821101
कैमूर में 36000 मेट्रिक टन भंडारण क्षमता के गोदाम का शिलान्यास
Bhabua, Bihar:बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री सह सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कैमूर जिले के सहकार भवन में 43 पैक्स और व्यापार मंडलों में 36000 मेट्रिक टन भंडारण क्षमता वाले गोदाम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग लंबे समय से किसानों के हित के लिए काम कर रहा है। धान, गेहूं, और मक्का की अधिप्राप्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी सहकारिता विभाग के अंतर्गत किए जा रहे हैं। कैमूर जिले में 151 पैक्स और 11 व्यापार मंडल हैं, जो किसानों के लाभ के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर: SMS अस्पताल IPD टॉवर निर्माण प्रगति पर, दिवाली तक पूरा होने की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पहुंचे SMS अस्पताल के IPD टॉवर। मंत्री खींवसर ने IPD टावर के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट पर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि अगले साल दीवाली तक तैयार हो जाएगा SMS हॉस्पिटल का आईपीडी टॉवर। पार्किंग, सड़क के काम का जल्द समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री IPD टॉवर के हेलीपैड पर पहुँचे। SMS अस्पताल के IPD टॉवर में एयर एम्बुलेंस के लिए हेलीपैड बनाया गया है और 24 मंजिल के बाद ही हेलीपैड बनाया गया है।0
0
Report
भोपाल कैबनेट: 345 करोड़ Eow मंजूरी, 3378 करोड़ सिंचाई परियोजनाओं को हरी झंडी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म मंत्री चैतन्य कश्यप ने दी जानकारी पिछला एक माह पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया पिछले 2 सप्ताह में मप्र को तीन से चार पुरस्कार मिले स्थापना दिवस पर तीन दिनी कार्यक्रम होंगे एक नम्बर को है मप्र का स्थापना दिवस दीपावली पर माटी कला को प्रोत्साहन दिया जाए सभी मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी Eow के लिए 345 करोड़ की स्वीकृति नगरीय प्रशासन मामले में मुख्यमंत्री ने कहा सभी तरह की गड़बड़ियों में कार्रवाई होगी मंत्री सभी जगह नजर रखें 3378 करोड़ की सिंचाई परियोजनाएं छिड़वाड़ा सागर, सिवनी, मुरैना को मंजूरी किसान कल्याण यान वर्ष पर प्रस्तुति दी गई प्रदेश के 12 जिलों मे वर्षा का मापदंड माँगा गया है किसानों क़ो सहयोग दिया जायेगा0
0
Report
राहुल गांधी बरी: अदालत ने विपक्ष को करारा झटका दिया
Noida, Uttar Pradesh:हाँ, सो सॉरी। आज सुल्तानपुर कोर्ट से। अमित शाह के मामले में राहुल जी को बरी किया गया है, उसपे आपने क्या किया है? ब तथ्यों को तोड़ मोड़ करके। केस दशराया जाएगा। दुर्भावना से भी स्थित हो गए थे। विपश्य पार्टियों को नेताओं को परेशान करने की नियत से। मुकदमा पंजीकृत होगा या मुकदमा चलाया जाएगा तो स्वाभाविक रूप से। कहीं ना कहीं कोर्ट से न्याय मिलना ही है। आज ही राहुल गांधी जी के साथ हुआ। ही। जो झूठे केस दर्ज करा करके राहुल जी को अपमानित करने की कोशिश की गयी। राहुल जी को परिघड़े में खड़ा करने की कोशिश की गई। वो इतने बरी करके। ऐसे झूठे लोगों के गाल पर चाटा मारा जो झूठ का सहारा लेकर के विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। कोर्ट में घसीटने की कोशिश करते हैं। स्वाभाविक रूप से भाजपा को ऐसे सबक देना चाहिए। : कि अख्लेश जी अभी तक तो उन्होंने राम मंदिर से दूर नहीं बनाए रखी थी। वो राम मंदिर जो है जा रहे हैं। इसपे आपका क्या क्या है? हम। स्वामानिक रूप से。 किसी भी धर्म को मानने वाले को अपनी आस्था के मुताबिक अपने धर्म को मानने की पूरी संविधान छूट गई。 इसलिए इस पर हमें कुछ विशेष नहीं कहना, हाँ इतना ज़रूर है। कि हमने नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव का भी दौर देखा। वह हनुमान जी के आनंद भक्त थे। लेकिन नेता और लोक जो रह रहे हों या मुख्यमंत्री रह रहे हों। मुख्यमंत्री नेता और लोक रहते हुए राजनीति में सक्रिय भूमिका दिखाते हुए भी。 