821101
मझुई गांव शादी समारोह में पकवान बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, तीन लोग झूलसे
Bhabua, Bihar:मझुई गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक अचानक हुई घटना में गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों को गंभीर रूप से चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक यह घटना मझुई गांव के चैनपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। यह घटना रविवार की शाम को हुई थी जब वे बारातियों के लिए पकवान बना रहे थे। इस दौरान सिलेंडर में गैस की लीकेज हो गई और फिर आग लग गई। उसके बाद तीनों को सदर अस्पताल भभुआ लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यवतमाळ: गौवंश तस्करों के खिलाफ विहिप- बजरंग दल की उग्र प्रतिक्रिया
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या उमरखेड पोलीस स्टेशन अंतर्गत गौवंश तस्करांनी धुमाकूळ घालीत एका गो रक्षकाला दगडाने ठेचून ठार मारल्यानंतर हिंदुत्ववादी संघटना आक्रमक झाल्या आहेत. गोवंश तस्करी उजेडात येईल तिथल्या पोलीस अधीक्षक आणि संबंधित ठाणेदाराला जबाबदार धरून त्यांच्यावर कारवाई केली पाहिजे अशी मागणी केली आहे. गौरक्षक असलेल्या गजानन सुरोशे यांची निर्घृण हत्या होणं असेल तर एकूणच पोलीस प्रशासनाच्या कार्यशैलीवर प्रश्न उपस्थित होत आहे. मृताच्या कुटुंबियांना शासनाने आर्थिक मदत द्यावी, प्रकरण जलद गती न्यायालयात चालवावे व गुन्हेगार तसेच गो तस्करांवर मकोका सारखी कारवाई करावी अशी मागणी विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दलाने केली आहे. यवतमाळ जिल्ह्यात मोठ्या प्रमाणात अवैध धंदे सुरू आहे, त्यातूनच आर्थिक कमाईसाठी गौवंश तस्करीला प्रोत्साहन दिल्या जात आहे असा गंभीर आरोप देखील करण्यात आला. शासन प्रशासन गोवंश कत्तली बाबत गंभीर नाही, यवतमाळ जिल्ह्यात पोलिसांना अनेकदा निवेदन दिली, मात्र गो तस्करावर कारवाई होत नाही. याची खंत व्यक्त करतानाच हे प्रकार न थांबल्यास गंभीर परिणामाला समोर जावे लागेल असा इशारा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दलाने दिला आहे.0
0
Report
रांची SSP ने ग्रामीण इलाकों के पुलिस अधिकारियों से बैठक कर कानून व्यवस्था सुदृढ़
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में विधि व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर रांची एसएसपी ने ग्रामीण इलाकों के पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बेड़ों और सिल्ली अनुमंडल क्षेत्र के डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ हुई इस बैठक में अपराध नियंत्रण, पेट्रोलिंग और आने वाले पर्व-त्योहारों को लेकर विशेष रणनीति पर चर्चा की गई।रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बेड़ों और सिल्ली अनुमंडल क्षेत्र के डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी भी मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।एसएसपी ने हाल ही में पदस्थापित नए थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार गश्ती और पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा गया।बैठक के दौरान आने वाले पर्व-त्योहारों को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। एसएसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए。0
0
Report
बिहार में तापमान 2–5 डिग्री गिर सकता है, बारिश भी संभव
Patna, Bihar:बिहार में अगले चार-पाँच दिनों के दौरान अनेक भागों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। IMD मुताबिक बुधवार को पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गयाजी, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय के एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में एक जून तक दो से पांच डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार को सबसे अधिक दिन में तापमान भभुआ में 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। डेहरी में 42.4, छपरा में 40.3, औरंगाबाद में 40.8, पटना में 38.4, गयाजी में 39, भागलपुर में 33.7 डिग्री दर्ज किया गया।0
0
Report
Advertisement
बेगूं के जोगणिया माताजी कार्यक्रम में विधायक ने 10 लाख रु दान का ऐलान
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखण्ड में जोगणिया माताजी स्थित क्षत्रीय मेवाड़ा (कलाल) समाज की धर्मशाला परिसर में चतुर्थ वर्षगांठ एवं आम सभा कार्यक्रम सामाजिक एकता और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाजजनों ने विधायक का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक डॉ. धाकड़ ने समाज की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। घोषणा के बाद समाज बंधुओं में खुशी का माहौल रहा और सभी ने विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।0
