icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Chenab Valley में Eid Milad-un-Nabi: धार्मिक उत्साह और सुरक्षा के साथ जश्न

Bhaderwah, Religious fervour marked Eid Milad-un-Nabi celebrations across the Chenab Valley on Wednesday. In Bhaderwah, devotees participated in special religious programmes and a procession organised to mark the auspicious occasion. At the historic Markazi Jamia Masjid Bhaderwah, several religious programmes were organised, including recitation of the Holy Quran, Dars-e-Quran, Dars-e-Hadith and Naat Khwani. Hundreds of devotees gathered at the mosque to offer prayers and participate in the celebrations. The main programme was held under the chairmanship of Anjuman-e-Islamia Bhaderwah President Riaz Ahmed Najar. A religious procession was taken out from Jamia Masjid and passed through Masjid Mohalla, Pasri Bus Stand, Qilla Mohalla, Thada Mohalla and Dharampura before culminating back at the Jamia Masjid, where Jhande Ki Salaami was held. Security arrangements were put in place across Bhaderwah to ensure peaceful conduct of the religious programmes and procession. Speakers called upon people to follow the teachings of Prophet Mohammad (SAW) and work towards building a peaceful, just and compassionate society, stressing communal harmony, brotherhood and mutual respect. Anjuman-e-Islamia Bhaderwah President Riaz Ahmed Najar described the Prophet as an embodiment of peace, justice and kindness, urging people to follow the Quran for peace and prosperity. Special prayers were offered for peace, prosperity and the well-being of humanity across the globe. Devotees distributed sweets, pudding and other food items among people. Similar celebrations were held in Shahpura, Pranoo, Doda, Gandoh, Thathri, Kishtwar, Marwah, Paddar, Ramban, Banihal, Gool, Batote and other parts of the Chenab Valley, where people participated in religious gatherings and processions with religious fervour.
0
0
Report

अहरौरा बांध से पानी छोड़े जाने पर अहरौरा-चकिया मार्ग का आवागमन बाधित

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में अहरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद अहरौरा-चकिया मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। बुधवार को मदारपुर गांव के पास गड़ई नदी के पुल पर दो फीट से अधिक पानी तेज बहाव के साथ बहता रहा। पानी का बहाव इतना तेज है कि पुल से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है। इसके बावजूद कई राहगीर जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से रास्ता पार करते नजर आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार पानी बढ़ने से अहरौरा-चकिया मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं हुसैनपुर जाने वाले रास्ते पर भी पानी भर गया है, जिससे आसपास के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल पर पानी का स्तर बढ़ने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जलस्तर बढ़ने के दौरान पुल पर आवागमन रोकने की व्यवस्था की जाए और लोगों को सुरक्षित रास्ते से निकाला जाए। साथ ही प्रभावित गांवों तक पहुंच बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
0
0
Report

ऋषिकेश में पहला इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनेगा; युवाओं में उत्साह

Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश नगर निगम ने बैराज कॉलोनी में शहर के पहले इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। महापौर शंभू पासवान और पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने भूमि पूजन कर इस योजना की नींव रखी। नीरजा गोयल की भूमिका इस परियोजना में रही। भूमि पूजन के दौरान महापौर ने कहा कि ऋषिकेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और नगर निगम युवाओं को बेहतर सुविधाएं देगा। पार्षद ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। अब तक मौसम की मार के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित रहा है, पर इस कोर्ट से युवाओं को एक नया मंच मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर खीरी में हिस्ट्रीशीटर कलीम का शव खेत में मिलने से हड़कंप

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पढुवा थाना इलाके के लखनियापुर गांव के पास धान के खेत में हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर खेत में पड़ी मिली है । परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है । वहीं पुलिस मामले के हर एंगल से जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक की पहचान पठानन पुरवा निवासी कलीम पुत्र मजलूम के रूप में हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कलीम पढुआ थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर विभिन्न धाराओं में 20 मुकदमे दर्ज बताई जा रहे हैं। कलीम के खिलाफ पूर्व में जिला बदर की कार्रवाई भी हो चुकी थी। शव मिलने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
0
0
Report