कभी धर्म के नाम पर नौटंकी नहीं हुई। : तीन तीन बार हम घूमती रहे। दो दो बार नेता में जरूर रहे। लेकिन हमेशा। वो जनता के प्रति वफ़ादारी दिखाए। कभी किसी मंदिर में किसी देवी देवता का पूजा पाठ करने का दिखावा नहीं किया। जो भी धर्म को मानते थे, अपने घर में पूजा पाठ करते थे, तो उनको उनसे सबक देना चाहिए。 हरमन दिखावे के लिए नहीं होता। आस्था दिखावे के लिए नहीं होता। आस्था और धर्म। मानने के लिए होता है। आप किसे मानते हैं? ये आपका विवेक है। लेकिन अगर हम दिखावा करते हैं तो स्वाभाविक रूप से नौटंकी है。 इसलिए इसी。 उहापोह में समाजवादी पार्टी के नेता जी हैं。 वो भातपा के रास्ते के चलने की कोशिश करते हैं。 राजनीति की जवाबदारी जनता के प्रति होती है。 राजनीति के प्रति राजनीति करने वाले की जवाबदेही संविधान के प्रति होती है। जनता के प्रति होती है। प्रदेश के प्रति होती है। धर्म के प्रति होती है。 धर्म के प्रति。 राजनीति करने वालों की जवाबदेही नहीं धर्माचार्यों की होती है। धर्माचार्य करेंगे किस धर्म का कौन सा धर्माचार्य है उसकी जवाबदेही है कि धर्म को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाए। अगर राजनीति करने वाले घर का चौका पहन करके。 समाज को बांटने की कोशिश करते हैं, ये धर्म नहीं है。 संविधान के व्यवस्था के विपरीत असल करते हैं, ये धर्म नहीं है。 कोई भी हो उसका सम्मान है लेकिन दिखावे नौटंकी समाज को बांटने का काम करना धर्म के नाम पर समाज को बांटना स्वाभाविक रूप से मैं इसी घोर निंदा करता हूँ।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के विनीत दुबे रूस में 7 अक्टूबर से लापता, परिजनों ने युद्ध में झोंकने की जताई आशंका
Telipara, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी विनीत कुमार दुबे रोजगार के सिलसिले में रूस गए थे, लेकिन 7 अक्टूबर से उनका परिवार से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। चिंतित परिजनों ने केंद्र सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों का गंभीर आरोप है कि विनीत को बंधक बनाकर जबरन युद्ध के मोर्चे पर भेजने का दबाव डाला जा रहा है। लगातार अनहोनी की आशंका के बीच परिवार ने विदेश मंत्रालय से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर विनीत की सुरक्षित वतन वापसी की मांग की है।0
0
Report
हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बाइक-पिकअप की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ - बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला नए हाईवे पर हादसा, तेज रफ्तार बाइक पिकअप से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो की इलाज के दौरान मौत, दो मृतक सगे भाई, गाजियाबाद से गढ़ ब्रजघाट जा रहे थे तीनों युवक हादसा थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित नए हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि तीन युवक बाइक से गाजियाबाद से गढ़ ब्रजघाट के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं।0
0
Report
जयपुर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए तैयारी पूरी, सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में सामने आई व्यावहारिक परेशानियों से सबक लेकर जयपुर जिला प्रशासन ने दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल जयपुर जिले की पांच पंचायत समिति आमेर, जालसू, रामपुरा-डाबड़ी, शाहपुरा, अमरसर के 81 वार्डो और 11 जिला परिषद वार्डो के सदस्यों के चुनाव के लिए 413 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईवीएम के जरिए होगा। मतदान दल आज देर शाम तक अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि पहले चरण के मतदान के दौरान सामने आई समस्याओं और व्यवस्थाओं में रही कमियों की समीक्षा कर दूसरे चरण में आवश्यक सुधार किए गए हैं। मतदान दलों के ठहरने से लेकर मतदाताओं की सुविधा तक विशेष इंतजाम किए गए हैं। बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी। वहीं, मतदान दलों के ठहरने और मतदान संबंधी कार्यों के लिए बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। ऐसे बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान और देर शाम तक चुनाव संबंधी कार्यों में परेशानी नहीं आए। दूसरे चरण में मतदान दलों की जिम्मेदारी केवल बुधवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव कराने तक सीमित नहीं रहेगी। मतदान दल लगातार पांच दिन चुनावी प्रक्रिया में जुटे रहेंगे। 