821109
मोहानिया में उद्योग के नाम पर फाइनेंस कंपनी लाखों रुपए वसूलने के बाद फरार
Mohania, Bihar:मोहानिया में एक फाइनेंस कंपनी ने उद्योग लगाने को लेकर एक धोखाधड़ी की योजना बनाई और लोगों से लाखों रुपए वसूले। इसके बाद कंपनी फरार हो गई और लोगों को जीवन बीमा करने के नाम पर 70,000 रुपये वसूलने का झूठा वायदा किया गया। इस ठगी के बाद जब कंपनी ने ग्राहकों को पैसा नहीं दिया तो गांवों के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला समूह ने भी कंपनी के बैंक तालाबंद में हंगामा किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजसमंद पंचायत समितियों में उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस के दांव से बदलेगा सियासी समीकरण
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी ख़बर राजसमंद जिले की 9 पंचायत समितियों में आज उपप्रधान का चुनाव, 161 निर्वाचित सदस्य करेंगे फैसला। प्रधानमंत्री चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 7 पर सीधी जीत, 1 पर निर्दलीय संग बोर्ड, भाजपा महज 1 पर सिमटी। आज बदलेंगे सियासी समीकरण, निर्दलीय प्रधान वाली पंचायत समिति में कांग्रेस का बन सकता है उपप्रधान। राजसमंद पंचायत समिति में कांग्रेस के दांव से पलटी बाजी, निर्दलीय मंजू देवी कुमावत ने 13-12 से जीता चुनाव。0
0
Report
96 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन से भामाशाह मंडी का विस्तार अब संभव
Kota, Rajasthan:हाड़ौती के किसानों के लिए खुशखबरी, भामाशाह मंडी के विस्तार का रास्ता हुआ साफ, मंडी विस्तार के लिए 96 हेक्टेयर भूमि पर राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति द्वारा डायवर्जन पर मंजूरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष प्रयासों से मिली बड़ी सफलता, 438 बीघा अतिरिक्त भूमि पर होगा विस्तार, हाईवे से होगा सीधा जुड़ाव, 718 बीघा कुल क्षेत्रफल होगा, मंडी परिसर में बनेगा रेलवे ट्रैक, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी राहत, हाड़ौती की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में भामाशाह मंडी विस्तार की मंजूरी बड़ा कदम है। 96 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन को स्वीकृति मिलने से वर्षों से अटकी परियोजना अब धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है। वर्तमान में करीब 280 बीघा में संचालित मंडी को 438 बीघा अतिरिक्त भूमि मिलने से इसका स्वरूप बड़े कृषि व्यापार केंद्र के रूप में विकसित होगा. मंडी विस्तार का सबसे बड़ा लाभ किसानों को सीजन में लगने वाली लंबी कतारों, उपज की तुलाई और नीलामी में देरी से राहत के रूप में मिलेगा. हाईवे-27 से सीधा जुड़ाव कृषि परिवहन को सुगम बनाएगा, वहीं प्रस्तावित रेलवे ट्रैक से माल ढुलाई की लागत और समय घटाने की संभावना है. यह परियोजना केवल मंडी की क्षमता बढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और सीमावर्ती मध्यप्रदेश के कृषि व्यापार को नई गति देने वाली है।0
0
Report
पोकरण में कांग्रेस ने पाँचों पंचायत समितियों के प्रधान निर्वाचित कर जीत दर्ज की
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण पोकरण विधानसभा में कांग्रेस का परचम, पांचों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित रामदेवरा, सांकड़ा, नाचना, राजमथाई और भणियाणा में कांग्रेस ने हासिल की प्रधान पद की जीत, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के निवास पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न पोकरण (जैसलमेर) पोकरण विधानसभा क्षेत्र में पंचायतीराज चुनावों के प्रधान पद के परिणामों के अनुसार पांचों पंचायत समितियों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। क्षेत्र की सभी पांच पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई。 प्रधान पद के घोषित परिणामों के अनुसार रामदेवरा पंचायत समिति से कसुम्बी कुमावत, सांकड़ा से धर्मवीर सिंह, नाचना से सतबाई, राजमथाई (फलसूंड मुख्यालय) से छताराम कुमावत तथा भणियाणा पंचायत समिति से एडवोकेट अब्दुल रहमान प्रधान निर्वाचित हुए हैं。 पाँचों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनने के बाद पोकरण में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के पोकरण स्थित निवास पर सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जीत की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी。 नोट: बाइट: शाले मोहम्मद, पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजस्थान0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में मां-बेटी हत्या: 25 हजार इनामी सोनू उर्फ परवेज गिरफ्तार
