821102
मोहनिया थाना कैंपस में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, कई बाइक जलकर खाक
Kaimur, Bihar:रविवार की देर शाम कैमूर जिले के मोहनिया थाने के कैंपस में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण कैंपस में खड़ी अलग-अलग मामलों में जप्त की गई बाइक और अन्य सामान जल गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के बाद जानकारी दी जाएगी। दमकल कर्मी कुंदन कुमार ने कहा कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फिलीपींस में M7.8 भूकंप: रेस्टोरेंट की सीसीटीवी से दिखा शक्तिशाली झटका
Noida, Uttar Pradesh:CCTV from a restaurant captures the M7.8 earthquake that hit the Philippines on the 8th....0
0
Report
अररिया हत्या मामले में सांसद पप्पू यादव तेज़ जाँच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:अररिया जिला के नगर पंचायत रानीगंज अंतर्गत पंजियार टोला, वार्ड संख्या 16 निवासी श्री योगेश पंजियार उर्फ पूनम पंजियार जी की 17 वर्षीय पुत्री जया श्री, जो JEE की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा में रहकर अध्ययन कर रहीं थीं, की बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। आज माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी मृतका के पैतृक आवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की, घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सांसद जी ने लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी सहित संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जाँच की माँग की। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में संलिप्त सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी ने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया तथा आश्वासन दिया कि यदि आवश्यक हुआ तो इस गंभीर मामले को लोकसभा में भी प्रमुखता से उठाकर न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे।0
0
Report
अजमेर दरगाह देग ठेके में 20 लाख की कथित गबन, मुकदमा दर्ज
Ajmer, Rajasthan:दरगाह थाना पुलिस ने अजमेर दरगाह की देग ठेका प्रकरण में 20 लाख रुपए की कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान खुद्दाम ख्वाजा साहब के पूर्व सचिव शेखजादा एहतेशाम चिश्ती और देग ठेकेदार सैयद अनवर मोहम्मद नियाजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई अंजुमन के वर्तमान सचिव शेखजादा लियाकत अली चिश्ती की ओर से पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2018 के उर्स के दौरान दरगाह शरीफ की देग का ठेका 3 करोड़ 77 लाख 40 हजार 100 रुपए में दिया गया था। ठेका शर्तों के अनुसार अंजुमन को 1 करोड़ 25 लाख 80 हजार 33 रुपए मिलने थे। ठेकेदार ने बैंक चेक और नकद के माध्यम से 1 करोड़ 5 लाख 80 हजार रुपए जमा कराए, जबकि 20 लाख रुपए बकाया रह गए। आरोप है कि वर्ष 2020 में तत्कालीन सचिव ने बकाया राशि की वसूली के लिए 10-10 लाख रुपए के दो मूल चेक और एक वचन पत्र अपने कब्जे में लिए थे। बाद में ठेकेदार से मिलीभगत कर इन दस्तावेजों को संस्था के रिकॉर्ड से गायब कर दिया गया और 20 लाख रुपए का कथित गबन कर संस्था को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
स्ट. पेत्र्सबर्ग पोर्ट में फ्रोजन टूना के भीतर 500 किलोग्राम कोकीन जब्त: रूसी नागरिक लैटिन अमेरिका ड्रग नेटवर्क से जुड़ा, FSB ने किया गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:स्ट. पेत्र्सबर्ग पोर्ट में फ्रोजन टूना फिश के भीतर 500 किलोग्राम कोकीन जब्त किया गया। मामले में शामिल रूसी नागरिक लैटिन अमेरिका से संचालित ड्रग स्मगलिंग नेटवर्क से जुड़ा पाया गया; वह एक बड़ी खेप स्मगल करने का प्रयास कर रहा था। हालांकि उसे एफएसबी ने गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
मानसून की पहली बारिश ने मनेंद्रगढ़ में जल निकासी की खामियां उजागर कर दी
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में मानसून की पहली बारिश ने मनेंद्रगढ़ नगरपालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास नालियां जाम होने से बारिश का पानी सड़क पर भर गया और नगरपालिका की दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। इससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और दुकानों में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा। पहली बारिश में जल निकासी व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया। देखते ही देखते पानी नगरपालिका की दुकानों के अंदर तक पहुंच गया, जिससे व्यापारियों का सामान भीग गया और आर्थिक नुकसान हुआ। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हर बारिश में ऐसी स्थिति बनती है। उन्होंने नगरपालिका से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और जाम नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।0
