821101
बिहार में तेज बारिश से दुग्घा गांव के नए पुल पर आई बाढ
Bhabua, Bihar:अधौरा पहाड़ी के जंगल में दो दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण झोरगरवा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे दुग्घा गांव के पास बने नए पुल पर पानी चढ़ आया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुल के निचले होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। यदि पुल ऊंचा होता तो इस तरह की दिक्कत नहीं आती। हालांकि, लोग एक-दूसरे की मदद से पुल पार कर रहे हैं। प्रशासन से पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या न हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन; कई नेता गिरफ्तार, थाने लाए गए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी दी. कांग्रेस नेताओं को लाया गया विधाधर थाने. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत. PCC प्रमुख गोविंद डोटासरा सहित कई कार्यकर्ता को थाने लाया गया0
0
Report
कथारा कोलियरी स्टॉक-6 में भीषण आग, CCL प्रबंधन मूकदर्शक
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के कथारा कोलियरी में कोयला स्टॉक में लगी भीषण आग, CCL प्रबंधन बना मूकदर्शक। स्टॉक नंबर-6 में धधक रहा कोयला, राख में बदल रहा काला सोना। कोयला संकट के बीच बड़ी लापरवाही, कथारा में आग में जल रहा Thousand टन कोयला. बोकारो जिले के CCL कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी से बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है. यहां कोयला स्टॉक नंबर-6 में आग लगी हुई है. आग की वजह से कीमती कोयला धीरे-धीरे राख में तब्दील हो रहा है, लेकिन आग बुझाने को लेकर प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कथारा कोलियरी के स्टॉक नंबर-6 में कोयले के ढेर से लगातार धुआँ और लपटें उठ रही हैं. कोयले का कुछ हिस्सा अब राख बन चुका है. हैरानी की बात ये है कि ये आग कई दिनों से लगी है, लेकिन इसे बुझाने के लिए CCL प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. इस लापरवाही पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक तरफ देश में पावर प्लांट में कोयले की कमी को लेकर कोल इंडिया के चेयरमैन खुद गंभीर हैं और उनके निर्देश पर CCL मुख्यालय के अधिकारी ज्यादा से ज्यादा कोयला डिस्पैच करने के लिए रेलवे साइडिंग का निरीक्षण कर रहे हैं. तो दूसरी तरफ कथारा में हजारों टन कोयला यूं ही आग में जलकर बर्बाद हो रहा है. सवाल उठता है कि जब प्रबंधन को पता है कि खुले में रखे कोयले में स्वतः आग लगती है, तो फिर पहले से आग से बचाव के इंतजाम क्यों नहीं किए जाते? जब इस संबंध में कथारा प्रबंधक की माने तो आग बुझा ली जाएगी. लेकिन सवाल अब भी वही है - आग बुझेगी कब? जब तक पूरा स्टॉक राख नहीं हो जाएगा? और आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? कोयले को काला सोना कहा जाता है, लेकिन कथारा में यही काला सोना प्रबंधन की अनदेखी से राख बन रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि CCL प्रबंधन इस मामले में कोई ठोस कदम उठाता है या फिर सिर्फ मूकदर्शक बना रहता है.0
0
Report
सुजानगढ़ में चुनाव आयुक्त के बर्खास्तगी की मांग, मतदाता नाम कटने के आरोप
Churu, Rajasthan:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग\nकिसान सभा व माकपा ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन\nमतदाता सूची से करोड़ों नाम काटने का आरोप\nवोट चोरी और राजनीतिक सांठ गांठ का आरोप\nनिष्पक्ष चुनाव और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन\nअखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष तेजपाल गोदारा और माकपा के तहसील सचिव रामनारायण रुलानिया के नेतृत्व में किया प्रदर्शन\nसुजानगढ़ की अखिल भारतीय किसान सभा और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तहसील कमेटी सुजानगढ़ की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय में देश की राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राष्ट्रीय समाचार पत्र में प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि दो सहायक चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा विवादास्पद निर्णय लागू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप देशभर में लगभग 6 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। ज्ञापन में इसे लोकतंत्र के इतिहास का सबसे बड़ा धब्बा करार देते हुए कड़ा रोष जताया गया। ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए माकपा तहसील सचिव रामनारायण रूलाणियां ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार प्रत्येक नागरिक को वोट देने के अधिकार की दुहाई देती है, वहीं दूसरी तरफ करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम काटकर उन्हें मताधिकार से वंचित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के साथ सांठगांठ कर जनता के अधिकारों पर डाका डाला गया है। रूलाणियां ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत प्रभाव से पद से बर्खास्त कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए तथा किसी निष्पक्ष अधिकारी को चुनाव आयुक्त का जिम्मा सौंपा जाए, जिससे भविष्य में स्वतंत्र चुनाव संभव हो सकें।0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी में कांग्रेस ने वोट चोरी के विरोध में PM-गृहमंत्री-CEC का पुतला दहन
