icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रत्नागिरी के रानपाट में फंसे बिबट्या को वन विभाग ने नैसर्गिक अधिवास में लौटाया

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरीतल्या रानपाट येथे खुराड्यात अडकलेला बिबट्या अखेर जेरबंद वन विभागाने बिबट्याला केलं नैसर्गिक अधिवासात मुक्त रत्नागिरी तालुक्यातील रानपाट गोनबरेवाडी येथे कोंबड्यांच्या खुराड्यामध्ये एक बिबट्या अडकला होता.. रत्नागिरी वन विभागाच्या तत्परतेमुळे या बिबट्याला सुरक्षितपणे जेरबंद करण्यात आलं, त्यानंतर त्याला त्याच्या नैसर्गिक अधिवासात सोडून देण्यात आलं.. या घटनेनंतर गोनबरेवाडी परिसरातील नागरिकांनी सुटकेचा श्वास घेतला आहे. अनंत रामा गोनबरे यांच्या घराजवळील कोंबड्यांच्या खुराड्यामध्ये हा बिबट्या बसला होता.. माहिती मिळताच वनविभागाची टीम तातडीने घटनास्थळी दाखल झाली. त्यानंतर खुराड्याच्या दरवाजाला लोखंडी ग्रील व प्लायवूड लावून दरवाजाचा अर्धा भाग बंद करण्यात आला आणि अगदी समोरच लोखंडी पिंजरा सुरक्षितपणे लावण्यात आला. वन कर्मचाऱ्यांच्या या प्रयत्नाला अवघ्या काही वेळातच यश आले आणि बिबट्या स्वतःहून पिंजऱ्यामध्ये आला. पिंजऱ्यात बंद झाल्यानंतर बिबट्याची जाकादेवी येथील पशुवैद्यकीय अधिकारी यांच्याकडे नेण्यात वैद्यकीय तपासणी करण्यात आली. हा बिबट्या पूर्णपणे सुस्थितीत असल्याचा अहवाल पशुवैद्यकीय अधिकाऱ्यांनी दिल्यानंतर रत्नागिरी वन विभागाने बिबट्याला सुरक्षितपणे नैसर्गिक अधिवासात मुक्त केलं..
0
0
Report

नितिन नवीन के झारखंड दौरे के स्वागत के लिए रांची में पोस्टरों की धूम

Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राजधानी रांची पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका झारखंड का दूसरा दौरा है। उनके आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आज शाम 6 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके स्वागत और अभिनंदन के लिए बीजेपी की ओर से विशेष तैयारیاں की गई हैं। लेकिन इससे पहले राजधानी रांची पूरी तरीके से नितिन नवीन के स्वागत और अभिनंदन को लेकर पोस्टर से पटी है। भारतीय जनता पार्टी के छोटे से लेकर बड़े नेताओं के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर्स लगाए गए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए रांची महानगर के हजारों कार्यकर्ताओं के एयरपोर्ट पर जुटने की तैयारी है। स्वागत कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। ढोल, मांदर और नगाड़ों की गूंज के बीच पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता पुष्पगुच्छों और नारों के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे। एयरपोर्ट पर होने वाले इस स्वागत कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
0
0
Report

केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण की गति तेज, अगले डेढ़ माह में बड़े कार्य पूरे होंगे

Routhiya, Uttarakhand:आगामी केदारनाथ यात्रा से पहले धाम में पुनर्निर्माण कार्यों को गति देने की तैयारी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने धाम पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया और अगले डेढ़ माह में अधिकाधिक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए。 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने आस्थापथ, निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, विभिन्न मार्गों और धाम स्थित अस्पतालों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को मौसम अनुकूल होने के चलते अगले डेढ़ माह में अधिकाधिक कार्य पूरे करने और निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि धाम में एसटीपी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि सीवर लाइन बिछाने और सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे से जुड़े कई कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ कार्य अभी जारी हैं। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था डीडीएमए, गुप्तकाशी को जरूरी कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी यात्रा को व्यवस्थित बनाने और श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए दीर्घकालिक परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा शुरू होने से पहले अधिकाधिक जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएं。
0
0
Report
Advertisement

हापुड़: युवक की मौत पर हंगामा, रोड जाम, दो थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow1m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ में मेला देख कर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद हंगामा हो गया। गुस्साए मोहल्लेवासियों ने शव को सड़क पर रख कर दिल्ली-गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर दो थानों की पुलिस मौजूद है। मामला हापुड़ के दिल्ली-गढ़ रोड का है, जहां देव नंदनी हॉस्पिटल के पास शराब के ठेके के सामने कल रात करीब पौने 12 बजे एक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मेला देख कर आ रहे 22 साल के युवक सुनील उर्फ गोलू पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ गई। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां आज उसकी मौत हो गई। परिजन और भीम नगर के मोहल्लेवासियों ने युवक के शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। मृतक भीम नगर का रहने वाला था। जाम की सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में सर्वजनि दुर्गा पूजा समिति का भव्य आयोजन: 'सिंदूर खेला' के साथ नम आंखों से मां को दी विदाई