0
Report
वन रक्षक पर डेढ़ करोड़ की ठगी: महिला आयोग FIR की सिफारिश
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - संतान सुख दिलाने के नाम पर कथित तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के जरिए डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है, पीड़ित दंपति का आरोप है कि वन विभाग में पदस्थ वन रक्षक और उसकी पत्नी ने वर्षों तक विशेष पूजा, ताबीज और धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर उनसे बड़ी रकम वसूली, शिकायत के मुताबिक इस दौरान एफडी तुड़वाई गई, जमीन बेची गई और करीब डेढ़ करोड़ रुपए आरोपियों को दिए गए, मामला महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचने पर सुनवाई के दौरान वनकर्मी की संपत्ति, वाहन खरीद और मकान निर्माण को लेकर भी सवाल उठे, सुनवाई के दौरान मामला गंभीर पाए जाने पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरण मई नायक ने बस्तर एसपी को एफआईआर दर्ज करने की अनुशंसा की है, जबकि एडीएम को चल-अचल संपत्तियों और विभागीय अनुमति की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं, अब पूरे मामले की जांच पुलिस और प्रशासन कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
सिसिली में माउंट एटना ज्वालामुखी का तेज़ रूप दिखा
Noida, Uttar Pradesh:River of Fire! Mount Etna Volcano's Fierce Form in Sicily, Italy0
0
Report
डेजर्ट लिजर्ड हत्या वीडियो वायरल, तीनों आरोपी जेल भेजे गए
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज के पाड़ाझिर गांव में गोह (डेजर्ट लिजर्ड) की हत्या कर उसे सोशल मीडिया पर शान से पोस्ट करना तीन लोगों को भारी पड़ गया है! घटना का वीभत्स वीडियो बीजेपी मंडल अध्यक्ष के फेसबुक आईडी से "पहली बार देखा इतना बड़ा गुहेरा" कैप्शन के साथ साझा किया गया था। वीडियो वायरल होते ही रेंजर महेंद्र पालेचा और वन विभाग की टीम ने आधी रात को ताबड़तोड़ छापेमारी कर जीवन बंसल और हरि नारायण लोधी को दबोच लिया, जबकि मुख्य आरोपी और भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई विनोद दुबे ने दबाव में बाद में सरेंडर कर दिया अब तीनों आरोपी को अदालत में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया0
0
Report
राम मंदिर चंदे हेराफेरी: SIT जाँच समय, मंत्री प्रजापति बोले
Noida, Uttar Pradesh:मैनपुरी: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, "इसमें जांच चल रही है और कार्रवाई भी हो रही है...SIT की टीम को जांच करने के लिए और समय दिया गया है। सभी तथ्य सामने आएंगे और कार्रवाई होगी..."0
0
Report
Advertisement
रूस के नखोद्का के पास तट के पास शार्क दिखी, स्थानीय लोग हैरान
Noida, Uttar Pradesh:A shark was spotted swimming near the shore close to the city of Nakhodka in Russia's Primorye region. Local residents say they have never seen a shark so close to the coast before today.0
0
Report
राजस्थान नर्सेज मार्च: संविदा कर्मियों की बहाली और दीपक याद के लिए सरकार से मांग
Pali, Rajasthan:राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति आव्हान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर यूनियन पाली द्वारा एक विशाल मशाल रैली बांगड़ अस्पताल मुख्य द्वार से रवाना होकर सूरजपोल चौराहे होते हुए अंबेडकर सर्किल तक निकली जिसमें जिन संविदा कर्मियों की सेवाएं निरस्त की गई है उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल किये जाने एवं नर्सिंग अधिकारी दीपक की याद कैंडल मार्च निकाला वही सरकार से मांगे माने जाने का आग्रह किया।0
0
Report
नोएडा चाइल्ड पीजीआई की छत से गिरा हिस्सा, बच्ची बाल-बाल बची
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा चाइल्ड पीजीआई में छत से फॉल्सिलिंग का हिस्सा गिरा बाल बाल बची एक बच्ची घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल पीजीआई के डायरेक्टर बोले घटना के बारे में जानकारी की जा रही घटना में किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं चाइल्ड पीजीआई के व्यवस्था पर उठे सवाल नोएडा सेक्टर 30 में स्थित चाइल्ड पीजीआई की घटना।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा का GST राजस्व: जून 2026 में 14.66% बढ़कर 4175 करोड़, देश में शीर्ष स्थान
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग जीएसटी कार्यान्वयन के नौ वर्ष पूर्ण, जीएसटी राजस्व वृद्धि में हरियाणा ने कायम रखा देश में अग्रणी स्थान जून 2026 में राज्य जीएसटी संग्रह 14.66 प्रतिशत बढ़कर 4,175 करोड़ रुपये पहुंचा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 32 प्रतिशत वृद्धि के साथ हरियाणा देश में प्रथम देश के कुल क्षेत्रफल का केवल 1.34 प्रतिशत और जनसंख्या का केवल 2.2 प्रतिशत होने के باوجود हरियाणा का राष्ट्रीय जीएसटी संग्रह में लगभग 7.4 प्रतिशत का योगदान वित्त वर्ष 2018-19 और 2024-25 के बीच हरियाणा का जीएसटी राजस्व दोगुने से अधिक हुआ जून 2026 के दौरान राज्य जीएसटी संग्रह में राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 9 प्रतिशत रही0
