icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली की आजीविका समूह महिलाएं मानदेय बढ़ाकर 14 हजार की मांग पर भिड़ीं

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली..... - दो हजार रुपये मानदेय पर आजीविका समूह की महिलाओं का फूटा आक्रोश - 8 से 10 घंटे काम के बावजूद बेहद कम भुगतान मिलने का आरोप - महिलाओं ने मानदेय बढ़ाकर 14 हजार रुपये प्रतिमाह करने की उठाई मांग - हर महीने समय से भुगतान और मोबाइल रिचार्ज की भी मांग - आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तर्ज पर उचित मानदेय देने की मांग - जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों पर सम्मानजनक व्यवहार नहीं करने का आरोप - महिलाओं ने कहा- भीख नहीं, काम के बदले मेहनताना मांग रहे हैं - मांगें पूरी नहीं हुईं तो लखनऊ से दिल्ली तक आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी - बिछियां धरनास्थल पर बड़ी संख्या में आजीविका समूह की महिलाएं आंदोलनरत
0
0
Report

बिलासपुर हाईकोर्ट ने सड़क पर स्टंट और जन्मदिन मनाने पर ठोस गाइडलाइन बनाने के निर्देश दिए

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।हाईवे और सार्वजनिक सड़कों पर बाइक से स्टंट करना औरप बीच सड़क पर जन्मदिन मनाना अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने माना कि केवल पुलिस के निर्देश जारी करने से ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगाई जा सकती। इसके लिए स्पष्ट गाइडलाइन बनाना जरूरी है। चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को इस दिशा में ठोस गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।सड़कों पर मनमाने तरीके से जन्मदिन मनाने और बाइक से खतरनाक स्टंट करने के मामलों को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। 29 जनवरी 2025 को ऐसे दो मामलों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की थी। इस मामले में डीजीपी, बिलासपुर एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों से जवाब मांगा गया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि कोरी डैम के पास बाइक से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बाइक जब्त करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी पेश की गयी। पुलिस ने यह भी बताया कि सभी थानों को स्टंटबाजी, रेसिंग और सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए चलती गाड़ियों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद सड़कों पर ऐसी घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं...शहर में यातायात व्यवस्था पर निगरानी के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर आईटीएमएस कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन सड़क पर खुलेआम होने वाली स्टंटबाजी और खतरनाक ड्राइविंग पर इनकी निगरानी कितनी प्रभावी है, यह सवाल भी उठ रहा है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 13 महीनों में स्टंटबाजी, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क पर जन्मदिन मनाने के 27 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 19 मामले स्टंटबाजी और 8 मामले सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन के हैं। इन मामलों में पुलिस ने 47 वाहन जब्त किए और 80 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा है। अब हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार को इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए स्पष्ट गाइडलाइन तैयार करनी होगी। साथ ही यह भी देखना होगा कि नई व्यवस्था का जमीन पर कितना असर पड़ता है।
0
0
Report

कांग्रेस का प्रदर्शन: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज

Maihar, Madhya Pradesh:चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। जिला मुख्यालय के घंटाघर चौराहे पर जुटे कांग्रेसियों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झूमाझटकी हुई, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घंटाघर चौराहे पर धरने के बाद जैसे ही कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला निकाला, पुलिसकर्मियों ने उसे छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पीछे धकेलते हुए पुतले को पूरी तरह जला दिया। पुतला दहन के बाद कांग्रेसियों ने घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक 2 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचते ही उग्र कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के लिए लगाई गई पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल ने विफल कर दिया। इसके बाद नेताओं ने एडीएम रोशन राय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। वहीं प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने दो-टूक चेतावनी दी कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस्तीफा नहीं दिया, तो कांग्रेस दो दिनों के लिए संपूर्ण मैहर बंद कराएगी।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में अल्पवर्षा के बावजूद पानी की व्यवस्था के लिए मंत्री-जनप्रतिनिधियों की बैठक

