Back
हाटा के छात्र विकास कुमार गुप्ता ने मैट्रिक में बिहार में पांचवां स्थान पाया
NJNarendra Jaiswal
Mar 29, 2026 14:03:16
Jasa, Bihar
चैनपुर प्रखंड के हाटा स्थित एसएस 108 हाई स्कूल के छात्र विकास कुमार गुप्ता ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 486 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में पांचवां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल छा गया है। विकास ने कुल 500 अंकों में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। विकास कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन 9 से 10 घंटे की नियमित पढ़ाई की। इस मेहनत का नतीजा रहा कि उन्हें राज्य स्तर पर टॉप-5 में जगह मिली। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है. विकास के पिता अनिल कुमार गुप्ता सब्जी का व्यवसाय करते हैं। रिजल्ट आने से पहले उन्हें विश्वास नहीं था कि उनका बेटा इतना बेहतर प्रदर्शन करेगा। लेकिन जब परिणाम घोषित हुआ तो उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की मेहनत का फल है। बहुत खुशी हो रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण है, फिर भी विकास ने अपनी लगन से यह मुकाम हासिल किया। मां सुनीता देवी भावुक होते हुए बताती हैं कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरा बेटा इतने अच्छे नंबर लाया है। विकास के दो भाई और एक बहन हैं, जिसमें वह दूसरे नंबर का बच्चा है। पूरे परिवार ने इस सफलता पर मिठाई बांटी और पड़ोसियों को भी खुशखबरी दी। स्थानीय स्तर पर भी इस सफलता की चर्चा है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने विकास की सराहना की। इस उपलब्धि से ग्रामीण क्षेत्र के अन्य छात्रों को प्रेरणा मिली है कि मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विकास आगे इंजीनियरिंग या मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RSRahul shukla
FollowMar 29, 2026 15:05:210
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 29, 2026 15:05:090
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 29, 2026 15:04:360
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 29, 2026 15:04:210
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 29, 2026 15:04:060
Report
SRShivam RAj
FollowMar 29, 2026 15:03:450
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 29, 2026 15:03:270
Report
JPJai Prakash
FollowMar 29, 2026 15:03:180
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 29, 2026 15:02:570
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 29, 2026 15:02:430
Report
SRShivam RAj
FollowMar 29, 2026 15:02:160
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 29, 2026 15:02:000
Report
685
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 29, 2026 14:48:32682
Report