Rewari, Haryana:वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस..... रेवाड़ी में जिला सचिवालय पर फूंका पीएम, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला..... काली पट्टी बांधकर पहुंचे कांग्रेसी; सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल बोले— जब तक नहीं रुकेगी लोकतंत्र की हत्या, जारी रहेगा आंदोलन.... एंकर -हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में मतदाता सूची के SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर सियासत पूरी तरह गरमा गई है।कांग्रेस ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में रेवाड़ी के जिला सचिवालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना कड़ा रोष जताया।नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और सत्ताधारी दल मिलकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की आड़ में बड़े पैमाने पर वोट चोरी को अंजाम दे रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी और जब तक यह धांधली बंद नहीं होती, तब तक पार्टी का यह संघर्ष इसी तरह सड़कों पर जारी रहेगा। विओ - रेवाड़ी के जिला सचिवालय परिसर में उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सचिवालय पहुंचे।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस हाई-वोल्टेज प्रदर्शन में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, पूर्व मंत्री जसवंत यादव और कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबडी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। बाइट - जितेंद्र बघेल, राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा सह-प्रभारी बाइट - जगदीश यादव,पूर्व मंत्री बाइट -जसवंत यादव, पूर्व मंत्री0
0
Report
कुरुक्षेत्र में कांग्रेस प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, लोकतंत्र बचाने सड़कों पर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, अशोक अरोड़ा बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस कुरुक्षेत्र: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान के तहत सोमवार को कुरुक्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहबाद विधायक रामकरण काला सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ‘वोट चोरी’ के जरिए सरकार बनाई जा रही है, जो देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रजातंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस आज सड़कों पर उतर रही है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी और अब पार्टी लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों में बदलाव को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने इन मुद्दों की स्वतंत्र समीक्षा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया है कि आयोग के निर्णय सामूहिक प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं。 बाइट: अशोक अरोड़ा कांग्रेस,विधायक थानेसर0
0
Report
दुमका में भाजipa ने बीएलए-2 केस की निष्पक्ष जांच और वापसी की मांग
Dumka, Jharkhand:दुमका में भारतीय जनता पार्टी ने सरैयाहाट प्रखंड में बीजेपी द्वारा नियुक्त बीएलए-2 के साथ ग्रामीणों द्वारा कथित मारपीट, उनके घर पर छापेमारी और थाना में मामला दर्ज किए जाने के विरोध में समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। बीजेपी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर बीएलए-2 पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की है।बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि साजिश के तहत बीजेपी के बीएलए-2 पर मामला दर्ज किया गया है।इस मामले की जांच कर केस वापस लिया जाना चाहिए।वहीँ बिजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने मतदाता सूची में एक ही मकान संख्या पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि सरैयाहाट प्रखंड के मकान संख्या-1 में 27 मतदाता, मकान संख्या-36 में 29 मतदाता, मकान संख्या-13 में 63 मतदाता और मकान संख्या-96 में 94 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। जिससे स्पस्ट होता है कि इन आंकड़ों से मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका है, जिसकी जांच जरूरी है। बीजेपी ने उपायुक्त से पूरे मामले की जांच कराने और बीएलए-2 के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने की मांग की है।बिजेपी पार्टी ने कहा कि यदि मामले की स्पष्ट जांच नहीं हुई और कार्रवाई नहीं की गई, तो आगे आंदोलन किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
जामताड़ा में कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन
Jamtara, Jharkhand:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जामताड़ा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जामताड़ा के गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका बैसरा ने की। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में जामताड़ा विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े किए और भाजपा पर भी निशाना साधा। धरना स्थल पर काफी देर तक जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारों के बीच सियासी माहौल गर्म रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे。0
0
Report
जमशेदपुर में कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी, जेल भेजने की मांग पर प्रदर्शन
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया। इन लोगों की मांग थी कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर उसे जेल भेजा जाए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रही है। भाजपा की दलाली कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लोकतंत्र का प्रहरी समझा जाता था, लेकिन चुनाव आयोग ने लोकतंत्र को खत्म करने की कोई कसर नहीं छोड़ी है। श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे निर्णय लिया है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, जो भाजपा की दलाली कर रही है। इसे बर्खास्त किया जाए। सभी कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने का नारा लगा रही थी।0