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर डबल मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गाजीपुर में मां-बेटी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी 25 हजार का इनामी आरोपी सोनू उर्फ परवेज पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने मामले की पुष्टि की नंदगंज के धरवां गांव में 23 नवंबर की रात मां-बेटी की गला रेतकर हुई थी हत्या वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी की पुलिस कर रही थी तलाश मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने की घेराबंदी मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली, उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा-खोखा कारतूस, मृतका का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में नंदगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी Rakesh Kumar Mishra (Sp City, Ghazipur) S/B प्रकरण में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय की वीडियो बाइट0
0
Report
जेल में प्रतिबंधित सामान का खेल जारी, मोबाइल-सिम मिलीं, बाहर से फेंका गया सामान
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला जेल में प्रतिबंधित सामान पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 16 नवंबर को जेल के भीतर मोबाइल और नशे के बदले पैसे वसूलने के कथित रेट कार्ड का मामला सामने आने के महज 10 दिन बाद 26 नवंबर को दो बंदियों के पास से कीपैड मोबाइल और सिम कार्ड मिलने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि इस बार भी जेल स्टाफ ने पुलिस से मिली सूचना के बाद तलाशी ली, जिसमें प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ। वहीं, एक अन्य मामले में 23 नवंबर को जेल की दीवार के बाहर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित सामान अंदर फेंकने की घटना सामने आई, जिसकी सीसीटीवी फुटेज तीन दिन बाद 26 नवंबर को देखी गई और 27 नवंबर को मामला दर्ज कराया गया। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लगातार हो रही बरामदगी और घटनाओं के बावजूद जेल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जेल अधीक्षक की ओर से 26 नवंबर को पुलिस को भेजे गए पत्र के अनुसार, स्थानीय पुलिस से सूचना मिलने पर जेल में बंदियों की परेड कर तलाशी ली गई। इस दौरान बंदी सम्मु उर्फ सलमान की जेब से लाल रंग का रिंगमी कंपनी का कीपैड मोबाइल मिला। मोबाइल के आईएमईआई नंबर मिटे हुए थे, जिन्हें चालू कर डायल कोड के जरिए पता किया गया। वहीं, बंदी कुणाल पुत्र लक्ष्मीनारायण पाटीदार के पास से एक सिम कार्ड बरामद हुआ। इस मामले में कारागार राजस्थान संशोधन अधिनियम की धारा 42 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दूसरी घटना में 23 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे जेल के पूर्व दिशा में निर्माणाधीन नए वॉच टावर के पास से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान फेंकने की बात सामने आई। इसकी जानकारी 26 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज देखने पर मिली। प्रहरी अनिल ने 8 जीबी पेन ड्राइव में फुटेज पुलिस को सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में भी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को हाई सिक्योरिटी जोन की बैरक नंबर 3 से तीन आईफोन, एक कीपैड मोबाइल, चार सिम कार्ड, चार्जर और अन्य प्रतिबन्धित सामान बरामद हुआ था। इसके बाद 16 नवंबर को जेल के भीतर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मोबाइल और नशे के बदले रकम वसूलने के कथित रेट कार्ड का दावा किया गया था। अब लगातार सामने आ रहे मामलों ने जेल प्रशासन की निगराणी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जेल के भीतर मोबाइल और सिम लगातार कैसे पहुंच रहे हैं? बाहर से सामान फेंकने की घटना के तीन दिन बाद सीसीटीवी फुटेज क्यों देखी गई? पुलिस की सूचना पर तलाशी में बरामदगी होना और निगरानी व्यवस्था के बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। मामले में जेल प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।0
0
Report
लखनऊ के बर्लिंगटन क्रॉसिंग पर अखिलेश-आजम खान के पोस्टर पर क्रॉस
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ के बर्लिंगटन क्रॉसिंग पर एक राजनीतिक पोस्टर लगाया गया, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री आजम खान की तस्वीरें थीं, जिन पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बना हुआ था। पोस्टर में अखिलेश यादव को 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (दंगों के दौरान)' और आजम खान को 'मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री (दंगों के दौरान)' बताया गया है। साथ ही, इसमें लिखा है, "मुजफ्फरनगर दंगों के दोषियों को मुसलमानों का नेता नहीं माना जा सकता।"0
0
Report
Advertisement
Unnao में देवकी नंदन ठाकुर के कथा बयान पर अखिलेश यादव के सवाल जारी