0
Report
रायगढ़ के चार स्कूल के छात्र इसरो भ्रमण के लिए चुने गए, सम्मानित
Chendhare, Maharashtra:स्लग - रायगडमधील चार शालेय विद्यार्थ्यांना इस्रो भेटीची संधी ...... सभापती वैकुंठ यांनी केला गौरव ......३ हजार ६१७ विद्यार्थ्यांमधून झाली निवड ...... अँकर - इस्रो भेटीसाठी निवड झालेल्या रायगड जिल्ह्यातील चार शालेय विद्यार्थ्यांचा जिल्हा परिषदमचे सभापती वैकुंठ पाटील यांच्या हस्ते सत्कार करण्यात आला. हे विद्यार्थी ४ जून रोजी इस्रोभेटीसाठी रवाना होणार आहेत. गुरुकुल एज्युकेशन सोसायटीच्या माध्यमातून घेण्यात आलेल्या राज्यस्तरीय स्पर्धा परीक्षेत रायगड जिल्ह्यातील ३ हजार ६१७ विद्यार्थी सहभागी झाले होते. त्यामध्ये या चार विद्यार्थ्यांनी इस्रोवारीची संधी पटकावली आहे.0
0
Report
लखनऊ ठाकुरगंज में देर रात मारपीट वीडियो वायरल, लाल मस्जिद के पास हंगामा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ ठाकुरगंज में देर रात मारपीट का वीडियो वायरल बालागंज स्थित लाल मस्जिद के पास हंगामा पेट्रोल पंप के सामने युवकों में जमकर विवाद0
0
Report
Advertisement
रंजंगाव में जाली सोने के आधार पर HDFC बैंक से करोड़ों का गोल्ड लोन फ्रॉड!
Shirur, Maharashtra:शिरूर तालुक्यातील रांजणगावमधून एक धक्कादायक बातमी समोर येत आहे. बनावट सोन्याच्या आधारे चक्क HDFC बँकेला तब्बल १७ लाख ७६ हजारांचा गंडा घातल्याचा प्रकार उघडकीस आला आहे. खोटे सोने गहाण ठेवून गोल्ड लोन उचलणाऱ्या एका मोठ्या टोळीचा रांजणगाव पोलिसांनी पर्दाफाश केला आहे. हा संपूर्ण प्रकार जानेवारी २०२५ ते मार्च २०२५ या कालावधीत HDFC बँकेच्या रांजणगाव शाखेत घडला. आरोपींनी बनावट दागिने खरे असल्याचे भासवून बँकेत गहाण ठेवले आणि लाखो रुपयांचे कर्ज उचलेले. या प्रकरणी पोलिसांनी तब्बल १२ जणांविरोधात गुन्हा दाखल केला असून, मुख्य आरोपी लक्ष्मण उर्फ लखन वीर आणि मच्छिंद्र खैरनार या दोघांना अटक केली आहे. विशेष म्हणजे, बँकेने नियुक्त केला गया गोल्ड लोन व्हॅल्युएर संजय पंडित याने सोन्याची शुद्धता तपासताना, ते बनावट असल्याचे माहीत असूनही 'खरे' असल्याचे खोटे प्रमाणपत्र दिले आणि या फसवणुकीत साथ दिली. शैलेश जाधव यांनी दिलेल्या फिर्यादीवरून रांजणगाव पोलिसांनी भारतीय न्याय संहितेच्या विविध कलमांनुसार गुन्हा दाखल केला आहे. कोर्टाने मुख्य आरोपी लक्ष्मण वीर याला २९ मे २०२६ पर्यंत पोलीस कोठडी सुनावली आहे. या मोठ्या आर्थिक फसवणुकीमुळे रांजणगाव आणि शिरूर परिसरात प्रचंड खळबळ उडाली आहे. या बनावट सोन्याच्या रॅकेटमागे आणखी काही मोठे मासे आहेत का? याचा कसून तपास पोलीस उपनिरीक्षक तिडके करत आहेत. प्रतिनिधी हेमंत चापुडे झी मिडीया रांजणगाव पुणे....0
0
Report
नरसिंहपुर पुलिस ने 9 चोरीयों का पर्दाफाश कर तीन शातिर गिरफ्तार; 28 लाख के माल बरामद
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा जिले में लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए, ऑपरेशन शिकंजा, चलाया जा रहा है और इसी के चलते आज नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया की तीन शातिर चोरों को पकड़ा है, पकड़े गए चोरों से टोटल 9 चोरियों का पर्दाफाश हुआ है, पकड़े गए आरोपी में सुंदर जाटव और रामकुमार उर्फ रक्कू दुबे जो एक शातिर अंतरजिला चोर है, इसके खिलाफ नरसिंहपुर सहित जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन जिले में कई मामले दर्ज हैं, पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस ने सोने के कंगन, हार, मंगलसूत्र, झुमकी, सोने की चैन, सोने का मांग, सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल, चांदी का भगवान को चढ़ाने वाला छत्र, मुकुट और 200 चांदी की अंगूठियां को बरामद किया है, पकड़े गए मशरूखा की कीमत 28 लाख रुपए बताई जा रही है, वहीं पुलिस ने आरोपी सुंदर जाटव निवासी नरसिंहपुर, आरोपी राजकुमार उर्फ रक्कू दुबे निवासी सागर और उनके सहयोगी रमेश दुबे निवासी सागर पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है बहरहाल पुलिस पूरे मामले में उन लोगों की खोज में लगी हुई हैं जिन्होंने चोरी के माल की खरीद फ़रोस्त की0
0
Report
हरिद्वार के गंगा घाट पर शराबी युवकों के उत्पात पर पुलिस कार्रवाई