वाराणसी दालमंडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी ने शांति और भाईचारे की मिसाल कायम की

JPJai Pal2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी का हुआ भव्य आयोजन। • जुलूस के गुजरते ही इलाके के लोगों ने की झमाझम फूलों की बारिश। • सड़क चौड़ीकरण के कारण टूटे मकानों की छतों और छज्जों से भी लोगों ने बरसाए फूल। • देर रात मरकजी कमेटी के नेतृत्व में निकाला गया पारंपरिक जुलूस। • जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की अकीदतमंद भीड़। • मकानों में तोड़फोड़ और असुविधा के बावजूद स्थानीय लोगों के जोश में नहीं आई कोई कमी। • पूरे रास्ते आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का दिखा अनूठा संदेश। • नात-ए-पाक और अकीदत के तरानों से देर रात तक गूंजता रहा पूरा दालमंडी इलाका। • आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन रहा मुस्तैद। • देर रात पारंपरिक मार्गों से होते हुए अकीदत के साथ संपन्न हुआ जुलूस。
0
0
Report

देवरिया: यूट्यूबर के बिना अनुमति प्रवेश से स्कूल मामला; FIR दर्ज

Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट त्रिपुरेश पति त्रिपाठी लोकेशन..देवरिया एंकर -देवरिया जनपद के गौरीबाजार क्षेत्र के डमरभिस्वा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बिना अनुमति प्रवेश करने और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। खण्ड शिक्षा अधिकारी विनय शील मिश्र की ओर से गौरीबाजार थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, 16 अगस्त को अवकाश के दिन(जस्टिस मोर्चा के पदाधिकारी, जेनजी) यूट्यूबर रजत सिंह ने विद्यालय का ताला बंद होने के बावजूद चहारदीवारी फांदकर परिसर में प्रवेश किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी के तहरीर मे आरोप है कि विद्यालय परिसर में पूर्व में ध्वस्त किए जा चुके निष्प्रयोज्य भवन का कुछ मलबा पड़ा था, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। शिक्षा विभाग का कहना है कि भवन की पूर्व में नीलामी और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नियमानुसार हो चुकी थी और बचा हुआ मलबा हटाने की प्रक्रिया चल रही थी। बीईओ अपने तहरीर मे आरोप लगाया कि वीडियो में विद्यालय की वास्तविक स्थिति को पूरी तरह नहीं दिखाया गया और विभाग की छवि खराब करने के उद्देश्य से भ्रामक तरीके से वीडियो प्रसारित किया गया। तहरीर में बिना अनुमति विद्यालय परिसर में प्रवेश करने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने को आपराधिक कृत्य बताते हुए कार्रवाई करने की तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि 16 अगस्त, रविवार को विद्यालय बंद था। आरोप है कि इसी दौरान एक यूट्यूबर चारदीवारी फांदकर विद्यालय परिसर में पहुंचा और वहां मौजूद निष्प्रयोज्य भवन के मलबे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश कर वीडियो बनाने को लेकर प्रशासन पहले भी सख्ती के निर्देश दे चुका है। वहीं, इस मामले को लेकर वीडियो बनाने वाले पक्ष की ओर से विद्यालय की सुरक्षा और निष्प्रयोज्य भवन को लेकर सवाल उठाए जाने की बात भी सामने आई है। बाइट-जस्टिस मोर्चा के पदाधिकारी, जेनजी (यूट्यूबर) रजत सिंह रजत सिंह ने कहा कि जस्टिस मोर्चा के तत्वाधान में जैन जी कनेक्ट यात्रा 20 अगस्त से चौरी चौरा से शुरू हुई है चौरी चौरा से निकलकर कुशीनगर आजमगढ़ देवरिया बलिया आजमगढ़ मऊ बनारस चंदौली प्रतापगढ़ इलाहाबाद होते हुए लखनऊ तक जाएंगे । 2 अक्टूबर तक लखनऊ पहुंचेंगे इस यात्रा के माध्यम से जो शिक्षा में बदहाली व्याप्त है जो स्कूलों की हालत है सड़कों की हालत है अस्पतालों की हालत है। जो बेसिक नीड है सरकार जिसके लिए बनाई जाती हैं हमारे लिए सुविधा के लिए डायरेक्ट सरकार करती है। हम उन चीजों को दिखाते हुए जा रहे हैं इस यात्रा का उद्देश्य है कि जो सच्चाई रियलिटी है वह सरकार तक पहुंचे। हम स्कूल का एक मामला हमने दिखाया था बताया था तो हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया है लेकिन हम लोग की यह यात्रा रुकेगी नहीं हम लोग विद्यालयों की सच्चाई है जो रियलिटी है वह दिखाने का काम करेंगे । मैं पूछना चाहता हूं उस वीडियो हमने क्या धार्मिक लाया है तीन दो समुदायों के बीच झगड़ा कराया है क्या वह मलबे के ढेर सरकार से लड़ गए थे क्या
0
0
Report
Advertisement

मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर छत पर सवार यात्रियों के साथ बस चालक, 80-120 किमी/घंटा रफ्तार

Surat, Gujarat:સુરત જિલ્લાના કીમ ચારરસ્તા નજીક મુંબઈ-દિલ્હી એક્સપ્રેસવે નો વીડિયો વાયરલ એક લકઝરી બસની છત ઉપર મુસાફરોને બેસાડીને જોખમી મુસાફરી કરવામાં આવી રહી હોવાનો વીડિયો સામે આવ્યો તકેહવાઓની મોસમમાં વધુ ભાડું અને કમાણી કરવાની લ્હાયમાં બસ ચાલકો મુસાફરોના જાન સાથે ચેડાં કરી ગંભીર અકસ્માતને આમંત્રિત કરી રહ્યા છે આ ერთ્સપ્રેસ વે પર વાહનો 80 થી 120 કિમી પ્રતિ કલાકની ઝડપે દોડતા હોય છે ત્યારે છત પર બેઠેલા મુસાફરો માટે જોખમ અનેકગણું થઈ જાય છે મુસાફરોના જીવનને જોખમમાં મૂકનારા આવા બેજવાબદાર લકઝરી બસ ચાલકો સામે કડક કાર્યવાહી કરે તેવી માંગ 15થી20 પેસેન્જરો લકઝરી બસના છત ની ઉપર
0
0
Report

रक्षाबंधन पर बिलासपुर जेल में भारी सुरक्षा, बहनों की राखी रस्म तय

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।रक्षाबंधन को लेकर बिलासपुर केंद्रीय जेल में तैयारियां तेज हो गई हैं। हर साल बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचकर बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। पिछले साल छह हजार से ज्यादा बहनों के पहुंचने की जानकारी सामने आई थी। इसे देखते हुए इस बार भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जेल के बाहर बांस की बेरिकेडिंग तैयार की जा रही है, वहीं प्रवेश, निकास, कतार और सुरक्षा जांच की व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा रहा है।रक्षाबंधन के दिन जेल में आने वाली बहनों की पहचान और सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल, बैग, पर्स और प्रतिबंधित सामान जेल परिसर के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। राखी और अन्य सामग्री को लेकर भी जेल प्रशासन द्वारा तय नियमों का पालन करना होगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जेलकर्मियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रक्षाबंधन पर जेल की दीवारों के बीच भाई-बहन का भावुक मिलन होगा। बहनों के लिए जहां यह दिन अपने बंदी भाइयों तक स्नेह और विश्वास पहुंचाने का अवसर होगा, वहीं जेल प्रशासन की चुनौती हजारों लोगों की भीड़ के बीच सुरक्षा के साथ मुलाकात की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने की होगी.
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर से बाबा वैद्यनाथ दर्शन कर लौटे भाजपा नेता-कार्यकर्ता, भारी स्वागत