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज । उन्नाव कथा को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवाल पर देवकी नंदन ठाकुर का बड़ा बयान । उन्नाव में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता देवकीनंदन ठाकुर से करा रहे हैं कथा。 कथा भीड़ जुटाने के लिए नहीं, धर्म प्रचार के लिए होती है - देवकी नंदन । ये कोई सिर्फ चुनाव से पहले कथा नहीं हो रही है - देवकी नंदन । सभी पार्टियों के लोगों को कथा करवानी चाहिए - देवकी नंदन。 किसी भी पार्टी का व्यक्ति कहेगा, मैं कथा करूंगा - देवकी नंदन । प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर कथा करने पर रोक को लेकर बयान । मैं अमेरिका, कनाडा गया, पूरी दुनिया में कथा कर रहा हूं - देवकी नंदन । पूरा देश तो मैंने कर ही लिया है, कौन रोक रहे हैं मुझे - देवकी नंदन । ये मेरा राइट है, मैं अधिकार के साथ जाऊंगा और कथा करूंगा - देवकी नंदन । उन्नाव में प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने दिया बयान ।0
0
Report
देर रात बाजपुर कोतवाली पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा, औचक निरीक्षण और निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:बाजपुर - देर रात करीब 12:30 बजे एसएसपी मणिकांत मिश्रा अचानक पहुंचे कोतवाली बाजपुर, औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश जनपद में प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसएसपी की निरंतर निगरानी0
0
Report
खाचरियावास पंचायत समिति में सुरेश कुमार वर्मा प्रधान निर्वाचित
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी की खाचरियावास पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को राजनीतिक सरगर्मियां तेज रही। प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से सुरेश कुमार वर्मा तथा भाजपा की ओर से प्रहलाद सहाय खटीक ने अपने नामांकन दाखिल किए। दोनों प्रत्याशी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बृजेश कुमार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेश ओला के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किए। पंचायत समिति में कांग्रेस के आठ, भाजपा के पांच तथा आरएलपी और सीपीआईएम के एक-एक सदस्य निर्वाचित हैं। नामांकन प्रक्रिया के बाद दोपहर चार बजे मतदान करवाया गया। मतदान के बाद आए परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा खाचरियावास पंचायत समिति के नए प्रधान निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सहाय खटीक को पांच मतों से पराजित किया। नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश कुमार वर्मा ने अपनी जीत का श्रेय पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी नारायण सिंह एवं विधायक वीरेंद्र सिंह के विश्वास को दिया। उन्होंने चंदेलिया के बास के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। डिप्टी निरज के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बृजेश कुमार ने चुनाव प्रक्रिया एवं परिणाम की जानकारी दी।0
0
Report
Advertisement
डूंगला में कांग्रेस जीती प्रधान पद, महिला सशक्तिकरण और विकास पर जोर
Begun, Rajasthan:डूंगला, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला पंचायत समिति में कांग्रेस की गीता गुर्जर ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। मतदान में गीता गुर्जर को 11 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी गेहरीलाल को 6 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने 5 मतों से जीत हासिल की। इससे पहले वरिष्ठ नेता बद्रीलाल जगपुरा सभी सदस्यों को बस से मतदान केंद्र लेकर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और बद्रीलाल जगपुरा सहित प्रधान प्रतिनिधि रामेश्वर गुर्जर को कंधوں पर उठाया। नवनिर्वाचित प्रधान ने सभी ग्राम पंचायतों में बिना भेदभाव विकास और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही。0
0
Report
खंडेला पंचायत समिति में कांग्रेस की मीनाक्षी सिंह प्रधान निर्वाचित
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा कायम कांग्रेस की मीनाक्षी सिंह प्रधान निर्वाचित भाजपा की अर्चना देवी को 7 मतों से हराया कांग्रेस की मीनाक्षी को 22 व भाजपा की अर्चना को 15 मत मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला की पुत्र वधू है मीनाक्षी एंकर प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत समिति खंडेला में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराते हुए प्रधान पद पर अपना दबदबा कायम रखा है। प्रधान पद के लिए हुए निर्वाचन में कुल 37 में से कांग्रेस की मीनाक्षी को 22 व भाजपा की अर्चना को 15 मत मिले। खंडेला पंचायत समिति में प्रधान की कुर्सी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह के परिवार का लंबे समय से दबदबा रहा है। दो बार पत्नी पार्वती देवी, एक बार पुत्र गिरिराज प्रधान रह चुके हैं। पुत्रवधू मीनाक्षी सिंह पहली बार प्रधान निर्वाचित हुई हैं। मीनाक्षी की जीत के बाद कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता महादेव सिंह भावुक हो गए और आँखों से अश्रुधारा बहने लगी। महादेव सिंह ने जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को देते हुए बिना भेदभाव के विकास का भरोसा दिलाया। मीनाक्षी सिंह वार्ड नंबर 26 से कांग्रेस की टिकिट पर भारी मतों से चुनाव जीतकर सदस्य निर्वाचित हुई थी। महादेव सिंह के परिवार से राजनीति में यह उनकी चौथी एंट्री है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में कांग्रेस ने प्रधान पद जीता