28 अक्टूबर को ईवीएम से मतदान के बाद 29 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। इसके अगले दिन 30 अक्टूबर को गांव की सरकार चुनने के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद सरपंच और वार्ड पंच पदों की मतगणना होगी। 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव संपन्न कराने के बाद मतदान दलों की वापसी होगी。0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-करहल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटा ट्रक, लगी आग, चालक झुलसा
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को ट्रक का टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने और बचाव कार्य जारी है,हादसे में झुलसे चालक को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।0
0
Report
रांची पासपोर्ट अदालत: 30 अक्टूबर को लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित राज्य भर के किसी भी व्यक्ति को अगर पासपोर्ट बनाने में कोई अड़चन आ रही है तो ये खबर उनके लिए है। दरअसल एक लम्बे वक्त के बाद राजधानी रांची में पासपोर्ट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 30 अक्टूबर को पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से आयोजित इस अदालत में लंबित पासपोर्ट आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर रहेगा। पासपोर्ट अदालत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल के तीसरे तल पर आयोजित होगी। पासपोर्ट कार्यालय अधिकारी मनीता के ने बताया कि इस दौरान लंबित आवेदनों के साथ-साथ कारण बताओ नोटिस जारी होने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने से संबंधित मामलों के समाधान पर भी ध्यान दिया जाएगा। जिन आवेदकों की पासपोर्ट प्रक्रिया किसी कारण से अटकी हुई है, उनके लिए यह अपने मामले की स्थिति स्पष्ट कराने और समस्या के समाधान का अवसर होगा। पासपोर्ट अदालत में शामिल होने वाले आवेदक अपना पासपोर्ट फाइल नंबर और मामले से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें। निर्धारित समय के भीतर उपस्थित होकर अपने लंबित मामले का निष्पादन करा सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
मिशन 2027: कांग्रेस पश्चिमी यूपी में चुनावी मोड, मुरादाबाद से सक्रियता तेज
Noida, Uttar Pradesh:मिशन 2027 के लिए कांग्रेस पूरी तरह चुनावी मोड में। मुरादाबाद में पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कार्यकर्ता पहुंचना शुरू हो गए हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए मुरादाबाद से चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस। पश्चिमी यूपी के ब्लॉक स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी सम्मेलन में पहुँचना शुरू हो गए हैं। यूपी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों को देंगे चुनावी टिप्स। संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी का विस्तार करने पर रहेगा फोकस। कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने और जनसमस्याओं को लेकर प्रभावी संघर्ष की बनाेगी रणनीति। विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की जमीनी मजबूती का लिया जाएगा जायजा। 1 तारीख को रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों पर भी रहेगा विशेष फोकस। मुरादाबाद सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान के लिए सक्रिय करने की कोशिश। मिशन 2027 के लिए संगठन को चुनावी मैदान में उतारने की कांग्रेस की तैयारी。0