0
Report
बुरहानपुर में जलजमाव से नाराज पार्षद ने कीचड़ पर धरना दिया
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के लोहारमंडी क्षेत्र में जल जमाव और उससे होने वाले कीचड़ से परेशान क्षेत्रीय पार्षद फहीम हाशमी ने सड़क पर कीचड़ में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल इस क्षेत्र में मामूली बारिश से ही जलजमाव के हालात बन जाते है पार्षद ने इस समस्या के निराकरण को लेकर निगम में अनेक बार शिकायत की लेकिन निराकरण नही हुआ इसी से नाराज होकर पार्षद और वार्डवासी कीचड़ में धरने पर बैठ गए पार्षद का कहना था कि जब तक इस समस्या का ठोस निराकरण नही होता है तब तक वो इसी कीचड़ में धरने पर बैठे रहेंगे0
0
Report
गोरखपुर: 1.8 किमी मॉडर्न रोड से स्मार्ट शहर की नई पहचान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गोरखपुर विकास प्राधिकरण शहर को एक नई पहचान देने की तैयारी में है। जीडीए अब सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि आधुनिक शहरी विकास का नया मॉडल तैयार करने जा रहा है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से चंपा देवी पार्क मैदान के पास से तारामंडल तक लगभग 1.8 किलोमीटर लंबी मॉडर्न रोड बनाई जाएगी। इस सड़क में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, आकर्षक फुटपाथ, ग्रीनरी, ऑर्नामेंटल लाइट्स और शहर की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाली मूर्तियां भी लगाई जाएंगी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण यानी जीडीए शहर के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को नया और आधुनिक स्वरूप देने जा रहा है। मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में चंपा देवी पार्क मैदान के पास स्थित गोरक्ष एन्क्लेव से लेकर तारामंडल तक करीब 1.8 किलोमीटर लंबी मॉडर्न रोड बनाई जाएगी। इस परियोजना पर लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसके लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। इस मॉडर्न रोड की सबसे बड़ी खासियत इसका आधुनिक डिजाइन होगा। सड़क की चौड़ाई जरूरत के अनुसार 12 मीटर से 24 मीटर तक रखी जाएगी। सड़क को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। इसके लिए सड़क के दोनों किनारों पर एक-एक मीटर चौड़े कवर्ड नालों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बेहतर जल निकासी सुनिश्चित हो सके। पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए चौड़े और आकर्षक फुटपाथ बनाए जाएंगे। सड़क के किनारे हरियाली विकसित की जाएगी और आधुनिक ऑर्नामेंटल लाइट्स लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय भी सड़क की सुंदरता बनी रहे। इसके अलावा जगह-जगह आकर्षक स्कल्पचर लगाए जाएंगे, जो गोरखपुर की सांस्कृतिक विरासत और पहचान को प्रदर्शित करेंगे। जीडीए का कहना है कि यह परियोजना सिर्फ सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक अर्बन प्लानिंग, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और शहर के सौंदर्यीकरण का एक नया मॉडल होगी। यदि यह परियोजना सफल रहती है तो भविष्य में इसी मॉडल पर शहर की अन्य सड़कों का भी विकास किया जा सकता है। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 'भव्य गोरखपुर-दिव्य गोरखपुर' विजन को साकार करने के लिए यह मॉडर्न रोड तैयार की जा रही है। इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर ड्रेनेज, ग्रीनरी, फुटपाथ और सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। हमारा प्रयास है कि यह सड़क पूर्वांचल के अन्य शहरों के लिए भी एक मॉडल बने। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप तैयार होने वाली यह मॉडर्न रोड गोरखपुर के शहरी विकास को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक डिजाइन से लैस यह सड़क न केवल लोगों की आवाजाही को आसान बनाएगी, बल्कि शहर की खूबसूरती में भी चार चांद लगाएगी। आने वाले समय में यह परियोजना गोरखपुर के स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की नई पहचान बन सकती है। करीब 18 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के जरिए जीडीए गोरखपुर को आधुनिक, सुंदर और टिकाऊ सड़क नेटवर्क देने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि निर्माण कार्य कितनी तेजी से पूरा होता है और यह मॉडल भविष्य में शहर के अन्य इलाकों तक कब पहुंचता है।0
0
Report
Advertisement