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी से पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी अजिता शर्मा ने भाजपा की सुमित्रा मेनारिया को 11 वोटों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। अजिता शर्मा को 14 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को मात्र 3 वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद रिटर्निंग अधिकारी प्रवीण कुमार ने नवनिर्वाचित प्रधान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल छा गया। समर्थकों ने वरिष्ठ नेता बद्रीलाल जगपुरा को कंधों पर उठाया और जमकर आतिशबाजी की। अजिता शर्मा ने सभी 28 ग्राम पंचायतों में बिना भेदभाव विकास और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
कलायत अनाज मंडी हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, चालक फरार
Kaithal, Haryana:कैथल के कलायत अनाज मंडी में विर्क प्लेस के सामने देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से हुए इस हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक और गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान कलायत निवासी 40 वर्षीय अरविंद, उसके 10 वर्षीय बेटे अनुग्रह उर्फ हनी और गांव कोलेखा निवासी 35 वर्षीय भुट्टो के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलायत की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विर्क प्लेस के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया और इस दौरान तीनों दोबारा गाड़ी की चपेट में आ गए। इसके बाद आरोपी चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों को तुरंत कलायत के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है। घटना के समय उसका एक बेटा अपनी मां के साथ गया हुआ था, जबकि दूसरा बेटा अनुग्रह उर्फ हनी हादसे का शिकार हो गया। वहीं, गांव कोलेखा निवासी भुट्टो ट्रैक्टर चालक था। उसके भाई मेजर के अनुसार, भुट्टो के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। तीनों परिवारों में हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए कैथल नागरिक अस्पताल भेज दिए गए हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को रात करीब 9 बजे सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि तीनों घायलों की मौत हो चुकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कैथल भेज दिया गया है। पुलिस ने फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
बस्तर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने दो युवक गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला जगदलपुर के दलपत सागर स्थित रानी घाट का है, जहां बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में बैठकर दोनों आरोपी नशीली कैप्सूल बेचने की फिराक में थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर मनीष प्रकाश सावल और सुमित पाण्डेय को पकड़ा। तलाशी में 216 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल, एक स्कॉर्पियो वाहन और चाकू बरामद किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 12 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपीوں को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।0
0
Report
सीकर: नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमन कंवर बावड़ी में जोरदार स्वागत
Sikar, Rajasthan:नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमन कंवर का बावड़ी में हुआ भव्य स्वागत, जेसीबी से बरसाए फूल, 51-51 हजार की माला पहनाई सीकर जिला परिषद के वार्ड 21 से नवनिर्वाचित भाजपा सदस्य सुमन कंवर पहली बार अपने गांव बावड़ी पहुंचीं। ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर जीत की बधाई दी। इस दौरान गांव में आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। बावड़ी पहुँचने पर सुमन कंवर ने बालाजी मंदिर सहित तेजाजी, रामदेवजी, ठाकुरजी और झुंझारजी महाराज के मंदिरों में धोक लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर दो जेसीबी मशीनों से उन पर और उनके पति बजरंग सिंह पर फूल बरसाए गए। ग्रामीणों ने चुनरी ओढ़ाकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान तीन अलग-अलग समूहों की ओर से 51-51 हजार रुपये की नोटों की मालाएं पहनाई गईं। सुमन कंवर ने जीत का श्रेय क्षेत्रवासियों के विश्वास और आशीर्वाद को देते हुए विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज जिला परिषद तक पहुंचाने को प्राथमिकता बताया। समारोह में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