0
Report
अवनीश सिंह पटेल भाजपा एमएलसी प्रत्याशी, विपक्ष पर सवाल उठाकर जीत का दावा
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा एमएलसी प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए कभी evm पर तो कभी बैलट पेपर पर सवाल खड़े करते रहे हैं ।हम 11 की 11 सीटों पर चुनाव जीत रहे हैं0
0
Report
वन विभाग में फॉरेस्ट हॉफ की कुर्सी: 3 नाम चर्चा में
Jaipur, Rajasthan:वन विभाग के मुखिया की कुर्सी को लेकर घमासान, कौन बनेगा हॉल, 3 नाम चर्चा में जयपुर-राजस्थान में फॉरेस्ट हॉफ की कुर्सी को लेकर घमासान मचा हुआ है. 3 दिन बाद हॉफ की कुर्सी खाली हो रही है. ऐसे में वन विभाग में चर्चाएं तेज है कि आखिरकार जंगल वाले महकमे का मुखिया कौन बनेगा.... 31 को खाली हो रही कुर्सी- वन विभाग में फॉरेस्ट हॉफ की कुर्सी को लेकर चर्चाएं तेज है. 31 अक्टूबर को हैड आॅफ फॉरेस्ट की कुर्सी खाली हो रही है. सीनियर आईएफएस अरिजीत बनर्जी हॉफ की सीट से 3 दिन बाद रिटायर्ड हो रहे है. अब स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में नए हॉफ को लेकर फैसला होगा. अभी 3 सबसे सीनियर आईएफएस अधिकारियों का नाम रेस में है. लेकिन चर्चा इस बात कि भी है कि क्या अरिजीत बनर्जी का सेवा विस्तार होगा? स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में हॉफ को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. वन विभाग में अब तक सबसे सीनियर आईएफएस अधिकारी को ही हॉफ बनाने परिपाटी रही है. फिलहाल अभी सीनियर अधिकारी आईएफएस पवन उपाध्याय है. ये 3 अधिकारी रेस में आगे- फिलहाल पवन उपाध्याय का नाम रेस में सबसे आगे है. पवन उपाध्याय अरिजीत बनर्जी के बाद सबसे सीनियर आईएफएस अधिकारी है. अरिजीत बनर्जी 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे है. पवन उपाध्याय के बाद शिक्षा मेहरा और अनुराग भारद्वाज सीनियर अफसर है. बताया जा रहा है कि तीनों अफसरों को नाम स्क्रीनिंग कमेटी के लिए भेजा जा रहा है. क्या वरिष्ठता लांघी जाएगी? अब इन नामों की चर्चाओं के बीच सवाल ये है कि क्या हॉल की कुर्सी के लिए वरिष्ठता लांघी जाएगी? क्योंकि अब तक पहले नंबर के वरिष्ठ अधिकारी को ही हॉफ की कुर्सी पर बैठाया है. ऐसे में देखना होगा क्या वन विभाग में वरिष्ठता की परिपाटी बदली जाएगी या फिर वरिष्ठता लांघकर दूसरे अफसर को बैठाया जाएगा. लेकिन हॉफ की कुर्सी के प्रबल दावेदार पवन उपाध्याय को माना जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
दुर्ग: ऋषभ ग्रीन सिटी में ट्रांसपोर्टर गुलशन बघेल के फ्लैट पर जांच टीम का छापा, दस्तावेज खंगालने में जुटी जांच एजेंसी
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार सुबह जांच एजेंसी की टीम ने दबिश दी। अधिकारियों का दल दो वाहनों में सवार होकर ऋषभ ग्रीन सिटी पहुंचा और 7वीं मंजिल पर रहने वाले प्रमुख कारोबारी व ट्रांसपोर्टर गुलशन बघेल के आवास पर कार्रवाई शुरू की। अचानक हुई इस जांच से इलाके में हलचल मच गई। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने घर में प्रवेश करते ही वित्तीय लेन-देन, ट्रांसपोर्ट से जुड़े रिकॉर्ड और अहम दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर टीम की जांच जारी है।0
0
Report
वाराणसी: जिला मुख्यालय पर वायरल हुआ पोस्ट, "मायावती बन गई दुर्गा मैया"
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। जिला मुख्यालय पर एक अनोखा पोस्ट सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक पोस्ट में बसपा प्रमुख मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में दर्शाया गया है। पोस्ट में लिखा है - "मां दुर्गा स्वरूप मैया मायावती जी" बताया जा रहा है कि यह पोस्ट "कर दो भाई चार" नामक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया है। पोस्ट के सामने आते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई है। प्रशासनिक गलियारों से लेकर चाय की दुकानों तक इसी पोस्ट की चर्चा हो रही है।0
0
Report
Advertisement