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow3m ago
Meerut, Uttar Pradesh:

मेरठ: क्रांतिधरा मेरठ में सर्वजनि दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा की विदाई का पर्व बेहद धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बंगाली परिवार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां की आराधना में जुटे रहे। पारंपरिक अनुष्ठानों और भव्य शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को 'भोले की झाल' पर विसर्जित किया गया। ​ ​विसर्जन यात्रा से ठीक पहले, सुबह 10:00 बजे से विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बंगाली परिवारों ने एकजुट होकर मां दुर्गा की आराधना की और लोक कल्याण की कामना की। बंगाली संस्कृति के पारंपरिक रंगों में रंगे इस आयोजन में हर कोई भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। ​ ​आरती के पश्चात बंगाल की प्रसिद्ध और पारंपरिक 'सिंदूर खेला' की रस्म अदा की गई। इस पावन रस्म में लगभग 500 से अधिक परिवारों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित करने के बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया तथा अगले साल फिर आने का आह्वान किया। ​सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा, भगवान गणेश, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी और बाबा कार्तिकेय की भव्य सजी हुई मूर्तियों की सवारी (शोभायात्रा) निकाली गई। यह शोभायात्रा घंटाघर से शुरू होकर बेली बाजार, सराफा बाजार, कागजी बाजार और लालकुर्ती बाजार से होते हुए पुनः घंटाघर पहुँची और फिर विसर्जन स्थल के लिए रवाना हुई। ​रास्ते में जगह-जगह फूलों से मूर्तियों का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। अंततः गाजे-बाजे के साथ भोले की झाल पर सभी मूर्तियों का मध्य गंग नहर में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। ​ ​इस पूरे धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मेरठ के बंगाली समाज और समिति के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से: ​अध्यक्ष: मनोज मंडल, ​सेक्रेटरी: शांतनु भोक्ता ​विशेष सहयोगी: देवाशीष धारा, भास्कर सामंत, राजू साहनी, विक्रम धारा, सोलन पाल, शक्ति और पिंटू सहित तमाम गणमान्य लोग व सैकड़ों की संख्या में बंगाली परिवार मौजूद रहे, जिनके आपसी सहयोग से यह उत्सव ऐतिहासिक बन गया।

0
0
Report

बहराइच: मोहरबा घाट पर गंदगी देख भड़के हिंदू पूजा महासमिति के पदाधिकारी, खुद मिट्टी डालकर किया प्रतिमा विसर्जन

Bahraich, Uttar Pradesh:मोहरबा घाट पर गंदगी देख भड़के हिंदू पूजा महासमिति के पदाधिकारी, खुद मिट्टी डालकर किया प्रतिमा विसर्जन बहराइच। मोहरबा घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंदगी मिलने पर हिंदू पूजा महासमिति के थाना प्रभारी धर्मराज जायसवाल और अलोक अग्रवाल ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया। घाट तक जाने वाले मार्ग पर ग्राम पंचायत की ओर से कराए गए कार्य और साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पदाधिकारियों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही के आरोप लगाए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाट पर काफी गंदगी दिखाई देने से नाराज महासमिति के पदाधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से गंदगी के स्थान पर मिट्टी डाली। इसके बाद प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से आरती की और विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की। पदाधिकारियों का कहना था कि धार्मिक आयोजनों के दौरान घाट पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। महासमिति के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत की ओर से घाट तक जाने वाले मार्ग पर कराए गए कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब विकास कार्य कराए गए हैं, तो विसर्जन के दौरान घाट पर गंदगी क्यों पड़ी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता कर कराए गए कार्यों और खर्च की गई धनराशि का पूरा ब्यौरा मांगा जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाने की मांग की जाएगी कि विकास कार्यों में कितनी धनराशि खर्च हुई और साफ-सफाई की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। पदाधिकारियों ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से करने की बात कही। उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से जवाबदेही तय करने और घाट पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। इस दौरान नन्दलाल जायसवाल, विकास गोयल, लाल मनीष यादव, राम बहादुर और प्रहलाद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

मुजफ्फरनगर: विश्व पोलियो दिवस पर ‘Polio & FIT District Rally’ 24 अक्टूबर को निकलेगी जागरूकता रैली