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सावन के पवित्र महीने में बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बिलासपुर लौट आए हैं।बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शाल-श्रीफल भेंट कर जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन भी किया गया। झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में सावन के महीने में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी आस्था के तहत बिलासपुर से भी हर साल जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर जाते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता बाबा धाम पहुंचे थे।सभी बिलासपुर वापस लौटे, जहां रेलवे स्टेशन पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में बाबा वैद्यनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधायक ने बताया कि वे हर वर्ष समर्थकों के साथ बाबा धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं। बिल्हा लौटने पर हुए स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। बाईट – धरमलाल कौशिक, विधायक बिल्हा
0
0
Report

मालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर फिर से: डिप्टी मेयर के ऑफिस में विवाद

Nashik, Maharashtra:मालेगाँव (नासिक) विशाल मोरे - मालेगाँव में एक बार फिर टीपू सुल्तान की तस्वीर दिखाई दी... - डिप्टी मेयर ने अपने ऑफ़िस में फिर से यह तस्वीर लगाई है। - इस कदम से शहर में नया विवाद शुरू होने की संभावना.. Anc : मालेगाँव नगर निगम में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले डिप्टी मेयर शेन हिंद ने अपने ऑफ़िस में टीपू सुल्तान की तस्वीर दोबारा लगाई है। कुछ महीने पहले भी शहर में भारी हंगामा हुआ था जब उन्होंने यही तस्वीर लगाई थी; बाद में उस तस्वीर को हटा दिया गया था। आज टीपू सुल्तान की तस्वीर को दोबारा लगाए जाने पर काफी चर्चा हो रही है; 'शान-ए-हिंद' ने बताया कि ऑफिस के रेनोवेशन के काम की वजह से तस्वीर हटा दी गई थी और काम पूरा होने के बाद इसे वापस लगा दिया गया है। हालांकि, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इसे लेकर शहर में कोई नया विवाद खड़ा हो सकता है। बाइट: शान-ए-हिंद, डिप्टी मेयर
0
0
Report

बिलासपुर के पूर्व विधायक के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगने का मामला

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बेलतरा के पूर्व भाजपा विधायक और वर्तमान में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। फर्जी प्रोफाइल के जरिए उनके परिचितों और कार्यकर्ताओं को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही रजनीश सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क करते हुए साफ किया कि उनके नाम से आर्थिक मदद मांगने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और कोई रकम न दें। उन्होंने बताया कि वे फिलहाल बिलासपुर से बाहर हैं और लौटने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से करेंगे, ताकि फर्जी आईडी बनाने वाले की पहचान कर उसके ऊपर पुलिस कार्यवाही की मांग करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह: फायर ब्रिगेड से गाड़ी धुलवाने का दावा गलत

