीं कक्षा के 39 विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान विषय में कंपार्टमेंट आई है. परीक्षा परिणाम आने के बाद अभिभावকদের और स्कूल प्रबंधन के बीच विवाद बना. इन विद्यार्थियों को स्कूल में दोबारा दाखिला नहीं दिया गया और कुछ के लिविंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए. लगभग 42 दिन बाद कंपार्टमेंट परीक्षा हुई, जिसमें 9 विद्यार्थी पास हो गए. इसके बाद बाकी विद्यार्थियों को दोबारा दाखिला देने के बजाय दूसरे स्कूलों में जाने की बात कही गई. अभिभावाओं का आरोप है कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें अपने घर से करीब 5 से 7 किलोमीटर दूर हरियाणा बोर्ड के हिंदी माध्यम स्कूलों में दाखिला लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. स्कूल प्रबंधन के अनुसार सीबीएसई के नियमों के अनुसार कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में दाखिला देना होगा. जिला शिक्षा विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया है और स्कूल को पढ़ाई प्रभावित न होने दें और नियमों के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए. अब यह सवाल है कि कंपार्टमेंट वाले इन विद्यार्थियों की पढ़ाई कैसे प्रभावित होगी और क्या उन्हें उसी स्कूल में आगे पढ़ने का मौका मिलेगा? अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं; विभाग और स्कूल प्रबंधन के बीच नियमों की व्याख्या का मामला अभी चर्चा में है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top