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow5m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: विश्व पोलियो दिवस पर ‘Polio & FIT District Rally’ 24 अक्टूबर को निकलेगी, 13 नगरों में 10 हजार से अधिक रोटरी सदस्य और स्कूली बच्चे होंगे शामिल। मुजफ्फरनगर में विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर 24 अक्टूबर को ‘Polio & FIT District Rally’ का आयोजन किया जाएगा। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 की ओर से आयोजित इस अभियान के तहत 13 नगरों में एक साथ जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसमें 10 हजार से अधिक रोटरी परिवार के सदस्य और स्कूली बच्चे भाग लेंगे। मुजफ्फरनगर में रैली नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज से शुरू होकर जिला अस्पताल स्थित रेडक्रॉस हॉल में संपन्न होगी। रैली के माध्यम से लोगों को पोलियो उन्मूलन, बच्चों के नियमित टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 की गवर्नर पायल गौर, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया और पोलियो के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सहित रोटरी के पदाधिकारी शामिल होंगे। रोटरी का उद्देश्य पोलियो-मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने के साथ ही समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट: रेहूटिया रेलवे अंडरब्रिज में धीमी गति से हो रहे काम की वजह से लगता है भीषण जाम

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow6m ago
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:

चित्रकूट जिला मुख्यालय से सटे रेहुटिया रेलवे अंडरब्रिज में रेलवे द्वारा कराए जा रहे कार्य की धीमी गति की वजह से राहगीरों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है । राहगीरों का आरोप है कि कार्य की गति धीमी होने की वजह से भयंकर जाम लगता है और कई लोग चुटहिल भी हो चुके हैं । आपको बता दें कि इस अंडरब्रिज में जलभराव और गड्ढों की वजह से राहगीरों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था । जिसके बाद रेलवे प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागा और उसने कंक्रीट कराकर कार्य शुरू किया । 

0
0
Report

शाहजहांपुर में हिंदू संगठनों के विरोध पर ईदगाह का गेट आपसी सहमति से बुलडोजर से ध्वस्त

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow7m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद ईदगाह के गेट के लिए हो रहे निर्माण को आपसी सहमति से गेट बुलडोजर से गिरा दिया गया। ईदगाह का भारी गेट बिना अनुमति के तैयार किया जा रहा था। हालांकि गेट गिर जाने से मुस्लिम समाज के लोगों में खासी नाराजगी है । थाना पुवायां कस्बे में ईदगाह का गेट का कई दिनों से निर्माण चल रहा था। दो दिन पहले हिंदू संगठन ने ईदगाह के गेट का निर्माण किए जाने का विरोध किया था और इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। जांच में पता चला की ईदगाह के गेट का निर्माण बिना अनुमति के किया जा रहा है। जिसके बाद उन्हें 24 घंटे के अंदर गेट हटाने को कहा गया। प्रशासन की चेतावनी के बाद ईदगाह कमेटी के सदर ने नगरपालिका से जेसीबी गिराए पर लेकर आपसी सहमति से देर रात गेट को बुलडोजर से गिरा दिया। बताया जा रहा है कि कमेटी का गेट बनाने पर 3 लाख का खर्च हो चुका था। ईदगाह कमेटी के सदर का कहना है कि जब उन्हें परमिशन मिल जाएगी तो वह फिर से गेट का निर्माण करेंगे। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पहले गेट का साइज छोटा था और बाद में बड़े गेट का निर्माण बिना अनुमति किया जा रहा था। जिसे आपसी सहमति से गिरा दिया गया। ऐसे में अगर वह छोटा गेट लगाएंगे तो किसी तरह की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ेगी फिलहाल ईदगाह कमेटी पुराने गेट के नक्शे के आधार पर निर्माण करने की बात कर रही है। हिंदू संगठनों की नाराजगी अभी भी जारी है क्योंकि बिना अनुमति के गेट बनता रहा और प्रशासन चुप्पी साधे रहा। जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह का गेट गिर जाने से बेहद नाराज नजर आए और योगी सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते रहे।
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा: गजरौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर इको कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow10m ago
Gajraula, Uttar Pradesh:

अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर इको कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला बता दें कि गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर इको कार और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में मात्र एक व्यक्ति के मामूली चोट लगी घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो वाहनों के सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया पुलिस मामले जांच में जुटी है गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंम्भीर चोट नहीं लगी । 

0
0
Report

धूमधाम से निकली भगवान राम की बारात

Puraina, Uttar Pradesh:*बिसवां (सीतापुर)।** नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित ऐतिहासिक रामलीला मेले में रविवार को भगवान राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात दशहरा मेला मैदान से प्रारंभ होकर हाथी गेट, पोस्टर चौराहा, रेलवे स्टेशन, बड़ा चौराहा, सेठगंज, मगरहिया बाजार और हजीरा होते हुए पुनः मेला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। बारात में सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते और रंग-गुलाल उड़ाते हुए शामिल हुए। घोड़ों और रथों पर सवार राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ, राजा दशरथ और विश्वामित्र सहित विभिन्न सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report

मैनपुरी में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक करहल में मतदान शुरू

AKAnkit KumarFollow11m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक करहल में मतदान शुरू। मैनपुरी में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक करहल में मतदान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं,मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top