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय शाह ने आज कलेक्टर कार्यालय में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे और ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामार भी मौजूद रहे। बैठक में सबसे अहम चर्चा इस बार रतलाम मे हुई अल्पवर्षा से बने हालात और उससे निपटने की रणनीति को लेकर हुई। रतलाम को सूखाग्रस्त क्षेत्र में शामिल करवाने की प्रक्रिया के साथ ही अब प्रशासन पानी की उपलब्धता को लेकर भी कार्ययोजना तैयार करेगा। कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में खेतों, पशुओं और आम जनता को पानी की परेशानी का सामना न करना पड़े वहीं, आंगनवाड़ियों को लेकर भी प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। जिले की आंगनवाड़ियों की वीडियोग्राफी और लिस्टिंग करवाई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितनी आंगनवाड़ियां किराये के भवनों में संचालित हो रही हैं। साथ ही उनके स्थायी भवनों की प्रक्रिया शुरू करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।
0
0
Report

मंडला में वोट चोर आरोप, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल

Mandla, Madhya Pradesh:वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन मंडला में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के समर्थन में रैली निकाली। कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रही रैली को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। तस्वीरें मंडला की हैं... जहां वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत नेहरू स्मारक स्थित कांग्रेस कार्यालय से हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। पुलिस ने कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही बैरिकेडिंग कर रैली को रोक दिया। रैली रोके जाने के बाद कार्यकर्ता बैरिकेड पार करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। अब मंडला में हुए इस प्रदर्शन के बाद मतदाता सूची, एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सियासी टकराव और तेज होता नजर आ रहा है। अब कांग्रेस के आरोपों और निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया को लेकर आगे क्या तस्वीर सामने आती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
0
0
Report
Advertisement

रायसेन में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम मनीष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए "वोट चोर, गद्दी छोड़" जैसे नारे भी लगाए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ पैदल मार्च एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एसडीएम मनीष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।
0
0
Report

दमोह में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, पुतले जलाकर पुलिस से भिड़ंत

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में कांग्रेस का जबदस्त प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के फूंके पुतले, पुलिस से झड़प वाटर कैनन का हुआ उपयोग. कांग्रेस द्वारा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान एमपी के दमोह में तनाव के हालात बन गए और कांग्रेसियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एक एक कर कई पुतले फूंके. कांग्रेस ने आज पूर्व मंत्रियों हर्ष यादव राजा पटेरिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन रखा था और इस दौरान कांग्रेसी ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस उन्हें रोक रही थी. इस बात को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प हुई और उसके बाद कुछ देर तनाव के हालात बन गए, कांग्रेसी पूरी तैयारी से थे और उन्होंने एक नहीं बल्कि एक एक कर कई पुतले जलाए वहीं पुलिस ने कांग्रेसियों को अलग करने वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया. कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के अलावा प्रधानमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गंभीर आरोप लगाए है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रांची दुर्गा पूजा: प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए

Ranchi, Jharkhand:रांची में दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की तैयारी तेज हो गई है। अक्टूबर में शुरू होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति और अखाड़ों के साथ बैठक की जा रही है। वहीं, 3 अक्टूबर तक रांची के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने की तैयारी है। जिला प्रशासन की ओर से पंडालों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंडालों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग कम से कम 7 से 8 दिनों तक सुरक्षित रखने की बात कही गई है। पंडालों में फायर सेफ्टी की व्यवस्था रखने के साथ ही आयोजकों को इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पुरुष वालंटियर के साथ महिला वालंटियर की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। वहीं, एसएसपी के निर्देश पर असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर नजर रखने की तैयारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडालों में एंबुलेंस की व्यवस्था रखने की भी बात कही गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस 24 घंटे सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी。 बाइट.... पारस राणा ,सिटी एसपी
0
0
Report

धनबाद रंगाटांड़ अंडरपास निर्माण तेज—दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर फिर उठा सवाल

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -धनबाद शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रंगाटांड़ के पास बन रहे अंडरपास निर्माण को गति देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को रेलवे की टीम ने अंडरपास की जद में आने वाले मकान और दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। रेलवे के इंजीनियरों की निगरानी में करीब एक दर्जन मकान और दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा गया।वही बताया जा रहा है कि रेलवे की जमीन पर वर्षों से दुकान और मकान बनाकर रह रहे लोगों को रेलवे की ओर से पहले ही जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद आज रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने रोजगार को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि वे वर्षों से यहां दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। दुकान टूटने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों ने रेलवे से वैकल्पित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उनका रोजगार जारी रहे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रंगाटांड़ क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। अंडरपास बनने से यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है। लोगों ने मांग की कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर अंडरपास को जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top