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार की हर की पैड़ी और मोती बाजार क्षेत्र में शराब के नशे में पहुंचे युवकों की हरकतों ने तीर्थनगरी की मर्यादा पर फिर सवाल खड़े कर दिए। हरियाणा से आए 3 से 4 युवकों पर गंगा स्नान के दौरान नशे की हालत में उत्पात मचाने और स्थानीय लोगों से अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने युवकों की संदिग्ध गतिविधियां देख तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हर की पैड़ी क्षेत्र पहुंची और सभी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। गंगा घाट और बाजार क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी युवकों के व्यवहार पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है, जबकि देवभूमि की धार्मिक गरिमा को लेकर एक बार फिर सख्त निगरानी की जरूरत महसूस की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
हरदोई में छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों का बांके हमला, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी,शोहदों ने बांके से हमला कर पिता पुत्र समेत तीन को किया घायल,मोहल्ले में दहशत हरदोई की कोतवाली संडीला क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना परिवार को भारी पड़ गया।दबंग शोहदों ने घर के बाहर पहुंचकर जमकर तांडव मचाया और बांके से हमला कर पिता समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। मोहल्ले वालों ने किसी तरह बीच-बचाव कर आरोपियों से बांका छीना, जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। मामला कस्बे के एक मोहल्ले का है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि दूसरे मोहल्ले के रहने वाले तौफीक,फैसल, आसिफ, आमिर, आदिल और सलीम समेत 10 से 15 युवक आए दिन मोहल्ले में घूमकर लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे।परिवार के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी, जो नवीं कक्षा की छात्रा है,स्कूल आते-जाते समय आरोपी उसका पीछा करते थे।आरोप है कि युवक कई बाइक से घर के सामने पहुंचकर बैठते, सिगरेट के छल्ले उड़ाते और अश्लील हरकतें करते थे।करीब 15 दिन पहले मोहल्ले वालों ने विरोध कर youths को वहां से भगा दिया था।तभी से आरोपी रंजिश मानकर परिवार को धमका रहे थे। मंगलवार शाम छात्रा का 18 वर्षीय भाई परचून की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। तभी घर के बाहर बैठे युवकों का उसने विरोध किया।आरोप है कि इसी बात पर दबंगों ने हमला बोल दिया और बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव में आए पिता और एक पड़ोसी युवक भी घायल हो गए। गंभीर हालत में दो घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है,जबकि पिता का प्राथमिक उपचार कराया गया।मोहल्ले वालों ने एकत्रित होकर हमला करने वाले दबंग शोहदों से बांका छीन लिया और पुलिस को सौंप दिया।पुलिस ने बांका कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और दबंग शोहदे अभी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है.0
0
Report
आयोध्या में इक़बाल आंसारी: हिन्दू-मुस्लिम एकता पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya : Iqbal Ansari (Former Plaintiff In Babri Masjid-Ram Janmabhoomi Case) On Unity Of Hindus & Muslims तीन चार पुष्त पहले 90 प्रतिशत मुस्लमान पहले हिंदू थे.. हमे भी नहीं पता हम लोग मुस्लमान कैसै बने..100 प्रतिशत हम हिंदु रहे होंगे .. हिंदुस्तान के ज्यातार मुस्लमान हिंदू थे..पड़ोसी के धर्म का सम्मान करते रहो..मानवता की पूजा होती है.0
0
Report
दरिमा के ग्रामीणों का शराब दुकान विरोध: कलेक्टर से बंदी की मांग
Kusu, Chhattisgarh:एंकर सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत में शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का अब विरोध देखा जा रहा है। जिसको लेकर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शिकायत करने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर शराब दुकान हटाने की मांग की है। दरअसल दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय स्तर पर नई शराब नीति के तहत शराब दुकान राज्य सरकार खोल दिया गया है। खुलने के बाद से ही ग्रामीणों का विरोध लगातार देखा जा रहा है। सैकड़ो की संख्या में आज ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर शराब दुकान बंद करने की मांग करते हुए नजर आए। इधर ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया गया। इधर ग्रामीणों کا आरोप है कि कलेक्टर के द्वारा यह कहकर भेज दिया गया कि शराब नीति सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसी से सरकार का राजस्व एकत्रित किया जा रहा है। इसके बाद ही