0
Report
कांग्रेस का देशव्यापी विरोध: मतदाता सूची संशोधन और वोट चोरी के आरोप
Dhanbad, Jharkhand:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण व वोट चोरी के कथित मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आज देशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला. कांग्रेस कार्यकर्ता पुराने कांग्रेस कार्यालय से मार्च निकालकर पुराना डीसी कार्यालय होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई. कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल धनबाद जिला कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता राणा ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी चंदा चोरी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन की शाही मस्जिद विवाद: पत्थरबाजी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
Agra, Uttar Pradesh:उज्जैन की ऐतिहासिक शाही मस्जिद को मुस्लिम समाज के लोग खुद ही तोड़ रहे हैं. बावजूद इसके उज्जैन में कुछ लोगों के द्वारा पत्थरबाजी की गई. पुलिस को आंसू-गैस के गोले दागने पड़े0
0
Report
देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, Bandipora यूनिट भी शामिल
Congress Protests Across India, Bandipora Unit Joins Demonstration Anchor:- Congress committees across the country staged protests against Election Commissioner Gyanesh Kumar, with demonstrators demanding his resignation over issues raised by the party concerning the conduct and functioning of the electoral process. In Bandipora, Congress committee also held a protest, with party workers raising slogans and expressing their concerns over the Election Commission. Protesters reiterated the party's demand for the resignation of Gyanesh Kumar and called for greater transparency and accountability in the electoral process. The protest in Bandipora was part of the wider programme organised by Congress committees across the country.0
0
Report
सासाराम में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन: चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सासाराम के समाहरणालय पर चुनाव आयोग तथा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग की। इन लोगों ने सासाराम के विभिन्न सड़कों पर पहले जुलूस निकाला और बाद में सैकड़ों कार्यकर्ता समाहरणालय पहुंचकर समाहरणालय के मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि S.I.R. के नाम पर गड़बड़ी की गई है। ऐसे में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। देश का भरोसा अब चुनाव आयोग पर नहीं रह गया है। इसलिए वे लोग आज प्रदर्शन कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
मनियर की पानी की टंकी पर चढ़े जाटव परिवार, जमीन विवाद के बीच तनाव
Shivpuri, Madhya Pradesh:पवन जाटव, रचना जाटव, राम श्री जाटव मॉ और चार साल बेटे इसान जाटव सहित मनियर स्थित पानी की टंकी पर चढे। बताया जा रहा है कि व्यक्ति जा रहा है किसी धाकड नाम के व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है।0
0
Report
खराब सड़क के कारण 2500 वोटर ने उपचुनाव बहिष्कार का लिया फैसला
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला मुख्यालय की ग्राम पंचायत सूंड सालेरा और मऊ पथरई के लगभग 2500 से अधिक मतदाताओं ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3 में कल होने वाले उपचुनाव का बहिष्कार कर दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि विगत कई सालों से जिला मुख्यालय से लगभग 60 गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से उखड़ी पड़ी है पर इसके बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि हमने इसकी शिकायत तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, मुख्यमंत्री, और प्रधानमंत्री तक को पत्र लिख दिए, उसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. इस कारण ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का फैसला लिया है. ग्रामीण बताते हैं कि 2023 में यह सड़क स्वीकृत हो गई थी उसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. इस कारण दोनों पंचायतों के लगभग 2500 से अधिक मतदाताओं ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3 में कल होने वाले उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है.0
0
Report
समस्तीपुर में 75 लीटर शराब बरामदगी के बाद नेहा झा को जमानत मिली
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में करीब 75 लीटर शराब बरामद होने के बाद सोशल मीडिया प्रभावी नेहा झा को 28 सितंबर को अदालत ने जमानत दे दी। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास H-1 कोच से शराब बरामदगी के कारण नेहा झा सुर्खियों में आई थीं। 3 सितंबर को ट्रेन संख्या 12562 से शराब तस्करी का मामला सामने आया। GRP और CIB की टीम ने H-1 कोच के कूपे नंबर-7 की तलाशी में सूटकेस से 100 बोतल, करीब 75 लीटर शराब बरामद की। पूछताछ में नेहा ने कहा कि शराब शादी समारोह के लिए ले जानी जा रही थी। टिकट के बारे में भी पूछताछ हुई और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अदालत में सुनवाई के बाद 28 सितंबर को नेहा को जमानत मिल गई। अधिवक्ता चंदन कुमार सिंह के अनुसार अदालत ने बेल दी। अब नेहा झा के जीजा की जमानत याचिका दायर है, आशा है कि उसका भी बेल जल्द मिल जाएगा।0
0
Report
Advertisement