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने फायर ब्रिगेड से निजी कार धुलवाने के मामले में सफाई देते हुए कहा कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह मामला उनके संज्ञान में आया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी गाड़ी धुलवाने के लिए फायर ब्रिगेड नहीं बुलवाई थी। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि वह भोपाल से होकर सिंगरौली आए थे और शहर में साइकिल वितरण कार्यक्रम, शांति समिति की बैठक, ओबीसी समाज के कार्यक्रम सहित कई संगठनात्मक और धार्मिक कार्यक्रमों में उन्हें शामिल होना था। उन्होंने बताया कि ओबीसी समाज के कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना थी। विधायक ने कहा कि नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे और महापौर रानी अग्रवाल के बंगले पर पानी की टंकी में पानी नहीं था। नगर निगम का पंप खराब होने के कारण टंकी में पानी भरने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि इसी दौरान ड्राइवर ने बताया होगा और संभव है कि गाड़ी धोई गई हो। उन्होंने स्पष्ट कहा, “मैंने गाड़ी धोने के लिए फायर ब्रिगेड नहीं बुलवाई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी नगर निगम अध्यक्ष और महापौर के बंगले की पानी की टंकी में पानी भरने के लिए आई थी।” विधायक ने इस मुद्दे को उठाने वालों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “क्या विधायक अपनी गाड़ी खुद धोता है? क्या कोई विधायक, एमएलए या MP अपने हाथ से गाड़ी धोता है? जो लोग यह बात उठा रहे हैं, यह उस लेवल की बात नहीं है कि इसकी बहुत ज्यादा चर्चा होनी चाहिए।” रामनिवास शाह ने दोहराया कि फायर ब्रिगेड से गाड़ी धुलवाने की बात गलत है और उन्होंने इसके लिए कोई फायर ब्रिगेड नहीं बुलवाई थी। उन्होंने कहा कि नगर निगम का पंप खराब होने के कारण अध्यक्ष और महापौर के बंगले की पानी भरने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था। विधायक ने यह भी कहा कि पंप खराब होने के चलते शहर के परिवारों को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report

हिण्डौन के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस-भाजपा की तनातनी तेज, दावेदारों की होड़ शुरू

Karauli, Rajasthan:हिण्डौन में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर, कांग्रेस और भाजपा की अलग-अलग बैठकें, जिला करौली एंकर इंट्रो - आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हिंडौन शहर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर संगठनात्मक बैठकें कर कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए प्रेरित किया। टिकट की उम्मीद में बड़ी संख्या में दावेदार और उनके समर्थक इन बैठकों में शामिल हुए। भाजपा की चुनाव तैयारी बैठक स्टेशन रोड स्थित विनायक वाटिका में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने की। चुनाव प्रभारी रामावतार मीना और सुशील दीक्षित, शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई और पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन लिए गए। पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन करौली रोड पर किरण पैलेस में हुआ। नगरीय निकाय एवं विधानसभा प्रभारी प्रतीक सिंह तथा करौली जिला सह प्रभारी चतर सिंह बांसड़ा ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन प्राप्त किए और वन-टू-वन चर्चा की। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नेताओं ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।दोनों दलों की बैठकों में टिकट की उम्मीद रखने वाले बड़ी संख्या में उम्मीदवार और उनके समर्थक पहुंचे। नगर परिषद चुनाव के दूसरे चरण में मतदान 11 सितंबर को और मतगणना 14 सितंबर को होनी है। दोनों दल टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं और दावेदारों से बायोडाटा व आवेदन एकत्र कर रहे हैं。 बैठकों में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देने पर चर्चा हुई। हिण्डौन में निकाय चुनाव को लेकर दोनों दलों एवं निर्दलीय के बीच मुकाबला कड़ा रहने की उम्मीद है。
0
0
Report

हनुमानगढ़ में लाठी-डंडों से कार तोड़ने वाले युवक को गिरफ्तार, बाकी फरार

Hanumangarh, Rajasthan:अलसुबह लाठी-डंडों से कार में तोड़फोड़, एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। हनुमानगढ़ जंक्शन के वार्ड 10 में बुधवार अलसुबह खड़ी दिल्ली नंबर की कार में दो से तीन युवकों द्वारा लाठी-डंडों से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। युवकों ने कार के शीशे तोड़ दिए और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविंद्र कुमार ने जंक्शन पुलिस थाने में परिवाद दिया है। परिवादी के अनुसार, अलसुबह दो से तीन युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और वार्ड 10 में खड़ी उसकी कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। युवकों ने कार के शीशे तोड़ दिए, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना के दौरान लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद एक युवक को पकड़ लिया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, अन्य युवक मौके से निकल गए। परिवादी ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। सूचना के बाद जंक्शन पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top