महिलाओं को सरकार महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 हर महिलाओं के खाते पर डाल रही है। इधर नाराज महिलाओं ने कहा कि अगर पता होता की महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 शराब दुकान से मिल रहा है तो हम महिलाएं कभी ₹1000 नहीं लेती। इस शराब दुकान के खुल जाने से पूरा परिवार बर्बाद हो रहा है। इसलिए सरकार से मांग है कि सरकार शराब दुकान जल्द से जल्द पूर्णतः बंद कर दे, नहीं तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन ग्रामीणों के द्वारा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार के कनखल में नकाबपोशों का धावा, घर-गौशाला में दहशत और लूट
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज / हरिद्वार कनखल क्षेत्र में देर रात गौशाला और एक घर में घुसे 30 से 40 नकाबपोश युवकों को लेकर सनसनी फैल गई。 पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवकों के हाथों में हथियार थे और उन्होंने घर में घुुसकर जमकर हंगामा किया। परिवार ने नकदी और जेवरात लूटने के आरोप भी लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ CCTV फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी संपत्ति विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इलाके में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।0
0
Report
कोटा जंक्शन के पास खंभे में आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची
Kota, Rajasthan:कोटा- स्टेशन के पास बिजली के खंभे में आग कोटा। अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है कोटा जंक्शन स्टेशन के पास से। रंगपुर रोड नंबर 3 स्थित अजय आहूजा स्कूल के पास लगे इलेक्ट्रिक पोल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के पास होने से बच्चों और अभिभावकों में डर का माहौल। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गर्मी और सूखे मौसम की वजह से आग तेजी से फैलने का खतरा है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं और बिजली विभाग की टीम भी रवाना हो चुकी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर आसपास की बिजली सप्लाई काट दी गई है। नौतपा की गर्मी में यह दूसरा हादसा है। JK फैक्ट्री के पास आग के बाद अब स्टेशन एरिया में पोल में आग से लोग दहशत में हैं।0
0
Report
रेलकर्मी के बेटे की हत्या: एक आरोपी गिरफ्तार, शव मिलने से हड़कंप
Kota, Rajasthan:अपहरण कर रेलकर्मी के बच्चे की हत्या, एक आरोपी पकड़ा कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में अपहरण कर सोमवार रात को एक रेल कर्मचारी के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.... साथियों ने बताया कि कर्मचारी का नाम अमर सिंह मीणा है। यह रेलवे वर्कशॉप बॉडी रिपेयर शॉप में फिटर के पद पर कार्यरत है। अमर सिंह नई बस्ती सोगरिया पेट्रोल पंप के पीछे किराए से रहता है....साथियों ने बताया कि अमर सिंह के 10 साल का लड़का मयंक सोमवार शाम करीब 5 बजे खेलने जाने की बात कहकर साइकिल लेकर घर से निकला था....लेकिन रात तक भी घर नहीं लौ तक नहीं लौटा। इसके बाद पिता अमर ने मयंक की गुमशुदगी की रिपोर्ट रेलवे कॉलोनी थाने में दर्ज करवाई। रिपोर्ट के बाद हरकत में पुलिस ने मयंक की तलाश शुरू की। तलाशी में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस को एक युवक मयंक को अपने साथ ले जाता नजर आया। इसके बाद तलाश कर पुलिस को इस युवक का पता लगा लिया। यह युवक पूनम कॉलोनी लेबर चौराहे के पास रहता है.... इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को थाने ले आई। पहले तो युवक मयंक को ले जाने से मना करता रहा। बाद में सख्ती दिखाने पर मयंक टूट गया.....मयंक ने बताया कि उसने मयंक की हत्या कर दी है और शव को सोगरिया के पास झाड़ियां में फेंक दिया है..... सूचना पर रात को पुलिस मयंक को लेकर मौके पर पहुंची और मयंक का शव बरामद किया। पुलिस को मयंक का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। रात भर पड़ा रहने के कारण कुत्तों ने शव को कई जगह से नोच कर खा लिया....अपहरण कर बच्चों की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के सभी आला अधिकारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए... पुलिस आधी रात तक मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी.... खबर मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए....पुलिस ने फिलहाल मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। आरोपी के नाम की भी जानकारी नहीं मिल सकी है....0
0
Report
Advertisement
